Shuru
Apke Nagar Ki App…
पीएम-किसान योजना की 22वीं किस्त जारी, ब्यावर जिले के 1.31 लाख किसानों को लाभ ब्यावर, 13 मार्च। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त शुक्रवार को जारी की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के गुवाहाटी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान देशभर के किसानों के खातों में डीबीटी के माध्यम से राशि हस्तांतरित की। ब्यावर जिले में जिला कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। उप रजिस्ट्रार हीरालाल ने बताया कि जिले के 1,31,353 किसानों के खातों में प्रति किसान 2 हजार रुपये के हिसाब से लगभग 26 करोड़ 27 लाख रुपये की राशि भेजी गई। कार्यक्रम में विधायक शंकर सिंह रावत, पूर्व सभापति शशिबाला सोलंकी सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और किसान मौजूद रहे।
आपकी आवाज न्यूज़ राजस्थान
पीएम-किसान योजना की 22वीं किस्त जारी, ब्यावर जिले के 1.31 लाख किसानों को लाभ ब्यावर, 13 मार्च। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त शुक्रवार को जारी की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के गुवाहाटी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान देशभर के किसानों के खातों में डीबीटी के माध्यम से राशि हस्तांतरित की। ब्यावर जिले में जिला कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। उप रजिस्ट्रार हीरालाल ने बताया कि जिले के 1,31,353 किसानों के खातों में प्रति किसान 2 हजार रुपये के हिसाब से लगभग 26 करोड़ 27 लाख रुपये की राशि भेजी गई। कार्यक्रम में विधायक शंकर सिंह रावत, पूर्व सभापति शशिबाला सोलंकी सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और किसान मौजूद रहे।
More news from राजस्थान and nearby areas
- रायपुर (ब्यावर) पीएम-किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त जारी, ब्यावर जिले के 1.31 लाख से अधिक किसानों को मिला लाभ प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 22वीं किस्त शुक्रवार को जारी की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गुवाहाटी (असम) में आयोजित “पीएम-किसान उत्सव दिवस” कार्यक्रम के दौरान देशभर के किसानों के खातों में डीबीटी के माध्यम से राशि हस्तांतरित की गई। इस अवसर पर देश के 9 करोड़ से अधिक किसानों को लगभग 18,650 करोड़ रुपये की राशि सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की गई। राजस्थान राज्य में भी 66.76 लाख से अधिक किसान इस योजना से लाभान्वित हुए। ब्यावर जिले में इस अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन 13 मार्च को सायं 5:00 बजे जिला कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया।जहां गुवाहाटी में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, किसानों एवं अधिकारियों ने सहभागिता की। उप रजिस्ट्रार हीरालाल ने बताया कि ब्यावर जिले के कुल 1,31,353 किसानों को योजना की 22वीं किस्त के रूप में प्रति किसान 2,000 रुपये के हिसाब से कुल लगभग 26 करोड़ 27 लाख रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की गई। इस राष्ट्रव्यापी आयोजन से राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जयपुर के दुर्गापुरा स्थित SIAM परिसर में आयोजित राज्य स्तरीय किसान सम्मान समारोह से जुड़े और किसानों को संबोधित किया। जिला कलेक्टर कमल राम मीना ने बताया कि “पीएम-किसान उत्सव दिवस” के अवसर पर जिले के पात्र किसानों को योजना का लाभ सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार किसानों के हित में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। विधायक शंकर सिंह रावत, पूर्व सभापति नगर परिषद ब्यावर तथा शशिबाला सोलंकी विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रशासनिक स्तर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर ब्रह्मलाल जाट, उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियाँ हीरालाल तथा संयुक्त निदेशक गणेशाराम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त भारतीय किसान संघ से कन्हैयालाल कुमावत,नारायण सिंह पवार,रघुवीर सिंह चारण तथा ब्यावर जिला किसान संघ से गणपत सिंह और ओमसिंह भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। किसानों ने योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता को स्वागतयोग्य बताते हुए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।1
- अजमेर। अमेरिका इज़राइल, ईरान की जंग से भारत मे महंगाई की मार का ऐसा असर के उसके समाप्ति के लिए कर्नाटक सरकार में कैबिनेट मंत्री बी जेड ज़मीर अहमद खान अजमेर दरगाह पहुंचे। जहां उन्होंने अपने प्रतिनिधि मंडल के साथ हज़रत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती के दरबार में अक़ीदत की चादर पेश की और ईरान, अमेरिका इज़राइल जंग के समाप्ति की दुआ मांगी। ज़मीर अहमद ने कहा कि इस जंग से कई मासूमो की जाने जा रही है और हालात विश्व भर मे बिगड़ रहे है जिसका सीधा असर भारत पर भी देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज मोदी सरकार में सिर्फ गेस और पेट्रोल के ही दामो में इज़ाफ़ा नही हुआ है बल्कि खाने पीने के समान भी महंगे हो गए है। 2014 से पूर्व जब मनमोहन सरकार थी तब डॉलर और पेट्रोल का रेट क्या था और मोदी राज में अब क्या है? इसी तरह गेस, चाँवल,दाल,तरकारी की रेट में भी अच्छा खासा अंतर आया है। भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारों ने गरीबों का ख्याल नही रखा,सिर्फ हाऊसिंग के लिए सब्सिडी दी जाती रही है। ऐसे में आवास,वक़्फ़ और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री बी.ज़ेड ज़मीर अहमद खान का कहना था कि उन्होंने कर्नाटक में अपनी कांग्रेस हुकुमत में सीएम सिद्धारमैया से अनुरोध किया और गरीबो के लिए पेंडिंग बजट पास करवाया और मकान बनवा कर उन्हें राहत पहुंचाई1
- ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने स्टेडियम का अवलोकन किया और सुधार के निर्देश दिए। कांग्रेस पार्टी के महासचिव अमित धारीवाल और जिला अध्यक्ष राखी गौतम के नेतृत्व में देश के बड़े हुए दामों को लेकर जंगी प्रदर्शन सड़क पर रोटी सब्जी दाल बनाकर कार्यकर्ताओं को खिलाई। प्रदर्शन में गुटबाजी झलकी प्रहयाद गुंजन रविंद्र त्यागी क्रांति तिवारी ने प्रदेश के आव्हान पर किया जा रहे आंदोलन से दूरी बनाई।1
- बालोतरा के इंडस्ट्रियल एरिया में कपड़ा फैक्ट्री में स्लज टैंक की सफाई करने उतरे जीजा-साले समेत 3 लोगों की मौत हो गई। जहरीली गैस के कारण तीनों मजदूर बेहोश हो गए थे। साथी मजूदरों ने उनको बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 12.30 बजे लालजी वाला मिल्स (कपड़ा फैक्ट्री) में गुमनाराम (25), विशंभर तिवारी (54) और श्रवण (32) निवासी बालोतरा स्लज टैंक की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान टैंक में जहरीली गैस के कारण बेहोश हो गए। साथी मजदूरों ने फैक्ट्री मालिक को सूचना दी और तीनों को टैंक से बाहर निकाला। एंबुलेंस से तीनों को राजकीय नाहटा अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।1
- Post by Moinuddin Khan1
- नसीराबाद में आदिनाथ जन्मकल्याणक पर 48 दीपों की ज्योति में गूंजा भक्तामर पाठ1
- *🚩विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ब्यावर🚩* *आवश्यक सूचना* नीलकंठ महादेव रोड़, जालियां प्रथम, किसान वाटिका के पास, जिहादी मानसिकता वाले लोगों के द्वारा सरकारी भूमि पर मांस की दुकान की आड़ में *अवैध मस्जिद* बनाकर मुख्य सड़क पर अवैध कब्जा किया जा रहा है। इस बाबत *आज शुक्रवार को जिलाधीश महोदय को ज्ञापन दिया गया जिसमें प्रयोजना प्रमुख पृथ्वी सिंह जी भाई सा सुरेश जी वैष्णव ओर कमल जी बाकलीवाल अजय जी शर्मा आदि ने अपना दमखम लेगा कर सोए हुए प्रशाशन को जगाने का प्रयास किया जो वीडियो में साफ दिख रहा है* *🚩देश का बल बजरंग दल🚩 *🚩🚩जय जय श्री राम🚩🚩*1
- रायपुर (ब्यावर) महिलाओं ने श्रद्धा के साथ किया दशामाता व्रत, पीपल पूजन कर सुनी कथा निमाज ग्राम में आज महिलाओं ने श्रद्धा और आस्था के साथ दशामाता का व्रत रखा। इस अवसर पर सुबह से ही गांव में धार्मिक माहौल देखने को मिला। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सज-धजकर समूहों में घरों से निकलीं और हाथों में पूजन सामग्री की थालियां लेकर पीपल वृक्ष की पूजा करने पहुंचीं। वही दशामाता व्रत के अवसर पर महिलाओं ने पीपल वृक्ष के चारों ओर परिक्रमा कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। पूजा के दौरान महिलाओं ने दशामाता की कथा भी सुनी और धार्मिक भजनों का गायन किया। गांव के विभिन्न स्थानों पर पीपल वृक्षों के पास महिलाओं की भीड़ देखी गई । जहां वे समूह बनाकर पूजा करती नजर आईं। महिलाओं ने बताया कि दशामाता का व्रत परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और संकटों से रक्षा के लिए रखा जाता है। इस दिन पीपल वृक्ष की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। परंपरा के अनुसार महिलाएं व्रत रखकर कथा सुनती हैं और पीपल की पूजा कर परिवार के मंगल की कामना करती हैं। आज ग्राम में जगह-जगह महिलाओं द्वारा पीपल पूजन किए जाने से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस दौरान महिलाएं पारंपरिक गीत गाते हुए पूजा करती नजर आईं। जिससे धार्मिक आस्था और परंपरा का यह दृश्य गांव में आकर्षण का केंद्र बना रहा।1
- जयपुर स्वायत्त शासन विभाग द्वारा राजस्थान दिवस पर ziro waste even स्वच्छता संकल्प एवं जागरूता कार्यकम सुभाष उधान में मनाया,राजस्थान दिवस कार्यक्रम के तहत महिला स्वच्छता सेनानी का मोमेंटो देकर किया संम्मान ,मेरी कहानी मेरी जुबानी ppe किट वितरण किए गए,वही और सीवर सफाई रोबोट का सुभारम्भ किया, इसे के साथ राजस्थान दिवस पर waste to art exhibition पौधरोपण एवं श्रमदान कार्यकम आयोजित किया...1