logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

वीरेन्द्र कुमार लाम्बा बने श्री कृष्णा यादव महासभा के राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष. मुण्डावर विधानसभा के गांव माणका निवासी वीरेंद्र कुमार लाम्बा को श्री कृष्णा यादव महासभा ने राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है।लाम्बा को यह पद उनके सामाजिक कार्यो,संगठन के प्रति निष्ठा एवं समाज हित में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए दिया गया है। लाम्बा को श्री कृष्णा यादव महासभा का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने से गांव में हर्ष का माहौल है।

1 day ago
user_Naveen Singh
Naveen Singh
Local News Reporter नीमराना, अलवर, राजस्थान•
1 day ago
1e625552-3a27-4fbb-a6a4-ba987e3caa57

वीरेन्द्र कुमार लाम्बा बने श्री कृष्णा यादव महासभा के राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष. मुण्डावर विधानसभा के गांव माणका निवासी वीरेंद्र कुमार लाम्बा को श्री कृष्णा यादव महासभा ने राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है।लाम्बा को यह पद उनके सामाजिक कार्यो,संगठन के प्रति निष्ठा एवं समाज हित में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए दिया गया है। लाम्बा को श्री कृष्णा यादव महासभा का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने से गांव में हर्ष का माहौल है।

More news from Alwar and nearby areas
  • मुंडावर पहुंचे एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय, आमजन की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई का भरोसा मुंडावर पहुंचे एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय, आमजन की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई का भरोसा
    1
    मुंडावर पहुंचे एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय, आमजन की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई का भरोसा
मुंडावर पहुंचे एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय, आमजन की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई का भरोसा
    user_पत्रकार संदीप यादव
    पत्रकार संदीप यादव
    Computer Shop Mandawar, Alwar•
    7 hrs ago
  • Revadi mein bone link jaanch ka Bhanda fod Revadi Haryana
    1
    Revadi mein bone link jaanch ka Bhanda fod Revadi Haryana
    user_Rajbala
    Rajbala
    Local News Reporter रेवाड़ी, रेवाड़ी, हरियाणा•
    6 hrs ago
  • कोटपूतली -बहरोड़ जिले के खादरसा महाराज का वार्षिक मेला व भंडारा में उमड़ा जनसैलाब,जाजैकलां एवं खादरसा महाराज सेवा समिति आसपुरा नीझर द्वारा दोनों कमेटी सदस्यों का निर्णय लिया गया कि इस पंचमी को मेला व भंडारे का आयोजन जाजैकलां मंदिर में किया जा रहा है ,सभी के सहयोग निर्णय अनुसार दोनों भंडारे मेले में एक दूसरे मंदिर में सहयोग व्यवस्था की गई ।
    1
    कोटपूतली -बहरोड़ जिले के खादरसा महाराज का वार्षिक मेला व भंडारा में उमड़ा जनसैलाब,जाजैकलां एवं खादरसा महाराज सेवा समिति आसपुरा नीझर द्वारा दोनों कमेटी सदस्यों का निर्णय लिया गया कि इस पंचमी को मेला व भंडारे का आयोजन जाजैकलां मंदिर में किया जा रहा है ,सभी के सहयोग निर्णय अनुसार दोनों भंडारे मेले में एक दूसरे मंदिर में सहयोग व्यवस्था की गई ।
    user_Kotputli-Behror
    Kotputli-Behror
    कोटपूतली, जयपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • *दैनिक न्यूज़, रेवाड़ी* *रेवाड़ी में एक महिला की चेन खींचकर भागे बदमाश, स्नैचिंग का केस दर्ज*
    1
    *दैनिक न्यूज़, रेवाड़ी*

*रेवाड़ी में एक महिला की चेन खींचकर भागे बदमाश, स्नैचिंग का केस दर्ज*
    user_Dainik news rewari
    Dainik news rewari
    Local News Reporter Rewari, Haryana•
    7 hrs ago
  • राव vs राव नरबीर सिंह के सवाल पर पत्रकारों को सीधा जवाब की मेरा उनसे कोई मुकाबला नही है। राव इंद्रजीत सिंह बड़े कद के नेता है वह सांसद है। मैं एक एमएलए। भला कही MP OR MLA का मुकाबला होता है। नारनौल हरियाणा
    1
    राव vs राव नरबीर सिंह के सवाल पर पत्रकारों को सीधा जवाब की मेरा उनसे कोई मुकाबला नही है। राव इंद्रजीत सिंह बड़े कद के नेता है

 वह सांसद है। मैं एक एमएलए। भला कही MP OR MLA  का मुकाबला होता है।

नारनौल हरियाणा
    user_सतीश कुमार
    सतीश कुमार
    Local News Reporter महेंद्रगढ़, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    6 hrs ago
  • हरियाणा के 6 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट: बिजली गिरने का भी खतरा, चार दिन ऐसा ही रहेगा मौसम। किसानों के लिए एडवाइजरी जारी। Mahendragarh news हरियाणा में मानसून की गतिविधियां एक बार फिर से बढ़ गई हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग, चंडीगढ़ के अनुसार आज सोमवार को छह जिलों करनाल, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद और यमुनानगर में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। यमुनानगर में बिजली गिरने के साथ ही भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा कुरुक्षेत्र, कैथल, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जींद, भिवानी और चरखी दादरी में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार जताए गए हैं। बारिश का यह दौर 17 सितंबर तक जारी रहने की संभावना है। इसके अलावा बारिश के साथ अगले चार दिनों तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। किसानों और आम लोगों को गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों पर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। रविवार भी प्रदेश के आठ जिलों में बारिश हुई थी। पंचकूला के कई इलाकों में तो बाढ़ जैसे हालात बन गए थे। *रविवार को पंचकूला में हो गए थे बाढ़ जैसे हालात*
    1
    हरियाणा के 6 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट: बिजली गिरने का भी खतरा, चार दिन ऐसा ही रहेगा मौसम। किसानों के लिए एडवाइजरी जारी। Mahendragarh news

हरियाणा में मानसून की गतिविधियां एक बार फिर से बढ़ गई हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग, चंडीगढ़ के अनुसार आज सोमवार को छह जिलों करनाल, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद और यमुनानगर में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। यमुनानगर में बिजली गिरने के साथ ही भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
इसके अलावा कुरुक्षेत्र, कैथल, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जींद, भिवानी और चरखी दादरी में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार जताए गए हैं। बारिश का यह दौर 17 सितंबर तक जारी रहने की संभावना है।
इसके अलावा बारिश के साथ अगले चार दिनों तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। किसानों और आम लोगों को गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों पर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। रविवार भी प्रदेश के आठ जिलों में बारिश हुई थी। पंचकूला के कई इलाकों में तो बाढ़ जैसे हालात बन गए थे।
*रविवार को पंचकूला में हो गए थे बाढ़ जैसे हालात*
    user_Haryana  breaking news
    Haryana breaking news
    Local News Reporter महेंद्रगढ़, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    7 hrs ago
  • सेवा संकल्प माह को लेकर वन एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस सेवा संकल्प माह को लेकर वन एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस राव नरबीर बोले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन राष्ट्र सेवा को समर्पित मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी महेंद्रगढ़ से 17 को करेंगे अभियान की शुरुआत पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष सेवा के पूर्ण होने पर चलेगा विशेष अभियान : राव नरबीर नारनौल, 15 सितंबर। हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य तथा वन एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरा जीवन राष्ट्र सेवा को समर्पित रहा है। उनके जन्मदिवस को इस बार सेवा संकल्प माह के रूप में मनाया जाएगा और हरियाणा में इस अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी महेंद्रगढ़ में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम से करेंगे। श्री राव मंगलवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में सेवा संकल्प अभियान को लेकर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में यह राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि श्री नरेंद्र मोदी 13 साल तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे और पिछले 12 वर्षों से लगातार देश के प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि गुजरात मॉडल को देश के नागरिकों ने पूरी तरह अपनाया है, और यही वजह है कि जनता लगातार श्री नरेंद्र मोदी को देश सेवा का अवसर दे रही है। राव नरबीर ने कहा दक्षिणी हरियाणा से प्रधानमंत्री का विशेष लगाव रहा है। 13 सितंबर को नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में घोषित किया गया था और ठीक दो दिन बाद, 15 सितंबर को रेवाड़ी में एक विशाल जनसभा आयोजित हुई थी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मूल लक्ष्य समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचना है। इसी उद्देश्य से इस अभियान के दौरान सरकारी सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके लिए 12 अलग-अलग मॉडल तैयार किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मानव सेवा की भावना को देखते हुए विश्व के कई देशों ने उन्हें सर्वोच्च सम्मानों से नवाजा है। साथ ही जब से मोदी ने प्रधानमंत्री का पद संभाला है, तभी से वैश्विक स्तर पर भारत की साख और पहचान लगातार मजबूत हुई है। कोरोना महामारी का जिक्र करते हुए राव नरबीर ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश बहुत कम समय में इस संकट से उबरा, साथ ही भारत ने गरीब देशों को भी कोरोना की दवाइयां और वैक्सीन उपलब्ध कराईं। इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 24 घंटे और सातों दिन काम करने वाली पार्टी है, जो केवल चुनाव के समय ही सक्रिय नहीं होती। उन्होंने बताया कि इस एक महीने के अभियान के दौरान पार्टी कार्यकर्ता हर जगह जन सेवा के कार्यों में जुटेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि वडनगर से आने वाली यात्रा का 27 तारीख को जिले में भव्य स्वागत किया जाएगा।
    1
    सेवा संकल्प माह को लेकर वन एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
सेवा संकल्प माह को लेकर वन एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
राव नरबीर बोले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन राष्ट्र सेवा को समर्पित
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी महेंद्रगढ़ से 17 को करेंगे अभियान की शुरुआत
पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष सेवा के पूर्ण होने पर चलेगा विशेष अभियान : राव नरबीर
नारनौल, 15 सितंबर। हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य तथा वन एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरा जीवन राष्ट्र सेवा को समर्पित रहा है। उनके जन्मदिवस को इस बार सेवा संकल्प माह के रूप में मनाया जाएगा और हरियाणा में इस अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी महेंद्रगढ़ में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम से करेंगे। श्री राव मंगलवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में सेवा संकल्प अभियान को लेकर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में यह राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि श्री नरेंद्र मोदी 13 साल तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे और पिछले 12 वर्षों से लगातार देश के प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि गुजरात मॉडल को देश के नागरिकों ने पूरी तरह अपनाया है, और यही वजह है कि जनता लगातार श्री नरेंद्र मोदी को देश सेवा का अवसर दे रही है।
राव नरबीर ने कहा दक्षिणी हरियाणा से प्रधानमंत्री का विशेष लगाव रहा है। 13 सितंबर को नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में घोषित किया गया था और ठीक दो दिन बाद, 15 सितंबर को रेवाड़ी में एक विशाल जनसभा आयोजित हुई थी।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मूल लक्ष्य समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचना है। इसी उद्देश्य से इस अभियान के दौरान सरकारी सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके लिए 12 अलग-अलग मॉडल तैयार किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मानव सेवा की भावना को देखते हुए विश्व के कई देशों ने उन्हें सर्वोच्च सम्मानों से नवाजा है। साथ ही जब से मोदी ने प्रधानमंत्री का पद संभाला है, तभी से वैश्विक स्तर पर भारत की साख और पहचान लगातार मजबूत हुई है।
कोरोना महामारी का जिक्र करते हुए राव नरबीर ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश बहुत कम समय में इस संकट से उबरा, साथ ही भारत ने गरीब देशों को भी कोरोना की दवाइयां और वैक्सीन उपलब्ध कराईं।
इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 24 घंटे और सातों दिन काम करने वाली पार्टी है, जो केवल चुनाव के समय ही सक्रिय नहीं होती। उन्होंने बताया कि इस एक महीने के अभियान के दौरान पार्टी कार्यकर्ता हर जगह जन सेवा के कार्यों में जुटेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि वडनगर से आने वाली यात्रा का 27 तारीख को जिले में भव्य स्वागत किया जाएगा।
    user_दिनेश कुमार
    दिनेश कुमार
    Journalist महेंद्रगढ़, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    9 hrs ago
  • जिला कलेक्टर के अवकाश आदेशों की निजी विद्यालयों द्वारा उड़ाई जा रही धज्जियां: जिला कलेक्टर के अवकाश आदेशों की निजी विद्यालयों द्वारा उड़ाई जा रही धज्जियां: उपखण्ड क्षेत्र में नियमों को ताक पर रखकर संचालित हो रहे निजी स्कूल व कोचिंग सेंटर. खैरथल-तिजारा: जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, खैरथल-तिजारा द्वारा जारी स्थानीय अवकाश के आदेशों की निजी विद्यालयों द्वारा सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। ताजा मामला मूनपुर क्षेत्र का सामने आया है, जहां जिला प्रशासन के स्पष्ट आदेश के बावजूद माउंट व्यू मॉडल स्कूल, मूनपुर और फोकस कोचिंग आज भी अनाधिकृत रूप से संचालित किए जा रहे हैं। क्या है पूरा मामला? कार्यालय जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, खैरथल-तिजारा द्वारा जारी संशोधित आदेश (क्रमांक - सामान्य/राज.अव./2026/337, दिनांक 24/02/2026) के तहत कैलेंडर वर्ष 2026 के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किए गए हैं। आदेश के अनुसार आज दिनांक 15 सितंबर 2026 को 'मेला श्री हनुमान जी महाराज' के उपलक्ष्य में स्थानीय अवकाश घोषित है। इसके बावजूद, मूनपुर स्थित माउंट व्यू मॉडल स्कूल और फोकस कोचिंग संस्थान द्वारा नियमों की अवहेलना करते हुए स्कूल व कोचिंग का संचालन जारी रखा गया है, जिससे स्थानीय अभिभावकों और क्षेत्रवासियों में रोष व्याप्त है। प्रशासनिक निर्देशों की परवाह नहीं जिला प्रशासन द्वारा क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बनाए रखने तथा मेलों व त्योहारों के दौरान स्थानीय अवकाश के पालन के लिए निर्देश दिए जाते हैं, लेकिन कुछ निजी संस्थान और कोचिंग संचालक मुनाफा कमाने के चक्कर में छात्र-छात्राओं के हितों और प्रशासनिक आदेशों को ठेंगा दिखा रहे हैं। अब देखना यह होगा कि इस प्रकार मनमाने ढंग से सरकारी आदेशों की अवहेलना करने वाले इन संस्थानों पर जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग क्या सख्त कार्रवाई करता है। सीबीईओ अर्जुन सिंह ने कहा कि अवकाश सभी के लिए समान है इसमें निजी में आरबीएसई एवं सीबीएसई बोर्ड के विद्यालय के लिए कोई अलग से नियम नहीं हैं। कुछ निजी विद्यालयों की अवकाश के दिनों में स्कूल लगाने की सूचनाएं मिली हैं मौका मुआयना कर विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी।
    1
    जिला कलेक्टर के अवकाश आदेशों की निजी विद्यालयों द्वारा उड़ाई जा रही धज्जियां: 

जिला कलेक्टर के अवकाश आदेशों की निजी विद्यालयों द्वारा उड़ाई जा रही धज्जियां: 
उपखण्ड क्षेत्र में नियमों को ताक पर रखकर संचालित हो रहे निजी स्कूल व कोचिंग सेंटर.
खैरथल-तिजारा:
जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, खैरथल-तिजारा द्वारा जारी स्थानीय अवकाश के आदेशों की निजी विद्यालयों द्वारा सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। ताजा मामला मूनपुर क्षेत्र का सामने आया है, जहां जिला प्रशासन के स्पष्ट आदेश के बावजूद माउंट व्यू मॉडल स्कूल, मूनपुर और फोकस कोचिंग आज भी अनाधिकृत रूप से संचालित किए जा रहे हैं।
क्या है पूरा मामला?
कार्यालय जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, खैरथल-तिजारा द्वारा जारी संशोधित आदेश (क्रमांक - सामान्य/राज.अव./2026/337, दिनांक 24/02/2026) के तहत कैलेंडर वर्ष 2026 के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किए गए हैं। आदेश के अनुसार आज दिनांक 15 सितंबर 2026 को 'मेला श्री हनुमान जी महाराज' के उपलक्ष्य में स्थानीय अवकाश घोषित है।
इसके बावजूद, मूनपुर स्थित माउंट व्यू मॉडल स्कूल और फोकस कोचिंग संस्थान द्वारा नियमों की अवहेलना करते हुए स्कूल व कोचिंग का संचालन जारी रखा गया है, जिससे स्थानीय अभिभावकों और क्षेत्रवासियों में रोष व्याप्त है।
प्रशासनिक निर्देशों की परवाह नहीं
जिला प्रशासन द्वारा क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बनाए रखने तथा मेलों व त्योहारों के दौरान स्थानीय अवकाश के पालन के लिए निर्देश दिए जाते हैं, लेकिन कुछ निजी संस्थान और कोचिंग संचालक मुनाफा कमाने के चक्कर में छात्र-छात्राओं के हितों और प्रशासनिक आदेशों को ठेंगा दिखा रहे हैं।
अब देखना यह होगा कि इस प्रकार मनमाने ढंग से सरकारी आदेशों की अवहेलना करने वाले इन संस्थानों पर जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग क्या सख्त कार्रवाई करता है।
सीबीईओ अर्जुन सिंह ने कहा कि अवकाश सभी के लिए समान है इसमें निजी में आरबीएसई एवं सीबीएसई बोर्ड के विद्यालय के लिए कोई अलग से नियम नहीं हैं। कुछ निजी विद्यालयों की अवकाश के दिनों में स्कूल लगाने की सूचनाएं मिली हैं मौका मुआयना कर विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी।
    user_पत्रकार संदीप यादव
    पत्रकार संदीप यादव
    Computer Shop Mandawar, Alwar•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.