logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कन्या परिसर ढेगदा शिक्षक निलंबित, प्राचार्य, वार्डन, अथिति शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी ​श्योपुर। कलेक्टर शीला दाहिमा ने माता शबरी कन्या परिसर ढेगदा के शिक्षक वर्ग-2 पंकज मथुरिया को म.प्र. सिविल सेवा नियमों के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं अतिथि शिक्षक कल्याण सिंह जाटव, प्राचार्य कामिनी पाठक और अधीक्षिका संतोष गौतम को कारण बताओ नोटिस जारी कर 3 दिनों में जवाब मांगा गया है। प्राचार्य और अधीक्षिका पर छात्राओं की शिकायत के बावजूद लापरवाही बरतने और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित न करने का आरोप है।

17 hrs ago
user_Dileep kushwah
Dileep kushwah
Court reporter विजयपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
17 hrs ago

कन्या परिसर ढेगदा शिक्षक निलंबित, प्राचार्य, वार्डन, अथिति शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी ​श्योपुर। कलेक्टर शीला दाहिमा ने माता शबरी कन्या परिसर ढेगदा के शिक्षक वर्ग-2 पंकज मथुरिया को म.प्र. सिविल सेवा नियमों के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं अतिथि शिक्षक कल्याण सिंह जाटव, प्राचार्य कामिनी पाठक और अधीक्षिका संतोष गौतम को कारण बताओ नोटिस जारी कर 3 दिनों में जवाब मांगा गया है। प्राचार्य और अधीक्षिका पर छात्राओं की शिकायत के बावजूद लापरवाही बरतने और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित न करने का आरोप है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • कलेक्टर बंगले पर रात में पहुंचे ढेगदा छात्रावास के बच्चे, अव्यवस्थाओं की शिकायत श्योपुर। ढेगदा स्थित छात्रावास के कई बच्चे मंगलवार रात जिला कलेक्टर के बंगले पर पहुंच गए। बच्चों के अचानक कलेक्टर बंगले पहुंचने से प्रशासनिक स्तर पर हलचल मच गई। बच्चों ने छात्रावास में पानी, भोजन सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर समस्याएं होने की शिकायत की।बताया गया कि छात्रावास में लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों का आरोप है कि उन्हें पर्याप्त पानी और ठीक तरह से भोजन उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। इसके अलावा छात्रावास में अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी दिक्कतें हैं। परेशान होकर छात्रावास के बच्चे देर रात अपनी समस्याएं लेकर जिला कलेक्टर के बंगले पर पहुंचे। बच्चों के कलेक्टर बंगले पहुंचने की सूचना के बाद अधिकारियों में भी हड़कंप की स्थिति बन गई। बच्चों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखकर छात्रावास की व्यवस्थाओं में सुधार कराने की मांग की।मामला सामने आने के बाद अब छात्रावास में उपलब्ध सुविधाओं और बच्चों को मिल रहे भोजन सहित अन्य व्यवस्थाओं की जांच की जरूरत महसूस की जा रही है। बच्चों की शिकायतों पर प्रशासन क्या कार्रवाई करता है, यह देखने वाली बात होगी।
    1
    कलेक्टर बंगले पर रात में पहुंचे ढेगदा छात्रावास के बच्चे, अव्यवस्थाओं की शिकायत
श्योपुर। ढेगदा स्थित छात्रावास के कई बच्चे मंगलवार रात जिला कलेक्टर के बंगले पर पहुंच गए। बच्चों के अचानक कलेक्टर बंगले पहुंचने से प्रशासनिक स्तर पर हलचल मच गई। बच्चों ने छात्रावास में पानी, भोजन सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर समस्याएं होने की शिकायत की।बताया गया कि छात्रावास में लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों का आरोप है कि उन्हें पर्याप्त पानी और ठीक तरह से भोजन उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। इसके अलावा छात्रावास में अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी दिक्कतें हैं। परेशान होकर छात्रावास के बच्चे देर रात अपनी समस्याएं लेकर जिला कलेक्टर के बंगले पर पहुंचे।
बच्चों के कलेक्टर बंगले पहुंचने की सूचना के बाद अधिकारियों में भी हड़कंप की स्थिति बन गई। बच्चों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखकर छात्रावास की व्यवस्थाओं में सुधार कराने की मांग की।मामला सामने आने के बाद अब छात्रावास में उपलब्ध सुविधाओं और बच्चों को मिल रहे भोजन सहित अन्य व्यवस्थाओं की जांच की जरूरत महसूस की जा रही है। बच्चों की शिकायतों पर प्रशासन क्या कार्रवाई करता है, यह देखने वाली बात होगी।
    user_Dileep kushwah
    Dileep kushwah
    Court reporter विजयपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
    26 min ago
  • ब्रेकिंग श्योपुर रात में कलेक्टर बंगले पहुंचे ढेगदा छात्रावास के बच्चे! ढेगदा छात्रावास में पानी, भोजन सहित अन्य अव्यवस्थाओं की शिकायत लेकर छात्रावास के बच्चे देर रात जिला कलेक्टर के बंगले पहुंचे। बच्चों ने अपनी समस्याएं कलेक्टर के समक्ष रखने के लिए बाहर गेट पर धरना पर बैठे।
    1
    ब्रेकिंग श्योपुर रात में कलेक्टर बंगले पहुंचे ढेगदा छात्रावास के बच्चे!
ढेगदा छात्रावास में पानी, भोजन सहित अन्य अव्यवस्थाओं की शिकायत लेकर छात्रावास के बच्चे देर रात जिला कलेक्टर के बंगले पहुंचे। बच्चों ने अपनी समस्याएं कलेक्टर के समक्ष रखने के लिए बाहर गेट पर धरना पर बैठे।
    user_बलवीर धाकड़
    बलवीर धाकड़
    Court reporter विजयपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • मुरैना: चंबल अंचल को आज मिलेगी बड़ी रेल सौगात, कैलारस-सबलगढ़-बीरपुर रेलखंड का उद्घाटन. 56 किमी लंबे ब्रॉडगेज ट्रैक का होगा शुभारंभ . .
    1
    मुरैना: चंबल अंचल को आज मिलेगी बड़ी रेल सौगात, कैलारस-सबलगढ़-बीरपुर रेलखंड का उद्घाटन. 56 किमी लंबे ब्रॉडगेज ट्रैक का होगा शुभारंभ 
.
.
    user_Rahul Rajak
    Rahul Rajak
    Court reporter Vijaypur, Sheopur•
    19 hrs ago
  • आजादी के 80 साल भी शिवपुरी के बच्चे कीचड़ में स्कूल जाने को है मजबूर। जिले में बैठे सभी प्रशासन अधिकारियों पर उठे बच्चों की व्यवस्था को लेकर कई सवाल। ‌ स्लग=आजादी के 80 साल बाद भी श्योपुर के बच्चे कीचड़ में स्कूल जाने को है मजबूर। यह तस्वीरें श्योपुर जिले की बड़ौदा तहसील ग्राम सिरसौद की है यहां बारिश के बाद स्कूल जाने का रास्ता पूरी तरह कीचड़ में बदल गया है छोटे-छोटे बच्चे बैग लेकर इस जड़ से होकर स्कूल पहुंच रहे हैं आप देख सकते हैं यह सड़क को दूर चलने लायक रास्ता भी नहीं है इसी रास्ते से सिरसौद के दर्जनों बच्चे रोज स्कूल जाते हैं। गांव के लोगों का कहना है कि कई बार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की गई लेकिन आज तक यहां पक्की सड़क नहीं बन पाई बारिश के दिनों में बच्चे गिरते हैं कपड़े खराब हो जाते हैं कई बार तो स्कूल ही बंद करना पड़ता है। गांव के लोगों का कहना है कि सरकार से मांग है कि हमारे बच्चों के लिए सड़क बनवा जाए हम भी चाहते हैं हमारे बच्चे अच्छे से पड़े और आगे बढ़े।
    1
    आजादी के 80 साल भी शिवपुरी के बच्चे कीचड़ में स्कूल जाने को है मजबूर। जिले में बैठे सभी प्रशासन अधिकारियों पर उठे बच्चों की व्यवस्था को लेकर कई सवाल।
‌ स्लग=आजादी के 80 साल बाद भी श्योपुर के बच्चे कीचड़ में स्कूल जाने को है मजबूर। 
यह तस्वीरें श्योपुर जिले की बड़ौदा तहसील ग्राम सिरसौद की है यहां बारिश के बाद स्कूल जाने का रास्ता पूरी तरह कीचड़ में बदल गया है छोटे-छोटे बच्चे बैग लेकर इस जड़ से होकर स्कूल पहुंच रहे हैं आप देख सकते हैं यह सड़क को दूर चलने लायक रास्ता भी नहीं है इसी रास्ते से सिरसौद के दर्जनों बच्चे रोज स्कूल जाते हैं। गांव के लोगों का कहना है कि कई बार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की गई लेकिन आज तक यहां पक्की सड़क नहीं बन पाई बारिश के दिनों में बच्चे गिरते हैं कपड़े खराब हो जाते हैं कई बार तो स्कूल ही बंद करना पड़ता है। गांव के लोगों का कहना है कि सरकार से मांग है कि हमारे बच्चों के लिए सड़क बनवा जाए हम भी चाहते हैं हमारे बच्चे अच्छे से पड़े और आगे बढ़े।
    user_DA, news, Plus=shopur
    DA, news, Plus=shopur
    Personal Shopper बीरपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
    21 min ago
  • लंबे इंतजार के बाद सबलगढ़ पहुंची ट्रेन लोगों में उत्साह ग्वालियर से सबलगढ़ के लिए चलने वाली 9 अगस्त ट्रेन लंबे इंतजार के बाद आज सबलगढ़ पहुंची पहले यह ट्रेन कैलारस तक आ रही थी आज सबलगढ़ होते हुए वीरपुर तक जाएगी लोगों में उत्साह का माहौल नजर आया ट्रेन को देखने के लिए सबलगढ़ स्टेशन पर लगभग 2 से 3000 आदमी एकत्रित हुए लोगों में बाहरी उत्साह है ट्रेन के चलने से
    1
    लंबे इंतजार के बाद सबलगढ़ पहुंची ट्रेन लोगों में उत्साह
ग्वालियर से सबलगढ़ के लिए चलने वाली 9 अगस्त ट्रेन लंबे इंतजार के बाद आज सबलगढ़ पहुंची पहले यह ट्रेन कैलारस तक आ रही थी आज सबलगढ़ होते हुए वीरपुर तक जाएगी लोगों में उत्साह का माहौल नजर आया ट्रेन को देखने के लिए सबलगढ़ स्टेशन पर लगभग 2 से 3000 आदमी एकत्रित हुए लोगों में बाहरी उत्साह है ट्रेन के चलने से
    user_धर्मेद्र गौड़
    धर्मेद्र गौड़
    सबलगढ़, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • 🙏🔱 श्री कल्याण जी महाराज, डिग्गी जी के पावन दर्शन 🔱🙏 आज श्योपुर से डिग्गी जी पहुँचकर श्री कल्याण जी महाराज की पूजा-अर्चना एवं दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। 🙏❤️ बाबा के चरणों में शीश नवाकर सुख-समृद्धि, शांति एवं सभी के मंगल की कामना की। 🌺🚩 इस पावन अवसर पर बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर, मध्य प्रदेश की तरफ से श्रद्धालु भक्तों के लिए चाय सेवा ब्रांड के माध्यम से सेवा करने का अवसर मिला। ☕❤️🙏 जय श्री कल्याण जी महाराज 🙏🔱 जय श्री महाकाल 🚩 सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। ❤️🙏 #डिग्गी #कल्याणजीमहाराज #डिग्गीकल्याणजी #बल्लूटीस्टॉल #श्योपुर #मध्यप्रदेश #चायसेवा #सेवा #धार्मिकयात्रा #भक्तिभाव #जयश्रीमहाकाल
    1
    🙏🔱 श्री कल्याण जी महाराज, डिग्गी जी के पावन दर्शन 🔱🙏

आज श्योपुर से डिग्गी जी पहुँचकर श्री कल्याण जी महाराज की पूजा-अर्चना एवं दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। 🙏❤️
बाबा के चरणों में शीश नवाकर सुख-समृद्धि, शांति एवं सभी के मंगल की कामना की। 🌺🚩

इस पावन अवसर पर बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर, मध्य प्रदेश की तरफ से श्रद्धालु भक्तों के लिए चाय सेवा ब्रांड के माध्यम से सेवा करने का अवसर मिला। ☕❤️🙏

जय श्री कल्याण जी महाराज 🙏🔱
जय श्री महाकाल 🚩
सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। ❤️🙏

#डिग्गी #कल्याणजीमहाराज #डिग्गीकल्याणजी #बल्लूटीस्टॉल #श्योपुर #मध्यप्रदेश #चायसेवा #सेवा #धार्मिकयात्रा #भक्तिभाव #जयश्रीमहाकाल
    user_बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर मध्य प्रदेश
    बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर मध्य प्रदेश
    Yoga instructor बीरपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • ब्रैकिग बैराड़ - बैराड़ नगर में आवारा कुत्तों का आतंक! 8 से 10 लोगों को काटने के बाद जागा प्रशासन, बैराड़ कुत्तों की धर पकड़ में 15 से 20 कुत्ते पकड़े। शिवपुरी । शिवपुरी जिले के बैराड़ नगर में सोमवार को आवारा कुत्तों के आतंक ने लोगों की चिंता बढ़ा दी। नगर के अलग-अलग स्थानों पर आवारा कुत्तों ने लगभग 8 से 10 लोगों को काटकर घायल कर दिया। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैराड़ ले जाया गया, जहां गंभीर स्थिति वाले 3 लोगों को बेहतर उपचार के लिए शिवपुरी व ग्वालियर रेफर किया गया। घटना के बाद बैराड़ नगर परिषद ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आवारा कुत्तों की धर पकड़ कार्रवाई शुरू की। सीएमओ महेश चंद जाटव ने स्थिति को देखते हुए शिवपुरी नगर पालिका से डॉग स्क्वाड की टीम बुलवाई। मंगलवार 18 अगस्त को डॉग स्क्वाड ने बैराड़ के विभिन्न वार्डों, मुख्य बाजारों और अन्य स्थानों पर अभियान चलाकर करीब 15 से 20 आवारा कुत्तों को पकड़ लिया। टीम द्वारा कुत्तों को सुरक्षित तरीके से पकड़ा गया। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ भी मौके पर दिखाई दी। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि डॉग स्क्वाड की टीम किस तरह बैराड़ में आवारा कुत्तों को पकड़ने की कार्रवाई कर रही है।लगातार हो रहे कुत्तों के हमलों के बाद नगर परिषद की इस कार्रवाई से लोगों ने राहत की सांस ली है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर में आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ने से बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों में भय का माहौल बना हुआ था। लोगों ने मांग की है कि आवारा कुत्तों को पकड़ने का अभियान लगातार जारी रखा जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।
    1
    ब्रैकिग बैराड़ - बैराड़ नगर में आवारा कुत्तों का आतंक! 8 से 10 लोगों को काटने के बाद जागा प्रशासन, बैराड़ कुत्तों की धर पकड़ में 15 से 20 कुत्ते पकड़े।

शिवपुरी । शिवपुरी जिले के बैराड़ नगर में सोमवार को आवारा कुत्तों के आतंक ने लोगों की चिंता बढ़ा दी। नगर के अलग-अलग स्थानों पर आवारा कुत्तों ने लगभग 8 से 10 लोगों को काटकर घायल कर दिया। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैराड़ ले जाया गया, जहां गंभीर स्थिति वाले 3 लोगों को बेहतर उपचार के लिए शिवपुरी व ग्वालियर रेफर किया गया। घटना के बाद बैराड़ नगर परिषद ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आवारा कुत्तों की धर पकड़ कार्रवाई शुरू की। सीएमओ महेश चंद जाटव ने स्थिति को देखते हुए शिवपुरी नगर पालिका से डॉग स्क्वाड की टीम बुलवाई। मंगलवार 18 अगस्त को डॉग स्क्वाड ने बैराड़ के विभिन्न वार्डों, मुख्य बाजारों और अन्य स्थानों पर अभियान चलाकर करीब 15 से 20 आवारा कुत्तों को पकड़ लिया। टीम द्वारा कुत्तों को सुरक्षित तरीके से पकड़ा गया। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ भी मौके पर दिखाई दी। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि डॉग स्क्वाड की टीम किस तरह बैराड़ में आवारा कुत्तों को पकड़ने की कार्रवाई कर रही है।लगातार हो रहे कुत्तों के हमलों के बाद नगर परिषद की इस कार्रवाई से लोगों ने राहत की सांस ली है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर में आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ने से बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों में भय का माहौल बना हुआ था। लोगों ने मांग की है कि आवारा कुत्तों को पकड़ने का अभियान लगातार जारी रखा जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।
    user_Lokesh shukla
    Lokesh shukla
    कैलारस, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • राजस्थान सीमा से लगी चौकी और बड़ौदा थाने का एसपी ने किया निरीक्षण श्योपुर पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान ने 17 अगस्त को राजस्थान की सीमा से लगी बॉर्डर चौकी जलालपुरा (थाना देहात) एवं थाना बड़ौदा का भ्रमण कर पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना बड़ौदा में लंबित अपराधों की समीक्षा की। इस दौरान एनडीपीएस एक्ट, साइबर फ्रॉड, महिला संबंधी अपराध, चालान एवं गुम इंसान से जुड़े मामलों की जानकारी ली गई।एसपी ने पुलिस अधिकारियों को लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। साथ ही एनडीपीएस एक्ट के मामलों में अधिक से अधिक प्रभावी कार्रवाई करने तथा अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस को सक्रियता से कार्य करने के निर्देश दिए।बॉर्डर चौकी के निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस बल की तैनाती और क्षेत्र में निगरानी व्यवस्था का भी जायजा लिया गया। पुलिस अधिकारियों को सीमा क्षेत्र में सतर्कता बनाए रखने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए।
    1
    राजस्थान सीमा से लगी चौकी और बड़ौदा थाने का एसपी ने किया निरीक्षण
श्योपुर पुलिस अधीक्षक  मोती उर रहमान ने 17 अगस्त  को राजस्थान की सीमा से लगी बॉर्डर चौकी जलालपुरा (थाना देहात) एवं थाना बड़ौदा का भ्रमण कर पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना बड़ौदा में लंबित अपराधों की समीक्षा की। इस दौरान एनडीपीएस एक्ट, साइबर फ्रॉड, महिला संबंधी अपराध, चालान एवं गुम इंसान से जुड़े मामलों की जानकारी ली गई।एसपी ने पुलिस अधिकारियों को लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। साथ ही एनडीपीएस एक्ट के मामलों में अधिक से अधिक प्रभावी कार्रवाई करने तथा अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस को सक्रियता से कार्य करने के निर्देश दिए।बॉर्डर चौकी के निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस बल की तैनाती और क्षेत्र में निगरानी व्यवस्था का भी जायजा लिया गया। पुलिस अधिकारियों को सीमा क्षेत्र में सतर्कता बनाए रखने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए।
    user_Dileep kushwah
    Dileep kushwah
    Court reporter विजयपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
    38 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.