logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सिद्धार्थनगर जिले के आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़ क्षेत्र में रविवार को "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत पौधरोपण और पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालयों के बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली, सार्वजनिक स्थलों पर पौधरोपण किया गया और पर्यावरण विषयक निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय शोहरतगढ़ एवं पीएमश्री विद्यालय कम्पोजिट जेएचएस कन्या विद्यालय शोहरतगढ़ (नीबी दोहनी) के छात्रों ने संयुक्त जागरूकता रैली निकाली, जिसे उपजिलाधिकारी (एसडीएम) कर्मेंद्र कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली नीबी दोहनी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गोलघर, भारत माता चौक और पुलिस पिकेट सहित विभिन्न मार्गों से गुजरी। रैली में बच्चों ने हाथों में बैनर लेकर और पर्यावरण संरक्षण संबंधी नारों के माध्यम से लोगों को अधिक से अधिक पौधरोपण करने और उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर एसडीएम कर्मेंद्र कुमार ने कहा कि यह अभियान आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार ने कहा कि छात्रों में प्रकृति संरक्षण की भावना मजबूत करना समय की आवश्यकता है। इसी क्रम में बेनीमाधव नगर के नंदन वन पार्क में नगर पंचायत अध्यक्ष उमा अग्रवाल ने पौधा रोपित कर अभियान को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया। शोहरतगढ़ थाना परिसर में क्षेत्राधिकारी (सीओ) मयंक द्विवेदी व प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह ने पौधरोपण किया। इसके साथ ही, शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय के परिसर में प्राचार्य प्रोफेसर अरविंद कुमार सिंह, पर्यावरण कार्यक्रम संयोजक डॉ. ए.के. सिंह, एनसीसी, एनएसएस व रोवर-रेंजर्स के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और संगोष्ठी का आयोजन किया। कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय लेदवा में भी बच्चों और शिक्षकों ने पौधरोपण कर अपनी सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित पर्यावरण सुरक्षा विषयक निबंध प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को एसडीएम कर्मेंद्र कुमार और खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक तुलसीराम, परमानन्द श्रीवास्तव, रफीक अहमद, महेश त्रिपाठी, अमित चौधरी, पृथ्वीपाल, स्वाति वर्मा, उत्तम कुमार, योगेन्द्र प्रसाद, शैलेन्द्र, यशपाल, शिवकुमार, भूमिका द्विवेदी, महेन्द्र नाथ, सन्तोष कुमार, पंकज जायसवाल, रामाश्रय और उत्तम तिवारी सहित भारी संख्या में शिक्षक, छात्र-छात्राएं और नगरवासी उपस्थित रहे।

2 hrs ago
user_पत्रकारिता
पत्रकारिता
Local News Reporter बंसी, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
3ef3160d-5054-4ec9-8bfe-3116f0eac5ec

सिद्धार्थनगर जिले के आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़ क्षेत्र में रविवार को "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत पौधरोपण और पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालयों के बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली, सार्वजनिक स्थलों पर पौधरोपण किया गया और पर्यावरण विषयक निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय शोहरतगढ़ एवं पीएमश्री विद्यालय कम्पोजिट जेएचएस कन्या विद्यालय शोहरतगढ़ (नीबी दोहनी) के छात्रों ने संयुक्त जागरूकता रैली निकाली, जिसे उपजिलाधिकारी (एसडीएम) कर्मेंद्र कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली नीबी दोहनी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गोलघर, भारत माता चौक और पुलिस पिकेट सहित विभिन्न मार्गों से गुजरी। रैली में बच्चों ने हाथों में बैनर लेकर

d73f7de6-73c7-4a0c-a9e7-c3c389d75a5a

और पर्यावरण संरक्षण संबंधी नारों के माध्यम से लोगों को अधिक से अधिक पौधरोपण करने और उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर एसडीएम कर्मेंद्र कुमार ने कहा कि यह अभियान आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार ने कहा कि छात्रों में प्रकृति संरक्षण की भावना मजबूत करना समय की आवश्यकता है। इसी क्रम में बेनीमाधव नगर के नंदन वन पार्क में नगर पंचायत अध्यक्ष उमा अग्रवाल ने पौधा रोपित कर अभियान को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया। शोहरतगढ़ थाना परिसर में क्षेत्राधिकारी (सीओ) मयंक द्विवेदी व प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह ने पौधरोपण किया। इसके साथ ही, शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय के परिसर में प्राचार्य

a737373f-62c0-406d-a7d9-9ea7e050efdd

प्रोफेसर अरविंद कुमार सिंह, पर्यावरण कार्यक्रम संयोजक डॉ. ए.के. सिंह, एनसीसी, एनएसएस व रोवर-रेंजर्स के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और संगोष्ठी का आयोजन किया। कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय लेदवा में भी बच्चों और शिक्षकों ने पौधरोपण कर अपनी सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित पर्यावरण सुरक्षा विषयक निबंध प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को एसडीएम कर्मेंद्र कुमार और खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक तुलसीराम, परमानन्द श्रीवास्तव, रफीक अहमद, महेश त्रिपाठी, अमित चौधरी, पृथ्वीपाल, स्वाति वर्मा, उत्तम कुमार, योगेन्द्र प्रसाद, शैलेन्द्र, यशपाल, शिवकुमार, भूमिका द्विवेदी, महेन्द्र नाथ, सन्तोष कुमार, पंकज जायसवाल, रामाश्रय और उत्तम तिवारी सहित भारी संख्या में शिक्षक, छात्र-छात्राएं और नगरवासी उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • संतकबीरनगर में वर्षों से जर्जर पड़ी विधियानी-खलीलाबाद सड़क के निर्माण की मांग को लेकर स्थानीय लोगों का आंदोलन एक बार फिर तेज हो गया है। रविवार को क्षेत्रीय नागरिकों ने सड़क पर ही बैठकर उग्र प्रदर्शन किया और गैर-जिम्मेदार अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को जगाने के लिए सड़क पर ही बुद्धि-शुद्धि यज्ञ का आयोजन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह महत्वपूर्ण सड़क खलीलाबाद-धनघटा मार्ग को सीधे रेलवे स्टेशन और राष्ट्रीय राजमार्ग-28 (NH-28) से जोड़ती है। इस व्यस्त मार्ग से प्रतिदिन स्कूली बच्चों सहित हजारों लोग आवागमन करते हैं, लेकिन लंबे समय से उपेक्षा के कारण यह सड़क पूरी तरह जर्जर होकर गहरे गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। बारिश के मौसम में इस सड़क पर चलना बेहद जोखिम भरा हो जाता है और हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले दो वर्षों से वे लगातार आंदोलन कर रहे हैं और कई बार अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को इस बदहाली से अवगत कराया गया, लेकिन उनकी मांग को पूरी तरह अनसुना कर दिया गया। आंदोलनकारियों ने यज्ञ के माध्यम से ईश्वर से अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि जब तक सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो जाता, तब तक उनका यह आंदोलन लगातार जारी रहेगा। इस विरोध प्रदर्शन में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सौरभ सिंह, विवेक वर्मा, गोरखनाथ मिश्रा, अंबर चतुर्वेदी, शुभम राय, गौरव मोदनवाल, सुयश रवान, रतनदीप सिंह भारतीय, राज गोविंद गुप्ता, मृत्युंजय राय, सुनील श्रीवास्तव, पंकज यादव, गोलू यादव, अरविंद चौधरी, गणेश यादव सहित भारी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
    1
    संतकबीरनगर में वर्षों से जर्जर पड़ी विधियानी-खलीलाबाद सड़क के निर्माण की मांग को लेकर स्थानीय लोगों का आंदोलन एक बार फिर तेज हो गया है। रविवार को क्षेत्रीय नागरिकों ने सड़क पर ही बैठकर उग्र प्रदर्शन किया और गैर-जिम्मेदार अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को जगाने के लिए सड़क पर ही बुद्धि-शुद्धि यज्ञ का आयोजन किया।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह महत्वपूर्ण सड़क खलीलाबाद-धनघटा मार्ग को सीधे रेलवे स्टेशन और राष्ट्रीय राजमार्ग-28 (NH-28) से जोड़ती है। इस व्यस्त मार्ग से प्रतिदिन स्कूली बच्चों सहित हजारों लोग आवागमन करते हैं, लेकिन लंबे समय से उपेक्षा के कारण यह सड़क पूरी तरह जर्जर होकर गहरे गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। बारिश के मौसम में इस सड़क पर चलना बेहद जोखिम भरा हो जाता है और हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले दो वर्षों से वे लगातार आंदोलन कर रहे हैं और कई बार अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को इस बदहाली से अवगत कराया गया, लेकिन उनकी मांग को पूरी तरह अनसुना कर दिया गया।

आंदोलनकारियों ने यज्ञ के माध्यम से ईश्वर से अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि जब तक सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो जाता, तब तक उनका यह आंदोलन लगातार जारी रहेगा। इस विरोध प्रदर्शन में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सौरभ सिंह, विवेक वर्मा, गोरखनाथ मिश्रा, अंबर चतुर्वेदी, शुभम राय, गौरव मोदनवाल, सुयश रवान, रतनदीप सिंह भारतीय, राज गोविंद गुप्ता, मृत्युंजय राय, सुनील श्रीवास्तव, पंकज यादव, गोलू यादव, अरविंद चौधरी, गणेश यादव सहित भारी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
    user_Vipin Rai Journalist
    Vipin Rai Journalist
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • संतकबीरनगर के विकासखंड बघौली के ग्राम बरईपार में 'वृक्षारोपण महायज्ञ-2026' के तहत "एक पेड़ माँ के नाम" थीम पर एक ऐतिहासिक वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस अभियान का शुभारंभ रविवार को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती चारु चौधरी ने पवित्र हरिशंकरी (पीपल, पाकड़ और बरगद) का पौधा लगाकर किया। इस विशेष अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती नीतू सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव, मेहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी, जिलाधिकारी आलोक कुमार तथा मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी ने भी विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्रीमती चारु चौधरी ने कहा कि वृक्ष लगाना सेवा है और उसकी रक्षा करना साधना है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए हर नागरिक से अपनी माँ के नाम पर कम से कम एक पौधा लगाने की अपील की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेशभर में एक दिन में 35 करोड़ से अधिक पौधे लगाने के संकल्प के तहत संतकबीरनगर जिले में विभिन्न विभागों के सहयोग से 29.78 लाख पौधों का रोपण किया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष नीतू सिंह ने रोपे गए पौधों की सुरक्षा को माँ द्वारा बच्चों की देखभाल की तरह एक आवश्यक दायित्व बताया, वहीं मेहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने स्वच्छ वातावरण के लिए वृक्षारोपण को जनआंदोलन बनाने की बात कही। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने भी जनपदवासियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और दूसरों को इस अभियान से जोड़ने की अपील की। इस दौरान उपस्थित महिलाओं और नागरिकों को आम एवं सहजन सहित कई प्रजातियों के पौधे उपहार स्वरूप वितरित किए गए। इस महायज्ञ के अंतर्गत जिले की सभी तहसीलों, विकासखंडों, विद्यालयों, ग्राम पंचायतों, स्वास्थ्य केंद्रों और अन्य सरकारी संस्थानों में भी व्यापक स्तर पर पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में प्रभागीय वनाधिकारी हरिकेश यादव, उपायुक्त श्रम एवं रोजगार प्रभात द्विवेदी, एसडीएम खलीलाबाद हृदय राम तिवारी, जिला पंचायत सदस्य ई. हनुमान कनौजिया, जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र, बीडीओ बघौली अर्जित प्रकाश और सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
    1
    संतकबीरनगर के विकासखंड बघौली के ग्राम बरईपार में 'वृक्षारोपण महायज्ञ-2026' के तहत "एक पेड़ माँ के नाम" थीम पर एक ऐतिहासिक वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस अभियान का शुभारंभ रविवार को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती चारु चौधरी ने पवित्र हरिशंकरी (पीपल, पाकड़ और बरगद) का पौधा लगाकर किया। इस विशेष अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती नीतू सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव, मेहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी, जिलाधिकारी आलोक कुमार तथा मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी ने भी विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्रीमती चारु चौधरी ने कहा कि वृक्ष लगाना सेवा है और उसकी रक्षा करना साधना है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए हर नागरिक से अपनी माँ के नाम पर कम से कम एक पौधा लगाने की अपील की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेशभर में एक दिन में 35 करोड़ से अधिक पौधे लगाने के संकल्प के तहत संतकबीरनगर जिले में विभिन्न विभागों के सहयोग से 29.78 लाख पौधों का रोपण किया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष नीतू सिंह ने रोपे गए पौधों की सुरक्षा को माँ द्वारा बच्चों की देखभाल की तरह एक आवश्यक दायित्व बताया, वहीं मेहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने स्वच्छ वातावरण के लिए वृक्षारोपण को जनआंदोलन बनाने की बात कही।

जिलाधिकारी आलोक कुमार ने भी जनपदवासियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और दूसरों को इस अभियान से जोड़ने की अपील की। इस दौरान उपस्थित महिलाओं और नागरिकों को आम एवं सहजन सहित कई प्रजातियों के पौधे उपहार स्वरूप वितरित किए गए। इस महायज्ञ के अंतर्गत जिले की सभी तहसीलों, विकासखंडों, विद्यालयों, ग्राम पंचायतों, स्वास्थ्य केंद्रों और अन्य सरकारी संस्थानों में भी व्यापक स्तर पर पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में प्रभागीय वनाधिकारी हरिकेश यादव, उपायुक्त श्रम एवं रोजगार प्रभात द्विवेदी, एसडीएम खलीलाबाद हृदय राम तिवारी, जिला पंचायत सदस्य ई. हनुमान कनौजिया, जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र, बीडीओ बघौली अर्जित प्रकाश और सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
    user_खबरें 24
    खबरें 24
    Court reporter खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • संत कबीर नगर जनपद के सेमरियावा ब्लॉक अंतर्गत खलीलाबाद तहसील की ग्राम पंचायत बिगरामीर में पानी निकासी का कोई जरिया न होने से गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। यहाँ स्थित गड़ाही नंबर 229 से पानी बाहर निकालने का निकास न होने के कारण पानी किसानों के खेतों में जमा हो रहा है। जल निकासी की व्यवस्था के अभाव में किसानों के खेत पूरी तरह से तालाब में तब्दील हो चुके हैं।
    1
    संत कबीर नगर जनपद के सेमरियावा ब्लॉक अंतर्गत खलीलाबाद तहसील की ग्राम पंचायत बिगरामीर में पानी निकासी का कोई जरिया न होने से गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। यहाँ स्थित गड़ाही नंबर 229 से पानी बाहर निकालने का निकास न होने के कारण पानी किसानों के खेतों में जमा हो रहा है। जल निकासी की व्यवस्था के अभाव में किसानों के खेत पूरी तरह से तालाब में तब्दील हो चुके हैं।
    user_मोहम्मद इबरान चौधरी
    मोहम्मद इबरान चौधरी
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • संत कबीर नगर के रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह की उपस्थिति में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प भी दिलाया गया। इस जनहितकारी अभियान के अंतर्गत जनपद के समस्त थाना और चौकी परिसरों में प्रभारी निरीक्षकों, थानाध्यक्षों तथा चौकी प्रभारियों द्वारा फलदार, छायादार और औषधीय पौधे रोपे गए। जनपद पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने इस पर्यावरण संरक्षण अभियान में उत्साहपूर्वक अपनी सहभागिता दर्ज कराई। वृक्षारोपण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि वृक्ष पृथ्वी की अमूल्य धरोहर हैं, जो पर्यावरण को संतुलित रखने के साथ-साथ शुद्ध ऑक्सीजन प्रदान कर मानव जीवन को सुरक्षित और स्वस्थ बनाते हैं। उन्होंने पुलिसकर्मियों से अपील की कि लगाए गए पौधों का संरक्षण करें ताकि भविष्य में जनपद को अधिक हरित, स्वच्छ और प्रदूषणमुक्त बनाया जा सके। इस कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय, प्रतिसार निरीक्षक रामबली यादव और पीआरओ मनीष जायसवाल सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
    4
    संत कबीर नगर के रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह की उपस्थिति में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प भी दिलाया गया।

इस जनहितकारी अभियान के अंतर्गत जनपद के समस्त थाना और चौकी परिसरों में प्रभारी निरीक्षकों, थानाध्यक्षों तथा चौकी प्रभारियों द्वारा फलदार, छायादार और औषधीय पौधे रोपे गए। जनपद पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने इस पर्यावरण संरक्षण अभियान में उत्साहपूर्वक अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

वृक्षारोपण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि वृक्ष पृथ्वी की अमूल्य धरोहर हैं, जो पर्यावरण को संतुलित रखने के साथ-साथ शुद्ध ऑक्सीजन प्रदान कर मानव जीवन को सुरक्षित और स्वस्थ बनाते हैं। उन्होंने पुलिसकर्मियों से अपील की कि लगाए गए पौधों का संरक्षण करें ताकि भविष्य में जनपद को अधिक हरित, स्वच्छ और प्रदूषणमुक्त बनाया जा सके। इस कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय, प्रतिसार निरीक्षक रामबली यादव और पीआरओ मनीष जायसवाल सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_Ashwini Kumar Pandey
    Ashwini Kumar Pandey
    पत्रकार Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    5 hrs ago
  • संत कबीर नगर के महुली थाना परिसर में पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति संवर्धन अभियान के अंतर्गत उत्साहपूर्वक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में थाना परिसर के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने अत्यंत उमंग और जनभागीदारी की भावना के साथ हिस्सा लिया और फलदार, छायादार एवं पर्यावरण के अनुकूल विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे। सभी पुलिसकर्मियों ने इन पौधों को केवल लगाने तक ही सीमित न रखकर, उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण का भी सामूहिक संकल्प लिया ताकि ये भविष्य में विशाल वृक्ष बनकर आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वायु और हरियाली प्रदान कर सकें। इस अवसर पर महुली थाना प्रभारी ने कहा कि वृक्ष केवल पौधे नहीं हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के स्वस्थ, सुरक्षित और समृद्ध भविष्य की नींव हैं। उन्होंने प्रत्येक नागरिक से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल को अपना नैतिक दायित्व समझने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों ने "एक पेड़–सौ सुखों का आधार" का संदेश दिया। महुली पुलिस ने यह बात रेखांकित की कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ प्रकृति की रक्षा करना भी सभी की साझा जिम्मेदारी है, जिससे हमारा जनपद अधिक हरित, स्वच्छ और पर्यावरण की दृष्टि से समृद्ध बन सके।
    4
    संत कबीर नगर के महुली थाना परिसर में पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति संवर्धन अभियान के अंतर्गत उत्साहपूर्वक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में थाना परिसर के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने अत्यंत उमंग और जनभागीदारी की भावना के साथ हिस्सा लिया और फलदार, छायादार एवं पर्यावरण के अनुकूल विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे। सभी पुलिसकर्मियों ने इन पौधों को केवल लगाने तक ही सीमित न रखकर, उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण का भी सामूहिक संकल्प लिया ताकि ये भविष्य में विशाल वृक्ष बनकर आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वायु और हरियाली प्रदान कर सकें।

इस अवसर पर महुली थाना प्रभारी ने कहा कि वृक्ष केवल पौधे नहीं हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के स्वस्थ, सुरक्षित और समृद्ध भविष्य की नींव हैं। उन्होंने प्रत्येक नागरिक से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल को अपना नैतिक दायित्व समझने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों ने "एक पेड़–सौ सुखों का आधार" का संदेश दिया। महुली पुलिस ने यह बात रेखांकित की कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ प्रकृति की रक्षा करना भी सभी की साझा जिम्मेदारी है, जिससे हमारा जनपद अधिक हरित, स्वच्छ और पर्यावरण की दृष्टि से समृद्ध बन सके।
    user_Ashwini Kumar Pandey
    Ashwini Kumar Pandey
    पत्रकार Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    6 hrs ago
  • बस्ती के कप्तानगंज रेंज के अंतर्गत कचौलिया और रैकवार मार्ग पर वन विभाग की घोर लापरवाही और संवेदनहीनता का एक बड़ा मामला सामने आया है। बीती 11 जुलाई की रात को आई तेज आंधी-पानी के कारण कचौलिया फार्म के समीप एक विशालकाय पेड़ गिर गया, जो आज भी आधी सड़क को घेरे हुए है। 12 जुलाई का दिन ढलने को आ गया है, लेकिन जिम्मेदार विभाग की नींद अब तक नहीं टूटी है, जिससे यह मार्ग राहगीरों के लिए मुसीबत का सबब बना हुआ है। इस व्यस्त मार्ग से हर पल लोगों का आना-जाना लगा रहता है, लेकिन सड़क पर गिरी पेड़ की टहनियां और झाड़ियां अंधेरे में दिखाई नहीं देतीं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा काफी बढ़ गया है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग को इस संबंध में सूचना दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसा प्रतीत होता है जैसे विभाग के अधिकारी किसी बड़ी अनहोनी या हादसे का इंतजार कर रहे हैं। वन विभाग की इस उदासीनता से स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने तीखे शब्दों में मांग की है कि युद्धस्तर पर कार्रवाई करते हुए अविलंब इस पेड़ को सड़क से हटाकर यातायात को सुचारू किया जाए। इसके साथ ही, इतने घंटों तक सड़क को बाधित छोड़ने वाले जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय जांच कराकर कड़ी कार्रवाई की जाए। अब देखना यह है कि प्रशासन इस मामले में कब जागता है या फिर जनता को खुद अपनी जान जोखिम में डालकर कोई कदम उठाना पड़ेगा।
    1
    बस्ती के कप्तानगंज रेंज के अंतर्गत कचौलिया और रैकवार मार्ग पर वन विभाग की घोर लापरवाही और संवेदनहीनता का एक बड़ा मामला सामने आया है। बीती 11 जुलाई की रात को आई तेज आंधी-पानी के कारण कचौलिया फार्म के समीप एक विशालकाय पेड़ गिर गया, जो आज भी आधी सड़क को घेरे हुए है। 12 जुलाई का दिन ढलने को आ गया है, लेकिन जिम्मेदार विभाग की नींद अब तक नहीं टूटी है, जिससे यह मार्ग राहगीरों के लिए मुसीबत का सबब बना हुआ है।

इस व्यस्त मार्ग से हर पल लोगों का आना-जाना लगा रहता है, लेकिन सड़क पर गिरी पेड़ की टहनियां और झाड़ियां अंधेरे में दिखाई नहीं देतीं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा काफी बढ़ गया है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग को इस संबंध में सूचना दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसा प्रतीत होता है जैसे विभाग के अधिकारी किसी बड़ी अनहोनी या हादसे का इंतजार कर रहे हैं।

वन विभाग की इस उदासीनता से स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने तीखे शब्दों में मांग की है कि युद्धस्तर पर कार्रवाई करते हुए अविलंब इस पेड़ को सड़क से हटाकर यातायात को सुचारू किया जाए। इसके साथ ही, इतने घंटों तक सड़क को बाधित छोड़ने वाले जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय जांच कराकर कड़ी कार्रवाई की जाए। अब देखना यह है कि प्रशासन इस मामले में कब जागता है या फिर जनता को खुद अपनी जान जोखिम में डालकर कोई कदम उठाना पड़ेगा।
    user_अजीत मिश्रा (खोजी)
    अजीत मिश्रा (खोजी)
    बस्ती, बस्ती, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के श्रीदत्तगंज और गैंडास बुजुर्ग में शादी की पहली सालगिरह से पहले ही एक परिवार उजड़ गया है। यहाँ पति द्वारा खुदकुशी किए जाने के बाद, उसकी पत्नी की भी सदमे के कारण मौत हो गई।
    1
    उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के श्रीदत्तगंज और गैंडास बुजुर्ग में शादी की पहली सालगिरह से पहले ही एक परिवार उजड़ गया है। यहाँ पति द्वारा खुदकुशी किए जाने के बाद, उसकी पत्नी की भी सदमे के कारण मौत हो गई।
    user_समय व्यूज राष्ट्रीय समाचार
    समय व्यूज राष्ट्रीय समाचार
    Local News Reporter उतरौला, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • गाजियाबाद के एक स्पा सेंटर में हुई छापेमारी और उसके बाद पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई ने कानून और समानता के दावों पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस स्पा सेंटर से पुलिस ने कथित तौर पर 'सेक्स रैकेट' चलाने के आरोप में 23 लड़कियों और 5 लड़कों को हिरासत में लिया था। लेकिन असली खेल थाने के भीतर देखने को मिला, जहां पुलिस ने इस मामले में बेहद ही पक्षपातपूर्ण और दोहरा रवैया अपनाया। हिरासत में लिए जाने के बाद, पुलिस ने लड़कियों को सिर्फ पूछताछ करके और चेतावनी देकर घर भेज दिया, जबकि हिरासत में लिए गए लड़कों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान काट दिया गया। इस सिलेक्टिव कार्रवाई पर तीखे सवाल उठाते हुए अजीत मिश्रा (खोजी) ने पूछा है कि अगर कानून सबके लिए समान है, तो यह भेदभाव क्यों किया जा रहा है? क्या अपराध की परिभाषा जेंडर यानी लिंग के आधार पर बदल जाती है? अगर यह वास्तव में एक रैकेट था, तो इसमें शामिल हर व्यक्ति—चाहे वह लड़का हो या लड़की—बराबर का गुनहगार क्यों नहीं है? पुलिस की इस कार्रवाई को 'पितृसत्तात्मक' सोच का चश्मा बताते हुए यह सवाल उठाया गया है कि क्या लड़कियां हमेशा सिर्फ 'विक्टिम' ही होती हैं? महिलाओं के प्रति इस तरह का नरम रुख अपनाकर पुलिस असल में उन महिलाओं के साथ न्याय नहीं कर रही है जो शायद अपनी मर्जी से इस काम में थीं, बल्कि वह कानूनी प्रक्रिया का मजाक उड़ा रही है। कानून का काम निष्पक्ष होना है, न कि किसी की दया पर फैसला सुनाना। इस तरह का दोहरा रवैया न्याय व्यवस्था से भरोसा कम करता है और साबित करता है कि समानता सिर्फ कागजों तक ही सीमित है। न्याय का तराजू संतुलित होना चाहिए, जो किसी के जेंडर या प्रभाव के बोझ से न झुके।
    1
    गाजियाबाद के एक स्पा सेंटर में हुई छापेमारी और उसके बाद पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई ने कानून और समानता के दावों पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस स्पा सेंटर से पुलिस ने कथित तौर पर 'सेक्स रैकेट' चलाने के आरोप में 23 लड़कियों और 5 लड़कों को हिरासत में लिया था। लेकिन असली खेल थाने के भीतर देखने को मिला, जहां पुलिस ने इस मामले में बेहद ही पक्षपातपूर्ण और दोहरा रवैया अपनाया।

हिरासत में लिए जाने के बाद, पुलिस ने लड़कियों को सिर्फ पूछताछ करके और चेतावनी देकर घर भेज दिया, जबकि हिरासत में लिए गए लड़कों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान काट दिया गया। इस सिलेक्टिव कार्रवाई पर तीखे सवाल उठाते हुए अजीत मिश्रा (खोजी) ने पूछा है कि अगर कानून सबके लिए समान है, तो यह भेदभाव क्यों किया जा रहा है? क्या अपराध की परिभाषा जेंडर यानी लिंग के आधार पर बदल जाती है? अगर यह वास्तव में एक रैकेट था, तो इसमें शामिल हर व्यक्ति—चाहे वह लड़का हो या लड़की—बराबर का गुनहगार क्यों नहीं है?

पुलिस की इस कार्रवाई को 'पितृसत्तात्मक' सोच का चश्मा बताते हुए यह सवाल उठाया गया है कि क्या लड़कियां हमेशा सिर्फ 'विक्टिम' ही होती हैं? महिलाओं के प्रति इस तरह का नरम रुख अपनाकर पुलिस असल में उन महिलाओं के साथ न्याय नहीं कर रही है जो शायद अपनी मर्जी से इस काम में थीं, बल्कि वह कानूनी प्रक्रिया का मजाक उड़ा रही है। कानून का काम निष्पक्ष होना है, न कि किसी की दया पर फैसला सुनाना। इस तरह का दोहरा रवैया न्याय व्यवस्था से भरोसा कम करता है और साबित करता है कि समानता सिर्फ कागजों तक ही सीमित है। न्याय का तराजू संतुलित होना चाहिए, जो किसी के जेंडर या प्रभाव के बोझ से न झुके।
    user_अजीत मिश्रा (खोजी)
    अजीत मिश्रा (खोजी)
    बस्ती, बस्ती, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.