रक्तदान महादान: सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ पर जनप्रतिनिधियों व युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान *मा. जिला पंचायत अध्यक्ष, मा. विधायक औराई, मा. विधायक ज्ञानपुर, जिलाध्यक्ष, जिलाधिकारी शैलेष कुमार, मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविंद शुक्ला एवं जनप्रतिनिधियों ने जिला चेतसिंह चिकित्सालय ज्ञानपुर में रक्तदान शिविर एवं फल वितरण कर अभियान का किया भव्य शुभारंभ* *लगभग 57 जनप्रतिनिधियों एवं युवाओं ने सेवा भाव से किया रक्तदान, मरीजों को फल वितरित कर स्वस्थ जीवन की कामना* भदोही 17 सितम्बर 2026:– जनपद भदोही में सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण एवं जनभागीदारी की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित सेवा संकल्प अभियान के क्रम में जिला चेतसिंह चिकित्सालय ज्ञानपुर में रक्तदान शिविर एवं मरीजों को फल वितरण के साथ फ़ीता काटकर भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मा. जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, मा. विधायक औराई दीनानाथ भास्कर, मा. विधायक ज्ञानपुर विपुल दुबे एवं जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, जिलाधिकारी शैलेष कुमार, मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविंद शुक्ला, सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। मा. विधायक औराई दीनानाथ भास्कर, जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, जिलाधिकारी शैलेष कुमार, डॉ. अजय शुक्ला एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार चक ने स्वयं रक्तदान कर आमजन को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महान मानवीय सेवा है, जिससे जरूरतमंद मरीजों का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण सहायता मिलती है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि स्वस्थ एवं पात्र व्यक्ति आगे बढ़कर रक्तदान करें और इस पुनीत कार्य में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आपका दिया हुआ रक्त किसी जरूरतमंद के लिए जीवन की नई उम्मीद बन सकता है। सेवा भाव से अधिक से अधिक लोग रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रक्तदान शिविर रहा, जिसमें लगभग 57 जनप्रतिनिधियों एवं युवाओं ने सेवा भाव से रक्तदान किया। रक्तदाताओं ने मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए समाज को रक्तदान के प्रति जागरूक एवं प्रेरित करने का संदेश दिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान किसी एक व्यक्ति के लिए नहीं, बल्कि जरूरत के समय किसी अनजान व्यक्ति के जीवन को बचाने की मानवीय पहल है। एक स्वस्थ व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान दुर्घटना, प्रसव, गंभीर बीमारी एवं अन्य चिकित्सकीय परिस्थितियों में किसी जरूरतमंद के लिए जीवनदायी साबित हो सकता है। रक्तदान शिविर में युवाओं की विशेष सहभागिता देखने को मिली। युवाओं ने उत्साह के साथ रक्तदान करते हुए समाज में सेवा और परोपकार की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें रक्तदान के महत्व से अवगत कराया गया तथा नियमित रूप से पात्र व्यक्तियों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया। इसी क्रम में जिलाधिकारी शैलेष कुमार एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने चिकित्सालय में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उन्हें फल वितरित किए। मरीजों ने फल प्राप्त कर प्रसन्नता व्यक्त की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए आशीर्वाद दिया। मरीजों से संवाद करते हुए अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने चिकित्सालय में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी भी ली तथा उपचार एवं व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की। मा. जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान केवल कार्यक्रमों तक सीमित न रहकर समाज के प्रत्येक वर्ग को सेवा और जनभागीदारी से जोड़ने का माध्यम बने। रक्तदान जैसे मानवीय कार्य समाज में आपसी सहयोग, संवेदना और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने रक्तदाताओं, चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, जनप्रतिनिधियों एवं युवाओं के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के माध्यम से जनपदवासियों को संदेश दिया गया कि रक्तदान जीवन बचाने का महान कार्य है और स्वस्थ एवं पात्र व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद में आगामी एक माह तक सेवा, सुशासन, जनभागीदारी एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
रक्तदान महादान: सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ पर जनप्रतिनिधियों व युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान *मा. जिला पंचायत अध्यक्ष, मा. विधायक औराई, मा. विधायक ज्ञानपुर, जिलाध्यक्ष, जिलाधिकारी शैलेष कुमार, मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविंद शुक्ला एवं जनप्रतिनिधियों ने जिला चेतसिंह चिकित्सालय ज्ञानपुर में रक्तदान शिविर एवं फल वितरण कर अभियान का किया भव्य शुभारंभ* *लगभग 57 जनप्रतिनिधियों एवं युवाओं ने सेवा भाव से किया रक्तदान, मरीजों को फल वितरित कर स्वस्थ जीवन की कामना* भदोही 17 सितम्बर 2026:– जनपद भदोही में सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण एवं जनभागीदारी की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित सेवा संकल्प अभियान के क्रम में जिला चेतसिंह चिकित्सालय ज्ञानपुर में रक्तदान शिविर एवं मरीजों को फल वितरण के साथ फ़ीता काटकर भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मा. जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, मा. विधायक औराई दीनानाथ भास्कर, मा. विधायक ज्ञानपुर विपुल दुबे एवं जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, जिलाधिकारी शैलेष कुमार, मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविंद शुक्ला, सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। मा. विधायक औराई दीनानाथ भास्कर, जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, जिलाधिकारी शैलेष कुमार, डॉ. अजय शुक्ला एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार चक ने स्वयं रक्तदान कर आमजन को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महान मानवीय सेवा है, जिससे जरूरतमंद मरीजों का
जीवन बचाने में महत्वपूर्ण सहायता मिलती है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि स्वस्थ एवं पात्र व्यक्ति आगे बढ़कर रक्तदान करें और इस पुनीत कार्य में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आपका दिया हुआ रक्त किसी जरूरतमंद के लिए जीवन की नई उम्मीद बन सकता है। सेवा भाव से अधिक से अधिक लोग रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रक्तदान शिविर रहा, जिसमें लगभग 57 जनप्रतिनिधियों एवं युवाओं ने सेवा भाव से रक्तदान किया। रक्तदाताओं ने मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए समाज को रक्तदान के प्रति जागरूक एवं प्रेरित करने का संदेश दिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान किसी एक व्यक्ति के लिए नहीं, बल्कि जरूरत के समय किसी अनजान व्यक्ति के जीवन को बचाने की मानवीय पहल है। एक स्वस्थ व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान दुर्घटना, प्रसव, गंभीर बीमारी एवं अन्य चिकित्सकीय परिस्थितियों में किसी जरूरतमंद के लिए जीवनदायी साबित हो सकता है। रक्तदान शिविर में युवाओं की विशेष सहभागिता देखने को मिली। युवाओं ने उत्साह के साथ रक्तदान करते हुए समाज में सेवा और परोपकार की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें रक्तदान के महत्व से अवगत कराया
गया तथा नियमित रूप से पात्र व्यक्तियों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया। इसी क्रम में जिलाधिकारी शैलेष कुमार एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने चिकित्सालय में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उन्हें फल वितरित किए। मरीजों ने फल प्राप्त कर प्रसन्नता व्यक्त की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए आशीर्वाद दिया। मरीजों से संवाद करते हुए अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने चिकित्सालय में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी भी ली तथा उपचार एवं व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की। मा. जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान केवल कार्यक्रमों तक सीमित न रहकर समाज के प्रत्येक वर्ग को सेवा और जनभागीदारी से जोड़ने का माध्यम बने। रक्तदान जैसे मानवीय कार्य समाज में आपसी सहयोग, संवेदना और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने रक्तदाताओं, चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, जनप्रतिनिधियों एवं युवाओं के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के माध्यम से जनपदवासियों को संदेश दिया गया कि रक्तदान जीवन बचाने का महान कार्य है और स्वस्थ एवं पात्र व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद में आगामी एक माह तक सेवा, सुशासन, जनभागीदारी एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
- सतीश पाल का नवरात्री#song#देवी#गीत#2026#नवमी#बरत#पर्व#भक्तिस्टेटस#दुॅगा#पुजा#स्पेशल#song#जय#मातादी1
- वायरल होने की चाह में युवक ने गर्दन 180 डिग्री घुमाई, अनोखी कला से सब चौंक गए वायरल होने की चाह में युवक ने गर्दन 180 डिग्री घुमाई, अनोखी कला से सब चौंक गए1
- ई -रिक्शा और टेंपो के आमने-सामने से भिड़ने से 10 लोग हुए घायल* सुलतानपुर । अलीगंज 1 :45 बजे थाना कुड़वार ग्राम सभा कोटिया मुजीबुल्लाह भट्ट के पास ई रिक्शा अलीगंज से आ रही थी दूसरी तरफ कुटिया की तरफ से टेंपो जा रहा था अचानक अनियंत्रित होकर दोनों आमने-सामने से जा भिड़े जिसमें 10 लोगों को गंभीर चोटें आई ड्राइवर मोहम्मद राजा निवासी कोटिया के रूप में हुई है पहचान हैं गंभीर रूप से घायल दूसरा घायल जयप्रकाश निवासी मझगवां कोतवाली मुसाफिरखाना जनपद अमेठी रूप में हुई हैं जिसे जयप्रकाश को 108 एंबुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए भेज दिया गया हैं।1
- 180 डिग्री तक गर्दन मोड़ता नजर आया युवक, वीडियो देख लोग हैरान भदोही। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। वायरल वीडियो में करीब 20 वर्षीय एक युवक अपनी गर्दन को असामान्य तरीके से पीछे की ओर मोड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो में युवक की गर्दन करीब 180 डिग्री तक घूमती हुई नजर आती है, जिसे देखकर लोग हैरानी जता रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और यह भी स्पष्ट नहीं है कि वीडियो कब और कहां बनाया गया। युवक इतनी असामान्य तरीके से गर्दन कैसे मोड़ पा रहा है, इसके पीछे कोई चिकित्सकीय कारण है या यह किसी विशेष अभ्यास अथवा प्रदर्शन का हिस्सा है—इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। विशेषज्ञों की सलाह के बिना गर्दन को इस तरह मोड़ने या ऐसी गतिविधि की नकल करने की कोशिश करना जोखिमपूर्ण हो सकता है। इसलिए वायरल वीडियो देखकर इसे खुद आजमाने से बचना चाहिए।1
- 🚨 वाराणसी खंड स्नातक MLC चुनाव को लेकर तैयारियां तेज ऑल इंडिया टीचर्स एसोसिएशन मदारिस-ए-अरबिया के राष्ट्रीय जनरल सेक्रेटरी वहीदुल्लाह खान सईदी ने वाराणसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। इन दिनों वाराणसी, भदोही, जौनपुर, चंदौली, गाजीपुर, मिर्जापुर और सोनभद्र समेत विभिन्न इलाकों में जनसंपर्क अभियान चलाकर स्नातक मतदाताओं से संवाद किया जा रहा है। सईदी ने रोजगार, बेरोजगारी, शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं, कौशल विकास और युवाओं के अवसरों को प्रमुख मुद्दों में शामिल बताया है। उनका कहना है कि वह किसी राजनीतिक दल के टिकट के बजाय अपने संगठन के बैनर पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि अभी एमएलसी चुनाव की आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं हुई है। चुनाव कार्यक्रम और नामांकन की अंतिम जानकारी अधिसूचना के बाद ही स्पष्ट होगी। 📍 देखिए पूरी खबर — News Time UP #VaranasiMLC #MLCElection #WahidullahKhanSaidi #Varanasi #Bhadohi #Jaunpur #UPNews #UttarPradesh #ElectionNews #NewsTimeUP #GraduateMLC #Education #Employment #YouthNews1
- DM Shailesh Kumar sir ji aapke aadesh anusar Kam nahin ho raha hai Bhadohi jila mein igrs portal per complaint karne ke bavjud agar Kam nahin ho raha hai to yogi Ji bol rahe hain ki kada se kada action liya jaega aur to aur fir darj bhi hoga UN logon ke naam per lekin kuchh bhi nahin ho raha hai sab mile Juli Sarkar chal rahi hai aur jo hai jo Kam nahin kar rahe hain vah to khule mein ghoom rahe hain2
- भदोही: मकान के छत निर्माण का लिंटर गिरा दबने से एक मजदूर की मौत, एक घायल मकान का छत निर्माण के दौरान छत का शटरिंग/लिंटर अचानक गिरा मलबे में दबकर चंद्रेश कुमार उर्फ सभापति बिंद (50), निवासी बीरमपुर की मौके पर मौत बल्लू (40) निवासी बैरीपरवा मामूली घायल, चल रहा इलाज सूचना पर पहुंची पुलिस, फायर ब्रिगेड की टीम व ग्रामीणों ने राहत-बचाव कार्य किया संतलाल पुत्र छोटेलाल नामक व्यक्ति का बताया गया निर्माणाधीन मकान शव कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा सुरियावां थाना क्षेत्र के जीयनपुर गांव का मामला भदोही: मकान के छत निर्माण का लिंटर गिरा दबने से एक मजदूर की मौत, एक घायल मकान का छत निर्माण के दौरान छत का शटरिंग/लिंटर अचानक गिरा मलबे में दबकर चंद्रेश कुमार उर्फ सभापति बिंद (50), निवासी बीरमपुर की मौके पर मौत बल्लू (40) निवासी बैरीपरवा मामूली घायल, चल रहा इलाज सूचना पर पहुंची पुलिस, फायर ब्रिगेड की टीम व ग्रामीणों ने राहत-बचाव कार्य किया संतलाल पुत्र छोटेलाल नामक व्यक्ति का बताया गया निर्माणाधीन मकान शव कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा सुरियावां थाना क्षेत्र के जीयनपुर गांव का मामला1
- सतीश पाल का नवरात्री#song#देवी#गीत#2026#नवमी#बरत#पर्व#भक्तिस्टेटस#दुॅगा#पुजा#स्पेशल#song#जय#मातादी1