logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आनंदेश्वर धाम एक्सिस पब्लिक स्कूल में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु फफूँद,औरैया। आनंदेश्वर धाम एक्सिस पब्लिक स्कूल में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर भक्तिमय वातावरण के बीच भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का अत्यंत मनोहारी एवं भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा वाचक श्री सत्यकिशोर पांडे ने अपने मधुर वचनों एवं ओजस्वी शैली से भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य अवतरण की कथा सुनाकर उपस्थित परीक्षित प्रमोद कुमार दीक्षित एवं मीरा दीक्षित एवं समस्त श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। कथा के दौरान उन्होंने बताया कि जब-जब पृथ्वी पर पाप, अत्याचार और अधर्म बढ़ता है, तब भगवान स्वयं अवतार लेकर धर्म की रक्षा करते हैं। कंस के अत्याचारों से त्रस्त जनता की रक्षा हेतु भगवान श्रीहरि ने श्रीकृष्ण के रूप में अवतार लिया। कथा वाचक ने देवकी और वसुदेव की कारागार की पीड़ा, भगवान श्रीकृष्ण के प्रकट होने तथा वसुदेव द्वारा बालक कृष्ण को गोकुल पहुंचाने के प्रसंग का अत्यंत मार्मिक वर्णन किया। कथा के प्रत्येक प्रसंग पर श्रद्धालु भावविभोर होकर “जय श्रीकृष्ण” और “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयघोष करते रहे। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण का जीवन मानव समाज को प्रेम, सत्य, धर्म और करुणा का संदेश देता है। भगवान श्रीकृष्ण केवल एक देव स्वरूप ही नहीं, बल्कि मानव जीवन के आदर्श पथ प्रदर्शक भी हैं। कथा के माध्यम से लोगों को सदाचार, भक्ति और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी गई। कथा स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जहां भक्ति गीतों और भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालु कथा श्रवण के साथ भजनों पर झूमते नजर आए। आयोजन में महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। इस अवसर पर प्रमोद कुमार दीक्षित एवं मीरा दीक्षित विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने कथा श्रवण कर धर्म लाभ प्राप्त किया तथा आयोजन की सराहना की। कथा के समापन पर आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आगामी दिनों में भी अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कथा श्रवण करने का आग्रह किया।

1 hr ago
user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
4e357d10-9ec1-4955-90e3-aa40ede0dd7d

आनंदेश्वर धाम एक्सिस पब्लिक स्कूल में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु फफूँद,औरैया। आनंदेश्वर धाम एक्सिस पब्लिक स्कूल में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर भक्तिमय वातावरण के बीच भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का अत्यंत मनोहारी एवं भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा वाचक श्री सत्यकिशोर पांडे ने अपने मधुर वचनों एवं ओजस्वी शैली से भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य अवतरण की कथा सुनाकर उपस्थित परीक्षित प्रमोद कुमार दीक्षित एवं मीरा दीक्षित एवं समस्त श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। कथा के दौरान उन्होंने बताया कि जब-जब पृथ्वी पर पाप, अत्याचार और अधर्म बढ़ता है, तब भगवान स्वयं अवतार लेकर धर्म की रक्षा करते हैं। कंस के अत्याचारों से त्रस्त जनता की रक्षा हेतु भगवान श्रीहरि ने श्रीकृष्ण के रूप में अवतार लिया। कथा वाचक ने देवकी और वसुदेव की कारागार की पीड़ा, भगवान श्रीकृष्ण के प्रकट होने तथा वसुदेव द्वारा बालक कृष्ण को गोकुल पहुंचाने के प्रसंग का अत्यंत मार्मिक वर्णन किया। कथा के प्रत्येक प्रसंग पर श्रद्धालु भावविभोर होकर “जय श्रीकृष्ण” और “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयघोष करते रहे। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण का जीवन मानव समाज को प्रेम, सत्य, धर्म और करुणा का संदेश देता है। भगवान श्रीकृष्ण केवल एक देव स्वरूप ही नहीं, बल्कि मानव जीवन के आदर्श पथ प्रदर्शक भी हैं। कथा के माध्यम से लोगों को सदाचार, भक्ति और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी गई। कथा स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जहां भक्ति गीतों और भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालु कथा श्रवण के साथ भजनों पर झूमते नजर आए। आयोजन में महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। इस अवसर पर प्रमोद कुमार दीक्षित एवं मीरा दीक्षित विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने कथा श्रवण कर धर्म लाभ प्राप्त किया तथा आयोजन की सराहना की। कथा के समापन पर आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आगामी दिनों में भी अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कथा श्रवण करने का आग्रह किया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • औरैया प्रेस संगठन की महत्वपूर्ण बैठक आज प्रदेश जिला कार्यालय में संपन्न हुई प्रेस संगठन की महत्वपूर्ण बैठक आज प्रदेश जिला कार्यालय में संपन्न हुई, बैठक की अध्यक्षता प्रदेश संगठन मंत्री श्री के.के. चतुर्वेदी ने की, बैठक के दौरान संगठन को मजबूत करने एवं पत्रकार हितों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई, बैठक में उपस्थित सभी पत्रकारों ने सर्वसम्मति से श्री मंजुल पांडेय को औरैया जनपद का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया, राष्ट्रीय अध्यक्ष मो0 तारिक जकी , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अंजनी वाजपेई एवं प्रदेश संगठन मंत्री के.के. चतुर्वेदी के अनुमोदन पर यह जिम्मेदारी सौंपी गई, नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मंजुल पांडेय से अपेक्षा व्यक्त की गई कि वह संगठन की निष्ठा, गरिमा एवं पत्रकारों के हितों को प्राथमिकता देते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा संगठन को नई मजबूती प्रदान करेंगे, बैठक में अनेक पत्रकारों की उपस्थिति रही और सभी ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
    1
    औरैया प्रेस संगठन की महत्वपूर्ण बैठक आज प्रदेश जिला कार्यालय में संपन्न हुई
प्रेस संगठन की महत्वपूर्ण बैठक आज प्रदेश जिला कार्यालय में संपन्न हुई,
बैठक की अध्यक्षता प्रदेश संगठन मंत्री श्री के.के. चतुर्वेदी ने की,
बैठक के दौरान संगठन को मजबूत करने एवं पत्रकार हितों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई,
बैठक में उपस्थित सभी पत्रकारों ने सर्वसम्मति से श्री मंजुल पांडेय को औरैया जनपद का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया,
राष्ट्रीय अध्यक्ष मो0 तारिक जकी , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अंजनी वाजपेई एवं प्रदेश संगठन मंत्री के.के. चतुर्वेदी के अनुमोदन पर यह जिम्मेदारी सौंपी गई,
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मंजुल पांडेय से अपेक्षा व्यक्त की गई कि वह संगठन की निष्ठा, गरिमा एवं पत्रकारों के हितों को प्राथमिकता देते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा संगठन को नई मजबूती प्रदान करेंगे,
बैठक में अनेक पत्रकारों की उपस्थिति रही और सभी ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    30 min ago
  • ग्राम दौलतपुर निवासी बुजुर्ग ने पुलिस पर लगाया आरोप, कहा आरोपियों की नहीं हो रही गिरफ्तारी, सुरक्षा की मांग फफूंद थाना क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर निवासी लखन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उसके साथ गांव के ही कुछ लोगों द्वारा मारपीट की गई थी। जिसका मुकदमा भी दर्ज है। मगर पुलिस उस पर कोई भी कार्रवाई नहीं कर रही है। आरोप लगाया कि नामजद आरोपी अब उसे धमकियां भी दे रहे हैं। पीड़ित ने एसपी से न्याय की गुहार लगाते हुए जान माल की सुरक्षा किए जाने की मांग की है।
    1
    ग्राम दौलतपुर निवासी बुजुर्ग ने पुलिस पर लगाया आरोप, कहा आरोपियों की नहीं हो रही गिरफ्तारी, सुरक्षा की मांग
फफूंद थाना क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर निवासी लखन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उसके साथ गांव के ही कुछ लोगों द्वारा मारपीट की गई थी। जिसका मुकदमा भी दर्ज है। मगर पुलिस उस पर कोई भी कार्रवाई नहीं कर रही है। आरोप लगाया कि नामजद आरोपी अब उसे धमकियां भी दे रहे हैं। पीड़ित ने एसपी से न्याय की गुहार लगाते हुए जान माल की सुरक्षा किए जाने की मांग की है।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • 17 मई को गोपाल वाटिका में होगा वैश्य एकता परिषद का प्रांतीय प्रतिनिधि सम्मेलन औरैया। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की आवश्यक बैठक रविवार को श्री गोपाल वाटिका आश्रम, नारायनपुर में जिलाध्यक्ष विपिन कुमार पोरवाल (बंटू) की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में 17 मई को आयोजित होने वाले प्रांतीय प्रतिनिधि सम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह की रूपरेखा पर चर्चा की गई। जिला प्रभारी आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के वाइस चांसलर डॉ. संजीव गुप्ता शामिल होंगे, जबकि शुभारंभ एमएलसी सलिल बिश्नोई करेंगे। कार्यक्रम में वैश्य समाज के बुजुर्गों, वृद्ध महिलाओं, सभासदों एवं समाजसेवियों को सम्मानित किया जाएगा। जिला महामंत्री नरेश चंद्र शिवहरे ने समाज के सभी लोगों से सम्मेलन में अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। बैठक में रमन पोरवाल, राजीव पोरवाल रानू, कपिल गुप्ता, मनीष पुरवार, प्रशांत पोरवाल मोनू समेत बड़ी संख्या में वैश्य समाज के लोग मौजूद रहे।
    1
    17 मई को गोपाल वाटिका में होगा वैश्य एकता परिषद का प्रांतीय प्रतिनिधि सम्मेलन
औरैया। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की आवश्यक बैठक रविवार को श्री गोपाल वाटिका आश्रम, नारायनपुर में जिलाध्यक्ष विपिन कुमार पोरवाल (बंटू) की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में 17 मई को आयोजित होने वाले प्रांतीय प्रतिनिधि सम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह की रूपरेखा पर चर्चा की गई।
जिला प्रभारी आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के वाइस चांसलर डॉ. संजीव गुप्ता शामिल होंगे, जबकि शुभारंभ एमएलसी सलिल बिश्नोई करेंगे। कार्यक्रम में वैश्य समाज के बुजुर्गों, वृद्ध महिलाओं, सभासदों एवं समाजसेवियों को सम्मानित किया जाएगा।
जिला महामंत्री नरेश चंद्र शिवहरे ने समाज के सभी लोगों से सम्मेलन में अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। बैठक में रमन पोरवाल, राजीव पोरवाल रानू, कपिल गुप्ता, मनीष पुरवार, प्रशांत पोरवाल मोनू समेत बड़ी संख्या में वैश्य समाज के लोग मौजूद रहे।
    user_दीपांशु सावरन
    दीपांशु सावरन
    Media Consultant औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • औरैया में गायत्री नगर से धूमधाम से निकली श्रीमद्भागवत कथा कलश यात्रा, औरैया में भक्ति का अद्भुत नज़ारा, कलश यात्रा से भागवत कथा का आरंभ औरैया के गायत्री नगर में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। यात्रा में नाचते-गाते श्रद्धालुओं के भजन-कीर्तन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। कथा व्यास सतीश जी महाराज ने भागवत कथा का महत्व बताया, वहीं आंशु जी महाराज ने श्रीराम कथा के माध्यम से मर्यादा का संदेश दिया।
    1
    औरैया में गायत्री नगर से धूमधाम से निकली श्रीमद्भागवत कथा कलश यात्रा, 
औरैया में भक्ति का अद्भुत नज़ारा, कलश यात्रा से भागवत कथा का आरंभ
औरैया के गायत्री नगर में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। यात्रा में नाचते-गाते श्रद्धालुओं के भजन-कीर्तन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। कथा व्यास सतीश जी महाराज ने भागवत कथा का महत्व बताया, वहीं आंशु जी महाराज ने श्रीराम कथा के माध्यम से मर्यादा का संदेश दिया।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Banner Shop औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सेवानिवृत्ति साथी व समिति की सदस्यता ग्रहण करने वाले नए सदस्यों का अभिनंदन किया गया।* *सेवानिवृत्ति साथी व समिति की सदस्यता ग्रहण करने वाले नए सदस्यों का अभिनंदन किया गया।* श्री गोपाल सेवा संस्थान उ०प्र० के तत्वाधान में समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा आज दिनांक 10 मई-2026 दिन रविवार को प्रातः 11 बजे गोपाल वाटिका आश्रम, औरैया में भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया, समारोह के अंतर्गत विगत 30 अप्रैल-2026 को नगर पालिका परिषद, औरैया के जल-कल विभाग से सम्मानपूर्वक सेवानिवृत हुए समिति के सक्रिय सदस्य समाजसेवी श्री राम आसरे गुप्ता के सामाजिक जीवन व उनके कार्यकाल सेवा की चर्चा करते हुए समारोह में मौजूद लोगों द्वारा उनकी भूरि-भूरि प्रशंसा की गई व उनको अंग वस्त्र, मोती माला, शॉल, व स्मृति चिन्ह व माल्यार्पण कर हृदय से अभिनंदन किया गया। उसके उपरांत समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति, औरैया द्वारा संचालित जनहित व वास्तविक जरूरतमंदों की सेवा में हाथ बटॉने हेतु समिति की वार्षिक सदस्यता ग्रहण करने वाले सम्मानित सदस्यों का भी अंग वस्त्र व माल्यार्पण कर हृदय से जोरदार अभिनंदन किया गया। समारोह को फूलगंज संस्कृतिक समिति के अध्यक्ष हरगोविंद तिवारी, शिक्षक प्रदीप गुप्ता, शिक्षक प्रशांत अवस्थी आदि वक्ताओं ने संस्था द्वारा संचालित यमुना तट, जनहित व जरूरतमंद लोगों की सेवा में समर्पित कार्यों की सराहना की। समारोह में प्रमुख रूप से महिला शक्ति कंचन व लवी, श्री गोपाल सेवा संस्थान उ०प्र० के प्रांतीय अध्यक्ष समाजसेवी रमन पोरवाल, शेखर गुप्ता, विनय पुरवार, मनोज कुमार गुप्ता एडवोकेट, प्रशांत पोरवाल (मोनू), विनोद कुमार पोरवाल, मनीष पुरवार (हीरु), संतोष कुशवाहा, संजय अग्रवाल, आदित्य कुमार पोरवाल, विपिन पोरवाल (बंटू), नरेश चंद्र शिवहरे, समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू), भाजपा नेता कपिल गुप्ता, सचिन कुमार पोरवाल, शिक्षक अनूप गुप्ता, योगेंद्र सिंह कुक्कू ठाकुर, हरिओम गुप्ता (बॉस), अनिल पुरवार, संजू पुरवार सतीश चंद्र आदि आधा सैकड़ा लोग मौजूद रहे, समारोह का संचालन समिति के संस्थापक "औरैया रत्न" आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने किया।
    3
    सेवानिवृत्ति साथी व समिति की सदस्यता ग्रहण करने वाले नए सदस्यों का                                                           अभिनंदन किया गया।*                           
*सेवानिवृत्ति साथी व समिति की सदस्यता ग्रहण करने वाले नए सदस्यों का                                                           अभिनंदन किया गया।*                           
श्री गोपाल सेवा संस्थान उ०प्र० के तत्वाधान में समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा आज दिनांक 10 मई-2026 दिन रविवार को प्रातः 11 बजे गोपाल वाटिका आश्रम, औरैया में भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया, समारोह के अंतर्गत विगत 30 अप्रैल-2026 को नगर पालिका परिषद, औरैया के जल-कल विभाग से सम्मानपूर्वक सेवानिवृत हुए समिति के सक्रिय सदस्य समाजसेवी श्री राम आसरे गुप्ता के सामाजिक जीवन व उनके कार्यकाल सेवा की चर्चा करते हुए समारोह में मौजूद लोगों द्वारा उनकी भूरि-भूरि प्रशंसा की गई व उनको अंग वस्त्र, मोती माला, शॉल, व स्मृति चिन्ह व माल्यार्पण कर हृदय से अभिनंदन किया गया। उसके उपरांत समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति, औरैया द्वारा संचालित जनहित व वास्तविक जरूरतमंदों की सेवा में हाथ बटॉने हेतु समिति की वार्षिक सदस्यता ग्रहण करने वाले सम्मानित सदस्यों का भी अंग वस्त्र व माल्यार्पण कर हृदय से जोरदार अभिनंदन किया गया। समारोह को   फूलगंज संस्कृतिक समिति के अध्यक्ष हरगोविंद तिवारी, शिक्षक प्रदीप गुप्ता, शिक्षक प्रशांत अवस्थी आदि वक्ताओं ने संस्था द्वारा संचालित  यमुना तट, जनहित व जरूरतमंद लोगों की सेवा में समर्पित कार्यों की सराहना की। समारोह में प्रमुख रूप से महिला शक्ति कंचन व लवी, श्री गोपाल सेवा संस्थान उ०प्र० के प्रांतीय अध्यक्ष समाजसेवी रमन पोरवाल, शेखर गुप्ता, विनय पुरवार, मनोज कुमार गुप्ता एडवोकेट, प्रशांत पोरवाल (मोनू), विनोद कुमार पोरवाल, मनीष पुरवार (हीरु), संतोष कुशवाहा, संजय अग्रवाल, आदित्य कुमार पोरवाल, विपिन पोरवाल (बंटू), नरेश चंद्र शिवहरे, समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू), भाजपा नेता कपिल गुप्ता, सचिन कुमार पोरवाल, शिक्षक अनूप गुप्ता, योगेंद्र सिंह कुक्कू ठाकुर, हरिओम गुप्ता (बॉस), अनिल पुरवार, संजू पुरवार सतीश चंद्र आदि आधा सैकड़ा लोग मौजूद रहे, समारोह का संचालन समिति के संस्थापक "औरैया रत्न" आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने किया।
    user_आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • औरैया..दरोगा का नाबालिक को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल औरैया... दरोगा का नाबालिक को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल, नाबालिक अवैध खनन माफिया का मिट्टी से भरा ट्रैक्टर चला रहा था, अवैध खनन कर रहे ट्रैक्टर ने डायल 112 की गाड़ी पर टक्कर मारने की कोशिश, जिसकी सूचना पर पहुंचे थे ब्रह्मनगर चौकी इंचार्ज, तभी ब्रह्मनगर चौकी इंचार्ज ने नाबालिक के गाल में जड़ दिया थप्पड़, जिसका वीडियो तेजी से हो रहा है वायरल, औरैया कोतवाली क्षेत्र के दिबियापुर रोड का मामला!
    1
    औरैया..दरोगा का नाबालिक को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल
औरैया...
दरोगा का नाबालिक को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल,
नाबालिक अवैध खनन माफिया का मिट्टी से भरा ट्रैक्टर चला रहा था,
अवैध खनन कर रहे ट्रैक्टर ने डायल 112 की गाड़ी पर टक्कर मारने की कोशिश,
जिसकी सूचना पर पहुंचे थे ब्रह्मनगर चौकी इंचार्ज,
तभी ब्रह्मनगर चौकी इंचार्ज ने नाबालिक के गाल में जड़ दिया थप्पड़,
जिसका वीडियो तेजी से हो रहा है वायरल,
औरैया कोतवाली क्षेत्र के दिबियापुर रोड का मामला!
    user_Jahid Akhter
    Jahid Akhter
    Ptrkar औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • 20 मई को देशभर में बंद रहेंगी दवा दुकानें, ऑनलाइन बिक्री और नकली दवाओं के विरोध में केमिस्ट एसोसिएशन का बड़ा ऐलान 20 मई को देशभर में बंद रहेंगी दवा दुकानें, ऑनलाइन बिक्री और नकली दवाओं के विरोध में केमिस्ट एसोसिएशन का बड़ा ऐलान औरैया। द केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन औरैया (रजि.) द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में पदाधिकारियों ने ऑनलाइन दवाओं की बिक्री, नकली दवाओं के कारोबार और बड़े कॉर्पोरेट्स द्वारा भारी डिस्काउंट दिए जाने के खिलाफ कड़ा विरोध जताया। एसोसिएशन ने सरकार से इन पर तत्काल रोक लगाने की मांग करते हुए 20 मई 2026 को देशव्यापी दवा दुकान बंदी का आह्वान किया है। पदाधिकारियों ने कहा कि यह बंदी पूरे देश में प्रभावी रहेगी और इसका उद्देश्य छोटे व्यापारियों व जनस्वास्थ्य की सुरक्षा करना है।
    1
    20 मई को देशभर में बंद रहेंगी दवा दुकानें, ऑनलाइन बिक्री और नकली दवाओं के विरोध में केमिस्ट एसोसिएशन का बड़ा ऐलान
20 मई को देशभर में बंद रहेंगी दवा दुकानें, ऑनलाइन बिक्री और नकली दवाओं के विरोध में केमिस्ट एसोसिएशन का बड़ा ऐलान
औरैया। द केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन औरैया (रजि.) द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में पदाधिकारियों ने ऑनलाइन दवाओं की बिक्री, नकली दवाओं के कारोबार और बड़े कॉर्पोरेट्स द्वारा भारी डिस्काउंट दिए जाने के खिलाफ कड़ा विरोध जताया। एसोसिएशन ने सरकार से इन पर तत्काल रोक लगाने की मांग करते हुए 20 मई 2026 को देशव्यापी दवा दुकान बंदी का आह्वान किया है। पदाधिकारियों ने कहा कि यह बंदी पूरे देश में प्रभावी रहेगी और इसका उद्देश्य छोटे व्यापारियों व जनस्वास्थ्य की सुरक्षा करना है।
    user_संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    Media company औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज औरैया अवैध खनन कर रहे ट्रैक्टर ने डायल 112 की गाड़ी पर टक्कर मारने की कोशिश अवैध खनन कर रहे ट्रैक्टर ने डायल 112 की गाड़ी पर टक्कर मारने की कोशिश,डायल 112 के ड्राइवर की सूझबूझ से सिपाहियों की बची जान,रात में अवैध खनन कर रहे ट्रैक्टर इतनी स्पीड से चलते हैं कि सामने से आ रही किसी भी गाड़ी को कर देते हैं नजर अंदाज,सूत्रों से जानकारी मिली है कि ट्रैक्टर चला रहा था नाबालिक,औरैया पुलिस ने ट्रैक्टर को लिया अपने कब्जे में,अवैध खनन करने वालों को किसी का नहीं है भय ,जनता की रक्षा करने वाले पुलिस वालों पर ही चढ़ा देते मिट्टी से भरा हुआ ट्रैक्टर सूत्र, औरैया कोतवाली के दिबियापुर रोड की घटना
    1
    ब्रेकिंग न्यूज औरैया अवैध खनन कर रहे ट्रैक्टर ने डायल 112 की गाड़ी पर टक्कर मारने की कोशिश
अवैध खनन कर रहे ट्रैक्टर ने डायल 112 की गाड़ी पर टक्कर मारने की कोशिश,डायल 112 के ड्राइवर की सूझबूझ से सिपाहियों की बची जान,रात में अवैध खनन कर रहे ट्रैक्टर इतनी स्पीड से चलते हैं कि  सामने से आ रही किसी भी गाड़ी को कर देते हैं नजर अंदाज,सूत्रों से जानकारी मिली है कि ट्रैक्टर चला रहा था नाबालिक,औरैया पुलिस ने ट्रैक्टर को लिया अपने कब्जे में,अवैध खनन करने वालों को किसी का नहीं है भय ,जनता की रक्षा करने वाले पुलिस वालों पर ही चढ़ा देते मिट्टी से भरा हुआ ट्रैक्टर सूत्र, औरैया कोतवाली के दिबियापुर रोड की घटना
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    39 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.