logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

2 hrs ago
user_हल्के भैया कौरव सुखदेव गिरि
हल्के भैया कौरव सुखदेव गिरि
Narsinghpur•
2 hrs ago
84476203-9779-417c-a763-3eb553bf2c40
bcf133ea-b13a-4383-bb0b-0256481827c2

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • नरसिंहपुर के कलेक्टर कार्यालय में एक किस बल लेकर पहुंचा उसका कहना है कि उसके पास केवल 80 डिसमिल जमीन है जिस पर तीन हॉर्स पावर की पहले हर महीने ₹1100 बिल आता था लेकिन विद्युत विभाग द्वारा 4400 का बिल उसे दिया गया है कलेक्टर से विद्युत विभाग के खिलाफ मनमानी का आरोप लगाते हुए शिकायत की
    1
    नरसिंहपुर के कलेक्टर कार्यालय में एक किस बल लेकर पहुंचा उसका कहना है कि उसके पास केवल 80 डिसमिल जमीन है जिस पर तीन हॉर्स पावर की पहले हर महीने ₹1100 बिल आता था लेकिन विद्युत विभाग द्वारा 4400 का बिल उसे दिया गया है कलेक्टर से विद्युत विभाग के खिलाफ मनमानी का आरोप लगाते हुए शिकायत की
    user_पंकज गुप्ता "पत्रकार"
    पंकज गुप्ता "पत्रकार"
    Advertising agency नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • शिव पुराण कथा का छठवां दिवस: कार्तिकेय एवं गणेश जन्म व विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन गोटेगांव नगर के स्टेडियम ग्राउंड के पास कामथ वार्ड में चल रही शिव पुराण कथा के छठवें दिन कथा व्यास आचार्य प्रसून तिवारी (राम जी महाराज) के श्रीमुख से भगवान कार्तिकेय एवं भगवान गणेश के जन्म तथा विवाह प्रसंग का अत्यंत भावपूर्ण एवं विस्तारपूर्वक वर्णन किया गया। कथा के दौरान उपस्थित श्रद्धालु भक्ति भाव में डूबे रहे। आज आयोजित पावन कथा में आचार्य श्री ने भगवान कार्तिकेय एवं भगवान गणेश के दिव्य जन्म प्रसंग के साथ-साथ उनके विवाह से जुड़े पौराणिक प्रसंगों को सरल, सरस एवं हृदयस्पर्शी शैली में प्रस्तुत किया। उन्होंने दोनों दिव्य स्वरूपों की उत्पत्ति, आध्यात्मिक महत्व तथा लोककल्याणकारी भूमिका को विस्तार से समझाया। कथा व्यास ने बताया कि भगवान कार्तिकेय धर्म रक्षा, शौर्य एवं पराक्रम के प्रतीक हैं, वहीं भगवान गणेश बुद्धि, सिद्धि एवं विघ्नों को दूर करने वाले प्रथम पूज्य देवता के रूप में पूजित हैं। भगवान गणेश के विवाह से जुड़ी दिव्य कथाओं तथा भगवान कार्तिकेय के जीवन प्रसंगों का मार्मिक वर्णन सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कथा श्रवण हेतु बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सम्पूर्ण कथा स्थल भक्तिरस एवं आध्यात्मिक वातावरण से ओत-प्रोत रहा। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा एवं एकाग्र भाव से कथा का श्रवण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।
    2
    शिव पुराण कथा का छठवां दिवस: कार्तिकेय एवं गणेश जन्म व विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन
गोटेगांव नगर के स्टेडियम ग्राउंड के पास कामथ वार्ड में चल रही शिव पुराण कथा के छठवें दिन कथा व्यास आचार्य प्रसून तिवारी (राम जी महाराज) के श्रीमुख से भगवान कार्तिकेय एवं भगवान गणेश के जन्म तथा विवाह प्रसंग का अत्यंत भावपूर्ण एवं विस्तारपूर्वक वर्णन किया गया। कथा के दौरान उपस्थित श्रद्धालु भक्ति भाव में डूबे रहे।
आज आयोजित पावन कथा में आचार्य श्री ने भगवान कार्तिकेय एवं भगवान गणेश के दिव्य जन्म प्रसंग के साथ-साथ उनके विवाह से जुड़े पौराणिक प्रसंगों को सरल, सरस एवं हृदयस्पर्शी शैली में प्रस्तुत किया। उन्होंने दोनों दिव्य स्वरूपों की उत्पत्ति, आध्यात्मिक महत्व तथा लोककल्याणकारी भूमिका को विस्तार से समझाया।
कथा व्यास ने बताया कि भगवान कार्तिकेय धर्म रक्षा, शौर्य एवं पराक्रम के प्रतीक हैं, वहीं भगवान गणेश बुद्धि, सिद्धि एवं विघ्नों को दूर करने वाले प्रथम पूज्य देवता के रूप में पूजित हैं। भगवान गणेश के विवाह से जुड़ी दिव्य कथाओं तथा भगवान कार्तिकेय के जीवन प्रसंगों का मार्मिक वर्णन सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।
कथा श्रवण हेतु बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सम्पूर्ण कथा स्थल भक्तिरस एवं आध्यात्मिक वातावरण से ओत-प्रोत रहा। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा एवं एकाग्र भाव से कथा का श्रवण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।
    user_Kailash gupta tv 24
    Kailash gupta tv 24
    Newspaper advertising department गोटेगांव, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर तीन दिवसीय कन्या विवाह महोत्सव, 51-51 हजार रुपए की सहायता की घोषणा। प छतरपुर जिले के ग्राम गढ़ा स्थित बागेश्वर धाम में आयोजित सप्तम सामूहिक कन्या विवाह महोत्सव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए। महाशिवरात्रि पर्व पर आयोजित तीन दिवसीय समारोह के अंतर्गत उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हल्दी रस्म एवं मंडप पूजन का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीब परिवारों की बेटियों के सामूहिक विवाह की यह पहल अत्यंत सराहनीय है और समाज को सकारात्मक संदेश देती है। उन्होंने आगामी अबूझ मुहूर्त—बसंत पंचमी, अक्षय तृतीया और देवउठनी एकादशी—पर आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह कार्यक्रमों में प्रत्येक कन्या को 51-51 हजार रुपए की सहायता देने की घोषणा की। इस अवसर पर पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने मुख्यमंत्री के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनका जीवन हिंदुत्व और जनकल्याण के लिए समर्पित है। कार्यक्रम में 300 कन्याओं के विवाह के साथ अनाथ, दिव्यांग और अत्यंत गरीब परिवारों की बेटियों का भी विवाह संपन्न होगा। मुख्यमंत्री ने सामूहिक विवाह को सामाजिक समरसता का प्रतीक बताते हुए समाज के सक्षम वर्ग से भी इस पुनीत कार्य में सहयोग का आह्वान किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। आवाज मध्यप्रदेश न्यूज़ 24
    2
    महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर तीन दिवसीय कन्या विवाह महोत्सव, 51-51 हजार रुपए की सहायता की घोषणा।
प
छतरपुर जिले के ग्राम गढ़ा स्थित बागेश्वर धाम में आयोजित सप्तम सामूहिक कन्या विवाह महोत्सव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए। महाशिवरात्रि पर्व पर आयोजित तीन दिवसीय समारोह के अंतर्गत उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हल्दी रस्म एवं मंडप पूजन का शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीब परिवारों की बेटियों के सामूहिक विवाह की यह पहल अत्यंत सराहनीय है और समाज को सकारात्मक संदेश देती है। उन्होंने आगामी अबूझ मुहूर्त—बसंत पंचमी, अक्षय तृतीया और देवउठनी एकादशी—पर आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह कार्यक्रमों में प्रत्येक कन्या को 51-51 हजार रुपए की सहायता देने की घोषणा की।
इस अवसर पर पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने मुख्यमंत्री के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनका जीवन हिंदुत्व और जनकल्याण के लिए समर्पित है। कार्यक्रम में 300 कन्याओं के विवाह के साथ अनाथ, दिव्यांग और अत्यंत गरीब परिवारों की बेटियों का भी विवाह संपन्न होगा।
मुख्यमंत्री ने सामूहिक विवाह को सामाजिक समरसता का प्रतीक बताते हुए समाज के सक्षम वर्ग से भी इस पुनीत कार्य में सहयोग का आह्वान किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
आवाज मध्यप्रदेश न्यूज़ 24
    user_Sonu prajapati journalist Press
    Sonu prajapati journalist Press
    Food And Caterers देवरी, सागर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • अमरवाड़ा के शिव धाम गरमेटा मंदिर पर मोबाइल एसोसिएशन अमरवाड़ा के तत्वाधान पर विशाल भंडारा का कार्यक्रम होने जा रहा है जिसमें आप सभी सादर आमंत्रित है निवेदक -मोबाइल एसोसिएशन पदाधिकारी अध्यक्ष निलेश नेमा उपाध्यक्ष नरेंद्र मालवी सचिब नीरज जैन सह सचिव अनु जैन मीडिया प्रभारी अल्तमस खान नयन नामदेव दीपक विश्वकर्मा पुनीत चौरसिया दुर्गेश माहौर
    1
    अमरवाड़ा के शिव धाम गरमेटा मंदिर पर मोबाइल एसोसिएशन अमरवाड़ा के तत्वाधान पर विशाल भंडारा का कार्यक्रम होने जा रहा है जिसमें आप सभी सादर आमंत्रित है निवेदक -मोबाइल एसोसिएशन पदाधिकारी 
अध्यक्ष निलेश नेमा 
उपाध्यक्ष नरेंद्र मालवी
सचिब नीरज जैन 
सह सचिव अनु जैन 
मीडिया प्रभारी अल्तमस खान 
नयन नामदेव 
दीपक विश्वकर्मा 
पुनीत चौरसिया 
दुर्गेश  माहौर
    user_Ajay Vishwkarma
    Ajay Vishwkarma
    Mobile Store अमरवाड़ा, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    52 min ago
  • तामिया ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत मानेगांव आने वाला गांव दहेगाव खुर्द खेडपति मंदिर 3 साल से इस पर कोई कर नहीं किया गया है
    2
    तामिया ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत मानेगांव आने वाला गांव दहेगाव खुर्द खेडपति मंदिर 3 साल से इस पर कोई कर नहीं किया गया है
    user_Call CALL
    Call CALL
    तामिया, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • गोविंदनगर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र गोविंदनगर में आज कृषि आदान विक्रेताओं के लिए आयोजित छठवें एक वर्षीय डिप्लोमा प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कृषि विशेषज्ञ एवं प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में न्यास के प्रबंधक श्री धर्मेन्द्र गुर्जर ने अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कृषि आदान विक्रेताओं की भूमिका किसानों के जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण होती है, क्योंकि किसान उन पर विश्वास करते हैं। ऐसे में सभी प्रशिक्षणार्थियों का दायित्व है कि वे किसान हित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करें। उन्होंने इसे “एक बार पुनः छात्र जीवन जीने का अवसर” बताते हुए सभी को पूरे मनोयोग से प्रशिक्षण ग्रहण करने की प्रेरणा दी। उपसंचालक कृषि, नर्मदापुरम, श्री रविकांत जी ने कहा कि यह प्रशिक्षण किसानों की सेवा के उद्देश्य से आयोजित किया गया है, इसलिए इसे गंभीरता से सीखना और व्यवहार में उतारना आवश्यक है। वहीं सहायक संचालक कृषि श्री गोविंद मीणा ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए पाठ्यक्रम की संरचना और उद्देश्य की जानकारी दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में न्यास के सह सचिव श्री केशव महेश्वरी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन केंद्र प्रभारी डॉ. संजीव कुमार गर्ग द्वारा किया गया। उन्होंने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रशिक्षणार्थियों को तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ नैतिक जिम्मेदारियों को समझने पर बल दिया। इस अवसर पर डॉ. देवीदास पटेल, डॉ. राजेंद्र पटेल एवं नोडल अधिकारी श्री तोरण सिंह दांगी सहित अन्य गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य कृषि आदान विक्रेताओं को उन्नत कृषि तकनीक, उर्वरक एवं कीटनाशक प्रबंधन, बीज गुणवत्ता, किसान परामर्श तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान कर उन्हें अधिक सक्षम बनाना है, जिससे वे किसानों को सही मार्गदर्शन देकर कृषि क्षेत्र के सतत विकास में योगदान दे सकें।
    1
    गोविंदनगर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र गोविंदनगर में आज कृषि आदान विक्रेताओं के लिए आयोजित छठवें एक वर्षीय डिप्लोमा प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर  कृषि विशेषज्ञ एवं प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में न्यास के प्रबंधक श्री धर्मेन्द्र गुर्जर ने अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कृषि आदान विक्रेताओं की भूमिका किसानों के जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण होती है, क्योंकि किसान उन पर विश्वास करते हैं। ऐसे में सभी प्रशिक्षणार्थियों का दायित्व है कि वे किसान हित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करें। उन्होंने इसे “एक बार पुनः छात्र जीवन जीने का अवसर” बताते हुए सभी को पूरे मनोयोग से प्रशिक्षण ग्रहण करने की प्रेरणा दी।
उपसंचालक कृषि, नर्मदापुरम, श्री रविकांत जी ने कहा कि यह प्रशिक्षण किसानों की सेवा के उद्देश्य से आयोजित किया गया है, इसलिए इसे गंभीरता से सीखना और व्यवहार में उतारना आवश्यक है। वहीं सहायक संचालक कृषि श्री गोविंद मीणा ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए पाठ्यक्रम की संरचना और उद्देश्य की जानकारी दी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में न्यास के सह सचिव श्री केशव महेश्वरी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन केंद्र प्रभारी डॉ. संजीव कुमार गर्ग द्वारा किया गया। उन्होंने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रशिक्षणार्थियों को तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ नैतिक जिम्मेदारियों को समझने पर बल दिया।
इस अवसर पर डॉ. देवीदास पटेल, डॉ. राजेंद्र पटेल एवं नोडल अधिकारी श्री तोरण सिंह दांगी सहित अन्य गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य कृषि आदान विक्रेताओं को उन्नत कृषि तकनीक, उर्वरक एवं कीटनाशक प्रबंधन, बीज गुणवत्ता, किसान परामर्श तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान कर उन्हें अधिक सक्षम बनाना है, जिससे वे किसानों को सही मार्गदर्शन देकर कृषि क्षेत्र के सतत विकास में योगदान दे सकें।
    user_Sandeep Mehra
    Sandeep Mehra
    Social Media Manager पिपरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • नरसिंहपुर जिला मुख्यालय के कंट्रोल रूम में आज पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि ऑपरेशन ईगल क्लॉ के तहत कोतवाली थाना पुलिस ने कठौतिया निवासी अमन बैरागी से 11.30 ग्राम स्मैक जप्त की और उसके खिलाफ कोतवाली थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया वही न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया हैं।
    1
    नरसिंहपुर जिला मुख्यालय के कंट्रोल रूम में आज पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि ऑपरेशन ईगल क्लॉ के तहत कोतवाली थाना पुलिस ने कठौतिया निवासी अमन बैरागी से 11.30 ग्राम स्मैक जप्त की और उसके खिलाफ कोतवाली थाने में  एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया वही न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया हैं।
    user_SATISH DUBEY
    SATISH DUBEY
    पत्रकार Narsimhapur, Narsinghpur•
    57 min ago
  • सिवनी जिले से मजदूरी करने आए एक परिवार की मासूम बच्ची पर जंगली सूअर ने हमला करके घायल कर दिया पीड़ित कलेक्टर कार्यालय पहुंचा और बेटी के अच्छे इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लगाई
    1
    सिवनी जिले से मजदूरी करने आए एक परिवार की मासूम बच्ची पर जंगली सूअर ने हमला करके घायल कर दिया पीड़ित कलेक्टर कार्यालय पहुंचा और बेटी के अच्छे इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लगाई
    user_पंकज गुप्ता "पत्रकार"
    पंकज गुप्ता "पत्रकार"
    Advertising agency नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • अमरवाड़ा के ग्राम अकलमा के नाला पर हुई दो मोटरसाइकिल हुई आमने-सामने टक्कर जिसमें एक व्यक्ति गंभीर घायल रहांगीर की मदद से 108 तथा 112 से मिली मदद
    4
    अमरवाड़ा के ग्राम अकलमा के नाला पर हुई दो मोटरसाइकिल हुई आमने-सामने टक्कर जिसमें एक व्यक्ति गंभीर घायल   रहांगीर की मदद से 108 तथा 112 से मिली मदद
    user_Ajay Vishwkarma
    Ajay Vishwkarma
    Mobile Store अमरवाड़ा, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.