logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शहीद स्मारक पर 1965 भारत-पाक युद्ध का 61वां विजय दिवस मनाया,डीसी राहुल कुमार ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर वीर सैनिकों को दी श्रद्धांजलि बिलासपुर, 23 सितंबर। 1965 के भारत-पाक युद्ध के 61वें विजय दिवस के अवसर पर पूर्व सैनिक कल्याण समिति, हिमाचल प्रदेश द्वारा चंगर स्थित शहीद स्मारक पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को नमन किया गया। उन्होंने कहा कि 61वां युद्ध विजय दिवस वर्ष 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान भारतीय सेना के अदम्य साहस और शौर्य की ऐतिहासिक गाथाओं को स्मरण करने का अवसर है। सितंबर 1965 में भारतीय सेना की 3 जाट बटालियन ने डोगराई की ऐतिहासिक लड़ाई में अदम्य साहस और वीरता का परिचय देते हुए डोगराई पर विजय प्राप्त की थी। भारतीय सैनिकों की इस वीरता और बलिदान को देश आज भी गर्व और सम्मान के साथ याद करता है। इस अवसर पर उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि विजय दिवस केवल युद्ध में भारत की विजय का स्मरण करने का अवसर नहीं है, बल्कि यह उन सभी वीर सैनिकों, पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को याद करने तथा उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन है, जिन्होंने देश की रक्षा और सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने देश की क्षेत्रीय अखंडता, संप्रभुता और सुरक्षा को बनाए रखने में सदैव महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हिमाचल प्रदेश का भी भारतीय सेना में गौरवपूर्ण योगदान रहा है और बिलासपुर जिला वीर सैनिकों तथा शहीदों की समृद्ध परंपरा के लिए जाना जाता है। राहुल कुमार ने कहा कि आज का दिन देश के वीर जवानों और शहीदों के साहस, त्याग और देशभक्ति को स्मरण करने के साथ-साथ उनके योगदान से प्रेरणा लेने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना से युवाओं को साहस, अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रसेवा की भावना सीखने को मिलती है। हमारे सैनिकों ने जिस साहस और कर्तव्यनिष्ठा के साथ देश की सीमाओं, संप्रभुता और अखंडता की रक्षा की है, उसी के कारण देशवासी सुरक्षित वातावरण में जीवन व्यतीत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विजय दिवस देश के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश और बिलासपुर जिला के लिए भी गौरव का महत्वपूर्ण अवसर है। ऐसे आयोजन युवा पीढ़ी को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को समझने और वीर सैनिकों के आदर्शों से प्रेरणा लेने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और शहीद परिवारों के योगदान को नमन करते हुए कहा कि राष्ट्र उनके त्याग और सेवाओं को सदैव सम्मान के साथ याद रखेगा। समारोह में पूर्व सैनिक कल्याण समिति के पदाधिकारी, प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन अमरनाथ धीमन और अध्यक्ष कैप्टन संजय कुमार कैप्टन धनीराम कैप्टन सोहन सिंह मनास पूर्व सैनिक, वीर नारियां, शहीद परिवारों के सदस्य तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

15 hrs ago
user_Inform News
Inform News
Mandi Agent बिलासपुर सदर, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•

More news from Bilaspur and nearby areas
  • वेस्टिज वजन बढ़ाओ वजन घटाओ बहुत ही शानदार और ऑर्गेनिक हंड्रेड परसेंट मनी बैक गारंटी के साथ वेस्टीज न्यूट्रिशन वैसलीम शेक, प्रोटीन पाउडर एनर्जी ड्रिंक, वैसलीम चाय , अलग-अलग फ्लेवर में आपको मिलता है और बहुत ही कम दाम में दोस्तों आजकल मार्केट में बहुत ही महंगे प्रोडक्ट जो लोग लेकर इस्तेमाल कर रहे हैं वही प्रोडक्ट वेस्टीज में 70% कम रेट में आपको मिलता है आज ही अधिक जानकारी के लिए कॉल करें 9816133 991 वेस्टिज वजन बढ़ाओ वजन घटाओ बहुत ही शानदार और ऑर्गेनिक हंड्रेड परसेंट मनी बैक गारंटी के साथ वेस्टीज न्यूट्रिशन वैसलीम शेक, प्रोटीन पाउडर एनर्जी ड्रिंक, वैसलीम चाय , अलग-अलग फ्लेवर में आपको मिलता है और बहुत ही कम दाम में दोस्तों आजकल मार्केट में बहुत ही महंगे प्रोडक्ट जो लोग लेकर इस्तेमाल कर रहे हैं वही प्रोडक्ट वेस्टीज में 70% कम रेट में आपको मिलता है आज ही अधिक जानकारी के लिए कॉल करें 9816133 991
    1
    वेस्टिज वजन बढ़ाओ वजन घटाओ बहुत ही शानदार और ऑर्गेनिक हंड्रेड परसेंट मनी बैक गारंटी के साथ वेस्टीज न्यूट्रिशन वैसलीम शेक, प्रोटीन पाउडर एनर्जी ड्रिंक, वैसलीम चाय , अलग-अलग फ्लेवर में आपको मिलता है और बहुत ही कम दाम में दोस्तों आजकल मार्केट में बहुत ही महंगे प्रोडक्ट जो लोग लेकर इस्तेमाल कर रहे हैं वही प्रोडक्ट वेस्टीज में 70% कम रेट में आपको मिलता है आज ही अधिक जानकारी के लिए कॉल करें 9816133 991

    user_RAJ KUMAR CROWN HB Power
    RAJ KUMAR CROWN HB Power
    Health and beauty shop Jhanduta, Bilaspur•
    17 hrs ago
  • देखें आज का बुलेटिन हिमाचल आजतक पर शहनाज़ भाटिया के साथ खबरें 8 तक समाज मे प्यार व सम्मान कमाने के लिए समाज मे पारिवारिक रिश्ते व प्यार कमाना पड़ता है : किन्नर पूनम महंत पूर्व सैनिकों का त्याग सदैव प्रेरणादायी : संजय अवस्थी कोठी कुनाल में निक्षय शिविर, 72 लोगों के एक्स-रे 28 से 30 सितंबर तक बैंक कर्मियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, बैंकों ने ग्राहकों को किया अलर्ट श्री नैना देवी में पंजाब रोडवेज बस और श्रद्धालुओं की कार में टक्कर योग्यता में अदालत नहीं कर सकती बदलाव सोने चांदी के दाम
    1
    देखें आज का बुलेटिन हिमाचल आजतक पर शहनाज़ भाटिया के साथ खबरें 8 तक
समाज मे प्यार व सम्मान कमाने के लिए समाज मे पारिवारिक रिश्ते व प्यार कमाना पड़ता है : किन्नर पूनम महंत 
पूर्व सैनिकों का त्याग सदैव प्रेरणादायी : संजय अवस्थी
कोठी कुनाल में निक्षय शिविर, 72 लोगों के एक्स-रे
28 से 30 सितंबर तक बैंक कर्मियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, बैंकों ने ग्राहकों को किया अलर्ट
श्री नैना देवी में पंजाब रोडवेज बस और श्रद्धालुओं की कार में टक्कर
योग्यता में अदालत नहीं कर सकती बदलाव
सोने चांदी के दाम
    user_हिमाचल आज तक
    हिमाचल आज तक
    अर्की, सोलन, हिमाचल प्रदेश•
    10 hrs ago
  • हमीरपुर में आवारा कुत्तों के आतंक को लेकर भाजपा शहरी निकाय प्रकोष्ठ ने आयुक्त को सौंपा ज्ञापन - अजमेर ठाकुर शहर में आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक को लेकर भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश शहरी निकाय प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक अजमेर ठाकुर ने अपनी टीम के साथ ने नगर निगम हमीरपुर आयुक्त राकेश शर्मा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि दिनांक 18, 19 और 20 सितंबर को शहर के बीचों-बीच लगभग 40 लोगों को आवारा कुत्तों ने काटा है, जिससे शहरवासी भय और असुरक्षा के माहौल में जी रहे हैं।भाजपा ने मांग की है कि शहर में विशेष वैक्सीनेशन अभियान चलाकर सभी आवारा कुत्तों और पालतू कुत्तों का अनिवार्य टीकाकरण किया जाए आवारा कुत्तों को पकड़कर टीकाकरण और चिकित्सीय जांच तक सुरक्षित स्थान पर रखा जाए, टैग लगाकर नियमानुसार छोड़ा जाए प्रत्येक वार्ड में एकांत क्षेत्रों में कम से कम दो फीडिंग प्वाइंट, स्वच्छ पेयजल, बर्तन और बेंच की व्यवस्था की जाए कुत्तों के लिए एक डॉग केयर सेंटर और बड़ा शेड बनाया जाए जहां पशु चिकित्सक की व्यवस्था हो। नसबंदी के लिए विशेष शिविर और आधुनिक डॉग कैप्चर वाहन उपलब्ध करवाए जाएं।
    1
    हमीरपुर में आवारा कुत्तों के आतंक को लेकर भाजपा शहरी निकाय प्रकोष्ठ ने आयुक्त को सौंपा ज्ञापन - अजमेर ठाकुर
शहर में आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक को लेकर भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश शहरी निकाय प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक अजमेर ठाकुर ने अपनी टीम के साथ ने नगर निगम हमीरपुर आयुक्त राकेश शर्मा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि दिनांक 18, 19 और 20 सितंबर को शहर के बीचों-बीच लगभग 40 लोगों को आवारा कुत्तों ने काटा है, जिससे शहरवासी भय और असुरक्षा के माहौल में जी रहे हैं।भाजपा ने मांग की है कि शहर में विशेष वैक्सीनेशन अभियान चलाकर सभी आवारा कुत्तों और पालतू कुत्तों का अनिवार्य टीकाकरण किया जाए आवारा कुत्तों को पकड़कर टीकाकरण और चिकित्सीय जांच तक सुरक्षित स्थान पर रखा जाए, टैग लगाकर नियमानुसार छोड़ा जाए प्रत्येक वार्ड में एकांत क्षेत्रों में कम से कम दो फीडिंग प्वाइंट, स्वच्छ पेयजल, बर्तन और बेंच की व्यवस्था की जाए  कुत्तों के लिए एक डॉग केयर सेंटर और बड़ा शेड बनाया जाए जहां पशु चिकित्सक की व्यवस्था हो। नसबंदी के लिए विशेष शिविर और आधुनिक डॉग कैप्चर वाहन उपलब्ध करवाए जाएं।
    user_खबरी लाल
    खबरी लाल
    रिपोर्टर हमीरपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    13 hrs ago
  • मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत नंगल की अड्डा मार्केट से खाटू श्याम धाम के लिए रवाना हुई बस
    1
    मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत नंगल की अड्डा मार्केट से खाटू श्याम धाम के लिए रवाना हुई बस
    user_HIMACHAL PUNJAB NEWS
    HIMACHAL PUNJAB NEWS
    Local News Reporter मेहटपुर, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    15 hrs ago
  • सोलन में आयोजित 20 सूत्रीय कार्यक्रम समिति की बैठक में उठे कई मुद्दे
    1
    सोलन में आयोजित 20 सूत्रीय कार्यक्रम समिति की बैठक में उठे कई मुद्दे
    user_DNN HIMACHAL NEWS
    DNN HIMACHAL NEWS
    सोलन, सोलन, हिमाचल प्रदेश•
    6 hrs ago
  • हमीरपुर में BJP का बड़ा प्रदर्शन | विधायक आशीष शर्मा ने CM सुक्खू पर लगाए गंभीर आरोप | 750 कनाल जमीन विवाद हमीरपुर में BJP का बड़ा प्रदर्शन | विधायक आशीष शर्मा ने CM सुक्खू पर लगाए गंभीर आरोप | 750 कनाल जमीन विवाद
    1
    हमीरपुर में BJP का बड़ा प्रदर्शन | विधायक आशीष शर्मा ने CM सुक्खू पर लगाए गंभीर आरोप | 750 कनाल जमीन विवाद
हमीरपुर में BJP का बड़ा प्रदर्शन | विधायक आशीष शर्मा ने CM सुक्खू पर लगाए गंभीर आरोप | 750 कनाल जमीन विवाद
    user_BHK News Himachal
    BHK News Himachal
    Local News Reporter Una, Himachal Pradesh•
    10 hrs ago
  • हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में 6 अक्टूबर को राष्ट्रपति बिलासपुर के दौरे पर रहेंगी। हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में 6 अक्टूबर को राष्ट्रपति बिलासपुर के दौरे पर रहेंगी। जिसको लेकर उपयुक्त बिलासपुर राहुल कुमार जानकारी देते हुए
    1
    हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में 6 अक्टूबर को राष्ट्रपति बिलासपुर के दौरे पर रहेंगी। 
हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में 6 अक्टूबर को राष्ट्रपति बिलासपुर के दौरे पर रहेंगी। जिसको लेकर उपयुक्त बिलासपुर राहुल कुमार जानकारी देते हुए
    user_Inform News
    Inform News
    Mandi Agent बिलासपुर सदर, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    15 hrs ago
  • समाज मे प्यार व सम्मान कमाने के लिए समाज मे पारिवारिक रिश्ते व प्यार कमाना पड़ता है: पूनम महंत गरीब घरों की बेटियों के साथ बेटों की शादी में भी पूर्ण दान कर सरकार के बेटे बेटियां एक समान नारे को सार्थक करती अर्की क्षेत्र की समाजसेविका किन्नर महंत पूनम ने ग्राम पंचायत भूमती के गांव सोइली में एक गरीब परिवार के लड़के की शादी में पूरा खर्च उठाया। इस मौके पर पूनम महंत का परिजनों व ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया इस बारे दूल्हे के पिता सोहनलाल ने बताया कि वह गरीब परिवार से है तथा पूनम महंत ने यह देखकर उनके बेटे की शादी का पूरा खर्च उठाने का जिम्मा लिया। उन्होंने कहाकि समाजसेविका पूनम महंत ने इसी प्रकार से अर्की क्षेत्र की पंचायत के विभिन्न गांवों में लोगों की हर सम्भव सहायता करती रहती है। इस बारे में पूनम महंत का कहना है कि यह लोगो का प्यार है । व जो लोग दे रहे है।वही मैं वापस कर रही हूं। यह पारिवारिक आदान प्रदान है।
    1
    समाज मे प्यार व सम्मान कमाने के लिए समाज मे पारिवारिक रिश्ते व प्यार कमाना पड़ता है: पूनम महंत 
गरीब घरों की बेटियों के साथ बेटों की शादी में भी पूर्ण दान कर सरकार के बेटे बेटियां एक समान नारे को सार्थक करती अर्की क्षेत्र की समाजसेविका किन्नर महंत पूनम ने ग्राम पंचायत भूमती के गांव सोइली में एक गरीब परिवार के लड़के की शादी में पूरा खर्च उठाया। इस मौके पर पूनम महंत का परिजनों व ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया इस बारे  दूल्हे के पिता सोहनलाल ने बताया कि वह गरीब परिवार से है तथा पूनम महंत ने यह देखकर उनके बेटे की शादी का पूरा खर्च उठाने का जिम्मा लिया। उन्होंने कहाकि समाजसेविका  पूनम महंत ने इसी प्रकार से अर्की क्षेत्र की पंचायत के विभिन्न गांवों में लोगों की हर सम्भव सहायता करती रहती है। इस बारे में पूनम महंत का कहना है कि यह लोगो का प्यार है । व जो लोग दे रहे है।वही मैं वापस कर रही हूं। यह पारिवारिक आदान प्रदान है।
    user_हिमाचल आज तक
    हिमाचल आज तक
    अर्की, सोलन, हिमाचल प्रदेश•
    11 hrs ago
  • शराब के ठेके में शराब की बोतल की कीमत अधिक वसूलने पर सोलन में शराब का ठेका सील
    1
    शराब के ठेके में शराब की बोतल की कीमत अधिक वसूलने पर सोलन में शराब का ठेका सील
    user_DNN HIMACHAL NEWS
    DNN HIMACHAL NEWS
    सोलन, सोलन, हिमाचल प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.