मैदा से भरी मैक्स पिकअप पलटी, सड़क पर बिखरीं बोरियां, बड़ा हादसा टला मैदा से भरी मैक्स पिकअप पलटी, सड़क पर बिखरीं बोरियां, बड़ा हादसा टला अनियंत्रित होकर पलटा वाहन, चालक सुरक्षित; राहगीरों की मदद से बहाल हुआ यातायात कासगंज/ गंजडुंडवारा क्षेत्र में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मैदा से लदी एक मैक्स पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के दौरान वाहन में भरी मैदा की बोरियां सड़क पर बिखर गईं, जिससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। हालांकि गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और चालक बाल-बाल बच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चालक गंजडुंडवारा की ओर मैदा लेकर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन को बचाने के प्रयास में पिकअप का संतुलन बिगड़ गया और वाहन सड़क पर पलट गया। पलटते ही वाहन में लदी बोरियां चारों ओर फैल गईं। घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सड़क पर बिखरी बोरियों को किनारे लगाया और यातायात को सुचारू कराया। सूचना पर स्थानीय लोग भी पहुंच गए और स्थिति को संभाला गया। चालक ने बताया कि सामने अचानक वाहन आने के कारण उसे बचाने की कोशिश में यह हादसा हुआ। फिलहाल घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन इस हादसे ने सड़क सुरक्षा और वाहनों की गति नियंत्रण को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

- बदायूं के कछला गंगा घाट पर गंगा का जलस्तर बढ़ने से किसानों की फसलों पर छाया संकट1
- कृषि यंत्र कारखाने में डेढ़ लाख की चोरी, अज्ञात चोरों के विरुद्ध तहरीर दे कर कार्यवाही की मांग जलेसर। एटा। उत्तर प्रदेश। जनपद एटा में कोतवाली जलेसर क्षेत्र के रेलवे रोड़ स्थित एक कृषि यंत्र निर्माण एवं मरम्मत कारखाने में अज्ञात चोरों ने देर रात सेंध लगाकर लगभग 1.50 लाख मूल्य का सामान एवं नकदी चोरी कर ली। घटना के संबंध में कारखाना स्वामी ने कोतवाली जलेसर में तहरीर देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही की मांग की है। प्रार्थना पत्र के अनुसार ग्राम गोपालपुर निवासी देवेन्द्र कुमार का रेलवे रोड़, कस्बा जलेसर में कृषि यंत्र निर्माण एवं पुराने कृषि यंत्रों की मरम्मत का कारखाना संचालित है। आरोप है, कि 1 अगस्त 2026 की बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने कारखाने की छत पर बने जीने की दीवार काटकर अंदर प्रवेश किया और वहां रखा कीमती सामान व नकदी चोरी कर ले गए। तहरीर में चोरी हुए सामान में चार बैटरियां, ऑटो स्पेयर पार्ट्स, विभिन्न प्रकार की बेरिंग, लगभग 50 किलोग्राम से अधिक कॉपर युक्त विद्युत केबल तथा स्पेयर पार्ट्स की दराज में रखी पाँच हजार रुपए से अधिक की नकदी शामिल बताई गई है। प्रार्थी के अनुसार चोरी गए सामान और नकदी का कुल अनुमानित मूल्य करीब 1.50 लाख है। पीड़ित ने पुलिस से अज्ञात चोरों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कर शीघ्र कानूनी कार्यवाही, चोरी गए सामान की बरामदगी तथा आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।2
- 👉*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नया वीडियो* गाली-गलौज से कभी कोई समस्या हल नहीं होती। आइए, भटक गए लोगों को सही रास्ता दिखाएं। 👉 पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया नया वीडियो, बोले- जंतर-मंतर पर बच्चों ने मुझे, मेरी मां को गालियां दी, मैं उन्हें माफ करना चाहता हूं1
- पुलिस वाले अगर गुंडागर्दी करें तो लोकतंत्र में जवाब देना सीखो लोकतंत्र में कोई भी व्यक्ति या संस्था कानून से ऊपर नहीं होती। यदि कोई पुलिसकर्मी अपने अधिकारों का दुरुपयोग करता है या अनुचित व्यवहार करता है, तो नागरिकों को संविधान और कानून के दायरे में रहकर उसका जवाब देने का अधिकार है। जवाब का अर्थ हिंसा या अभद्रता नहीं, बल्कि शिकायत दर्ज कराना, उच्च अधिकारियों से संपर्क करना, न्यायालय का सहारा लेना और अपने अधिकारों की रक्षा करना है। एक मजबूत लोकतंत्र में पुलिस और जनता दोनों की जिम्मेदारी है कि वे कानून का सम्मान करें तथा न्याय, पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखें ।1
- राठ में बिजली कटौती पर मचा बवाल, SDO और भाजपा जिला पंचायत सदस्य में आमने-सामने तीखी बहस का वीडियो हुआ वायरल, बिजली संकट पर गरमाई सियासत, भाजपा जिला पंचायत सदस्य ने SDO से किए तीखे सवाल, बिजली कटौती को लेकर हंगामा, SDO के साथ बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, जनता की बिजली समस्या और CUG नंबर बंद होने पर उठे सवाल, भाजपा जिला पंचायत सदस्य का वीडियो बना चर्चा का विषय, बिजली विभाग घिरा सवालों के घेरे में, वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं।1
- कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा, तेज रफ्तार पिकअप ने कांवड़ यात्रियों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।1