कुत्ते की मौत पर फूट-फूटकर रोई युवती, डॉक्टर न मिलने पर जताई नाराजगी कुत्ते की मौत पर फूट-फूटकर रोई युवती, डॉक्टर न मिलने पर जताई नाराजगी अहरौला। एक युवती अपने तीन माह के पालतू कुत्ते के इलाज के लिए राजकीय पशु चिकित्सालय अहरौला पहुंची। युवती का आरोप है कि अस्पताल पहुंचने पर वहां पशु चिकित्सा अधिकारी मौजूद नहीं थे। मौके पर मौजूद फार्मासिस्ट ने कुत्ते को देखने के बाद उसे मृत बताया। कुत्ते की मौत की जानकारी मिलते ही युवती फूट-फूटकर रोने लगी और अस्पताल में डॉक्टर के मौजूद नहीं होने को लेकर नाराजगी जताई। वह करीब दो घंटे तक ब्लॉक गेट के पास बैठी रही और डॉक्टर की अनुपस्थिति पर सवाल उठाती रही। युवती ने बताया कि वह इससे पहले भी अपने पालतू कुत्ते के इलाज के लिए अस्पताल आ चुकी है, लेकिन डॉक्टर नहीं मिले। उसका कहना था कि एक सप्ताह पूर्व भी वह करीब ढाई बजे तक डॉक्टर का इंतजार करती रही थी, जिसके बाद उसे कुत्ते को लेकर आजमगढ़ जाना पड़ा। दोबारा अस्पताल पहुंचने पर भी उसे डॉक्टर नहीं मिले। करीब दो घंटे बाद युवती के चाचा वीरेंद्र राजभर मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि युवती का नाम प्रीति है और वह अपने पालतू कुत्ते से काफी लगाव रखती थी। उनके अनुसार, डॉक्टर के नहीं मिलने को लेकर वह काफी नाराज थी। इस संबंध में पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप कुमार ने बताया कि उनके पास अहरौला और अलौवा दोनों स्थानों का चार्ज है। स्टाफ की भी कमी है और लगातार क्षेत्र में पशुओं के टीकाकरण का कार्य चल रहा है। उन्होंने बताया कि अहरौला में फार्मासिस्ट नियमित रूप से मौजूद रहते हैं। युवती के कुत्ते को लेकर अस्पताल पहुंचने की जानकारी उन्हें मिली है और वह इस संबंध में फार्मासिस्ट से बात करेंगे।
कुत्ते की मौत पर फूट-फूटकर रोई युवती, डॉक्टर न मिलने पर जताई नाराजगी कुत्ते की मौत पर फूट-फूटकर रोई युवती, डॉक्टर न मिलने पर जताई नाराजगी अहरौला। एक युवती अपने तीन माह के पालतू कुत्ते के इलाज के लिए राजकीय पशु चिकित्सालय अहरौला पहुंची। युवती का आरोप है कि अस्पताल पहुंचने पर वहां पशु चिकित्सा अधिकारी मौजूद नहीं थे। मौके पर मौजूद फार्मासिस्ट ने कुत्ते को देखने के बाद उसे मृत बताया। कुत्ते की मौत की जानकारी मिलते ही युवती फूट-फूटकर रोने लगी और अस्पताल में डॉक्टर के मौजूद नहीं होने को लेकर नाराजगी जताई। वह करीब दो घंटे तक ब्लॉक गेट के पास बैठी रही और डॉक्टर की अनुपस्थिति पर सवाल उठाती रही। युवती ने बताया कि वह इससे पहले भी अपने पालतू कुत्ते के इलाज के लिए अस्पताल आ चुकी है, लेकिन डॉक्टर नहीं मिले। उसका कहना था कि एक सप्ताह पूर्व भी
वह करीब ढाई बजे तक डॉक्टर का इंतजार करती रही थी, जिसके बाद उसे कुत्ते को लेकर आजमगढ़ जाना पड़ा। दोबारा अस्पताल पहुंचने पर भी उसे डॉक्टर नहीं मिले। करीब दो घंटे बाद युवती के चाचा वीरेंद्र राजभर मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि युवती का नाम प्रीति है और वह अपने पालतू कुत्ते से काफी लगाव रखती थी। उनके अनुसार, डॉक्टर के नहीं मिलने को लेकर वह काफी नाराज थी। इस संबंध में पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप कुमार ने बताया कि उनके पास अहरौला और अलौवा दोनों स्थानों का चार्ज है। स्टाफ की भी कमी है और लगातार क्षेत्र में पशुओं के टीकाकरण का कार्य चल रहा है। उन्होंने बताया कि अहरौला में फार्मासिस्ट नियमित रूप से मौजूद रहते हैं। युवती के कुत्ते को लेकर अस्पताल पहुंचने की जानकारी उन्हें मिली है और वह इस संबंध में फार्मासिस्ट से बात करेंगे।
- जौनपुर जलालपुर के खुशी होटल में गरजे ओमप्रकाश राजभर, सुभासपा नेता अर्जुन यादव ने दिया पर्यावरण का अनोखा तोहफा जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के खुशी होटल में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर की कार्यकर्ता के साथ मीटिंग हुई। इस दौरान जौनपुर के जिला महासचिव अर्जुन यादव ने उन्हें एक अनोखा तोहफा दिया। अर्जुन यादव जो मां शांति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक व अध्यक्ष भी हैं, उन्होंने मंत्री जी को चिड़िया वाला घोंसला भेंट किया। घोंसला देते हुए अर्जुन यादव ने कहा कि पहले चिड़ियाँ कच्चे घरों में रहती थीं, अब पक्के मकान बनने से उनका बसेरा खत्म हो रहा है। अर्जुन यादव की अपील हम लोग तो अपना घर बना लिए, लेकिन चिड़ियों का घर नहीं बना पाए। मंत्री जी से निवेदन है कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हर गांव में चिड़िया घर लगाने का अभियान चलाया जौनपुर जलालपुर के खुशी होटल में गरजे ओमप्रकाश राजभर, सुभासपा नेता अर्जुन यादव ने दिया पर्यावरण का अनोखा तोहफा जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के खुशी होटल में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर की कार्यकर्ता के साथ मीटिंग हुई। इस दौरान जौनपुर के जिला महासचिव अर्जुन यादव ने उन्हें एक अनोखा तोहफा दिया। अर्जुन यादव जो मां शांति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक व अध्यक्ष भी हैं, उन्होंने मंत्री जी को चिड़िया वाला घोंसला भेंट किया। घोंसला देते हुए अर्जुन यादव ने कहा कि पहले चिड़ियाँ कच्चे घरों में रहती थीं, अब पक्के मकान बनने से उनका बसेरा खत्म हो रहा है। अर्जुन यादव की अपील हम लोग तो अपना घर बना लिए, लेकिन चिड़ियों का घर नहीं बना पाए। मंत्री जी से निवेदन है कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हर गांव में चिड़िया घर लगाने का अभियान चलाया जाए।" मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह सोच पर्यावरण के लिए बहुत जरूरी है और इसे पार्टी के स्तर पर आगे बढ़ाया जाएगा। इस मौके पर सुभासपा के तमाम कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।1
- सतीश पाल का नवरात्री #song#दवीगीत#2026#भक्ती#र्पव#जय#माॅ दुर्गा #भक्ति#song#jbj#muick#up#vayralrel1
- चोलापुर में खुला शादाब होंडा शोरूम, स्नातक एमएलसी और पूर्व सांसद ने किया उद्घाटन1
- स्वर्णकार समाज और सर्राफा एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ, एकता और व्यापारिक हितों की रक्षा का लिया संकल्प अध्यक्ष सचिन कुमार वर्मा व अध्यक्ष जन्मेजय सोनी ने लिया शपथ शाहगंज जौनपुर स्वर्णकार समाज एवं सर्राफा एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह उत्साह और गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। समारोह की मुख्य अतिथि राष्ट्रीय चेयरमैन रवि सर्राफ स्वर्णकार भारतीय सेवा संस्थान व भाजपा प्रदेश मंत्री एवं ओबीसी मोर्चा उत्तर प्रदेश की ज्योति सोनी रहीं। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वर्णकार समाज अपनी मेहनत, हुनर, ईमानदारी और समृद्ध परंपराओं के लिए जाना जाता है। समाज की तरक्की के लिए आपसी सहयोग और एकजुटता आवश्यक है। समारोह में मौजूद गणमान्य समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष भारतीय स्वर्णकार सेवा संस्थान की सरिता सर्राफ सरिता सर्राफ,वरिष्ठ समाजसेवी विनीत सेठ,जिला अध्यक्ष अमर जौहरी जौनपुर सर्राफा एसोसिएशन ,तहसील अध्यक्ष व्यापार मंडल प्रदीप जायसवाल, राकेश वर्मा विधानसभा प्रभारी भदोही, संदीप सोनी, अनुराग सेठ , महेंद्र सेठ जिला प्रभारी जौनपुर सर्राफा एसोसिएशन, राज कुमार सोनी राष्ट्रीय अध्यक्ष,विनोद सोनी प्रदेश मंत्री, अनिल सोनी, गिरिजेश आर्य , राजेश साजन सेठ, तपन सोनी, धनंजय सोनी, एडवोकेट सुजीत वर्मा जिला मीडिया प्रभारी जौनपुर सर्राफा एसोसिएशन,अधिवक्ता प्रदीप जायसवाल विरेन्द्र सोनी सिंह,समेत विभिन्न पदाधिकारी एवं समाज के वरिष्ठजन मौजूद रहे। अतिथियों का स्वागत पुष्पमाला एवं अंगवस्त्र भेंट कर किया गया। *स्वर्णकार समाज की नई कार्यकारिणी* अध्यक्ष - सचिन कुमार वर्मा, महासचिव - चेतन्य प्रकाश स्वर्णकार, कोषाध्यक्ष - अनुज सेठ और सचिव - रवि आर्य, उपाध्यक्ष मनोराम सेठ, प्रदीप सेठ, अशोक सेठ, विवेक सोनी, शशांक सोनी एवं देवव्रत सेठ। मंत्री पद पर उज्ज्वल सेठ, विष्णु सेठ, अमर सेठ, आशीष सेठ, शिवम् सेठ एवं सौरभ सेठ को शामिल किया गया। सूचना मंत्री के रूप में सुजीत सोनी, मीडिया प्रभारी - प्रदीप वर्मा, राजकुमार (अश़्क) एवं सौरभ आर्य तथा विधिक सलाहकार - एडवोकेट महेन्द्र प्रताप वर्मा बनाए गए। *सर्राफा एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी* इसी क्रम में सर्राफा एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने भी शपथ लेकर संगठन की जिम्मेदारी संभाली। अध्यक्ष - जन्मेजय सोनी, महासचिव - रितेश आर्य, कोषाध्यक्ष - अभिषेक सेठ तथा विधि सलाहकार - महेंद्र वर्मा सचिव पद की जिम्मेदारी साजन सेठ एवं तपन सोनी,को दी गई।उपाध्यक्ष पद पर अम्बरीश आर्य, विजय सेठ, गया प्रसाद सेठ, नरेंद्र सेठ, अभिषेक सेठ (रवि) एवं सुशील सेठ (बागी)। मंत्री पद पर रमेश मोदनवाल, पारितोष आर्य (प्रिंसू), आलोक सोनी, रत्नेश मोदनवाल एवं शौर्य सोनी तथा मीडिया प्रभारी के रूप में प्रदीप वर्मा एवं राजकुमार सेठ (अश़्क) को जिम्मेदारी सौंपी गई। शपथ ग्रहण के दौरान सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने समाज की एकता, संगठन की मजबूती, सदस्यों के हितों की रक्षा तथा सामाजिक एवं आर्थिक विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया। विशिष्ट अतिथि विनीत सेठ ने कहा कि जब तक हम सब राजनीति में भागीदारी नहीं पाएंगे तब तक यह लड़ाई निरंतर चलती रहेगी। नवनियुक्त अध्यक्ष सचिन कुमार वर्मा ने समाज के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नई कार्यकारिणी सभी को साथ लेकर चलने का प्रयास करेगी। वहीं सर्राफा एसोसिएशन के नवनियुक्त अध्यक्ष जन्मेजय सोनी ने व्यापारियों के हितों, आपसी सहयोग और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। समारोह के अंत में पदाधिकारियों एवं अतिथियों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्य रूप से संरक्षक मंडल के जवाहिरलाल सेठ,छेदीलाल वर्मा वरिष्ठ पत्रकार चंदन जायसवाल, लालचंद सेठ,अखिलेश सेठ, सूरज सेठ विजय सेठ, राजेश सोनी,संजय वर्मा, नन्हेंलाल वर्मा,अतुल सेठ, मोतीलाल सोनी,गया प्रसाद सोनी, शुभम सोनी,विजय सोनी,अरुण कुमार,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल, राहुल मोदनवाल,राजेंद्र प्रसाद सेठ, अजय सोनी ,विपिन सोनी,रवि सोनी सहित सैकड़ो लोगों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।1
- कलम के तेज धार से नाली तो वहीं रहेगी, मच्छर भी वहीं पनपेंगे, बस एक और कार्यशाला हो गई! अयोध्या। वाह रे रामनगरी का सिस्टम! पहले बरसात में जलभराव करो, फिर गंदगी फैलाओ, फिर मच्छर पालो और फिर अक्टूबर में अभियान चलाकर मच्छर मारने का ढोंग करो। यही सोचकर नगर निगम ने अयोध्याधाम जोनल कार्यालय में पार्षदों और सफाई निरीक्षकों को ज्ञान दिया। यूनिसेफ वाले भी आए, स्वास्थ्य विभाग भी आया। सबने मिलकर बताया कि मलेरिया गंदगी से होता है। क्या खोज है! महापौर गिरीशपति त्रिपाठी जी ने फरमान सुनाया "जलजमाव वाले स्थानों पर एंटी लार्वा छिड़काव कराओ, झाड़ियां साफ कराओ।" मतलब 11 महीने सोते रहो और एक महीना छिड़काव का नाटक कर दो। अपर नगर आयुक्त भारत भार्गव बोले - "सभी विभाग सक्रिय रहें।" जिला मलेरिया अधिकारी मृदुला आनंद ने बताया कि पानी रुकेगा तो मच्छर होंगे। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राममणि बोले दवा का स्टॉक है। बाकी जनता तो जानती है, असली मच्छर नाली में नहीं, फाइलों में पनपते हैं।4
- बंद टेंपो में अगवा किए जाने का आरोप, छलांग लगाकर 16 वर्षीय किशोरी ने बचाई जान! 🚨 बंद टेंपो में अगवा किए जाने का आरोप, छलांग लगाकर 16 वर्षीय किशोरी ने बचाई जान! किशोरी का दावा—टेंपो के अंदर पहले से थीं सात लड़कियां, हाथ-पैर बंधे और चेहरे नकाब से ढके होने की कही बात। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 🎥 आखिर क्या है पूरा मामला? देखिए पूरी खबर वीडियो में… #जौनपुर #Jaunpur #JaunpurNews #जौनपुर_न्यूज़ #BreakingNews #UPNews #ViralNews #CrimeNews #JaunpurPolice #किशोरी #अपहरण #टेंपो #उत्तरप्रदेश1
- वायरल है इसे एकदम सच ही मत समझो गुजरात में घर की छत पर दिखे 6 शेर, भारी बारिश से बचने पहुंचे गुजरात में घर की छत पर दिखे 6 शेर, भारी बारिश से बचने पहुंचे गुजरात के गिर सोमनाथ जिले के झुंड गांव में भारी बारिश के दौरान घर की छत पर एक शेर, तीन शेरनियां और दो शावक आराम करते नजर आए.1
- जौनपुर में ‘संपूर्ण भागीदारी आंदोलन’ की गूंज आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा 24 सूत्रीय ज्ञापन 🔥 जौनपुर में ‘संपूर्ण भागीदारी आंदोलन’ की गूंज आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा 24 सूत्रीय ज्ञापन पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर आवाज बुलंद की और राष्ट्रपति के नाम 24 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। 🎥 क्या है पूरी खबर? देखिए वीडियो... #जौनपुर #Jaunpur #JaunpurNews #जौनपुर_न्यूज़ #आजादसमाजपार्टी #भीमआर्मी #संपूर्णभागीदारीआंदोलन #ज्ञापन #UPNews #BreakingNews #JaunpurUpdate #JaunpurNewsUpdate #जनआंदोलन #उत्तरप्रदेश #ViralNews1
- लगता है यूपी का सुल्तान बदलने वाला है, ये भीड़ आज रायबरेली की है जहां अखिलेश जी सिर्फ चाय पीने गए हैं। #UttarPradesh वीडियो 📩 लगता है यूपी का सुल्तान बदलने वाला है, ये भीड़ आज रायबरेली की है जहां अखिलेश जी सिर्फ चाय पीने गए हैं। #UttarPradesh वीडियो 📩1