logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सुमेरपुर में नकली घी बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़; सरस, अमूल और कृष्णा ब्रांड के 150 टिन जब्त पाली,मनीष राठौड़ । खाद्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने सुमेरपुर के संजय नगर इलाके में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली घी बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। करीब 8 घंटे चली इस रेड में भारी मात्रा में मिलावटी घी और नामी कंपनियों के नकली रैपर बरामद किए गए सीएमएचओ विकास मारवाल ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेश चंद्र शर्मा के नेतृत्व में यह कार्रवाई कल रात 8 बजे शुरू होकर आज सुबह 4:30 बजे तक चली। फैक्ट्री में सरस, अमूल, कृष्णा और नोवा जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड्स की हूबहू पैकिंग की जा रही थी। टीम ने 15-15 किलो के 150 टिन घी जब्त किया है। इसके अलावा 106 टिन पाम ऑयल भी मिला है, जिसे घी में मिलाकर मिलावट की जा रही थी। मौके से टिन सील करने की मशीनें, घी गरम करने के उपकरण और पारस, सागर, बनास जैसी कई कंपनियों के नकली रैपर व डिब्बे बरामद हुए हैं। कार्रवाई के दौरान कंपनी के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बरामद घी की जांच कर पुष्टि की कि यह उनकी कंपनी का असली उत्पाद नहीं है, बल्कि उनके नाम का गलत इस्तेमाल कर नकली घी बेचा जा रहा था। इसके बाद सरस कंपनी की ओर से सुमेरपुर थानाधिकारी को कॉपीराइट उल्लंघन की एफआईआर दी गई है। खाद्य विभाग ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए सैम्पल लिए हैं। रिपोर्ट आने के बाद कोर्ट में परिवाद पेश किया जाएगा। मुख्य आरोपियों में पर्बत सिंह, खुशाल सुथार सहित अन्य के नाम सामने आए हैं। पूरी कार्रवाई में खाद्य विभाग से सुरेश चंद्र शर्मा, ओमप्रकाश प्रजापत और प्रभुदयाल शामिल थे। वहीं पुलिस प्रशासन की ओर से सुमेरपुर डीवाईएसपी जितेंद्र सिंह गिलाकोर, एसआई भंवर सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।

2 hrs ago
user_Manish Rathore
Manish Rathore
Newspaper publisher Pali, Rajasthan•
2 hrs ago

सुमेरपुर में नकली घी बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़; सरस, अमूल और कृष्णा ब्रांड के 150 टिन जब्त पाली,मनीष राठौड़ । खाद्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने सुमेरपुर के संजय नगर इलाके में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली घी बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। करीब 8 घंटे चली इस रेड में भारी मात्रा में मिलावटी घी और नामी कंपनियों के नकली रैपर बरामद किए गए सीएमएचओ विकास मारवाल ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेश चंद्र शर्मा के नेतृत्व में यह कार्रवाई कल रात 8 बजे शुरू होकर आज सुबह 4:30 बजे तक चली। फैक्ट्री में सरस, अमूल, कृष्णा और नोवा जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड्स की हूबहू पैकिंग की जा रही थी। टीम ने 15-15 किलो के 150 टिन घी जब्त किया है। इसके अलावा 106 टिन पाम ऑयल भी मिला है, जिसे घी में मिलाकर मिलावट की जा रही थी। मौके से टिन सील करने की मशीनें, घी गरम करने के उपकरण और पारस, सागर, बनास जैसी कई कंपनियों के नकली रैपर व डिब्बे बरामद हुए हैं। कार्रवाई के दौरान कंपनी के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बरामद घी की जांच कर पुष्टि की कि यह उनकी कंपनी का असली उत्पाद नहीं है, बल्कि उनके नाम का गलत इस्तेमाल कर नकली घी बेचा जा रहा था। इसके बाद सरस कंपनी की ओर से सुमेरपुर थानाधिकारी को कॉपीराइट उल्लंघन की एफआईआर दी गई है। खाद्य विभाग ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए सैम्पल लिए हैं। रिपोर्ट आने के बाद कोर्ट में परिवाद पेश किया जाएगा। मुख्य आरोपियों में पर्बत सिंह, खुशाल सुथार सहित अन्य के नाम सामने आए हैं। पूरी कार्रवाई में खाद्य विभाग से सुरेश चंद्र शर्मा, ओमप्रकाश प्रजापत और प्रभुदयाल शामिल थे। वहीं पुलिस प्रशासन की ओर से सुमेरपुर डीवाईएसपी जितेंद्र सिंह गिलाकोर, एसआई भंवर सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by नेमा गुर्जर
    1
    Post by नेमा गुर्जर
    user_नेमा गुर्जर
    नेमा गुर्जर
    Local Politician जैतारण, पाली, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • जालौर गुरुवार को सवेरे 11:00 के करीब राजस्थान के राज्यपाल माननीय हरिभाऊ बागडे जालौर शहर में राजेंद्र नगर रोड स्थित जालौर नागरिक सहकारी बैंक के प्रधान कार्यालय के लोकार्पण समारोह में शिरकत करेंगे यह जानकारी जालौर नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष मोहन पाराशर व मुख्य अधिकारी परमानंद भट्ट जानकारी दी
    2
    जालौर गुरुवार को सवेरे 11:00 के करीब राजस्थान के राज्यपाल माननीय हरिभाऊ बागडे जालौर शहर में राजेंद्र नगर रोड स्थित जालौर नागरिक सहकारी बैंक के प्रधान कार्यालय के लोकार्पण समारोह में शिरकत करेंगे यह जानकारी जालौर नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष मोहन पाराशर व मुख्य अधिकारी परमानंद भट्ट जानकारी दी
    user_कमलेश शर्मा
    कमलेश शर्मा
    Voice of people जालोर, जालोर, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • गोहाना की शंखेश्वर स्पिनिंग मिल्स में भीषण आग, लाखों का नुकसान ​ब्यावर के गोहाना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ स्थित शंखेश्वर स्पिनिंग मिल्स में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई है, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और फैक्ट्री से धुएं का भारी गुबार उठने लगा। ​घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुँचीं। पिछले दो घंटे से भी अधिक समय से दमकल कर्मी लगातार आग पर काबू पाने की कड़ी मशक्कत में जुटे हुए हैं। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, इस अग्निकांड में लाखों रुपये का माल और मशीनरी जलकर खाक होने की आशंका जताई जा रही है। ​राहत और बचाव कार्य में दमकल विभाग की टीम पूरी मुस्तैदी से डटी हुई है। टीम के सदस्य ताराचंद भट्ट, रमेश सोलंकी, विक्की राठौड़, अर्जुन बंशीवाल, रणजीत सिंह, धर्मेंद्र कुमार, कैलाश सिंह और रासु सिंह अपनी जान जोखिम में डालकर आग बुझाने के काम में सक्रिय रूप से लगे हुए हैं। ​फिलहाल दमकल की गाड़ियाँ आग पर नियंत्रण पाने की कोशिश कर रही हैं और प्रशासन की ओर से स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। आग लगने के असली कारणों का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।
    1
    गोहाना की शंखेश्वर स्पिनिंग मिल्स में भीषण आग, लाखों का नुकसान
​ब्यावर के गोहाना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ स्थित शंखेश्वर स्पिनिंग मिल्स में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई है, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और फैक्ट्री से धुएं का भारी गुबार उठने लगा।
​घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुँचीं। पिछले दो घंटे से भी अधिक समय से दमकल कर्मी लगातार आग पर काबू पाने की कड़ी मशक्कत में जुटे हुए हैं। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, इस अग्निकांड में लाखों रुपये का माल और मशीनरी जलकर खाक होने की आशंका जताई जा रही है।
​राहत और बचाव कार्य में दमकल विभाग की टीम पूरी मुस्तैदी से डटी हुई है। टीम के सदस्य ताराचंद भट्ट, रमेश सोलंकी, विक्की राठौड़, अर्जुन बंशीवाल, रणजीत सिंह, धर्मेंद्र कुमार, कैलाश सिंह और रासु सिंह अपनी जान जोखिम में डालकर आग बुझाने के काम में सक्रिय रूप से लगे हुए हैं।
​फिलहाल दमकल की गाड़ियाँ आग पर नियंत्रण पाने की कोशिश कर रही हैं और प्रशासन की ओर से स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। आग लगने के असली कारणों का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।
    user_Super News
    Super News
    Media company ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • चूरू तारानगर में एक तेज रफ्तार कर का पीछा करके चुरु पुलिस ने की कार्रवाई
    1
    चूरू तारानगर में एक तेज रफ्तार कर का पीछा करके चुरु पुलिस ने की कार्रवाई
    user_रमेश सिंह
    रमेश सिंह
    पत्रकार मेड़ता, नागौर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • Post by Raju Khan
    1
    Post by Raju Khan
    user_Raju Khan
    Raju Khan
    मेड़ता, नागौर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • Post by Mukesh Vesnav
    1
    Post by Mukesh Vesnav
    user_Mukesh Vesnav
    Mukesh Vesnav
    ओसियां, जोधपुर, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • अवैध बजरी खनन पर रायपुर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 2 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त थाना रायपुर ने अवैध बजरी खनन के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो बिना नंबर के ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रतनसिंह (आईपीएस) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेन्द्र शर्मा के निर्देशन तथा वृताधिकारी बंशीलाल पाण्डर के सुपरविजन में की गई। थानाधिकारी अनिल पंवार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। पुलिस के अनुसार 14 अप्रैल को सूचना मिली कि गुडिया नदी में अवैध बजरी खनन किया जा रहा है। मौके पर पहुंचने पर एक बिना नंबर का ट्रैक्टर-ट्रॉली मिला, जिसके चालक के पास कोई वैध कागजात नहीं थे। इस पर वाहन को मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 207 के तहत जब्त कर चौकी पिपलिया कला परिसर में सुरक्षित खड़ा करवाया गया। इसके बाद 15 अप्रैल को पुनः सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने कुण्डाल बेरा, रायपुर स्थित लूनी नदी क्षेत्र में कार्रवाई की। यहां भी अवैध बजरी का परिवहन करते हुए एक बिना नंबर का ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ा गया। चालक के पास आवश्यक दस्तावेज नहीं होने पर उसे भी धारा 207 एमवी एक्ट के तहत जब्त कर थाना परिसर में खड़ा करवाया गया। पुलिस ने दोनों मामलों की सूचना खनन विभाग को दे दी है तथा अग्रिम कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। कार्रवाई में शामिल टीम: थानाधिकारी अनिल पंवार, उप निरीक्षक सरवर खान, सहायक उप निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह, कांस्टेबल सोमवीर , दिनेश एवं अशोक शामिल रहे। पुलिस ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    1
    अवैध बजरी खनन पर रायपुर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 2 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त
थाना रायपुर ने अवैध बजरी खनन के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो बिना नंबर के ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रतनसिंह (आईपीएस) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेन्द्र शर्मा के निर्देशन तथा वृताधिकारी बंशीलाल पाण्डर के सुपरविजन में की गई।
थानाधिकारी अनिल पंवार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। पुलिस के अनुसार 14 अप्रैल को सूचना मिली कि गुडिया नदी में अवैध बजरी खनन किया जा रहा है। मौके पर पहुंचने पर एक बिना नंबर का ट्रैक्टर-ट्रॉली मिला, जिसके चालक के पास कोई वैध कागजात नहीं थे। इस पर वाहन को मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 207 के तहत जब्त कर चौकी पिपलिया कला परिसर में सुरक्षित खड़ा करवाया गया।
इसके बाद 15 अप्रैल को पुनः सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने कुण्डाल बेरा, रायपुर स्थित लूनी नदी क्षेत्र में कार्रवाई की। यहां भी अवैध बजरी का परिवहन करते हुए एक बिना नंबर का ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ा गया। चालक के पास आवश्यक दस्तावेज नहीं होने पर उसे भी धारा 207 एमवी एक्ट के तहत जब्त कर थाना परिसर में खड़ा करवाया गया।
पुलिस ने दोनों मामलों की सूचना खनन विभाग को दे दी है तथा अग्रिम कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।
कार्रवाई में शामिल टीम:
थानाधिकारी अनिल पंवार, उप निरीक्षक सरवर खान, सहायक उप निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह, कांस्टेबल सोमवीर , दिनेश एवं अशोक  शामिल रहे।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    user_जगदीश माली पत्रका र
    जगदीश माली पत्रका र
    रायपुर, पाली, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • ब्यावर में बड़ा सड़क हादसा, पुलिया से नीचे गिरा बेकाबू ट्रेलर​ब्यावर के देलवाड़ा पुलिया
    1
    ब्यावर में बड़ा सड़क हादसा, पुलिया से नीचे गिरा बेकाबू ट्रेलर​ब्यावर के देलवाड़ा पुलिया
    user_Super News
    Super News
    Media company ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • वीडियो लालसोट क्षेत्र के दौलतपुरा ग्राम पंचायत का बताया जा रहा है।
    1
    वीडियो लालसोट क्षेत्र के दौलतपुरा ग्राम पंचायत का बताया जा रहा है।
    user_रमेश सिंह
    रमेश सिंह
    पत्रकार मेड़ता, नागौर, राजस्थान•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.