मोबाइल रिटेलरों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, Jio पर जबरन ₹349 का रिचार्ज कराने का लगाया आरोप मोबाइल रिटेलरों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, Jio पर जबरन ₹349 का रिचार्ज कराने का लगाया आरोप शमशाबाद, 28 जुलाई। शमशाबाद तहसील के मोबाइल रिटेलरों ने सोमवार को अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) को ज्ञापन सौंपकर रिलायंस Jio कंपनी के अधिकारियों एवं स्थानीय डिस्ट्रीब्यूटर पर रिटेलरों पर एक विशेष रिचार्ज प्लान कराने का दबाव बनाने का आरोप लगाया। रिटेलरों का कहना है कि पिछले दो से तीन महीनों से उन्हें ग्राहकों को मुख्यतः ₹349 का रिचार्ज कराने के लिए लगातार दबाव दिया जा रहा है। उनका आरोप है कि ₹199, ₹239, ₹299 अथवा अन्य कम मूल्य के वैध रिचार्ज करने पर आपत्ति जताई जाती है तथा रिटेलर आईडी बंद करने की चेतावनी भी दी जाती है। ज्ञापन में रिटेलरों ने कहा कि इस स्थिति से गरीब, छात्र, मजदूर, किसान एवं बुजुर्ग ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि सभी ग्राहक ₹349 का रिचार्ज कराने में सक्षम नहीं हैं। इसके कारण कई ग्राहक अन्य दूरसंचार कंपनियों की सेवाएं लेने लगे हैं, जिससे स्थानीय मोबाइल व्यापारियों का व्यवसाय भी प्रभावित हो रहा है। मोबाइल रिटेलरों ने प्रशासन से मांग की है कि किसी भी रिटेलर पर किसी विशेष रिचार्ज प्लान का दबाव न बनाया जाए, ग्राहकों को उनकी आवश्यकता और इच्छा के अनुसार उपलब्ध सभी वैध रिचार्ज प्लान कराने की स्वतंत्रता सुनिश्चित की जाए तथा कम मूल्य के वैध रिचार्ज करने के आधार पर किसी भी रिटेलर की आईडी बंद नहीं की जाए। रिटेलरों ने कहा कि उनका किसी कंपनी से व्यक्तिगत विरोध नहीं है। उनका उद्देश्य केवल ग्राहकों के हितों की रक्षा करना तथा निष्पक्ष और स्वतंत्र व्यापारिक वातावरण बनाए रखना है। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।
मोबाइल रिटेलरों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, Jio पर जबरन ₹349 का रिचार्ज कराने का लगाया आरोप मोबाइल रिटेलरों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, Jio पर जबरन ₹349 का रिचार्ज कराने का लगाया आरोप शमशाबाद, 28 जुलाई। शमशाबाद तहसील के मोबाइल रिटेलरों ने सोमवार को अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) को ज्ञापन सौंपकर रिलायंस Jio कंपनी के अधिकारियों एवं स्थानीय डिस्ट्रीब्यूटर पर रिटेलरों पर एक विशेष रिचार्ज प्लान कराने का दबाव बनाने का आरोप लगाया। रिटेलरों का कहना है कि पिछले दो से तीन महीनों से उन्हें ग्राहकों को मुख्यतः ₹349 का रिचार्ज कराने के लिए लगातार दबाव दिया जा रहा है। उनका आरोप है कि ₹199, ₹239, ₹299 अथवा अन्य कम मूल्य के वैध रिचार्ज करने पर आपत्ति जताई जाती है तथा रिटेलर आईडी बंद करने की चेतावनी भी दी जाती है। ज्ञापन में रिटेलरों ने कहा कि इस स्थिति से गरीब, छात्र, मजदूर, किसान एवं बुजुर्ग ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि सभी ग्राहक ₹349 का रिचार्ज कराने में सक्षम नहीं हैं। इसके कारण कई ग्राहक अन्य दूरसंचार कंपनियों की सेवाएं लेने लगे हैं, जिससे स्थानीय मोबाइल व्यापारियों का व्यवसाय भी प्रभावित हो रहा है। मोबाइल रिटेलरों ने प्रशासन से मांग की है कि किसी भी रिटेलर पर किसी विशेष रिचार्ज प्लान का दबाव न बनाया जाए, ग्राहकों को उनकी आवश्यकता और इच्छा के अनुसार उपलब्ध सभी वैध रिचार्ज प्लान कराने की स्वतंत्रता सुनिश्चित की जाए तथा कम मूल्य के वैध रिचार्ज करने के आधार पर किसी भी रिटेलर की आईडी बंद नहीं की जाए। रिटेलरों ने कहा कि उनका किसी कंपनी से व्यक्तिगत विरोध नहीं है। उनका उद्देश्य केवल ग्राहकों के हितों की रक्षा करना तथा निष्पक्ष और स्वतंत्र व्यापारिक वातावरण बनाए रखना है। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।
- रस्सी पर करतब दिखाती मासूम बालिका, पेट की खातिर गली-चौराहों पर खेल दिखाने को मजबूर रस्सी पर करतब दिखाती मासूम बालिका, पेट की खातिर गली-चौराहों पर खेल दिखाने को मजबूर बाल श्रम और सरकारी योजनाओं पर सवाल खड़े करती तस्वीर, आखिर इन बच्चों तक कब पहुंचेगी सरकारी मदद? गुड्डू किरार ✍️ विदिशा। शहर की सड़कों और चौराहों पर एक मासूम बालिका रस्सी पर करतब दिखाकर लोगों का मनोरंजन करती नजर आ रही है। हाथ में संतुलन की छड़ी और नीचे सड़क—यह दृश्य महज एक खेल नहीं, बल्कि पेट की खातिर बचपन के संघर्ष की तस्वीर है। तस्वीर में दिखाई दे रही बालिका अपनी जान जोखिम में डालकर रस्सी पर चलने और करतब दिखाने का प्रदर्शन कर रही है। आसपास से गुजरते लोग उसे देखते हैं, कुछ लोग मदद के तौर पर पैसे भी देते हैं। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिस उम्र में इस बच्ची के हाथ में किताब और स्कूल बैग होना चाहिए, उस उम्र में उसे रोजी-रोटी के लिए सड़क पर करतब क्यों दिखाना पड़ रहा है? *सरकारी योजनाओं के बावजूद सड़कों पर क्यों है बचपन?* सरकार द्वारा बच्चों की शिक्षा, पोषण, सुरक्षा और पुनर्वास के लिए तमाम योजनाएं संचालित की जा रही हैं। बाल श्रम रोकने के लिए भी कानून और अभियान चलाए जाते हैं। इसके बावजूद यदि बच्चे सड़कों पर जोखिम भरे करतब दिखाकर परिवार का पेट पालने को मजबूर हैं, तो यह व्यवस्था की जमीनी हकीकत पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। *जिम्मेदार विभाग करें जांच* ऐसे मामलों में प्रशासन, महिला एवं बाल विकास विभाग, श्रम विभाग और बाल संरक्षण से जुड़े अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर बालिका की स्थिति, परिवार की आर्थिक परिस्थितियों और उसकी शिक्षा की जानकारी लेना चाहिए। यदि बच्ची स्कूल से बाहर है तो उसे शिक्षा से जोड़ने और परिवार को पात्र सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में तत्काल कदम उठाए जाने चाहिए। तस्वीर सवाल पूछ रही है—बचपन आखिर कब तक रस्सी पर संतुलन साधकर अपना पेट पालता रहेगा?1
- एक खबर एक पहल और एक वृद्ध महिला को मिलेगा न्याय भरण पोषण एक खबर एक पहल और एक वृद्ध महिला को सम्मानजनक जीवन की नई उम्मीद राकेश जैन की रिपोर्ट1
- 2.93 करोड़ के नाला निर्माण की कार्ययोजना सार्वजनिक करने की मांग व्यापारियों के सामने बैठक कर रखी जाए रिपोर्ट,,,, अरुण कुमार शेंडे 2.93 करोड़ के नाला निर्माण की कार्ययोजना सार्वजनिक करने की मांग व्यापारियों के सामने बैठक कर रखी जाए रायसेन सांची रोड पर शनिवार को नगर पालिका और लोक निर्माण विभाग का संयुक्त दस्ता नाला सफाई नाला निर्माण और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के लिए पहुंचा कार्रवाई को लेकर थी जबकि ठेकेदार नाला निर्माण करने की जानकारी दे रहे थे मौके पर पहुंचे रायसेन जिला विकास समिति के अध्यक्ष हरीश मिश्रा ने कर्मचारियों ठेकेदार के समक्ष मांग रखी कि शहर में लगभग 2.93 करोड़ रुपए की लागत से प्रस्तावित नाला निर्माण की स्वीकृत योजना निर्मित एवं शेष नाले का डिजाइन निर्माण का क्रम तथा अतिक्रमण हटाने की कार्ययोजना पहले व्यापारियों के सामने बैठक कर रखी जाए बिना स्पष्ट कार्ययोजना के नाला निर्माण सफाई और अतिक्रमण हटाने के नाम पर व्यापारियों को परेशान नहीं किया जाना चाहिए उन्होंने कहा कि दीर्घकालिक और चरणबद्ध विकास योजना सार्वजनिक की जानी चाहिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में भेदभाव नहीं होना चाहिए यह भी देखा जा रहा है कि बनाए जा रहे नाले पर फिर से अतिक्रमण शुरू हो गया है यदि अभी अतिक्रमण को नहीं रोका गया तो बाद में उसे हटाने के समय विवाद और विरोध की स्थिति बनेगी इसलिए अतिक्रमण होने के साथ ही तत्काल कार्रवाई कर उसे हटाया जाना चाहिए मिश्रा ने 2013 में हलाली परियोजना और सड़क चौड़ीकरण का उदाहरण देते हुए कहा कि यदि उस समय शहर के भविष्य के स्वरूप को ध्यान में रखकर पेयजल पाइपलाइन सड़क किनारे डाली गई होती तो आज नाला निर्माण के दौरान इस प्रकार की तकनीकी समस्याएं उत्पन्न नहीं होती मिश्रा का आरोप था कि कई बार दीर्घकालिक योजना के बजाय उपलब्ध बजट खर्च करने पर अधिक ध्यान दिया जाता है जिसका खामियाजा भविष्य में जनता को उठाना पड़ता है।उन्होंने कहा कि शहर के व्यापारियों को यह जानने का अधिकार है कि आने वाले वर्षों में शहर का विकास किस दिशा में होगा किन कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी और उनका क्रियान्वयन किस प्रकार होगा यदि विकास की प्राथमिकताएं प्रस्तावित परियोजनाएं और उनकी समय-सीमा सार्वजनिक होगी तो नागरिक भी विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभा सकेंगे शहर का विकास केवल विभागीय निर्णयों से नहीं बल्कि जनभागीदारी संवाद और पारदर्शिता से होना चाहिए इसलिए विकास की रूपरेखा और कार्ययोजना जनता के सामने रखी जानी चाहिए, ताकि विकास कार्य अधिक प्रभावी, सुव्यवस्थित और जनहितकारी बन सकें।1
- उदयपुर : bhartiya sena manish pal shaheed jawan #bhartiyasena #manishpal #antimvidai #shaheedjawan #udaipur उदयपुर : bhartiya sena manish pal shaheed jawan #bhartiyasena #manishpal #antimvidai #shaheedjawan #udaipur1
- सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा माधव उद्यान में किया वृक्षारोपण माधव उत्थान में वृक्षारोपण। प्रथम मानसून के आगमन परभारत भारती जैन मंडल एवं विदिशा के सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा माधव उद्यान में नीम एवं आंवला के लगभग 20 पौधे का वृनक्षारोपण किया गया इस अवसर मंडल प्रमुख नीता सराफ ने सभी सामाजिक कार्यकर्ता माधव उद्यान में घूमने वाले समस्त भाई बहनों नीता सराफ का पूरा परिवार इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में उपस्थित रहा। वन विभाग द्वारा पौधे उपलब्ध कराने पर आभार माना समस्त माधव प्रधान के कर्मचारियों का भी आभार4
- चरनोई भूमि को मुक्त कराने और गोशाला को भूमि आवंटन करने चरनोई भूमि को मुक्त कराने और गौशाला को भूमि आवंटन करने की मांग को लेकर ग्रामीण पहुंचे जनसुनवाई में राकेश जैन की रिपोर्ट1
- भारतीय सेना भारतीय अंतिम विदाई शहीद मनीष पाल उदयपुर कुरवाई तहसील जिला विदिशा मध्य प्रदेश #bhartiyasena #manishpal #antimvidai #shaheedjawan #udaipur भारतीय सेना भारतीय अंतिम विदाई शहीद मनीष पाल उदयपुर कुरवाई तहसील जिला विदिशा मध्य प्रदेश #bhartiyasena #manishpal #antimvidai #shaheedjawan #udaipur1
- 48 घंटे में सांची पुलिस ने हार्डवेयर व्यापारी के अंधे कत्ल का किया खुलासा, हत्या की साजिश रचने वाला सहित 03 आरोपी गिरफ्तार* रायसेन पुलिस ने 25 जुलाई 2026 की रात्रि में सलामतपुर चौराहा से घर लौट रहे हार्डवेयर व्यापारी राकेश लोधी की हत्या के सनसनीखेज मामले का मात्र 48 घंटे में खुलासा करते हुए हत्या की साजिश रचने वाले मुख्य आरोपी सहित दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों का निशाना मृतक का भाई था, लेकिन पहचान में हुई गलती के कारण राकेश लोधी की हत्या कर दी गई। *घटना का विवरण* दिनांक 25.07.2026 की रात्रि लगभग 09:40 बजे हार्डवेयर व्यापारी राकेश लोधी अपने भाई बबलेश लोधी के साथ सलामतपुर चौराहा स्थित दुकान बंद कर मोटरसाइकिल से अपने गांव मेड़की लौट रहे थे। रास्ते में अज्ञात आरोपियों ने मोटरसाइकिल रोककर तलवार से हमला कर राकेश लोधी की हत्या कर दी तथा फरार हो गए। घटना पर थाना सांची में देहाती नालसी क्रमांक XX/2026 पर धारा 126(2), 103(1), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। *पुलिस की त्वरित कार्यवाही* मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रायसेन श्री आशुतोष गुप्ता के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दीपक नायक के मार्गदर्शन में एसडीओपी रायसेन श्रीमती प्रतिभा शर्मा के नेतृत्व में तत्काल तीन थाना क्षेत्रों की संयुक्त टीम गठित की गई। घटनास्थल के निरीक्षण, मुखबिर सूचना के आधार पर संदेही गोलू उर्फ धीरेन्द्र पाल निवासी करोंद भोपाल, बाबू उर्फ प्रिंसराज निवासी करोंद भोपाल तथा एक विधि विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में मुख्य आरोपी ने बताया कि वह मृतक के भाई भगवानदास लोधी की पत्नी के प्रति एकतरफा आकर्षण रखता था। महिला का विवाह भगवानदास लोधी से होने के बाद उसने भगवानदास के प्रति रंजिश रखते हुए उसकी हत्या की साजिश रची। योजना के क्रियान्वयन के दौरान पहचान में हुई भूल के कारण आरोपियों ने भगवानदास के स्थान पर राकेश लोधी पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। *गिरफ्तार आरोपी* 1. गोलू उर्फ धीरेन्द्र पाल पिता नारायण पाल, उम्र 25 वर्ष, निवासी बृज कॉलोनी करोंद, थाना निशातपुरा, भोपाल। 2. बाबू उर्फ प्रिंसराज पिता राम नगीना गौड़, उम्र 25 वर्ष, निवासी बृज कॉलोनी करोंद, थाना निशातपुरा, भोपाल। 3. एक विधि विरुद्ध बालक। प्रकरण में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश लगातार जारी है। *सराहनीय भूमिका* इस अंधे कत्ल के सफल खुलासे में एसडीओपी श्रीमति प्रतिभा शर्मा, थाना प्रभारी राम बिलोचना शर्मा, थाना प्रभारी सलामतपुर श्यामराज सिंह, थाना प्रभारी उमरावगंज उनि विरेन्द्र विश्वकर्मा, उनि शैलेन्द्र दायमा, उनि आनंदीलाल सुर्यवंशी, उनि सुनील शर्मा, सउनि चंद्रपाल सिंह, सउनि सतीश जालवान, सउनि संजय कुमार (चालक) प्र.आर. 602 सुरेश गोहे, प्र.आर.201 भगवानदास, प्र. आर. 297 गणेशराम रघुवंशी, प्र.आर. 588 तुलाराम, प्र.आर. 453 रामकरण शर्मा, प्र.आर. 167 ध्रुव सिंह, प्र. आर. 171 सुनील लोधी, प्र.आर. 54 प्रकाश सिंह, प्र.आर. 06 मनोज सेन, प्र.आर 113 दिलीप रघुवंशी, प्र.आर. 64 नितिन जामलिया, प्र.आर. 383 बलवान, सिंह, प्र.आर. 212 सचिन शर्मा, प्र.आर. अमित राजपूत, प्र.आर. संजीव धाकड, आर. 366 सौरभ रघुवंशी, आर. 131 हिम्मत सिंह, आर. 644 ओमप्रकाश लोधी, आर. 781 देवेन्द्र, आर. 190 योगेश रघुवंशी, आर. 658 रोहित फौजदार, आर. 353 रोहित गोस्वामी, म.आर. 803 निधि तिवारी, म.आर. 467 शिवानी रघुवंशी, म.आर. 152 शिवकुमारी, म.आर. 704 दीपिका सैय्याम, आर. चालक 837 लोकेश वर्मा की सराहनीय भूमिका रही।2