अंधेरे में डूब रहा बारां शहर, रोड लाइट व्यवस्था ठप बारां। शहर में इन दिनों रोड लाइट व्यवस्था बदहाल नजर आ रही है। अधिकांश इलाकों में स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी हैं, जिससे रात होते ही शहर अंधेरे की गिरफ्त में चला जाता है। आमजन को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, शहर के कई प्रमुख मार्गों पर लाइटें नहीं जल रही हैं। दीनदयाल पार्क, हॉस्पिटल रोड, कोटा रोड सहित कई क्षेत्रों में अंधेरा पसरा हुआ है। खास बात यह है कि जहां चौराहों पर रोशनी की चकाचौंध है, वहीं अंदरूनी और मुख्य सड़कों पर अंधेरा लोगों की चिंता बढ़ा रहा है। राहगीरों को खतरा अंधेरे के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। वहीं महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों में नाराजगी स्थानीय नागरिकों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। नगर परिषद की लापरवाही से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- Uttar Pradesh: ब्रज के विख्यात गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ “फरसा वाले बाबा” की गौ तस्करों ने बेरहमी से हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि बाबा गौ तस्करों का बाइक से पीछा कर रहे थे, इसी दौरान तस्करों ने उन्हें गाड़ी से कुचल दिया। इस घटना से गौरक्षकों के बीच भारी आक्रोश देखा जा रहा है और वह आरोपियों को पकड़ने की मांग कर रहे हैं। बाबा की मौत से संत समाज में भी रोष hai1
- मथुरा में एक पुलिस अधिकारी का बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में अधिकारी का अंदाज काफी आक्रामक दिख रहा है, जिसे लेकर लोगों में अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग इसे अपराध पर सख्ती का संकेत मान रहे हैं, तो वहीं कई लोग ऐसे बयानों पर सवाल भी उठा रहे हैं। फिलहाल वीडियो की सत्यता और पूरे मामले की जांच की जा रही है।1
- Eid 2026: अकीदत के साथ अदा की गई ईद की नमाज, एक दूसरे को गले मिलकर दी ईद की मुबारकबाद खुरासन रोड। आजमगढ़ जिले के फूलपुर और ग्रामीण इलाको में शनिवार को ईद-उल-फितर की नमाज हर्षोल्लास के साथ सुबह 6:15 से 10 बजे के बीच अदा की गई। फूलपुर पुरानी मिर्चा मंडी सहित प्रमुख ईदगाहों में भारी भीड़ उमड़ी, जहा लोगों ने अमन-चैन की दुआ मांगी और एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। फूलपुर में मुफ्ती अहमदुल्लाह साहब ने नमाज पढ़ाई इस दौरान हजारों लोगों ने नमाज अदा कर अमन-चैन और भाईचारे की दुआ की। नमाज के बाद लोगों ने गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। मस्जिद के आस-पास विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई थी और पुलिस प्रशासन भी इस मौके पर सतर्क रहा। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और जरूरतमंदों को दान भी दिया। कैफ़ी आज़मी के पैतृक गांव मेजवां में मौलाना वसी मुहम्मद खां साहब ने नमाज पढ़ाई इस दौरान ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की शहादत की याद में शिया आबादी वाले इलाकों में ईद की नमाज लोगो ने बाह में काली पट्टी बांधकर नमाज पढ़ी घरों में शोक में सेवई नहीं बनाई गई। फूलपुर में राजनीतिक दलों के नेताओं पूर्व विधायक श्याम बहादुर यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष राम आशीष बरनवाल, प्रधान जीतेन्द्र यादव, एसडीएम अशोक कुमार समेत तमाम लोगों ने ईदगाह में जाकर लोगों को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। सुरक्षा व्यवस्था के तहत कोतवाल सच्चिदानंद पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।2
- भाजपा और RSS आखिर कब तक ब्राह्मणों को अपमानित करने का कार्य करेगी क्या चाहती है यह सरकार और मोहन भागवत का संगठन हर दिन अपमानित करने का काम कर रहे है .. भाजपा RSS या तो ब्राह्मणों से किसी बात का बदला ले रही है या फिर ब्राह्मणों को धीरे धीरे अपमान सहने का आदी बना रही है... जब तक हमारा सभी ब्राह्मण समाज एकजुट नहीं होगा तब तक ऐसे ही अपमानित होने का सामना करना पड़ेगा सुधर जाओ आप लोग बार-बार अपमानित न हो और ऐसे लोगों को जवाब देने का कार्य शुरू कर दो जन-जन तक मेरी आवाज को पहुंचना चाहिए घर-घर अलख जगाएंगे जन-जन को समझने का कार्य करूंगी और बीजेपी को हटाने का कार्य करुंगी। पंडित बहुत घूम लिए सभी राजनीतिक दलों के पीछे अब अपने घर से शुरुआत करो यही संदेश में दे रही हूं राजनीतिक जंग अगर जीतना है तो सुधार करना होगा फिलहाल नजर बनाये रखिये देखते है इसका अंत कँहा होता है..? जनहित सर्व समाज सेवा समिति संस्थापक /राष्ट्रीय अध्यक्ष कवयित्री सोनी शुक्ला क्रांति लखनऊ उत्तर प्रदेश #sonishuklakranti1
- लखनऊ.. नमाज के बाद एक ही मंच पर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव जी, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा जी, और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने दिया संदेश..1
- लखनऊ के ऐशबाग स्थित ईदगाह पर 10 बजे ईद की नमाज शुरू हुई। यहां 50 हजार से ज्यादा लोग इकट्ठा हुए हैं। ऐशबाग ईदगाह पूरी तरह फुल होने के बाद इसके गलियारे पर नमाजियों की भीड़ ठसाठस हो गई। रास्ते भर में पुलिस की मुस्तैदी है। आज लखनऊ में ईद पर हाई अलर्ट है2
- थाना सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र के अंतर्गत अहिमामऊ अंडरपास से डायल 112 शहीद पथ के डिवाइडर के पास मिली एक युवक की लाश मिली वही इस घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना सुशान्त गोल्फ सिटी पुलिस मौजूद है। शव की शिनाख्त एवं अग्रिम कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।1