logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बस में तोड़फोड़ और चालक पर जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार हापुड़। बाबूगढ़ थाना पुलिस ने राजा जी ढाबे के पास बस में तोड़फोड़ करने और चालक के साथ मारपीट कर जानलेवा हमला करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को ग्राम मुदाफरा से किठौर जाने वाले रास्ते से पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही थी। पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सरावनी निवासी शकील पुत्र आकिल को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि क्षेत्र में अपराधियों और फरार आरोपियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। बस में तोड़फोड़ और चालक के साथ मारपीट कर जानलेवा हमला करने की घटना में आरोपी शकील की तलाश की जा रही थी। पुलिस टीम ने सटीक सूचना के आधार पर उसे मुदाफरा-किठौर मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी घटना में शामिल आरोपियों को कानून के दायरे में लाया जाएगा।

4 hrs ago
user_KHABAR EXPRESS UP/UK
KHABAR EXPRESS UP/UK
Local News Reporter Hapur, Uttar Pradesh•
4 hrs ago

बस में तोड़फोड़ और चालक पर जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार हापुड़। बाबूगढ़ थाना पुलिस ने राजा जी ढाबे के पास बस में तोड़फोड़ करने और चालक के साथ मारपीट कर जानलेवा हमला करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को ग्राम मुदाफरा से किठौर जाने वाले रास्ते से पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही थी। पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सरावनी निवासी शकील पुत्र आकिल को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि क्षेत्र में अपराधियों और फरार आरोपियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। बस में तोड़फोड़ और चालक के साथ मारपीट कर जानलेवा हमला करने की घटना में आरोपी शकील की तलाश की जा रही थी। पुलिस टीम ने सटीक सूचना के आधार पर उसे मुदाफरा-किठौर मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी घटना में शामिल आरोपियों को कानून के दायरे में लाया जाएगा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • डीएम साहिबा एक नज़र इधर भी फैक्ट्री से निकल रहे प्रदूषण और काले धुएं से स्थानीय लोगों को हो रही परेशानी बाबूगढ़ क्षेत्र मे पिलाई फैक्ट्रियां उड़ा रही ngt के नियमों की धज्जियां जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव उपेड़ा में पिलाई फैक्ट्रियां उड़ा रही ngt के नियमों की धज्जियां फैला रही प्रदूषण स्थानीय लोग काले धुएं और प्रदूषण से है परेशान स्थानीय लोगों की मांग आखिर कब होगी प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्री पर कार्रवाई।
    1
    डीएम साहिबा एक नज़र इधर भी फैक्ट्री से निकल रहे प्रदूषण और काले धुएं से स्थानीय लोगों को हो रही परेशानी 
बाबूगढ़ क्षेत्र मे पिलाई फैक्ट्रियां  उड़ा रही ngt के नियमों की धज्जियां 
जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव उपेड़ा में पिलाई फैक्ट्रियां  उड़ा रही ngt के नियमों की धज्जियां फैला रही प्रदूषण स्थानीय लोग काले धुएं और प्रदूषण से है परेशान स्थानीय लोगों की मांग आखिर कब होगी प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्री  पर कार्रवाई।
    user_Narender singh
    Narender singh
    Farmer हापुड़, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • संडीला के रामलीला मैदान में चल रहे गणेश महोत्सव में मंगलवार को भक्ति, कला और प्रतिभा का शानदार संगम देखने को मिला। श्री गणेश उत्सव सेवा समिति की ओर से आयोजित सीनियर वर्ग नृत्य प्रतियोगिता में बच्चों ने भक्ति गीतों और मनमोहक भजनों पर शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का दिल जीत लिया। बच्चों के थिरकते कदमों और बेहतरीन प्रस्तुतियों पर पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। भव्य रोशनी से सजे गणेश पंडाल में प्रतिभागियों ने नृत्य के साथ अपने आत्मविश्वास और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शानदार प्रदर्शन करने वाले विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष गौरव गुप्ता, श्यामधर तिवारी, ऋषभ खन्ना, सौरभ गुप्ता, अर्पित गुप्ता और विजय प्रताप सिंह सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे। बड़ी संख्या में नगरवासी और गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में पहुंचे और बच्चों का उत्साह बढ़ाया। आयोजकों के अनुसार, ऐसे आयोजन बच्चों की प्रतिभा को मंच देने के साथ उन्हें भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का माध्यम भी बनते हैं। 🙏 गणपति बप्पा मोरया! 🙏 संडीला से विशेष रिपोर्ट। आप देख रहे हैं स्टार भारत न्यूज़ ट्वेंटी फोर।
    1
    संडीला के रामलीला मैदान में चल रहे गणेश महोत्सव में मंगलवार को भक्ति, कला और प्रतिभा का शानदार संगम देखने को मिला।
श्री गणेश उत्सव सेवा समिति की ओर से आयोजित सीनियर वर्ग नृत्य प्रतियोगिता में बच्चों ने भक्ति गीतों और मनमोहक भजनों पर शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का दिल जीत लिया। बच्चों के थिरकते कदमों और बेहतरीन प्रस्तुतियों पर पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
भव्य रोशनी से सजे गणेश पंडाल में प्रतिभागियों ने नृत्य के साथ अपने आत्मविश्वास और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शानदार प्रदर्शन करने वाले विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष गौरव गुप्ता, श्यामधर तिवारी, ऋषभ खन्ना, सौरभ गुप्ता, अर्पित गुप्ता और विजय प्रताप सिंह सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे। बड़ी संख्या में नगरवासी और गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में पहुंचे और बच्चों का उत्साह बढ़ाया।
आयोजकों के अनुसार, ऐसे आयोजन बच्चों की प्रतिभा को मंच देने के साथ उन्हें भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का माध्यम भी बनते हैं।
🙏 गणपति बप्पा मोरया! 🙏
संडीला से विशेष रिपोर्ट। आप देख रहे हैं स्टार भारत न्यूज़ ट्वेंटी फोर।
    user_Star Bharat News 24
    Star Bharat News 24
    हापुड़, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • मेरठ में छात्राओं की जागरूकता रैली, मतदान के लिए दिया संदेश दौराला के मटौर स्थित श्री मल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज में 16 सितंबर को चुनावी साक्षरता क्लब के तहत मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। क्लब प्रभारी डॉ. स्नेहलता के निर्देशन में छात्राओं ने उत्साह के साथ रैली में हिस्सा लिया और ‘हम बच्चों ने ठाना है, जन-जन को जगाना है’ जैसे नारों के जरिए लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया। प्रधानाचार्य डॉ. नीरा तोमर ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करना और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम में निधि सक्सेना, रविता, कल्पना और रचना शर्मा की भूमिका सराहनीय रही। #Meerut #Daurala #VoterAwareness #VoterAwarenessRally #ElectionLiteracy #VotingAwareness #Democracy #StudentAwareness #MeerutNews #UttarPradesh #UPNews #ERadioIndia
    1
    मेरठ में छात्राओं की जागरूकता रैली, मतदान के लिए दिया संदेश
दौराला के मटौर स्थित श्री मल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज में 16 सितंबर को चुनावी साक्षरता क्लब के तहत मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई।
क्लब प्रभारी डॉ. स्नेहलता के निर्देशन में छात्राओं ने उत्साह के साथ रैली में हिस्सा लिया और ‘हम बच्चों ने ठाना है, जन-जन को जगाना है’ जैसे नारों के जरिए लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया।
प्रधानाचार्य डॉ. नीरा तोमर ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करना और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी के लिए प्रेरित करना है।
कार्यक्रम में निधि सक्सेना, रविता, कल्पना और रचना शर्मा की भूमिका सराहनीय रही।
#Meerut #Daurala #VoterAwareness #VoterAwarenessRally #ElectionLiteracy #VotingAwareness #Democracy #StudentAwareness #MeerutNews #UttarPradesh #UPNews #ERadioIndia
    user_E RADIO INDIA
    E RADIO INDIA
    Media house Meerut, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • *पंडित कुंजबिहारी.वशिष्ठ ज्योतिषाचार्य सूर्यदेव उपासक मीडिया कार्यक्रम प्रभारी ने इस याद को यादगार बनाने के लिए 111 पेड लग* अपने क्षेत्र की सभी खबरें देखने और *खबरें शेयर करके कमाई करने के लिए शुरू ऐप (Shuru App) डाउनलोड करें* 👇🏻
    1
    *पंडित कुंजबिहारी.वशिष्ठ ज्योतिषाचार्य सूर्यदेव उपासक मीडिया कार्यक्रम प्रभारी ने इस याद को यादगार बनाने के लिए 111 पेड लग*

अपने क्षेत्र की सभी खबरें देखने और *खबरें शेयर करके कमाई करने के लिए शुरू ऐप (Shuru App) डाउनलोड करें* 👇🏻
    user_कुंजबिहारी वशिष्ठ ज्योतिषी
    कुंजबिहारी वशिष्ठ ज्योतिषी
    Ashram मोदीनगर, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मेरठ ब्यूरो रिपोर्ट भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम क्षेत्र की संगठनात्मक बैठक आज बुधवार को पश्चिम क्षेत्रीय कार्यालय में होगी।
    1
    मेरठ ब्यूरो रिपोर्ट भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम क्षेत्र की संगठनात्मक बैठक आज बुधवार को पश्चिम क्षेत्रीय कार्यालय में होगी।
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Meerut, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • chalo aao ek safar shuru karte hain aap aur hum milkar ek naya kal banate hain jindagi mein kuchh bhi karo galat kam mat karo kamao aur apna ghumo karo Apne sapnon ko pura karo
    1
    chalo aao ek safar shuru karte hain aap aur hum milkar ek naya kal banate hain
jindagi mein kuchh bhi karo galat kam mat karo kamao aur apna ghumo karo Apne sapnon ko pura karo
    user_Rahul Roy
    Rahul Roy
    AC Repair मेरठ, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो वाहन चोर गिरफ्तार, चार बाइक बरामद हापुड़। थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही और कब्जे से चोरी की चार मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, अपराध की रोकथाम और वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस टीम ने ग्राम दौताई नहर से झड़ीना की ओर जाने वाले रास्ते पर संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर दो युवकों को रोककर पूछताछ की। जांच के दौरान उनकी पहचान वंश पुत्र सुरेंद्र निवासी ग्राम हिरनपुरा, थाना गढ़मुक्तेश्वर और अमन सिंह उर्फ टिक्कू पुत्र अजीत सिंह निवासी ग्राम ढाना, थाना सिम्भावली के रूप में हुई। पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर चार चोरी की बाइक बरामद की गईं। इनमें दो बाइक गढ़मुक्तेश्वर थाने में दर्ज वाहन चोरी के मुकदमों से संबंधित हैं। गढ़मुक्तेश्वर थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी रोकथाम के लिए पुलिस लगातार संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में वाहन चोरी से जुड़े अन्य मामलों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने कहा कि गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका सामने आने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
    1
    चोरी की चार बाइकों के साथ दो वाहन चोर गिरफ्तार, चार बाइक बरामद 
हापुड़। थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही और कब्जे से चोरी की चार मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, अपराध की रोकथाम और वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस टीम ने ग्राम दौताई नहर से झड़ीना की ओर जाने वाले रास्ते पर संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर दो युवकों को रोककर पूछताछ की। जांच के दौरान उनकी पहचान वंश पुत्र सुरेंद्र निवासी ग्राम हिरनपुरा, थाना गढ़मुक्तेश्वर और अमन सिंह उर्फ टिक्कू पुत्र अजीत सिंह निवासी ग्राम ढाना, थाना सिम्भावली के रूप में हुई। पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर चार चोरी की बाइक बरामद की गईं। इनमें दो बाइक गढ़मुक्तेश्वर थाने में दर्ज वाहन चोरी के मुकदमों से संबंधित हैं।
गढ़मुक्तेश्वर थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी रोकथाम के लिए पुलिस लगातार संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में वाहन चोरी से जुड़े अन्य मामलों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने कहा कि गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका सामने आने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
    user_KHABAR EXPRESS UP/UK
    KHABAR EXPRESS UP/UK
    Local News Reporter Hapur, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • पिलखुवा क्षेत्र के गांव सिखेड़ा से मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, करीब 18 वर्षीय मुजाहिद पुत्र सुफियान भैंसों के लिए चारा काट रहा था। इसी दौरान वह अचानक चारा काटने वाली मशीन की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद परिजन और ग्रामीण घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। युवक की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए मेरठ रेफर कर दिया। परिजन युवक को लेकर मेरठ रवाना हो गए हैं। घटना के बाद गांव में चिंता का माहौल है। चारा काटने वाली मशीनों का इस्तेमाल करते समय सुरक्षा और सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। पिलखुवा से इस्तेकार चौधरी की रिपोर्ट। आप देख रहे हैं स्टार भारत न्यूज़ ट्वेंटी फोर।
    1
    पिलखुवा क्षेत्र के गांव सिखेड़ा से मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है।
जानकारी के मुताबिक, करीब 18 वर्षीय मुजाहिद पुत्र सुफियान भैंसों के लिए चारा काट रहा था। इसी दौरान वह अचानक चारा काटने वाली मशीन की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद परिजन और ग्रामीण घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। युवक की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए मेरठ रेफर कर दिया। परिजन युवक को लेकर मेरठ रवाना हो गए हैं।
घटना के बाद गांव में चिंता का माहौल है। चारा काटने वाली मशीनों का इस्तेमाल करते समय सुरक्षा और सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।
पिलखुवा से इस्तेकार चौधरी की रिपोर्ट।
आप देख रहे हैं स्टार भारत न्यूज़ ट्वेंटी फोर।
    user_Star Bharat News 24
    Star Bharat News 24
    हापुड़, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • MDA के खिलाफ किसानों का धरना छठे दिन भी जारी, प्लॉट और चेक की मांग पर अड़े किसान मेरठ के लोहियानगर में बिजली बंबा चौकी के सामने स्वर्गीय राजेश पायलट मार्ग स्थित अस्थायी बस अड्डे पर किसानों का धरना छठे दिन भी जारी रहा। युवा किसान संघर्ष समिति के किसानों का कहना है कि MDA की ओर से उनकी मांगों पर अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है। किसानों ने स्पष्ट किया है कि प्लॉट और चेक मिलने तक धरना जारी रहेगा। अध्यक्ष धर्मपाल भड़ाना के नेतृत्व में दर्जनों किसान धरने में मौजूद रहे और अपनी मांगों को लेकर संघर्ष जारी रखने की बात कही। #Meerut #MeerutNews #FarmersProtest #MDA #KisanAndolan #Lohiyanagar #FarmersDemand #RajeshPilotMarg #MeerutUpdates #UPNews #UttarPradesh #ERadioIndia
    1
    MDA के खिलाफ किसानों का धरना छठे दिन भी जारी, प्लॉट और चेक की मांग पर अड़े किसान
मेरठ के लोहियानगर में बिजली बंबा चौकी के सामने स्वर्गीय राजेश पायलट मार्ग स्थित अस्थायी बस अड्डे पर किसानों का धरना छठे दिन भी जारी रहा। युवा किसान संघर्ष समिति के किसानों का कहना है कि MDA की ओर से उनकी मांगों पर अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है।
किसानों ने स्पष्ट किया है कि प्लॉट और चेक मिलने तक धरना जारी रहेगा। अध्यक्ष धर्मपाल भड़ाना के नेतृत्व में दर्जनों किसान धरने में मौजूद रहे और अपनी मांगों को लेकर संघर्ष जारी रखने की बात कही।
#Meerut #MeerutNews #FarmersProtest #MDA #KisanAndolan #Lohiyanagar #FarmersDemand #RajeshPilotMarg #MeerutUpdates #UPNews #UttarPradesh #ERadioIndia
    user_E RADIO INDIA
    E RADIO INDIA
    Media house Meerut, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.