रक्षाबंधन के पूर्व जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने कारागार का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा अनुराग श्रीवास्तव पत्रकार जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ जिला कारागार का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा तथा आवश्यक निर्देश दिए जालौन । जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक डॉ० विनय कुमार सिंह ने जिला कारागार का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कारागार परिसर में पहुंचकर विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया तथा जेल प्रशासन द्वारा बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कारागार की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, बंदियों के रहने की व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने कारागार परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कारागार की सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा निर्धारित मानकों के अनुसार सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि बंदियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जाना आवश्यक है। इसके साथ ही उन्होंने भोजन, पेयजल तथा स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कारागार में नियमित निगरानी रखने तथा सुरक्षा संबंधी सभी मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कारागार परिसर में आने-जाने वाले व्यक्तियों की निगरानी सहित अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि बंदियों से संबंधित समस्याओं का नियमानुसार समयबद्ध निस्तारण किया जाए तथा उन्हें शासन द्वारा निर्धारित सुविधाएं उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। इस अवसर पर जेल अधीक्षक सहित सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।
रक्षाबंधन के पूर्व जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने कारागार का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा अनुराग श्रीवास्तव पत्रकार जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ जिला कारागार का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा तथा आवश्यक निर्देश दिए जालौन । जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक डॉ० विनय कुमार सिंह ने जिला कारागार का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कारागार परिसर में पहुंचकर विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया
तथा जेल प्रशासन द्वारा बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कारागार की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, बंदियों के रहने की व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने कारागार परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कारागार की सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी
प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा निर्धारित मानकों के अनुसार सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि बंदियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जाना आवश्यक है। इसके साथ ही उन्होंने भोजन, पेयजल तथा स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कारागार में नियमित निगरानी रखने तथा सुरक्षा
संबंधी सभी मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कारागार परिसर में आने-जाने वाले व्यक्तियों की निगरानी सहित अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि बंदियों से संबंधित समस्याओं का नियमानुसार समयबद्ध निस्तारण किया जाए तथा उन्हें शासन द्वारा निर्धारित सुविधाएं उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। इस अवसर पर जेल अधीक्षक सहित सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।
- जालौन में घर से नकदी और लाखों के जेवर चोरी, परिचित युवक पर शक कालपी। थाना कालपी क्षेत्र के ग्राम जयरामपुर में 12/13 अगस्त की रात एक घर में चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित शम्भू पुत्र चंदीलाल विश्वकर्मा ने पुलिस अधीक्षक जालौन को प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराने और चोरी का खुलासा कराने की मांग की है। पीड़ित के अनुसार घटना की रात परिवार दूसरे कमरे में सो रहा था। सुबह करीब 4:30 बजे जागने पर देखा तो कमरे में रखा सामान बिखरा पड़ा था और डिब्बे खाली मिले। पीड़ित का आरोप है कि घर में रखी करीब 1.25 लाख रुपये की नकदी, सोने की झुमकी, मंगलसूत्र, अंगूठी और माला समेत करीब डेढ़ तोला सोने के आभूषण तथा करीब डेढ़ किलो चांदी के पायल, तोड़ियां, लच्छा और चूड़ियां चोरी हो गईं। पीड़ित ने बताया कि 13 अगस्त को चौकी ज्ञान भारती के दरोगा विपिन कुमार के निर्देश पर उसके नाबालिग पुत्र से प्रार्थना पत्र लिखवाया गया था। आरोप है कि उस समय जेवरात का विवरण लिखने से छूट गया। पुलिस खाली डिब्बे और प्रार्थना पत्र ले गई, लेकिन पीड़ित के अनुसार अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित जौल्हूपुर मोड़ पर मिठाई की दुकान चलाता है। उसके अनुसार गांव का रहने वाला नरेश पुत्र नरेन्द्र उसकी दुकान पर काम करता था और घर भी आता-जाता था, इसलिए उसे घर और सामान की पूरी जानकारी थी। पीड़ित ने बताया कि घटना के बाद से नरेश गायब है और उसे चोरी में उसी के शामिल होने का शक है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मामले में रिपोर्ट दर्ज कर नरेश को तलाश कर पूछताछ करने तथा चोरी का खुलासा कराने की मांग की है। पुलिस की जांच के बाद ही चोरी में शामिल व्यक्ति और घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।1
- आरक्षण हटाओ, देश बचाओ" के नारों से गूंजा शहर, सवर्ण समाज ने निकाला विशाल तिरंगा जुलूस, UGC के नए नियमों के खिलाफ फूटा गुस्सा* अनुराग श्रीवास्तव पत्रकार *बड़ी खबर: "आरक्षण हटाओ, देश बचाओ" के नारों से गूंजा शहर, सवर्ण समाज ने निकाला विशाल तिरंगा जुलूस, UGC के नए नियमों के खिलाफ फूटा गुस्सा* *जालौन* * आरक्षण व्यवस्था को आर्थिक आधार पर लागू करने की मांग को लेकर आज जिले में सवर्ण समाज का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। *"आरक्षण हटाओ, देश बचाओ अभियान"* के बैनर तले समस्त सवर्ण समाज, जनपद इकाई द्वारा एक विशाल जुलूस और प्रदर्शन किया गया। सैकड़ों की संख्या में युवा हाथों में तिरंगा झंडा लेकर सड़कों पर उतरे और जमकर नारेबाजी की। *जुलूस की मुख्य मांगें -* *1. आरक्षण आर्थिक आधार पर हो:* प्रदर्शनकारियों ने काले बोर्ड पर पीले अक्षरों में लिखी तख्तियां ले रखी थीं, जिन पर लिखा था *"आरक्षण आर्थिक आधार पर हो। सवर्ण एकता जिंदाबाद।"* उनका कहना है कि आजादी के 78 साल बाद भी जातिगत आरक्षण देश को बांट रहा है। आरक्षण का आधार जाति नहीं, गरीबी होनी चाहिए, चाहे वह किसी भी जाति का हो। *2. UGC का काला कानून वापस लो:* जुलूस में दूसरा सबसे बड़ा मुद्दा UGC (University Grants Commission) के नए नियमों को लेकर था। युवाओं ने *"UGC ROLL BACK"* और *"काला कानून वापस लो"* के नारे लगाते हुए कहा कि विश्वविद्यालयों में लाए जा रहे नए प्रावधान मेरिट को खत्म कर देंगे और सामान्य वर्ग के छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। हाथों में लिए गए मुख्य बैनर पर साफ लिखा था - > *"आरक्षण हटाओ, देश बचाओ, आरक्षण आर्थिक आधार पर होना चाहिए, U.G.C. का काला कानून वापस लो - समस्त सवर्ण समाज"* प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे युवाओं ने कहा कि हम किसी जाति के विरोधी नहीं हैं, हम जातिवाद पर आधारित व्यवस्था के विरोधी हैं। हम देश में समानता और योग्यता की बात कर रहे हैं। यदि सरकार ने हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो यह आंदोलन और बड़ा किया जाएगा। तिरंगा झंडा लहराते हुए निकला यह जुलूस शहर के मुख्य बाजार और चौराहों से होता हुआ गुजरा। इस दौरान "भारत माता की जय" और "सवर्ण एकता जिंदाबाद" के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में पूरा प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।इस मौके पर नेतृत्व प्रवेन्द्र सिहं सेंगर जिलाध्यक्ष श्री राष्ट्रीय राजपूत करनी सेना, ज्ञानेन्द्र सिंह तोमर जिलाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन भानू गुट, हाई कोर्ट के अधिवक्ता विनय निगम, पुष्पा राजावत, राजवीर सिंह राजावत, अभय सिंह राजावत पूर्व नगर अध्यक्ष, मंडल प्रभारी इटो,अनुराग तिवारी नगय अध्यक्ष विश्व हिन्दू परिषद, मानवेंद्र सिंह नगर संयोजक बजरंग दल, स्वयं गोस्वामी तहसील संयोजक अखिल विद्यार्थी परिषद आदि लोग मौजूद रहे।2
- जालौन में सर्वे करने गया लेखपाल हुआ लापता मचा हड़कंप एसडीएम ने दर्ज कराई गुमशुदगी नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के माधौगढ़ तहसील क्षेत्र से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां एक लेखपाल लापता हो गए हैं आनंद मंगल मोहन क्षेत्र में सर्वे करने गए थे और वहीं से लापता हो गए हैं मामले में एसडीएम ने गुमशुदगी दर्ज कराई है1
- आंगनबाड़ी से जूनियर स्कूल तक कीचड़ भरी राह, बारिश में ‘परीक्षा’ बन गया सफर जालौन। विकासखंड जालौन के ग्राम गायर में आंगनबाड़ी केंद्र से जूनियर स्कूल तक जाने वाला कच्चा रास्ता बरसात में ग्रामीणों और स्कूली बच्चों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। बारिश होते ही रास्ते पर कीचड़ और जलभराव होने से यहां से गुजरना किसी चुनौती से कम नहीं रह जाता। लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि इस रास्ते से प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ स्कूली बच्चे भी आवागमन करते हैं। बरसात के दिनों में कीचड़ के कारण बच्चों को स्कूल पहुंचने में खासी दिक्कत होती है। रास्ते पर फिसलन बनी रहने से हादसे का खतरा भी बना रहता है। बीमारी में और बढ़ जाती है मुश्किल ग्रामीणों के मुताबिक, यदि किसी व्यक्ति की तबीयत अचानक खराब हो जाए तो कच्चे और कीचड़युक्त रास्ते के कारण एंबुलेंस को घर तक पहुंचने में परेशानी हो सकती है। ऐसे में बारिश के दिनों में यह रास्ता सिर्फ आवागमन की समस्या नहीं, बल्कि जरूरत के समय गंभीर परेशानी का कारण भी बन जाता है। आरआरसी सेंटर और सामुदायिक शौचालय भी इसी रास्ते पर ग्रामीणों ने बताया कि इसी मार्ग पर आरआरसी सेंटर और सामुदायिक शौचालय भी स्थित हैं। इसके बावजूद रास्ते की हालत में सुधार नहीं हो सका है। ग्रामीणों का दावा है कि कई बार अधिकारियों द्वारा सड़क की नाप-जोख भी की जा चुकी है, लेकिन निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ सका। नाप-जोख के बाद भी इंतजार ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण को लेकर कई बार जिम्मेदार अधिकारियों से गुहार लगाई गई। नाप-जोख होने के बाद लोगों को उम्मीद जगी थी कि जल्द ही रास्ते का निर्माण शुरू होगा, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आई। बरसात ने एक बार फिर रास्ते की बदहाली को सामने ला दिया है। ग्रामीण कैलाश यागिक, धनीराम वर्मा, गुलठाई, चुन्ना, रामनरेश, महेश, आमिर, भूरे, सोहन, हिमांशु समेत दर्जनों ग्रामीणों ने प्रशासन से आंगनबाड़ी केंद्र से जूनियर स्कूल तक सड़क को शीघ्र पक्का कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि सड़क का निर्माण हो जाता है तो बच्चों, बुजुर्गों और आम ग्रामीणों को बरसात में होने वाली परेशानी से बड़ी राहत मिल सकेगी।1
- ईद-मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, अमन और भाईचारे का दिया संदेश जालौन। हजरत मुहम्मद साहब की यौमे पैदाइश के मौके पर बुधवार को नगर में मुस्लिम समाज की ओर से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। नगर के प्रमुख मार्गों से निकले जुलूस के दौरान “सरकार की आमद मरहबा, रसूल की आमद मरहबा” के नारों से माहौल गूंजता रहा। इस दौरान हजरत मुहम्मद साहब की सीरत और उनके बताए रास्ते पर चलने का संदेश दिया गया। ईद-मिलादुन्नबी की पूर्व संध्या पर नगर के मोहल्ला नारोभास्कर और तकिया रोड सहित विभिन्न स्थानों पर आकर्षक सजावट की गई थी। रंग-बिरंगी रोशनी और सजावट लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। बारह रबी-उल-अव्वल के दिन मनाए जाने वाले ईद-मिलादुन्नबी को लेकर मुस्लिम समाज में खासा उत्साह दिखाई दिया। नए कपड़े और रंग-बिरंगी पगड़ियां पहनकर लोग पैदल, रिक्शे और घोड़ों पर सवार होकर जुलूस में शामिल हुए। जुलूस का नगर में जगह-जगह स्वागत किया गया। लोगों ने स्टॉल लगाकर पानी, शर्बत, खीर आदि का वितरण किया। जुलूस के दौरान शहर काजी मौलाना साबिर ने हजरत मुहम्मद साहब की सीरत और यौमे पैदाइश के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों से उनके बताए रास्ते पर चलने की अपील की। उन्होंने कहा कि हजरत मुहम्मद साहब ने पूरी दुनिया को अमन, मोहब्बत, भाईचारे और इंसानियत का पैगाम दिया। जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। उप जिलाधिकारी राकेश सोनी, तहसीलदार अभिनव द्विवेदी, सीओ अजय कुमार सिंह, कोतवाल हरिशंकर चंद, अतिरिक्त निरीक्षक लालबाबू मिश्रा और चौकी प्रभारी मनीष तिवारी पुलिस बल के साथ नगर में भ्रमण करते रहे। जुलूस में शहर काजी मौलाना साबिर, हाफिज मकबूल, हाफिज साकिर, आमिर अत्तारी, जर्रार कादरी, इरशाद अंसारी, इमरान अंसारी, हाफिज रफीक कुरैशी, बबलू शाह, समाजसेवी जाकिर सिद्दीकी, अफरोज शाह, नसीम खान, इशाक मंसूरी, अहमद रजा, शाकिर हसन वारसी, नफीस सभासद, अरमान, सलीम भाई, अल्लू, मसूदी, नईम उल्ला, हाशिम सिद्दीकी, मुन्ना शाह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।2
- ईद-मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, अमन और भाईचारे का दिया संदेश ईद-मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, अमन और भाईचारे का दिया संदेश जालौन। हजरत मुहम्मद साहब की यौमे पैदाइश के मौके पर बुधवार को नगर में मुस्लिम समाज की ओर से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। नगर के प्रमुख मार्गों से निकले जुलूस के दौरान “सरकार की आमद मरहबा, रसूल की आमद मरहबा” के नारों से माहौल गूंजता रहा। इस दौरान हजरत मुहम्मद साहब की सीरत और उनके बताए रास्ते पर चलने का संदेश दिया गया। ईद-मिलादुन्नबी की पूर्व संध्या पर नगर के मोहल्ला नारोभास्कर और तकिया रोड सहित विभिन्न स्थानों पर आकर्षक सजावट की गई थी। रंग-बिरंगी रोशनी और सजावट लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। बारह रबी-उल-अव्वल के दिन मनाए जाने वाले ईद-मिलादुन्नबी को लेकर मुस्लिम समाज में खासा उत्साह दिखाई दिया। नए कपड़े और रंग-बिरंगी पगड़ियां पहनकर लोग पैदल, रिक्शे और घोड़ों पर सवार होकर जुलूस में शामिल हुए। जुलूस का नगर में जगह-जगह स्वागत किया गया। लोगों ने स्टॉल लगाकर पानी, शर्बत, खीर आदि का वितरण किया। जुलूस के दौरान शहर काजी मौलाना साबिर ने हजरत मुहम्मद साहब की सीरत और यौमे पैदाइश के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों से उनके बताए रास्ते पर चलने की अपील की। उन्होंने कहा कि हजरत मुहम्मद साहब ने पूरी दुनिया को अमन, मोहब्बत, भाईचारे और इंसानियत का पैगाम दिया। जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। उप जिलाधिकारी राकेश सोनी, तहसीलदार अभिनव द्विवेदी, सीओ अजय कुमार सिंह, कोतवाल हरिशंकर चंद, अतिरिक्त निरीक्षक लालबाबू मिश्रा और चौकी प्रभारी मनीष तिवारी पुलिस बल के साथ नगर में भ्रमण करते रहे। जुलूस में शहर काजी मौलाना साबिर, हाफिज मकबूल, हाफिज साकिर, आमिर अत्तारी, जर्रार कादरी, इरशाद अंसारी, इमरान अंसारी, हाफिज रफीक कुरैशी, बबलू शाह, समाजसेवी जाकिर सिद्दीकी, अफरोज शाह, नसीम खान, इशाक मंसूरी, अहमद रजा, शाकिर हसन वारसी, नफीस सभासद, अरमान, सलीम भाई, अल्लू, मसूदी, नईम उल्ला, हाशिम सिद्दीकी, मुन्ना शाह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।1
- आश्रम में महिला से मारपीट, छेड़खानी और जातिसूचक गालियां देने का आरोप; एक हिरासत में कोंच रोड स्थित आश्रम की घटना; पुजारी के विरोध करने पर आरोपियों ने की अभद्रता, जांच में जुटी पुलिस उरई (जालौन)। कोतवाली उरई क्षेत्र के अंतर्गत कोंच रोड स्थित एक आश्रम में रह रही महिला ने कुछ दबंगों पर परिसर में घुसकर मारपीट, छेड़खानी और जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत उरई कोतवाली में दर्ज कराकर सख्त कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता ने बताया कि वह परिवार के साथ आश्रम में रहकर मजदूरी कर जीवन यापन करती है। आरोप है कि बीते 20 अगस्त 2026 को संदीप नामक युवक दो अन्य साथियों के साथ आश्रम में घुसा और गाली-गलौज करते हुए उसके साथ अभद्रता करने लगा। आरोपी ने महिला का हाथ पकड़कर उसे नीचे पटक दिया और लात-घूंसों से पीटा। इस दौरान दबंगों ने जातिसूचक गालियां देते हुए छेड़खानी की और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। जब आश्रम के पुजारी ने इस हरकत का विरोध किया, तो आरोपियों ने उनके साथ भी अभद्रता की और मौके से भाग निकले। पीड़िता के अनुसार घटना को स्थानीय लोगों ने भी देखा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की गहनता से जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।1
- जालौन जिले के कोंच में मंगलवार से हो रही लगातार बारिश के बीच तहसीलदार आवास की बाउंड्रीवॉल अचानक ढह गई। गुरुवार दोपहर को हुए इस हादसे में दीवार के पास खड़े कई ठेले मलबे की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि घटना के समय कोई व्यक्ति दीवार के आसपास मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। कोंच क्षेत्र में पिछले कई दिनों से रुक-रुककर बारिश जारी है। आशंका जताई जा रही है कि लगातार बारिश के कारण मिट्टी में नमी बढ़ने से दीवार कमजोर हो गई थी। गुरुवार दोपहर को बाउंड्रीवॉल सड़क की ओर गिरी, जिससे उसके बगल में खड़े ठेले मलबे से दब गए और उन्हें काफी नुकसान पहुंचा।1