जानकार बन फर्जी मैसेज भेजकर ठगी करने वाले गिरोह का साइबर क्राइम थाना पुलिस ने किया भंडाफोड, दो ठग धरे।* परवीन कुकरेजा 999 10 11 999 पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार एसपी पलवल नीतीश अग्रवाल, आईपीएस के कुशल नेतृत्व में जिला पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है। इसी कड़ी मे साइबर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने सराय खटेला फ्लाईओवर के पास से दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जो लोगों को फर्जी टेक्स्ट मैसेज भेजकर और खुद को जानकार बताकर उनके बैंक खातों से पैसे उड़ाते थे। साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार के अनुसार दिनांक 14 अप्रैल को मामले में साइबर थाना के हेड कांस्टेबल निखिल कुमार अपनी टीम के साथ GH मोड़ पर गश्त पर थे, तभी गुप्तचर से सूचना मिली कि साइबर ठगी में शामिल दो युवक सराय खटेला पुल के पास किसी वारदात की फिराक में खड़े हैं। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और मौके से मथुरा के दौलतपुर के रहने वाले रामबाबू उर्फ जैकी और आकाश को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपितों के पास से दो स्मार्टफोन बरामद हुए। जब पुलिस ने फोन की जांच की आरोपितों के वाट्सएप पर एक ग्रुप मिला, जिससे पता चलता है कि ये कमीशन पर फर्जी बैंक खातों का प्रबंधन करते थे। फोन की गैलरी में भुगतान से संबंधित कई संदिग्ध क्यूआर कोड और ठगी के लिए इस्तेमाल की गई चैट मिली है। जब बरामद मोबाइल नंबरों को नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर चेक किया गया, तो उनके विरुद्ध पहले से ही दर्ज शिकायतों का रिकार्ड मिला। पूछताछ के दौरान आरोपितों ने कुबूल किया कि वे आम लोगों को अपना जानकार बनकर फर्जी टेक्स्ट मैसेज भेजते थे और उन्हें झांसे में लेकर धोखाधड़ी से फर्जी बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर करवा लेते थे। साइबर क्राइम पुलिस ने दोनों मोबाइल फोन और सिम कार्ड को कब्जे में लेकर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। थाना प्रभारी ने कहा कि साइबर ठगी के इस नेटवर्क से जुड़े किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

- Post by NETRAPAL SINGH2
- **प्रतापगढ़: “हमारी सरकार नहीं, हम सिर्फ मांग कर सकते हैं” – सांसद डॉ. एस. पी. पटेल का साफ संदेश** **प्रतापगढ़। वॉयस ऑफ प्रतापगढ़ (तनु)** प्रतापगढ़ से समाजवादी पार्टी के सांसद डॉ. एस. पी. पटेल ने प्रेस वार्ता के दौरान जनता को लेकर स्पष्ट बयान दिया। जब एक युवक ने सवाल किया कि पहले महाविद्यालय का प्रस्ताव शासन स्तर से निरस्त हो गया है, अब इस पर आप क्या करेंगे, तो सांसद ने बेबाक जवाब देते हुए कहा कि उनकी सरकार नहीं है और वे विपक्ष में हैं, इसलिए वे केवल मांग ही कर सकते हैं। सांसद डॉ. एस. पी. पटेल ने कहा, “हमारी सरकार तो है नहीं, हम विपक्ष में हैं। हम सिर्फ मांग ही कर सकते हैं। अब सरकार दूसरे की है, हमारे कहने से थोड़ी हो जाएगा।” उनके इस बयान के बाद वहां मौजूद लोगों में चर्चा का माहौल बन गया।1
- वीडियो केरल के वरमबूर का है जहां संकरी सड़क के मोड़ पर ओर गड्ढे के कारण बाइक सवार ने रफ्तार कम की, इसी दौरान पीछे से तेज़ रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी1
- Post by Haryana Voice Palwal1
- पलवल खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने पीड़ित परिवारों से बातचीत करते हुए आगजनी के कारण हुए नुकसान के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद प्रदान की जाएगी। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि पलवल के सेक्टर 2 स्थित धर्म नगर कॉलोनी में आगजनी के कारण करीब 25 परिवार बेघर हो गए थे। पीड़ित परिवारों को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने के लिए खाद्य सामग्री का भी वितरण किया गया है, और आज मूलभूत जरूरतों को पूरा करते हुए गैस सिलेंडर,चूल्हा,बर्तन सहित दैनिक उपयोग में आने वाली वस्तुओं की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की गई है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों के बच्चों को स्कूल जाने के लिए वर्दी प्रदान करने की व्यवस्था की जाएगी। गौरव गौतम ने कहा कि भाजपा सरकार समाज के हर वर्ग के साथ खड़ी हुई है।1
- -जिलावासियों 16 से 30 अप्रैल के बीच स्व-गणना में सक्रिय रूप से करें भागीदारी करने का किया आह्वान, सही और पूरी जानकारी करें प्राप्त* *पलवल, 15 अप्रैल।* उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि जिला पलवल में जनगणना 2027 के तहत स्व-गणना प्रक्रिया बृहस्पतिवार 16 अप्रैल से शुरू होकर बृहस्पतिवार 30 अप्रैल 2026 तक चलेगी। इस दौरान राज्य के नागरिक आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से अपनी जनगणना से जुड़ी जानकारी स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। सरकार द्वारा जारी जानकारी के अनुसार स्व-गणना के बाद शुक्रवार 1 मई से शनिवार 30 मई 2026 तक मकान सूचीकरण एवं गणना का कार्य किया जाएगा। *डिजिटल माध्यम से आसान होगी जनगणना प्रक्रिया :* उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि स्व-गणना के जरिए अब ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के नागरिक मोबाइल, टैबलेट या कंप्यूटर की मदद से कहीं से भी अपनी जानकारी भर सकेंगे। हर परिवार को एक यूनिक एसई आईडी दी जाएगी, जिसे बाद में गणनाकर्मी द्वारा सत्यापन के समय उपयोग किया जाएगा। *आम नागरिक ऐसे करें स्व-गणना :* सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल पर जाएं, मोबाइल नंबर और ओटीपी से लॉगिन करें। डिजिटल मैप पर अपने घर का स्थान चिन्हित करें। परिवार के सभी सदस्यों की जानकारी भरें। आवास और सुविधाओं से जुड़े विवरण दर्ज करें, फॉर्म सबमिट कर एसई आईडी प्राप्त करें। *स्व गणना के दौरान पूछे जाएंगे ये सवाल :* स्व-गणना फॉर्म में लगभग 33 प्रश्न होंगे, जिनमें परिवार के सदस्यों का विवरण, मकान की स्थिति (ग्रामीण/शहरी), बिजली, पानी और स्वच्छता जैसी सुविधाएं, शिक्षा और सामाजिक-आर्थिक जानकारी, मोबाइल नंबर (अनिवार्य), नई सुविधाओं का समावेश। इस बार जनगणना में आधुनिक सुविधाओं को भी शामिल किया गया है जैसे इंटरनेट और स्मार्टफोन उपयोग, टीवी, रेडियो, कंप्यूटर/लैपटॉप, वाहन (साइकिल, मोटरसाइकिल, कार), डिजिटल कनेक्टिविटी। *डेटा रहेगा पूरी तरह सुरक्षित :* उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठï ने कहा कि सरकार की ओर से नागरिकों को आश्वस्त किया गया है कि उनकी सभी जानकारी गोपनीय रखी जाएगी और इसका उपयोग केवल सांख्यिकीय व विकास कार्यों के लिए किया जाएगा। उपायुक्त ने सभी जिलावासियों से अपील की है कि वे 16 से 30 अप्रैल के बीच स्व-गणना में सक्रिय रूप से भागीदारी करें और सही व पूरी जानकारी प्रदान करें, ताकि बेहतर योजना निर्माण और विकास कार्यों को गति मिल सके। 0001
- Post by SUSHIL MAURYA1
- प्रतापगढ़ समाजवादी पार्टी के सांसद एसपी सिंह पटेल ने प्रेस वार्ता करते हुए किए गए विकास कार्यों को प्रेस वार्ता करते हुए जनता तक पहुंचाने का प्रयास किया* *और प्रतापगढ़ के प्रसिद्ध अलावा के लिए भी हमने संसद में बहुत प्रमुखता से बात को रखा है और आंवला उत्पादन करने वाले को बहुत जल्द फायदा मिलेगा*। ओम प्रकाश प्रजापति की रिपोर्ट1