सचिवालय सभागार में मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों की परियोजनाओं एवं योजनाओं से संबंधित मिसिंग लिंक फंडिंग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहरी विकास, लोक निर्माण, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कल्याण, ऊर्जा, विद्यालय शिक्षा, पिटकुल, सिंचाई तथा अन्य संबंधित विभागों की उन परियोजनाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया, जिनके पूर्ण क्रियान्वयन हेतु अतिरिक्त धनराशि की आवश्यकता है या जिन्हें आंशिक फंडिंग प्राप्त होने के बावजूद शेष धन की जरूरत है। मुख्य सचिव ने निर्देशित किया कि जिन परियोजनाओं को पूर्ण करने के लिए अतिरिक्त फंड अथवा आंशिक “मिसिंग लिंक” फंड की आवश्यकता है, उनके प्रस्ताव निर्धारित मानकों के अनुरूप शीघ्र प्रस्तुत किए जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वीकृत, लेकिन लंबित परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शुरू किया जाए, ताकि जनहित से जुड़े कार्यों में अनावश्यक विलंब न हो। उन्होंने सचिव वित्त को निर्देश दिए कि विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत अतिरिक्त धनराशि की मांग का परीक्षण कर आवश्यकतानुसार स्वीकृति प्रदान की जाए, जिससे विकास कार्यों को गति मिल सके। साथ ही जिलाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करें तथा जिन परियोजनाओं को धनराशि प्राप्त हो चुकी है, उनका कार्य समयबद्ध ढंग से पूर्ण कर उपयोगिता प्रमाण पत्र अविलंब प्रस्तुत करें। मुख्य सचिव ने विभागों एवं जिलाधिकारियों से परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति की जानकारी लेते हुए विभिन्न परियोजनाओं के संबंध में पारदर्शिता और तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए। इस दौरान बैठक में प्रमुख सचिव डॉ आर मीनाक्षी सुंदरम, सचिव श्री सचिन कुर्वे, श्री दिलीप जावलकर व श्री रंजीत सिन्हा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

- कभी-कभी इंसान को परखना चाहिए जाने पूरी कहानी1
- खबर लक्सर से है जहां , लक्सर-- बालावाली रोड पर अकोढा कला गांव के पास मोटरसाइकिल सवार पिता और पुत्र की गन्ने से लंदी ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर, पिता की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 14 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि देर रात पंडितपुरी निवासी लोकेंद्र पुत्र अजय उम्र 36 वर्ष, अपने 14 वर्षीय बेटे अनमोल के साथ किसी काम से अपनी मोटरसाइकिल से जा रहे थे, लक्सर-बालावाली रोड पर अकोढा कला की पुलिया के पास गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर पिता लोकेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मृतक का 14 वर्षीय बेटा अनमोल गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक भीड़ को देखकर फरार हो गया। राहगीरों ने 108 को सूचना दी, कई घंटे गुजर जाने के बाद भी मौके पर पुलिस नहीं पहुंची, बताया जा रहा है गंभीर रूप से घायल अनमोल हायर सेंटर रेफर किया गया है जहां पर उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। बाइट -- परीजन4
- Post by सरताज अहमद पत्रकार1
- मुज़फ्फरनगर में “लव जिहाद” के आरोप को लेकर बीते दिनों हुए घटनाक्रम ने शहर का माहौल गर्मा दिया। 14 फरवरी को राजकीय मैदान में एक नाबालिग हिंदू युवती को मिलने बुलाने का आरोप एक मुस्लिम युवक पर लगा। मौके पर पहुंचे हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं ने दोनों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। परिजनों ने बदनामी के डर से उस समय कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की। बताया जा रहा है कि दो दिन बाद, 16 फरवरी को वही युवक युवती को घर से लेकर फरार हो गया। इसके बाद परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए संजय वर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस कार्रवाई के बाद हिंदू युवा वाहिनी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री आदित्य प्रहलाद पाहुजा ने पुलिस प्रशासन का आभार जताया। उनका कहना है कि समय रहते की गई सख्त कार्रवाई से संभावित तनाव टल गया, वरना पुलिस और संगठनों के बीच टकराव की स्थिति बन सकती थी। हिंदू संगठनों ने पुलिस की सजगता, त्वरित कार्रवाई और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की कार्यशैली की जमकर सराहना की है। वहीं यह मामला शहर में सुरक्षा, सामाजिक सतर्कता और नाबालिगों की सुरक्षा को लेकर नई बहस भी छेड़ गया है।1
- राष्ट्रीय महिला एकता संगठन1
- शाहबुद्दीनपुर रोड पर भीषण अग्निकांड, तेज धमाके से दहला इलाका 📍 डबल टंकी के पास, शाहबुद्दीनपुर रोड 17/18 की दरमियानी रात लगभग 1 बजे शाहबुद्दीनपुर रोड स्थित डबल टंकी के पास एक मकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने के साथ ही जोरदार धमाका हुआ, जिससे आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई और लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए।1
- मुजफ्फरनगर के थानाक्षेत्र शाहपुर के गांव हरसौली के वादी महंत पुष्करनाथ द्वारा थाना शाहपुर पुलिस को लिखित तहरीर देते हुए बताया कि दिनांक 16.02.2026 की रात्रि 8 बजे अभियुक्तगण 1-सोहनवीर उर्फ पिन्टू पुत्र धर्मसिंह 2. अजय पुत्र तेजवीर निवासीगण ग्राम हरसौली थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर 3. अरुण उर्फ कलुआ पुत्र राजवीर निवासी ग्राम लच्छेडा थाना मंसूरपुर मुजफ्फरनगर द्वारा उनके साथ मारपीट की गयी है तथा मंदिर में रखी मूर्ति को खण्डित किया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना शाहपुर पुलिस द्वारा तत्काल मु0अ0सं0 45/2026 धारा 115(2)/109(1)/298/351(3) बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी। गठित टीम द्वारा आज दिनांक 18.02.2026 को उपरोक्त तीनों अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया है तथा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी बुढाना गजेन्द्रपाल सिंह ने दी जानकारी1
- एक अजीबोगरीब खबर समाज में क्या हो रहा है1