धौरहरा में पत्रकार पर जानलेवा हमला रामबत्ती मेले में जुआ चलने की सूचना पुलिस प्रशासन को देने के बाद कुछ जुआरियों ने पत्रकार पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने गंदी-गंदी गालियां देते हुए बेल्ट से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। क्षेत्र के पत्रकारों में आक्रोश, दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग। #Dhaurahra #JournalistAttack #UPNews #BreakingNews ब्रेकिंग न्यूज़ | धौरहरा पत्रकार पर जानलेवा हमला, बेल्ट से किया प्रहार धौरहरा क्षेत्र के रामबत्ती मेले में जुआरियों का जमावड़ा लगने की सूचना पुलिस प्रशासन को देने के बाद एक पत्रकार पर कुछ असामाजिक तत्वों ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने पत्रकार को गंदी-गंदी गालियां देते हुए बेल्ट से मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। बताया जा रहा है कि मेले में खुलेआम जुआ खेला जा रहा था। इसकी जानकारी पत्रकार द्वारा पुलिस प्रशासन को देने के बाद नाराज जुआरियों ने पत्रकार को घेरकर हमला कर दिया। इस घटना से क्षेत्र के पत्रकारों में भारी आक्रोश है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रामबत्ती मेला जुआरियों का अड्डा बनता जा रहा है, जिससे कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पत्रकार संगठनों ने प्रशासन से हमलावरों की तुरंत गिरफ्तारी और पत्रकार की सुरक्षा की मांग की है। UP Gram Kranti News (धौरहरा)

- *इस वक्त की बड़ी खबर* लखीमपुर खीरी। पहाड़ापुर सवारन एक घर मे लकड़ी वाले चूल्हे पर खाना बनातें वक्त लगी आग घर गृहस्थी का सारा सामान जलकर हुवा राख घरवाले परिजनों का रो-रोकर हुवा बुरा हाल1
- लखीमपुर खीरी के कस्बा खीरी में रमज़ान माह के आख़िरी जुमे यानी अलविदा जुमे की नमाज़ अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई। कस्बे की विभिन्न मस्जिदों में सुबह से ही नमाज़ियों की भारी भीड़ देखने को मिली। दोपहर में अलविदा जुमे की नमाज़ अदा करने के लिए बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग मस्जिदों में पहुंचे। नमाज़ के बाद इमामों ने मुल्क में अमन-ओ-अमान, भाईचारा और खुशहाली कायम रहने की दुआ कराई। इस मौके पर लोगों ने रोज़ा, नमाज़ और इबादत के साथ अल्लाह की बारगाह में अपने गुनाहों की माफी भी मांगी। अलविदा जुमे की नमाज़ को लेकर कस्बे में खासा उत्साह दिखाई दिया और मस्जिदों के आसपास रौनक का माहौल बना रहा। रमज़ान के इस मुबारक मौके पर लोगों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी और देश में शांति, तरक्की और आपसी भाईचारे की दुआएं कीं।1
- सभासदों के साथ अभद्रता का मामला गरमाया, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, कोतवाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग, पलिया कलां (खीरी) शहर में स्मैक के बढ़ते अवैध कारोबार की शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचे नगर पालिका परिषद के सभासदों को उस समय गहरा झटका लगा, जब प्रभारी निरीक्षक ने उनकी बात सुनने के बजाय उनके साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया। इस घटना से आक्रोशित सभासदों ने उप जिलाधिकारी (SDM) पलिया, डॉ. अमरीश कुमार से मुलाकात कर अपनी व्यथा सुनाई और एक औपचारिक ज्ञापन सौंपा। पलिया क्षेत्र में धड़ल्ले से बिक रही स्मैक और नशीले पदार्थों के कारोबार पर अंकुश लगाने की मांग लेकर कोतवाली गए थे। मनोज गुप्ता सभासद का आरोप है कि प्रभारी निरीक्षक पंकज त्रिपाठी ने जनहित के इस मुद्दे पर कार्रवाई करने के बजाय उनके साथ अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया और उन्हें फटकार लगाई। ज्ञापन के माध्यम से सभासदों ने न केवल नशा तस्करों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है, बल्कि पुलिस के इस व्यवहार के बाद अपने और अपने परिवार के जान-माल की सुरक्षा की गुहार भी लगाई है। एसडीएम डॉ. अमरीश कुमार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। सभासदों का कहना है कि यदि जनप्रतिनिधियों के साथ इस तरह का व्यवहार होगा, तो आम जनता की सुनवाई कैसे होगी। समस्त सभासद रहे मौजूद।1
- Post by Faiz Khan2
- mohalla bagvani tola laharpur ki Shapath kasba Nagar Palika prashasan Safai karmchari1
- yaha par bhaut log bike lekar gire h koi bhi es sadak par dhayan nhi de raha mera bas ye kahna h ki. ye sadak ban jaye es sadak kar na gram pardhan dhyan de raha h na jila pancyat sadasy1
- मोहनपुरवा में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र की रामापुर चौकी अंतर्गत मोहनपुरवा गांव में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार घटना की जानकारी मिलने के बाद मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।1
- संपादक, नीरज जायसवाल (लखीमपुर खीरी)।* नज भारत न्यूज लखीमपुर में AIMIM ने बढ़ाया सियासी दायरा, नगर कार्यालय का हुआ उद्घाटन लखीमपुर खीरी। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने जनपद में अपने संगठनात्मक विस्तार की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए लखीमपुर नगर कार्यालय का उद्घाटन किया। नगर के नौरंगाबाद क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष मोहम्मद नसीम ने फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष मोहम्मद नसीम ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की मजबूती उसके कार्यकर्ताओं पर निर्भर करती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ें। सेंट्रल जोन के सचिव नजमुल हसन ने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए अभी से संगठन को मजबूत करने की आवश्यकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र में जनसंपर्क बढ़ाने और पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। वहीं यूथ जिला अध्यक्ष आशु ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक युवा पार्टी से जुड़कर राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के हाथों को मजबूत करें। सदर विधानसभा अध्यक्ष मुजीबुर रहमान खान ने अपने संबोधन में कहा कि AIMIM लगातार उत्तर प्रदेश में अपनी पकड़ मजबूत कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी मजलूमों, गरीबों और दलितों की आवाज उठाने का काम कर रही है और कार्यकर्ताओं के सहयोग से आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करेगी। विधानसभा प्रभारी मोहम्मद हनीफ ने भी कार्यकर्ताओं से पूरी लगन और समर्पण के साथ संगठन को आगे बढ़ाने की अपील की। एडवोकेट सोहेल ने पार्टी के इतिहास और गठन के बारे में जानकारी देते हुए इसके उद्देश्य और विचारधारा पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में नगर अध्यक्ष अशरफ जैदी ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नजमुल हसन, आशु, मुजीबुर रहमान खान, अशरफ जैदी, मोहम्मद हनीफ, अमीनुद्दीन, इरशाद कुरैशी, आलम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- Post by Ravi Pandey2