महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, छात्राओं ने बिखेरी प्रतिभा की चमक उतराव। प्रयागराज में पुष्कर सेवा संस्थान द्वारा महात्मा ज्योतिबा बाई फुले की जयंती के उपलक्ष्य में केडी पब्लिक इंटर मीडिएट कॉलेज, नीमी थरिया में भव्य पुरस्कार वितरण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्रों की प्रतिभा परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुष्कर सेवा संस्थान के अध्यक्ष अशोक पुष्कर एवं विशिष्ट अतिथि संस्थापक शंकर लाल पुष्कर व एसीपी बारा वेद प्रकाश मिश्रा रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य विनय सिंह, प्रबंधक डॉ. नागेंद्र सिंह एवं संस्थापक प्रताप बहादुर सिंह ने अतिथियों का 15 किलो की माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। मुख्य अतिथि अशोक पुष्कर ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्री बाई फुले ने समाज में शिक्षा और समानता की जो अलख जगाई, आज उसी मार्ग पर चलते हुए हमें बेटियों की शिक्षा और प्रतिभा को आगे बढ़ाना है। इस प्रकार के आयोजन बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं और उन्हें अपने लक्ष्य की ओर प्रेरित करते हैं। पुष्कर सेवा संस्थान हमेशा शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में ऐसे प्रयास करता रहेगा।” इस अवसर पर छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। एक मुस्लिम छात्रा द्वारा देवी तांडव पर प्रस्तुत नृत्य ने सभी का मन मोह लिया, वहीं छात्राओं ने सावित्री बाई फुले के जीवन पर आधारित नाटक प्रस्तुत कर दर्शकों को प्रेरित किया। प्रतिभा परीक्षा में सृष्टि तिवारी ने प्रथम स्थान, सोनम पुष्कर ने द्वितीय, ज्योति पटेल ने तृतीय, स्वीटी कुशवाहा ने चतुर्थ एवं पूनम पटेल ने पंचम स्थान प्राप्त किया। सभी सफल छात्राओं को पुष्कर सेवा संस्थान द्वारा पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में इंद्रेश पुष्कर, धर्मराज यादव (गुरु जी), सुनील विद्यार्थी, पिंटू माली, हिदायत नेता, अरिंदम पुष्कर, अभिषेक, अंकित, संजय पटेल, राम बाबू पुष्कर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

- सिविल सेवाओं की तैयारी हेतु देश की मानी जानी संस्था संस्कृति IAS के प्रबंध निदेशक श्री अखिल मूर्ति द्वारा संस्कृति IAS के कैम्पस में आज एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में श्री अखिल मूर्ति ने बताया कि इस वर्ष संस्थान से जुड़े 175 से अधिक अभ्यर्थियों ने उ.प्र. लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित पीसीएस परीक्षा 2024 में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है, जो प्रयागराज की शैक्षणिक विरासत को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यद्यपि प्रयागराज सदैव से राष्ट्र निर्माण एवं प्रशासनिक सेवाओं के लिए प्रतिभाशाली युवाओं की भूमि रहा है, इसी गौरवशाली परम्परा को अतीत की धरोहर नहीं बल्कि प्रयागराज के भविष्य की और मजबूत पहचान बनाने हेतु श्री अखिल मूर्ति ने संस्थान की प्रतिबद्धता और उद्देश्य बताया है। इसी क्रम में संस्कृति IAS द्वारा UPPCS 2024 में चयनित अभ्यर्थियों के सम्मान में एक भव्य 'प्रतिभा सम्मान समारोह' का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन दिनांक 22 अप्रैल प्रातः 10:30 बजे इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के ऑडिटोरियम में होगा।श्री अखिल मूर्ति ने यह भी बताया कि इस अवसर पर चयनित अभ्यर्थियों के कठिन परिश्रम, समर्पण एवं उपलब्धियों को सम्मानित करने के साथ-साथ भावी अभ्यर्थियों को प्रेरित करने का उद्देश्य भी निहित है। समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में माननीय उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्री केशव प्रसाद मौर्य जी की गरिमामयी उपस्थिति प्रस्तावित है, जो चयनित अभ्यर्थियों को सम्मानित करते हुए उन्हें मार्गदर्शन एवं प्रेरणा प्रदान करेंगे। उक्त कार्यक्रम में माननीय उपमुख्यमंत्री जी सामाजिक न्याय के सिद्धांत को चरितार्थ करते हुए समारोह में उपस्थित सभी अभ्यर्थियों को मात्र एक रुपए में सामान्य अध्ययन फंडामेंटल कोर्स का लोकार्पण करेंगे। यह कोर्स NCERT पर आधारित होगा। श्री अखिल मूर्ति ने प्रयागराज में सिविल सेवा की तैयारी कर रहे समस्त अभ्यर्थियों से 'प्रतिभा सम्मान समारोह' में सहभागिता करने और लाभान्वित होने की अपील की है।1
- Post by Questions News1
- दिव्यता के साथ निकली राष्ट्र हनुमंत कथा मंगल कलश यात्रा।1
- Post by गुरु ज्ञान1
- Post by Vertman Bharat News Prayagraj1
- प्रयागराज: स्वरूप रानी अस्पताल के पीजी सेंटर में लगी भीषण आग,फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू!1
- Post by Mohini Shukla1
- Post by गुरु ज्ञान1