logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

थाना अधिकारी राजू राम सीरवी व नवल किशोर की निगरानी में रायपुर में हनुमान जयंती की भव्य रैली संपन्न गुरुवार शाम 5: बजे मिली जानकारी अनुसार रायपुर हनुमान जयंती के पावन अवसर पर रायपुर कस्बे में श्रद्धा, उत्साह और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में भव्य रैली का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु, युवा और ग्रामीण शामिल हुए। रैली की शुरुआत मेला चौक स्थित हनुमान जी मंदिर से हुई, जहां विधिवत पूजा-अर्चना के बाद जयघोष के साथ शोभायात्रा रवाना हुई। इसके बाद रैली रायपुर के मुख्य बाजार, झूठा गली सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों से होती हुई आगे बढ़ी। रैली में शामिल झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं, जिनमें भगवान हनुमान के विभिन्न स्वरूपों और धार्मिक प्रसंगों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया। पूरे मार्ग में “जय श्री राम” और “जय बजरंगबली” के गगनभेदी नारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। जगह-जगह ग्रामीणों और व्यापारियों द्वारा पुष्प वर्षा कर रैली का भव्य स्वागत किया गया तथा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। रायपुर थाना अधिकारी राजू राम सीरवी और जवाजा थाना अधिकारी नवल किशोर के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा। दोनों अधिकारियों ने स्वयं मौके पर उपस्थित रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और रैली के प्रत्येक चरण पर निगरानी बनाए रखी। अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया तथा यातायात व्यवस्था को भी सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए। पुलिस की सक्रियता और आमजन के सहयोग से पूरा आयोजन शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से सम्पन्न हुआ। रैली केवल धार्मिक आस्था को मजबूती दी, बल्कि सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश भी दिया। आयोजन की सफलता में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं, स्थानीय प्रशासन और आमजन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

3 hrs ago
user_जगदीश माली पत्रका र
जगदीश माली पत्रका र
रायपुर, पाली, राजस्थान•

More news from राजस्थान and nearby areas
  • 🇮🇳 पुलिस ने दिखाई तत्परता, बदमाश को पकड़ा 📍 लोकल न्यूज़ मगरा 🆔 AVA/RJ/BAR/260221/01 ब्यावर के आदर्श नगर गली नम्बर 02 में एक बदमाश प्रवृति के व्यक्ति की हरकतों की वजह से क्षेत्रवासियों में दहशत का माहौल बना हुआ था। सिटी थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में शांति स्थापित हो सकी। आदर्श नगर में राकेश त्रिपाठी नामक आदतन बदमाश का काफी समय से भय व्याप्त था। यह व्यक्ति वर्षों से क्षेत्र की महिलाओं एवं बहू-बेटियों पर गलत नजर रखता आया है। महिलाओं का पीछा करना, अभद्र टिप्पणियां करना, गाली-गलौज, परिवार वालों से झगड़ा करना तथा घरों पर पत्थरबाजी जैसी हरकतों से लोग लंबे समय से परेशान थे। बुधवार रात को भी इस व्यक्ति ने पड़ोस में रहने वाले परिवार को निशाना बनाया। महिलाओं और बच्चों को गालियां दीं तथा उनके घर पर पत्थर और ईंटें फेंकी, जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सिटी थाना के CI आशुतोष पांडे ने तुरंत संज्ञान लेते हुए पुलिस टीम को मौके पर भेजा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को उसके घर से पकड़कर थाने पहुंचाया। क्षेत्रवासियों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई जारी है। जिला पुलिस कप्तान रतन सिंह एवं पूरी पुलिस टीम द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई से आमजन का विश्वास बढ़ रहा है तथा अपराधियों में भय का माहौल बन रहा है। सिटी थाना पुलिस एवं CI आशुतोष पांडे का क्षेत्रवासियों ने आभार व्यक्त किया। 🙏।। लोकल न्यूज़ मगरा
    2
    🇮🇳 पुलिस ने दिखाई तत्परता, बदमाश को पकड़ा
📍 लोकल न्यूज़ मगरा
🆔 AVA/RJ/BAR/260221/01
ब्यावर के आदर्श नगर गली नम्बर 02 में एक बदमाश प्रवृति के व्यक्ति की हरकतों की वजह से क्षेत्रवासियों में दहशत का माहौल बना हुआ था। सिटी थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में शांति स्थापित हो सकी।
आदर्श नगर में राकेश त्रिपाठी नामक आदतन बदमाश का काफी समय से भय व्याप्त था। यह व्यक्ति वर्षों से क्षेत्र की महिलाओं एवं बहू-बेटियों पर गलत नजर रखता आया है। महिलाओं का पीछा करना, अभद्र टिप्पणियां करना, गाली-गलौज, परिवार वालों से झगड़ा करना तथा घरों पर पत्थरबाजी जैसी हरकतों से लोग लंबे समय से परेशान थे।
बुधवार रात को भी इस व्यक्ति ने पड़ोस में रहने वाले परिवार को निशाना बनाया। महिलाओं और बच्चों को गालियां दीं तथा उनके घर पर पत्थर और ईंटें फेंकी, जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही सिटी थाना के CI आशुतोष पांडे ने तुरंत संज्ञान लेते हुए पुलिस टीम को मौके पर भेजा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को उसके घर से पकड़कर थाने पहुंचाया। क्षेत्रवासियों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई जारी है।
जिला पुलिस कप्तान रतन सिंह एवं पूरी पुलिस टीम द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई से आमजन का विश्वास बढ़ रहा है तथा अपराधियों में भय का माहौल बन रहा है। सिटी थाना पुलिस एवं CI आशुतोष पांडे का क्षेत्रवासियों ने आभार व्यक्त किया। 🙏।।
लोकल न्यूज़ मगरा
    user_राजू आपकी आवाज ✅👑
    राजू आपकी आवाज ✅👑
    Voice of people ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • Post by Jalampura AC morcha adhyaks D.
    1
    Post by Jalampura AC morcha adhyaks D.
    user_Jalampura AC morcha adhyaks D.
    Jalampura AC morcha adhyaks D.
    करेड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • Post by District.reporter.babulaljogaw
    1
    Post by District.reporter.babulaljogaw
    user_District.reporter.babulaljogaw
    District.reporter.babulaljogaw
    Plumber पाली, पाली, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • Post by Kailash Fulwari
    1
    Post by Kailash Fulwari
    user_Kailash Fulwari
    Kailash Fulwari
    अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • अजमेर के कोतवाली थाना क्षेत्र में इलाज के नाम पर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ब्रह्मपुरी निवासी पीड़ित हरी कुमार मूलचंदानी से पैरों की बीमारी ठीक करने का झांसा देकर आरोपियों ने 4 लाख 39 हजार रुपये ठग लिए। जानकारी के अनुसार, पीड़ित तोड़ड़ा फाटक के पास जा रहा था, तभी एक युवक ने उसे रोककर बीमारी के बारे में पूछा और मुंबई के कथित डॉक्टर समीर जरीवाला से इलाज कराने की सलाह दी। आरोपी ने डॉक्टर का नंबर दिया और बाद में खुद को जयपुर रूट पर बताते हुए अजमेर आकर इलाज शुरू किया। आरोपी ने ‘झिंगी’ लगाकर मवाद निकालने का दावा किया और हर बार 6000 रुपये फीस ली। इस तरह 73 बार प्रक्रिया कर कुल 4.39 लाख रुपये वसूल लिए। लंबे समय तक इलाज के बावजूद कोई फायदा नहीं होने पर पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ। पीड़ित ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।
    1
    अजमेर के कोतवाली थाना क्षेत्र में इलाज के नाम पर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ब्रह्मपुरी निवासी पीड़ित हरी कुमार मूलचंदानी से पैरों की बीमारी ठीक करने का झांसा देकर आरोपियों ने 4 लाख 39 हजार रुपये ठग लिए।
जानकारी के अनुसार, पीड़ित तोड़ड़ा फाटक के पास जा रहा था, तभी एक युवक ने उसे रोककर बीमारी के बारे में पूछा और मुंबई के कथित डॉक्टर समीर जरीवाला से इलाज कराने की सलाह दी। आरोपी ने डॉक्टर का नंबर दिया और बाद में खुद को जयपुर रूट पर बताते हुए अजमेर आकर इलाज शुरू किया।
आरोपी ने ‘झिंगी’ लगाकर मवाद निकालने का दावा किया और हर बार 6000 रुपये फीस ली। इस तरह 73 बार प्रक्रिया कर कुल 4.39 लाख रुपये वसूल लिए। लंबे समय तक इलाज के बावजूद कोई फायदा नहीं होने पर पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ।
पीड़ित ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।
    user_92 R News
    92 R News
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • अजमेर के GPO स्थित पासपोर्ट ऑफिस को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और एहतियात के तौर पर पूरे परिसर को आनन-फानन में खाली करा लिया गया। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा पूरे क्षेत्र की गहन जांच की जा रही है। फिलहाल किसी भी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा के मद्देनज़र हर पहलू पर जांच जारी है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सतर्क रहने की अपील की है।
    1
    अजमेर के GPO स्थित पासपोर्ट ऑफिस को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और एहतियात के तौर पर पूरे परिसर को आनन-फानन में खाली करा लिया गया।
पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा पूरे क्षेत्र की गहन जांच की जा रही है। फिलहाल किसी भी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा के मद्देनज़र हर पहलू पर जांच जारी है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
पुलिस प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सतर्क रहने की अपील की है।
    user_News Daily Hindi
    News Daily Hindi
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • श्री बाजना बालाजी मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव की धूम: भव्य शोभायात्रा
    4
    श्री बाजना बालाजी मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव की धूम: भव्य शोभायात्रा
    user_Sheetal prajapat
    Sheetal prajapat
    Local News Reporter ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • Post by Jalampura AC morcha adhyaks D.
    1
    Post by Jalampura AC morcha adhyaks D.
    user_Jalampura AC morcha adhyaks D.
    Jalampura AC morcha adhyaks D.
    करेड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • Post by Kailash Fulwari
    1
    Post by Kailash Fulwari
    user_Kailash Fulwari
    Kailash Fulwari
    अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.