पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर महिला पुलिस कर्मियों ने महिलाओं को किया जागरूक पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों की मिशन शक्ति/एण्टी रोमियों टीमों द्वारा चलाया गया 'मिशन शक्ति फेज-5.0' एवं 'शक्ति दीदी' अभियान ।* *✅महिलाओं एवं बलिकाओं को वितरित किये गये पम्पलेट व महिला सशक्तिकरण के संबंध में जागरूक किया गया।* उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में आज दिनांक 01.05.2026 को थाना एकौना की मिशन शक्ति टीम उ0नि0 श्री अमित कुमार सिंह, आरक्षी बबलू कुमार, रिक्रूट आरक्षी सुरजीत सिंह यादव व रिक्रूट महिला आरक्षी अंकिता वर्मा द्वारा पचलड़ी बाजार में महिलाओं/बच्चियों को पम्पलेट वितरित कर मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत सरकार द्वारा जारी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं हेल्पलाइन नम्बरों जैसेः- डॉयल-112, हेल्प लाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सी0एम0 हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेन्टर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108, साइबर हेल्पलाइन-1930 आदि के विषय में जानकारी देकर जागरुक किया गया। इसी प्रकार थाना बरियारपुर की मिशन शक्ति टीम महिला उ0नि0 दीपमंजरी पाण्डेय, आरक्षी सुशील दीक्षित व महिला आरक्षी रुपम चौधरी द्वारा ग्राम विशुन कला में तथा थाना श्रीरामपुर की मिशन शक्ति टीम महिला आरक्षी सुमन यादव व महिला आरक्षी प्रियंका मौर्या द्वारा हरेराम चौराहे पर महिलाओं/बच्चियों/छात्राओं को सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं व जारी किये गये विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों जैसेः डॉयल-112 हेल्प लाइन, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सी0एम0 हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेन्टर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108, साइबर हेल्पलाइन- 1930 आदि के विषय में जानकारी देकर जागरुक किया गया। इसी क्रम में समस्त थानों की एण्टी रोमियो/मिशन शक्ति टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सार्वजनिक स्थानों, धार्मिक स्थलों आदि स्थानों पर महिलाओं/बालिकाओं को पम्पलेट वितरित करते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों जैसेः- डॉयल-112, हेल्प लाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सी0एम0 हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेन्टर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108 आदि के विषय में जानकारी देकर जागरुक किया गया।

- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक सुभाष चंद्र श्रीवास्तव ने शहर के गगन रेस्टोरेंट में पत्रकार बंधुओ से बातचीत करते हुए कहा कि बरहज में प्रस्तावित सपा के धरना प्रदर्शन को विफल बनाने के लिए, नेताओं कार्यकर्ताओं को वहां न जाने देने के लिए स्थानीय प्रशासन ने समस्त लोकतांत्रिक मान्यताओं को रौदतें हुए बड़े पैमाने पर नेताओं को घरों में कैद किया तथा बड़ी संख्या में नेताओं को गिरफ्तार कर थानों में निरुद्ध किया। पुलिस ने यह कार्यवाही भारतीय जनता पार्टी के निर्देश पर किया। पुलिस की कार्यवाही से बात अब स्पष्ट है कि उत्तर प्रदेश की सरकार समाजवादी पार्टी से डरी हुई है। कल की कार्यवाही एक तरह से लोकतंत्र की हत्या है। उत्तर प्रदेश की सरकार अब लोक कल्याणकारी न होकर पुलिस राज में तब्दील हो गई है। बरहज में निर्दोष ग्राम प्रधान राजेश यादव एवं गामा यादव एवं उनके परिजनों को शाजिसन अभियुक्त बनाया गया है। मृतक अधिवक्ता के परिवार के लोगों ने ही इस बात को कहा था कि उनके निधन के लिए एसडीएम जिम्मेदार है। एसडीएम को बचाने के लिए आज निर्दोष प्रधान राजेश यादव को फसाया गया है। इसमें इनकी कोई संलिप्तता नहीं है। सड़क का निर्माण उच्चधिकारियों के निर्देश के बाद ही वहां हो रहा था। कल के पुलिसिया कार्रवाई से सपा के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में व्यापक आक्रोश व्याप्त है। पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने तक समाजवादी पार्टी चुप नहीं बैठेगी। हम सरकार से इस मामले की उच्च न्यायालय के न्यायाधीश द्वारा न्यायिक जांच की मांग करते हैं।1
- पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजीत आर. शंकर द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी अंशुमन श्रीवास्तव के कुशल पर्यवेक्षण में थाना खामपार पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 92/2026 धारा 109(1), 352 बीएनएस से संबंधित अभियुक्त मन्टू यादव पुत्र सुभाष यादव निवासी ग्राम खाप जतऊर थाना गुठनी जिला (बिहार) उम्र करीब 26 वर्ष को आज दिनांक 01.05.2026 को गिरफ्तार कर उसके पास से घटना में प्रयुक्त एक नाजायज चाकू बरामद किया गया, जिसके संबंध में उक्त अभियोग में धारा 4/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि दिनांक 30.04.2026 को थाना खामपार पर वादी श्री कंचन गुप्ता निवासी परसिया छितनी सिंह थाना खामपार जनपद देवरिया द्वारा तहरीरी सूचना देकर अवगत कराया गया कि उनका पुत्र अंकित गुप्ता पान की दुकान चलाता है, उसी दुकान पर दिनांक 30.04.2026 को अभियुक्त मन्टू यादव उपरोक्त सिगरेट पिया, जब अंकित गुप्ता द्वारा मन्टू यादव से पैसा मांगा गया तो वह पैसा देने से इन्कार करने लगा तथा जान से मारने की नियत से चाकू से हमला कर दिया । उक्त तहरीर के आधार पर थाना खामपार पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 92/2026 धारा 109(1), 352 बीएनएस का अभियोग पंजीकृत करते हुए विवेचना की जा रही है ।1
- देवरिया से बड़ी खबर है, जहां खामपार थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त नाजायज चाकू भी बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत खामपार थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी अंशुमन श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने आरोपी मन्टू यादव को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि आरोपी बिहार के सिवान जिले के गुठनी थाना क्षेत्र का रहने वाला है और उसकी उम्र करीब 26 वर्ष है। पुलिस ने उसके पास से घटना में इस्तेमाल किया गया एक नाजायज चाकू भी बरामद किया है। दरअसल, 30 अप्रैल को परसिया छितनी सिंह निवासी कंचन गुप्ता ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनका बेटा अंकित गुप्ता पान की दुकान चलाता है। इसी दौरान आरोपी मन्टू यादव दुकान पर आया, सिगरेट पी और जब पैसे मांगे गए तो उसने देने से इनकार कर दिया। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ पहले से दर्ज मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 की बढ़ोतरी करते हुए आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। देवरिया पुलिस की इस कार्रवाई को एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।1
- देवरिया में हुई तेज बारिश ने नगर पालिका की व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी है। शहर के कई इलाकों में सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया। सुबह से ही लोग जलभराव के बीच आने-जाने को मजबूर नजर आए, वहीं दुकानदारों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि हर साल बारिश के दौरान यही स्थिति बनती है, लेकिन नगर पालिका की ओर से नालियों की सफाई और जल निकासी की कोई ठोस व्यवस्था नहीं की जाती। नतीजा यह है कि थोड़ी देर की बारिश में ही सड़कें तालाब में तब्दील हो जाती हैं। कई मोहल्लों में घरों के अंदर तक पानी घुसने की भी खबरें सामने आई हैं। जलभराव के कारण यातायात व्यवस्था भी बुरी तरह प्रभावित हुई। दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को पानी से भरी सड़कों पर चलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, वहीं कई वाहन बीच रास्ते में ही बंद हो गए। स्कूल जाने वाले बच्चों और दफ्तर जाने वाले लोगों को खासा परेशान होना पड़ा। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते नालियों की सफाई और जल निकासी की समुचित व्यवस्था की जाती, तो इस तरह की समस्या से बचा जा सकता था। अब सवाल यह उठता है कि आखिर कब नगर पालिका इस समस्या का स्थायी समाधान निकालेगी और लोगों को राहत मिलेगी।2
- रूद्रापुर कुसम्ही बाज़ार में प्रधान द्वारा घटिया नाला निर्माण कार्य कराया गया है जिस से आए दिन ग्रामवासियों को दिक्कत होती रहती हैं1
- Post by MANOJ KUMAR YADAV1
- देवरिया जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धुसवा चौराहा पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक चलती बाइक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते बाइक से तेज लपटें उठने लगीं, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार किसी काम से जा रहा था, तभी अचानक वाहन से धुआं निकलने लगा और कुछ ही देर में आग भड़क उठी। घटना होते ही चालक ने किसी तरह बाइक छोड़कर अपनी जान बचाई। आसपास के लोगों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित कराया। हालांकि आग लगने से बाइक पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गई। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की संभावना जताई जा रही है। घटना के बाद कुछ देर तक चौराहे पर लोगों की भारी भीड़ जुटी रही। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।1
- Post by Pradeep srivastv1
- सुबह की बारिश में चौरी-चौरा का चौक कुछ अलग ही सुकून दे रहा है... हर बूंद में ताज़गी और हर पल में शांति। .#chaurichauraupdate ChauriChaura #MorningRain #RainyVibes #Peaceful Morning #UPWeather MonsoonMood FreshMorning NatureLove Village Vibes InstaWeather1