Shuru
Apke Nagar Ki App…
किसानों की समस्याओं पर भाकियू भानु की बैठक, 13 फरवरी को पैदल यात्रा का ऐलान कौशाम्बी। जनपद कौशाम्बी के ब्लाक नेवादा परिसर में शनिवार को भारतीय किसान यूनियन (भानु) संगठन के जिलाध्यक्ष राकेश सिंह की अध्यक्षता में किसानों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में बड़ी संख्या में किसान कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने किसानों की समस्याओं को सुना और जिले में व्याप्त भ्रष्टाचार पर चिंता जताई। उन्होंने घोषणा की कि किसानों की मांगों को लेकर 13 फरवरी को भारी संख्या में किसान पैदल यात्रा निकालेंगे। यह यात्रा सराय अकिल पावर हाउस से शुरू होकर म्योहर गांव होते हुए जिला कार्यालय तक पहुंचेगी। बैठक में किसानों से एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करने की अपील की गई।
Aman kesharwani
किसानों की समस्याओं पर भाकियू भानु की बैठक, 13 फरवरी को पैदल यात्रा का ऐलान कौशाम्बी। जनपद कौशाम्बी के ब्लाक नेवादा परिसर में शनिवार को भारतीय किसान यूनियन (भानु) संगठन के जिलाध्यक्ष राकेश सिंह की अध्यक्षता में किसानों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में बड़ी संख्या में किसान कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने किसानों की समस्याओं को सुना और जिले में व्याप्त भ्रष्टाचार पर चिंता जताई। उन्होंने घोषणा की कि किसानों की मांगों को लेकर 13 फरवरी को भारी संख्या में किसान पैदल यात्रा निकालेंगे। यह यात्रा सराय अकिल पावर हाउस से शुरू होकर म्योहर गांव होते हुए जिला कार्यालय तक पहुंचेगी। बैठक में किसानों से एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करने की अपील की गई।
More news from Kaushambi and nearby areas
- rashtriy adhyaksh Loksabha Mirzapur sansad Anupriya Patel apna Dal Vyas Apne mukharvind se Media ko sambodhit karte Hain najar a rahe hain patrakaaron ke sath1
- प्रयागराज में UGC के समर्थन में विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन।1
- *अजुहा में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग गृहस्थी का सामान व नगदी जलकर राख* *कौशाम्बी संदेश नेटवर्क* *कौशांबी जनपद* के नगर पंचायत अजुहा स्थित वार्ड नंबर 3 शांति नगर में शनिवार को बिजली के शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। यह आग पप्पू चौरसिया पुत्र स्वर्गीय बेच्चू चौरसिया के दो मंजिला मकान के एक कमरे में लगी, जहां अचानक निकली चिंगारी ने कुछ ही पलों में विकराल रूप ले लिया। आग की चपेट में आकर कमरे में रखा टीवी, फ्रिज, दो कूलर, गृहस्थी का अन्य कीमती सामान तथा नगदी रुपये पूरी तरह जलकर राख हो गए। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में पानी व अन्य संसाधनों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से आग को फैलने से पहले ही नियंत्रित कर लिया गया। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। घटना की जानकारी संबंधित हल्का लेखपाल को दे दी गई है, जिससे नुकसान का आकलन कर आगे की कार्रवाई की जा सके। आगजनी से पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक क्षति हुई है और वे सदमे में हैं। मोहल्ले के लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को शीघ्र आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।2
- Post by Santosh kumar2
- *थाना मऊआइमा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम भवानीगढ़ स्थित नहर के पास एक अज्ञात युवती का शव मिलने के सम्बन्ध में आज दिनांक-06.02.2026 को सहायक पुलिस आयुक्त फूलपुर द्वारा दी गई बाइट-*1
- कैंसर की कहानी डॉ राजीव सिंह की जुबानी, देखें खास रिपोर्ट1
- Prayagraj में फिल्म घूसखोर पंडित का विरोध प्रदर्शन राष्ट्रीय परशुराम सेना के कार्यकर्ताओं ने किया।1
- *बिजली विभाग के एसडीओ पर अभद्र व्यवहार का आरोप, पीड़ित को कार्यालय से बाहर निकालने का दावा* *कौशाम्बी संदेश नेटवर्क* बिजली विभाग के उपखण्ड कार्यालय बेनीराम कटरा में एक आम नागरिक के साथ कथित अभद्र व्यवहार और धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है। जयन्तीपुर निवासी नीरज कुमार मिश्र पुत्र सत्यदेव मिश्र ने उपखण्ड अधिकारी (एसडीओ) विनय कुमार सिंह पर कार्यालय में समस्या सुनने के बजाय अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने, हाथ पकड़कर बाहर निकालने और दरवाजा बंद करने का आरोप लगाया है।पीड़ित नीरज कुमार मिश्र के अनुसार वह दिनांक 03 फरवरी 2026 को बिजली से संबंधित अपनी समस्या को लेकर उपखण्ड कार्यालय बेनीराम कटरा पहुंचे थे। उन्होंने जब अपनी समस्या एसडीओ को बताने का प्रयास किया तो अधिकारी ने कथित रूप से कहा— “यह मेरा काम नहीं है कि मैं सभी को समझाता रहूँ” और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। आरोप है कि जब पीड़ित ने दोबारा अपनी बात रखने का प्रयास किया तो एसडीओ ने उनका हाथ पकड़कर कार्यालय से बाहर कर दिया और दरवाजा बंद कर लिया। पीड़ित का कहना है कि इस पूरी घटना का वीडियो साक्ष्य उसके पास मौजूद है, जिसमें अधिकारी का व्यवहार स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि एसडीओ द्वारा यह धमकी दी गई कि यदि सरकारी कार्य में बाधा डाली गई तो फर्जी मुकदमे में फंसाकर जेल भेजवा दिया जाएगा। घटना से आहत होकर पीड़ित ने 04 फरवरी 2026 को एक्सईएन अधिकारी को लिखित शिकायत दी, लेकिन वहां से यह कहकर पल्ला झाड़ लिया गया कि इस प्रकरण में कुछ नहीं किया जा सकता। न्याय न मिलने पर पीड़ित ने जिलाधिकारी कौशाम्बी को लिखित प्रार्थना पत्र देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। मामले ने विभागीय कार्यशैली और आम जनता के साथ हो रहे व्यवहार पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।1
- कौशाम्बी....आज दिनांक 06.02.2026 को थाना करारी अन्तर्गत ग्राम अगियोना के अनिल पुत्र स्व0 लल्लू प्रसाद द्वारा तहरीर दी गई कि उनके पुत्र को उनके ही परिवार के तीन लोगों द्वारा भूसा भरने को लेकर धारदार हथियार से चोट पहुंचाई गई है, जिसके संबंध में थाना करारी में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर बाद पूछताछ अग्रिम विधिक कार्यवाही की है ।। ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS1