logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कोहका-नेवरा महाविद्यालय में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का दीक्षारंभ समारोह संपन्न तिल्दा-नेवरा। सत्यनारायण अग्रवाल शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय कोहका-नेवरा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत के लिए दीक्षारंभ समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा की कार्यप्रणाली, महाविद्यालयीन अनुशासन, नियमों तथा शैक्षणिक एवं सर्वांगीण विकास के अवसरों से परिचित कराना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष चंद्रकला खुमान वर्मा, सांसद प्रतिनिधि रायपुर जिला एवं भाजपा नेता अनिल अग्रवाल तथा सांसद प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता राम पंजवानी विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारियों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि चंद्रकला खुमान वर्मा ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि दीक्षारंभ उनके जीवन में एक नए अध्याय की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय केवल पढ़ाई का स्थान नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व को निखारने और उनके सपनों को साकार करने का महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने विद्यार्थियों से नए वातावरण को सकारात्मक सोच के साथ अपनाने और उपलब्ध अवसरों का भरपूर लाभ उठाने का आह्वान किया। अनिल अग्रवाल ने कहा कि युवावस्था ऊर्जा और संभावनाओं से भरा दौर है। विद्यार्थियों को अपनी ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करते हुए स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए और उसे हासिल करने के लिए निरंतर मेहनत करनी चाहिए। भाजपा नेता राम पंजवानी ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा जीवन में सफलता का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने नियमित अध्ययन, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की अपील की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुआ। मंच पर नगरपालिका अध्यक्ष चंद्रकला खुमान वर्मा, अनिल अग्रवाल, राम पंजवानी, कोहका सरपंच तेजराम वर्मा, उद्योगपति नीरज अग्रवाल सहित राजेंद्र वर्मा, गौरव अग्रवाल एवं अलख साहू उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एम. एल. वर्मा ने की तथा समन्वयक की भूमिका डॉ. जावेद के. शाह ने निभाई। प्राचार्य डॉ. एम. एल. वर्मा ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नई शिक्षा नीति विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुखी एवं कौशल आधारित शिक्षा प्रदान करने पर केंद्रित है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, समय की पाबंदी और जिम्मेदारी के साथ महाविद्यालयीन जीवन का सदुपयोग करने की सीख दी। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती संगीता बंजारे ने किया तथा आभार प्रदर्शन डॉ. आशीष कुमार आसटकर ने किया। समारोह में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में नवप्रवेशित विद्यार्थी उपस्थित रहे।

1 hr ago
user_Pavan Baghel
Pavan Baghel
टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
1 hr ago
466d58bf-f827-4366-b717-fdbb0ac2e3d4

कोहका-नेवरा महाविद्यालय में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का दीक्षारंभ समारोह संपन्न तिल्दा-नेवरा। सत्यनारायण अग्रवाल शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय कोहका-नेवरा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत के लिए दीक्षारंभ समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा की कार्यप्रणाली, महाविद्यालयीन अनुशासन, नियमों तथा शैक्षणिक एवं सर्वांगीण विकास के अवसरों से परिचित कराना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष चंद्रकला खुमान वर्मा, सांसद प्रतिनिधि रायपुर जिला एवं भाजपा नेता अनिल अग्रवाल तथा सांसद प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता राम पंजवानी विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारियों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि चंद्रकला खुमान वर्मा ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि दीक्षारंभ उनके जीवन में एक नए अध्याय की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय केवल पढ़ाई का स्थान नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व को निखारने और उनके सपनों को साकार करने का महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने विद्यार्थियों से नए वातावरण को सकारात्मक सोच के साथ अपनाने और उपलब्ध अवसरों का भरपूर लाभ उठाने का आह्वान किया। अनिल अग्रवाल ने कहा कि युवावस्था ऊर्जा और संभावनाओं से भरा दौर है। विद्यार्थियों को अपनी ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करते हुए स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए और उसे हासिल करने के लिए निरंतर मेहनत करनी चाहिए। भाजपा नेता राम पंजवानी ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा जीवन में सफलता का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने नियमित अध्ययन, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की अपील की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुआ। मंच पर नगरपालिका अध्यक्ष चंद्रकला खुमान वर्मा, अनिल अग्रवाल, राम पंजवानी, कोहका सरपंच तेजराम वर्मा, उद्योगपति नीरज अग्रवाल सहित राजेंद्र वर्मा, गौरव अग्रवाल एवं अलख साहू उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एम. एल. वर्मा ने की तथा समन्वयक की भूमिका डॉ. जावेद के. शाह ने निभाई। प्राचार्य डॉ. एम. एल. वर्मा ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नई शिक्षा नीति विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुखी एवं कौशल आधारित शिक्षा प्रदान करने पर केंद्रित है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, समय की पाबंदी और जिम्मेदारी के साथ महाविद्यालयीन जीवन का सदुपयोग करने की सीख दी। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती संगीता बंजारे ने किया तथा आभार प्रदर्शन डॉ. आशीष कुमार आसटकर ने किया। समारोह में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में नवप्रवेशित विद्यार्थी उपस्थित रहे।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • राजिम महानदी पुल की स्ट्रीट लाइट सप्ताह भर से बंद, जिम्मेदारों को परवाह नहीं नवापारा राजिम: धर्मनगरी राजिम में महानदी पर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित पुल की स्ट्रीट लाइटें पिछले सप्ताह भर से बंद पड़ी हैं। रात के समय पुल पर पसरा अंधेरा राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में दोपहिया और चारपहिया वाहनों का आवागमन होता है। ऐसे में स्ट्रीट लाइट बंद होने से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। बताया जा रहा है कि राजिम क्षेत्र में महानदी पर स्थित बेलाही पुल, चौबे बांधा पुल और राजिम पुल—तीनों पर स्ट्रीट लाइटों की स्थिति खराब है। रात में इन पुलों पर कई बार मवेशी भी सड़क पर बैठे नजर आते हैं। अंधेरे में अचानक मवेशियों के सामने आ जाने से वाहन चालकों के साथ दुर्घटना होने की आशंका और बढ़ जाती है। वही रोड ख़राब होने से दुर्घटना की भी सम्भावना बनी हुई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधा लंबे समय से बंद होने के बावजूद जिम्मेदार विभाग और जनप्रतिनिधियों द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वही स्थानीय नेताओं की चुप्पी को लेकर भी लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि यदि अंधेरे के कारण कोई बड़ी दुर्घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी आखिर किसकी होगी? प्रशासन को किसी अप्रिय घटना का इंतजार करने के बजाय तत्काल तीनों पुलों की स्ट्रीट लाइटों की जांच कराकर उन्हें दुरुस्त कराना चाहिए। अब देखना होगा कि प्रशासन इस समस्या को कितनी गंभीरता से लेता है और राजिम सहित आसपास के पुलों पर बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटें आखिर कब तक दोबारा चालू होती हैं। वही विद्युत विभाग के ईई धर्मेंद्र साहू ने बिजली बिल नहीं पटने के कारण विद्युत आपूर्ति रोकने की बात कही. क्या कहते है जिम्मेदार इस मामले में ब्रिज विभाग के रायपुर ई ई गोविन्द अहिरवार ने कहाकि बिल गलत जगह पर जाता है, इसलिए ऐसा हुआ है. बावजूद इसके विद्युत विभाग से लाइट ना काटने का निवेदन किया था, लेकिन विभाग की ओर से बिल पटाने के बाद ही लाइट चालू करने की बात कही गई है.आगे हमने बिल चुकाने विभागीय प्रकिया कर दी है, आगामी कुछ दिनो में लाइट चालू हो जाएगी.
    1
    राजिम महानदी पुल की स्ट्रीट लाइट सप्ताह भर से बंद, जिम्मेदारों को परवाह नहीं
नवापारा राजिम:  धर्मनगरी राजिम में महानदी पर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित पुल की स्ट्रीट लाइटें पिछले सप्ताह भर से बंद पड़ी हैं। रात के समय पुल पर पसरा अंधेरा राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में दोपहिया और चारपहिया वाहनों का आवागमन होता है। ऐसे में स्ट्रीट लाइट बंद होने से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।
बताया जा रहा है कि राजिम क्षेत्र में महानदी पर स्थित बेलाही पुल, चौबे बांधा पुल और राजिम पुल—तीनों पर स्ट्रीट लाइटों की स्थिति खराब है। रात में इन पुलों पर कई बार मवेशी भी सड़क पर बैठे नजर आते हैं। अंधेरे में अचानक मवेशियों के सामने आ जाने से वाहन चालकों के साथ दुर्घटना होने की आशंका और बढ़ जाती है। वही रोड ख़राब होने से दुर्घटना की भी सम्भावना बनी हुई है.
स्थानीय लोगों का कहना है कि स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधा लंबे समय से बंद होने के बावजूद जिम्मेदार विभाग और जनप्रतिनिधियों द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वही स्थानीय नेताओं की चुप्पी को लेकर भी लोगों में नाराजगी है।
लोगों का कहना है कि यदि अंधेरे के कारण कोई बड़ी दुर्घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी आखिर किसकी होगी? प्रशासन को किसी अप्रिय घटना का इंतजार करने के बजाय तत्काल तीनों पुलों की स्ट्रीट लाइटों की जांच कराकर उन्हें दुरुस्त कराना चाहिए।
अब देखना होगा कि प्रशासन इस समस्या को कितनी गंभीरता से लेता है और राजिम सहित आसपास के पुलों पर बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटें आखिर कब तक दोबारा चालू होती हैं। वही विद्युत विभाग के ईई धर्मेंद्र साहू ने बिजली बिल नहीं पटने के कारण विद्युत आपूर्ति रोकने की बात कही.
क्या कहते है जिम्मेदार 
इस मामले में ब्रिज विभाग के रायपुर ई ई गोविन्द अहिरवार ने कहाकि बिल गलत जगह पर जाता है, इसलिए ऐसा हुआ है.  बावजूद इसके विद्युत विभाग से लाइट ना काटने का निवेदन किया था, लेकिन विभाग की ओर से बिल पटाने के बाद ही लाइट चालू करने की बात कही गई है.आगे हमने बिल चुकाने विभागीय प्रकिया कर दी है, आगामी कुछ दिनो में लाइट चालू हो जाएगी.
    user_तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    Artist औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • पार्षद डिकेंद्र सिन्हा के नेतृत्व वार्ड 24 से मां बंजारी धाम तक भव्य कांवड़ यात्रा
    1
    पार्षद  डिकेंद्र सिन्हा के नेतृत्व वार्ड 24 से मां बंजारी धाम तक भव्य कांवड़ यात्रा
    user_सत्य के अंजोर न्यूज
    सत्य के अंजोर न्यूज
    TV News Anchor औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • Heavy rains in Nabarangpur have caused heavy waterlogging on the road Heavy rains in Nabarangpur have caused heavy waterlogging on the road built under the Bharatmala project, raising serious questions about the quality of construction and the drainage
    1
    Heavy rains in Nabarangpur have caused heavy waterlogging on the road
Heavy rains in Nabarangpur have caused heavy waterlogging on the road built under the Bharatmala project, raising serious questions about the quality of construction and the drainage
    user_POLICE DOST NEWS
    POLICE DOST NEWS
    Media company Raipur, Chhattisgarh•
    9 hrs ago
  • चकरभाठा में ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित 5 दिवसीय शिव दर्शन चकरभाठा में ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित 5 दिवसीय शिव दर्शन महोत्सव के समापन में शामिल हुए बिल्हा विधायक वह जनप्रतिनिधि बुधवार की दोपहर 2:00 बजे प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय उप केंद्र चकरभाठा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी के अनुसार प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, चकरभाठा द्वारा वासु मंगलम भवन चकरभाठा मे आयोजित 05 दिवसीय शिव दर्शन महोत्सव के समापन समारोह में महा आरती में बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक सहित जनप्रतिनिधि एवं गणना नागरिक उपस्थित हुए इस अवसर पर बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक में कहां की बिल्हा विधानसभा अंतर्गत वासु मंगलम, चकरभाठा कैम्प में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, चकरभाठा द्वारा आयोजित 05 दिवसीय शिव दर्शन महोत्सव के समापन समारोह में सम्मिलित होकर भगवान भोलेनाथ की भक्ति एवं आध्यात्मिक अनुभूति का लाभ प्राप्त हुवा इस अवसर पर अमरनाथ बर्फानी बाबा की दिव्य झांकी, 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, चैतन्य झांकी एवं शिव दर्शन ने श्रद्धालुओं को अद्भुत आध्यात्मिक अनुभूति से अभिभूत किया। संध्या महाआरती में सम्मिलित होकर देवाधिदेव महादेव की आराधना की तथा समस्त जनमानस के सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की। पाँच दिवसीय इस भव्य आयोजन ने चकरभाठा की धरती को शिवभक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक चेतना से सराबोर कर दिया। आयोजन के लिए प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सभी भाई-बहनों एवं आयोजकों का हृदय से आभार व्यक्त किया आपको बता दे की प्रजापति ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय उपेंद्र चकरभाठा द्वारा बोदरी के वाशु मंगलम भवन मे शिव दर्शन महोत्सव का किया गया था आयोजन मे जीवंत देवी देवताओं की झाकिया लगाई गई थी सावन मास में 21 अगस्त से 25 अगस्त 2026 तक प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविधालय उप सेवा केंद्र चकरभाठा द्वारा चकरभाठा के बासुमंगलम भवन में अमर नाथ द्वादस 12 ज्योती लिंग दर्शन हेतु शिव दर्शन महोत्सब का आयोजन किया गया था जहाँ प्रातः 9 बजे से रात्री 9 बजे तक भक्त शिव जी के 12 ज्योतिलिंग के दर्शन लाभ प्राप्त कर अपने जीवन को धन्य बनाय इस आयोजन मे प्रवेश निशुल्क रखा गया था जहां प्रतिदिन संध्या 7 से 7:30 बजे तक महा आरती का आयोजन किया जाता रहा जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधि गडमान्य नगरी और क्षेत्रवासी भक्तगण बड़ी संख्या में शामिल हुवे इस 12 ज्योतिर्लिंग शिव दर्शन महोत्सव में सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र बाबा भोलेनाथ मां पार्वती और गणेश जी के जीवंत झांकी और 12 ज्योतिर्लिंग दर्शन सहित बर्फ से बने बर्फानी बाबा के दर्शन करने बाड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग पहुंच रहे हैं शिव भक्तो का कहना है की हूबहू 12 ज्योतिर्लिंग के जैसे बनाए गए शिव लिंग के दर्शन से मन को अलोकीक शांति मिली साथ ही आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी भी लगाई गई है कहा जाता है कि श्रावण मास में 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन मात्र से जीवन में सुख शांति और समृद्धि आती है जिसे देखते हुए बड़ी संख्या में क्षेत्र के शिव भक्त परिवार सहित इन 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के लिए सुबह से रात तक पहुंच रहे हैं मंगलवार की रात संपन्न हुए महा आरती में
    1
    चकरभाठा में ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित 5 दिवसीय शिव दर्शन
चकरभाठा में ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित 5 दिवसीय शिव दर्शन महोत्सव के समापन में शामिल हुए बिल्हा विधायक वह जनप्रतिनिधि 
बुधवार की दोपहर 2:00 बजे प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय उप केंद्र चकरभाठा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी के अनुसार
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, चकरभाठा द्वारा वासु मंगलम भवन चकरभाठा मे आयोजित 05 दिवसीय शिव दर्शन महोत्सव के समापन समारोह में महा आरती में बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक सहित जनप्रतिनिधि एवं गणना नागरिक उपस्थित हुए 
इस अवसर पर बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक में कहां की 
बिल्हा विधानसभा अंतर्गत वासु मंगलम, चकरभाठा कैम्प में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, चकरभाठा द्वारा आयोजित 05 दिवसीय शिव दर्शन महोत्सव के समापन समारोह में सम्मिलित होकर भगवान भोलेनाथ की भक्ति एवं आध्यात्मिक अनुभूति का लाभ प्राप्त हुवा 
इस अवसर पर अमरनाथ बर्फानी बाबा की दिव्य झांकी, 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, चैतन्य झांकी एवं शिव दर्शन ने श्रद्धालुओं को अद्भुत आध्यात्मिक अनुभूति से अभिभूत किया। संध्या महाआरती में सम्मिलित होकर देवाधिदेव महादेव की आराधना की तथा समस्त जनमानस के सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
पाँच दिवसीय इस भव्य आयोजन ने चकरभाठा की धरती को शिवभक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक चेतना से सराबोर कर दिया। आयोजन के लिए प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सभी भाई-बहनों एवं आयोजकों का हृदय से आभार व्यक्त किया 
आपको बता दे की 
प्रजापति ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय उपेंद्र चकरभाठा द्वारा बोदरी के वाशु मंगलम भवन मे शिव दर्शन महोत्सव का किया गया था आयोजन मे जीवंत देवी देवताओं की झाकिया लगाई गई थी 
सावन मास में 21 अगस्त से 25 अगस्त 2026 तक प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविधालय उप सेवा केंद्र चकरभाठा द्वारा चकरभाठा के बासुमंगलम भवन में अमर नाथ द्वादस 12 ज्योती लिंग दर्शन हेतु शिव दर्शन महोत्सब का आयोजन किया गया था जहाँ प्रातः 9 बजे से रात्री 9 बजे तक भक्त शिव जी के 12 ज्योतिलिंग के दर्शन लाभ प्राप्त कर अपने जीवन को धन्य बनाय इस आयोजन मे प्रवेश निशुल्क रखा गया था 
जहां प्रतिदिन संध्या 7 से 7:30 बजे तक महा आरती का आयोजन किया जाता रहा जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधि गडमान्य नगरी और क्षेत्रवासी भक्तगण बड़ी संख्या में शामिल हुवे 
इस 12 ज्योतिर्लिंग शिव दर्शन महोत्सव में सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र बाबा भोलेनाथ मां पार्वती और गणेश जी के जीवंत झांकी और 12 ज्योतिर्लिंग दर्शन सहित बर्फ से बने बर्फानी बाबा के दर्शन करने बाड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग पहुंच रहे हैं 
शिव भक्तो का कहना है की हूबहू 12 ज्योतिर्लिंग के जैसे बनाए गए शिव लिंग के दर्शन से मन को अलोकीक शांति मिली साथ ही आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी भी लगाई गई है कहा जाता है कि श्रावण मास में 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन मात्र से जीवन में सुख शांति और समृद्धि आती है जिसे देखते हुए बड़ी संख्या में क्षेत्र के शिव भक्त परिवार सहित इन 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के लिए सुबह से रात तक पहुंच रहे हैं 
मंगलवार की रात संपन्न हुए महा आरती में
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    8 hrs ago
  • लाखों के जेवर की चोरी, गिरफ्तार हुए महिला पुरुष आरोपी, ऐसे दिया वारदात को अंजाम, सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम दर्राभाठा में हुई चोरी के मामले में सीपत पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर वारदात का खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात शत-प्रतिशत बरामद किए हैं।
    1
    लाखों के जेवर की चोरी, गिरफ्तार हुए महिला पुरुष आरोपी, ऐसे दिया वारदात को अंजाम,
सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम दर्राभाठा में हुई चोरी के मामले में सीपत पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर वारदात का खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात शत-प्रतिशत बरामद किए हैं।
    user_Ziya khan
    Ziya khan
    Local News Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    27 min ago
  • राजिम में उज्जैन की तर्ज पर निकली बाबा महाकाल की भव्य पालकी शोभा यात्रा में आस्था का सैलाब देखने को मिला राजिम में उज्जैन की तर्ज पर निकली बाबा महाकाल की भव्य पालकी शोभा यात्रा में आस्था का सैलाब देखने को मिला, बाबा केदारेश्वर वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वाधान में पवित्र सावन मास में निकाली गई इस पालकी यात्रा में राजिम सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु उमड़ पड़े, नगर के प्रसिद्ध बाबा गरीबनाथ जी मंदिर से आकर्षक फूलों से सजी बाबा महाकाल की पालकी निकली, जिसे उठाने के लिए भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला सावन के पवित्र महीने में राजिम की धर्मनगरी हर-हर महादेव और बाबा महाकाल के जयकारों से गूंज उठी, बाबा गरीबनाथ मंदिर से शुरू हुई पालकी शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और डमरू वादकों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को शिवमय बना दिया, फूलों से सजी बाबा महाकाल की पालकी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगी रही, यात्रा के दौरान श्रद्धालु बाबा महाकाल के जयकारे लगाते हुए भक्ति में झूमते नजर आए, उज्जैन की तर्ज पर आयोजित इस भव्य शोभायात्रा ने राजिम में शिवभक्ति और आस्था का अद्भुत नजारा पेश किया।
    1
    राजिम में उज्जैन की तर्ज पर निकली बाबा महाकाल की भव्य पालकी शोभा यात्रा में आस्था का सैलाब देखने को मिला
राजिम में उज्जैन की तर्ज पर निकली बाबा महाकाल की भव्य पालकी शोभा यात्रा में आस्था का सैलाब देखने को मिला, बाबा केदारेश्वर वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वाधान में पवित्र सावन मास में निकाली गई इस पालकी यात्रा में राजिम सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु उमड़ पड़े, नगर के प्रसिद्ध बाबा गरीबनाथ जी मंदिर से आकर्षक फूलों से सजी बाबा महाकाल की पालकी निकली, जिसे उठाने के लिए भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला सावन के पवित्र महीने में राजिम की धर्मनगरी हर-हर महादेव और बाबा महाकाल के जयकारों से गूंज उठी, बाबा गरीबनाथ मंदिर से शुरू हुई पालकी शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और डमरू वादकों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को शिवमय बना दिया, फूलों से सजी बाबा महाकाल की पालकी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगी रही, यात्रा के दौरान श्रद्धालु बाबा महाकाल के जयकारे लगाते हुए भक्ति में झूमते नजर आए, उज्जैन की तर्ज  पर आयोजित इस भव्य शोभायात्रा ने राजिम में शिवभक्ति और आस्था का अद्भुत नजारा पेश किया।
    user_नागेन्द्र निषाद
    नागेन्द्र निषाद
    राजिम, गरियाबंद, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
  • प्याज के बढ़ते दामों ने बिगाड़ा किचन का जायका, बजट पर बढ़ा बोझ नवापारा-राजिम। प्याज के लगातार बढ़ते दामों ने आम लोगों की रसोई का जायका बिगाड़ दिया है। सब्जियों में स्वाद बढ़ाने वाली प्याज अब लोगों के घरेलू बजट पर भारी पड़ रही है। खाद्य वस्तुओं की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से मध्यमवर्गीय और गरीब परिवारों की चिंता बढ़ गई है। प्याज की कीमत बढ़ने के कारण गृहणियां भी रसोई का बजट संभालने में परेशान नजर आ रही हैं। रोजमर्रा की जरूरतों में शामिल प्याज, टमाटर, हरी सब्जियां, दाल और अन्य खाद्य सामग्री के दाम बढ़ने से महीने का खर्च लगातार बढ़ता जा रहा है। कई परिवार अब महंगी सब्जियों की जगह कम कीमत वाली सब्जियों को प्राथमिकता दे रहे हैं। बाजार में खरीदारी करने पहुंचे लोगों का कहना है कि आमदनी सीमित है, लेकिन रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में परिवार का बजट संतुलित करना मुश्किल हो रहा है। लोगों ने खाद्य वस्तुओं की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण के लिए प्रशासन से आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। आम उपभोक्ताओं का कहना है कि रसोई के जरूरी सामान की कीमतों में राहत मिलने से ही उन्हें बढ़ती महंगाई से कुछ राहत मिल सकेगी।
    1
    प्याज के बढ़ते दामों ने बिगाड़ा किचन का जायका, बजट पर बढ़ा बोझ
नवापारा-राजिम। प्याज के लगातार बढ़ते दामों ने आम लोगों की रसोई का जायका बिगाड़ दिया है। सब्जियों में स्वाद बढ़ाने वाली प्याज अब लोगों के घरेलू बजट पर भारी पड़ रही है। खाद्य वस्तुओं की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से मध्यमवर्गीय और गरीब परिवारों की चिंता बढ़ गई है।
प्याज की कीमत बढ़ने के कारण गृहणियां भी रसोई का बजट संभालने में परेशान नजर आ रही हैं। रोजमर्रा की जरूरतों में शामिल प्याज, टमाटर, हरी सब्जियां, दाल और अन्य खाद्य सामग्री के दाम बढ़ने से महीने का खर्च लगातार बढ़ता जा रहा है। कई परिवार अब महंगी सब्जियों की जगह कम कीमत वाली सब्जियों को प्राथमिकता दे रहे हैं।
बाजार में खरीदारी करने पहुंचे लोगों का कहना है कि आमदनी सीमित है, लेकिन रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में परिवार का बजट संतुलित करना मुश्किल हो रहा है। लोगों ने खाद्य वस्तुओं की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण के लिए प्रशासन से आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।
आम उपभोक्ताओं का कहना है कि रसोई के जरूरी सामान की कीमतों में राहत मिलने से ही उन्हें बढ़ती महंगाई से कुछ राहत मिल सकेगी।
    user_तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    Artist औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • नशे की लत से बाल बाल बच कर वापिस लौटा बाइक सवार युवक सावधानी हटी दुर्घटना घटी
    1
    नशे की लत से बाल बाल बच कर वापिस लौटा बाइक सवार युवक सावधानी हटी दुर्घटना घटी
    user_हमर जशपुर
    हमर जशपुर
    Raipur, Chhattisgarh•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.