बारिश से बचने के लिए दीवार पर त्रिपाल लगाते समय 11 हजार बोल्ट का करंट की चपेट में आने से ऑटो चालक की मौत फतेहाबाद। कस्बा फतेहाबाद के सारंगपुर रोड स्थित अर्जुन नगर में सोमवार 4 बजे करीब दीवार के सहारे सीढ़ी लगाकर त्रिपाल डालते समय ऑटो चालक 42 वर्षीय रामबाबू करंट की चपेट में आ गए। गंभीर रूप से झुलसने के बाद वह सीढ़ी से नीचे गिर पड़े। आसपास के लोगों ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रामबाबू पुत्र नाहर सिंह निवासी सारंगपुर रोड, अर्जुन नगर, कस्बा फतेहाबाद दिल्ली में ऑटो चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। रविवार शाम त्योहार के चलते वह अपने परिवार के साथ दिल्ली से घर लौटे थे। सोमवार शाम करीब 4 बजे वह घर की दीवार के सहारे सीढ़ी लगाकर त्रिपाल डाल रहे थे। इसी दौरान दीवार के ऊपर लगे लोहे के विद्युत पोल से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन की चपेट में आ गए। करंट लगने से वह बुरी तरह झुलसकर सीढ़ी से नीचे गिर पड़े। गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और रामबाबू को उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर फतेहाबाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अपने पीछे पुत्र रवि (20 वर्ष), पुत्री रवीना (18 वर्ष), पुत्री रेनू (14 वर्ष) और पुत्र रामअवतार (10 वर्ष) को छोड़ गए हैं। बताया गया है कि पुत्री रवीना की शादी हो चुकी है। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बारिश से बचने के लिए दीवार पर त्रिपाल लगाते समय 11 हजार बोल्ट का करंट की चपेट में आने से ऑटो चालक की मौत फतेहाबाद। कस्बा फतेहाबाद के सारंगपुर रोड स्थित अर्जुन नगर में सोमवार 4 बजे करीब दीवार के सहारे सीढ़ी लगाकर त्रिपाल डालते समय ऑटो चालक 42 वर्षीय रामबाबू करंट की चपेट में आ गए। गंभीर रूप से झुलसने के बाद वह सीढ़ी से नीचे गिर पड़े। आसपास के लोगों ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रामबाबू पुत्र नाहर सिंह निवासी सारंगपुर रोड, अर्जुन नगर, कस्बा फतेहाबाद दिल्ली में ऑटो चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। रविवार शाम त्योहार के चलते वह अपने परिवार के साथ दिल्ली से घर लौटे थे। सोमवार शाम करीब 4 बजे वह घर की दीवार के सहारे सीढ़ी लगाकर त्रिपाल डाल रहे थे। इसी दौरान दीवार के ऊपर लगे लोहे के विद्युत पोल से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन की चपेट में आ गए। करंट लगने से वह बुरी तरह झुलसकर सीढ़ी से नीचे गिर पड़े। गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और रामबाबू को उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर फतेहाबाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अपने पीछे पुत्र रवि (20 वर्ष), पुत्री रवीना (18 वर्ष), पुत्री रेनू (14 वर्ष) और पुत्र रामअवतार (10 वर्ष) को छोड़ गए हैं। बताया गया है कि पुत्री रवीना की शादी हो चुकी है। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
- फतेहाबाद मेले में व्यवस्थाओं पर उठे सवाल, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो फतेहाबाद में ब्लॉक के बराबर आयोजित मेले की व्यवस्थाओं को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में मेले में कथित तौर पर अव्यवस्थाएं और असुविधाएं दिखाई जाने का दावा किया जा रहा है। वीडियो को कुछ यूट्यूब चैनलों, इंस्टाग्राम आईडी और फेसबुक यूजर्स द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद अब सवाल उठ रहा है कि आखिर मेला प्रबंधन और पुलिस-प्रशासन इस ओर कब ध्यान देगा? एक तरफ मेला प्रबंधन की ओर से मेले में लोगों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं और सुविधाएं उपलब्ध होने का दावा किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर वायरल वीडियो में कुछ अलग ही तस्वीर दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। आखिर वायरल वीडियो में दिखाई जा रही स्थिति की सच्चाई क्या है? क्या वास्तव में मेले में व्यवस्थाओं की कमी है या फिर वीडियो को किसी दूसरे संदर्भ में पेश किया जा रहा है? इन तमाम सवालों का जवाब जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने मेला प्रबंधन और प्रशासन की व्यवस्थाओं पर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं। देखिए वायरल वीडियो में क्या दिखाई दे रहा है और क्या है पूरे मामले की असलियत—लाइव वीडियो में। एक यूट्यूब और इंस्टाग्राम और फेसबुक यूजर अंक प्रदान करते हुए नजर आया1
- फिरोजाबाद में ‘I Love Muhammad’ के बैनर और हाथों में तिरंगा, मोहम्मदी जुलूस में दिखा देशप्रेम, मोहब्बत और भाईचारे का रंग!1
- धौलपुर के राजाखेड़ा के गांव दिघी में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार तीन लोग जख्मी, एक की हालत गंभीर, राजाखेड़ा-धौलपुर हाईवे पर हुआ हादसा, रात 8 बजे बाइक को ट्रक ने रौंदा, एक ही बाइक पर सवार थे तीनों, घायलों को राजाखेड़ा अस्पताल से हायर सेंटर रेफर, आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम, राजाखेड़ा-धौलपुर हाईवे पर वाहनों की लगी लंबी कतार, पुलिस मौके पर, समझाइश जारी धौलपुर जिले के राजाखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव दिघी में बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार तीन लोग जख्मी हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर है। जानकारी के अनुसार हादसा आज *रात करीब 8 बजे* राजाखेड़ा-धौलपुर हाईवे पर गांव दिघी के पास हुआ। तीनों युवक एक ही मोटरसाइकिल पर राजाखेड़ा से अपने गांव की तरफ जा रहे थे। सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में गौरव पुत्र रामशंकर* निवासी दिघी उम्र करीब 26 साल गंभीर रूप से घायल है। दीपू पुत्र और जग्गो पुत्रकुल्ला * घायल हैं। स्थानीय लोगों ने तीनों को राजाखेड़ा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। दो की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर किया है। *गौरव पुत्र रामशंकर के सिर में गंभीर चोट है, उसे आगरा रेफर किया गया है। दूसरे को धौलपुर रेफर किया है।" हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने राजाखेड़ा-धौलपुर हाईवे को गांव दिघी के पास जाम कर दिया। ग्रामीण ट्रक चालक की गिरफ्तारी की माँग कर रहे हैं जाम के कारण हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही थाना राजाखेड़ा पुलिस और मनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों से समझाइश शुरू कर दी है। थानाधिकारी वीर सिंह ने बताया, "दिघी गांव में ट्रक-बाइक हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। ट्रक को कब्जे में ले लिया है, चालक फरार है। घायलों को अस्पताल भेजा है। ग्रामीणों ने जाम लगा रखा है, समझाइश कर जाम खुलवाया जा रहा है।"बताया जा रहा है हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ट्रक को थाने ले गई है। धौलपुर के राजाखेड़ा के गांव दिघी में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार तीन लोग जख्मी, एक की हालत गंभीर, राजाखेड़ा-धौलपुर हाईवे पर हुआ हादसा, रात 8 बजे बाइक को ट्रक ने रौंदा, एक ही बाइक पर सवार थे तीनों, घायलों को राजाखेड़ा अस्पताल से हायर सेंटर रेफर, आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम, राजाखेड़ा-धौलपुर हाईवे पर वाहनों की लगी लंबी कतार, पुलिस मौके पर, समझाइश जारी धौलपुर जिले के राजाखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव दिघी में बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार तीन लोग जख्मी हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर है। जानकारी के अनुसार हादसा आज *रात करीब 8 बजे* राजाखेड़ा-धौलपुर हाईवे पर गांव दिघी के पास हुआ। तीनों युवक एक ही मोटरसाइकिल पर राजाखेड़ा से अपने गांव की तरफ जा रहे थे। सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में गौरव पुत्र रामशंकर* निवासी दिघी उम्र करीब 26 साल गंभीर रूप से घायल है। दीपू पुत्र और जग्गो पुत्रकुल्ला * घायल हैं। स्थानीय लोगों ने तीनों को राजाखेड़ा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। दो की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर किया है। *गौरव पुत्र रामशंकर के सिर में गंभीर चोट है, उसे आगरा रेफर किया गया है। दूसरे को धौलपुर रेफर किया है।" हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने राजाखेड़ा-धौलपुर हाईवे को गांव दिघी के पास जाम कर दिया। ग्रामीण ट्रक चालक की गिरफ्तारी की माँग कर रहे हैं जाम के कारण हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही थाना राजाखेड़ा पुलिस और मनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों से समझाइश शुरू कर दी है। थानाधिकारी वीर सिंह ने बताया, "दिघी गांव में ट्रक-बाइक हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। ट्रक को कब्जे में ले लिया है, चालक फरार है। घायलों को अस्पताल भेजा है। ग्रामीणों ने जाम लगा रखा है, समझाइश कर जाम खुलवाया जा रहा है।"बताया जा रहा है हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ट्रक को थाने ले गई है।1
- बारहवफात जलूस से पहले राष्ट्रीय युवा वाहिनी जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक आरिफ खान महानगर अध्यक्ष अल्पसंख्यक असलम परवेज ने हुड़दंगों को दी नसीहत1
- रामगढ़ में कमल हत्याकांड का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में नामजद आरोपी आकाश घायल फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र के नगला गुलरिया में निर्माणाधीन मकान के अंदर मिले कमल के शव के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी आकाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हो गया, जिसे पुलिस अभिरक्षा में उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस के मुताबिक, 23 अगस्त 2026 को नगला गुलरिया स्थित निर्माणाधीन मकान के अंदर एक अज्ञात शव बरामद हुआ था। बाद में वादी ने शव की पहचान अपने पुत्र कमल निवासी नगला केसरी, थाना एत्मादपुर, जनपद आगरा के रूप में की। मामले में तहरीर के आधार पर थाना रामगढ़ में मु0अ0सं0 514/26 के तहत आरोपी आकाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी की तलाश में जुटी रामगढ़ पुलिस टीम ने उसकी छिपने की संभावित जगह पर दबिश दी। पुलिस के अनुसार, दबिश के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध असलहा, मृतक का मोबाइल फोन, मृतक के कपड़े और घटना में प्रयुक्त टिर्री बरामद की है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि मृतक द्वारा उसके कथित कुकर्म के प्रयास का विरोध किए जाने पर वह आक्रोशित हो गया और उसने कमल के सिर पर ईंट से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। घायल आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने पुलिस मुठभेड़, गिरफ्तारी, बरामदगी एवं आरोपी के अस्पताल भेजे जाने के संबंध में जानकारी दी।1
- महिला पुलिसकर्मी की खुलेआम दबंगई ऑटो चालक को बीच सडक पर पीटा, वीडियो हुआ वायरल दबंग महिला पुलिसकर्मी की खुलेआम दबंगई इटावा स्टेशन के बुजरिया मे गरीब ऑटो चालक बुजुर्ग को सरेआम पीटा लोगों ने रोकने का विरोध किया तो उनके साथ भी पीटने की धमकी दी |महिला द्वारा वीडियो मे ये कहते हुए भी सुना जा रहा है कि ऑटो चालक शराब का सेवन किए हुए है पर इस तरह बीच सडक पर किसी को पीटना यह कहाँ का कानून है | महिला पुलिसकर्मी इससे पहले भी सुर्खियों मे आ चुकी है जब इन्होने अपनी गाडी से काँवडियों की काँवर खंडित कर दी थी जिसके बाद काँवडियों ने इसका विरोध किया तो उनसे भी अभद्रता की | मामला यही शांत नहीं हुआ कांवड़ियों को धमकी दे डाली कि डीएम डीएसपी जिसको चाहे बुला लो | कुछ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे जहां उनके साथ भी अपने ही अंदाज मे बात करती नज़र आई थी | महिला का नाम निधि श्रीवास्तव है | आखिर उत्तरप्रदेश सरकार व डीजीपी महोदय इस महिला की हरकतो का संज्ञान क्यों नहीं लें रहे है यह बहुत बड़ा सवाल है? देखना होगा इस दबंग महिला के खिलाफ पुलिस विभाग कब तक विभागीय जांच करेगा | AIN नेटवर्कo की व्यरो रिपोर्ट Updated News-26/अगस्त/26- AIN नेटवर्क से प्रधान संपादक अनुज रावत नये youtube चैनल के साथ एक बार फिर से उसी नाम के साथ सोशल मीडिया मित्रों और शुभचिंतको से चैनल सब्सक्राइब करने की अपील🙏| अपने देश व आसपास की खबरों को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना बिल्कुल भी ना भूले | अब सभी खबरों को देखिये 4K के साथ | AIN नेटवर्क को उत्तरप्रदेश व अन्य राज्यों से जिला संवाददाता, तहसील रिपोर्टर, ब्लॉक रिपोर्टर के लिए शीघ्र सम्पर्क करें |1
- आगरा ब्रेकिंग!!! सवर्ण समाज ने खैरागढ़ में आर्थिक आरक्षण व यूजीसी बिल को संशोधन को लेकर किया विरोध प्रदर्शन खेरागढ़ कस्बे में सवर्ण समाज ने किया प्रदर्शन खेरागढ़ कस्बे में डाक बंगला से शुरू हुआ प्रदर्शन एसडीएम कार्यालय पर हुआ समाप्त एसडीएम खेरागढ़ नरेंद्र गंगवार को सवर्ण समाज ने सौंपा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन आर्थिक रूप से आरक्षण व यूजीसी बिल में संशोधन को लेकर एसडीएम खेरागढ़ को सोपा गया ज्ञापन खेरागढ़ में यूजीसी व आर्थिक आरक्षण को लेकर किये गए प्रदर्शन में सैकड़ो की संख्या में सवर्ण समाज के प्रबुद्ध जन रहे मौजूद...1
- ताज नगरी आगरा में कैंट रेलवे स्टेशन पर ट्रॉली बैग में मिले मानव शरीर के 18 टुकड़ों का पुलिस ने किया खुलासा1