Shuru
Apke Nagar Ki App…
Raiskhan
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बहराइच। महसी तहसील में तैनात एसडीएम आलोक प्रसाद के खिलाफ अधिवक्ताओं का आंदोलन 22वें दिन भी जारी रहा। कथित अभद्र व्यवहार और मनमाने रवैये के विरोध में वकील कलमबंद हड़ताल पर हैं, जिससे न्यायिक एवं प्रशासनिक कामकाज पूरी तरह प्रभावित है। शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से 2:30 बजे तक बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं ने विरोध रैली निकालकर “एसडीएम गो बैक” के नारे लगाए। अधिवक्ताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जब तक संबंधित अधिकारी का स्थानांतरण नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा। हड़ताल के कारण जमीन-जायदाद, प्रमाण पत्र तथा अन्य राजस्व मामलों की सुनवाई नहीं हो पा रही है, जिससे दूर-दराज से आने वाले फरियादी परेशान होकर लौट रहे हैं। रजिस्ट्री कार्यालय भी बंद है। इस गतिरोध से शासन को करोड़ों रुपये के राजस्व नुकसान का अनुमान है। अब जिला प्रशासन की अगली कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।4
- माननीय मुख्यमंत्री जी से अनुरोध है जनपद बहराइच मेंभ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार है सबसे बड़ा भ्रष्ट भ्रष्टाचार बैंकों में भरा हैजो आदरणीय जी के द्वारा दिए गए दिशा निर्देशोंकी खुलेआम धज्जियां उड़ा रहा हैऔर कोतवाली नगर के पुलिस अवैध वसूली के चक्कर में मुकदमा भी भ्रष्टाचार का नहीं लिखती है जांच कर लाती है और कहती है क्या गुंडे से लोन लगे तो आदरणीय मुख्यमंत्री जी से मेरा पूछना है कि आपके द्वारा जोहै क्या वह युवा उद्यमी योजना है क्या वह गुडई से बनाई गई हैपुलिस विभाग के लोग मदद करने के बजायजो हिंदुत्ववादी और सामाजिक लोग हैं उनसे अवैध धन वसूली करने की ही व्यवस्था बनाते रहते हैं उनका कोई भी काम नहीं सुनते जनपद बहराइच में कोतवाली नगर का कोतवाल तो सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार में सन लिप्त है 15 15 दिन ऑनलाइन प्रार्थना पत्र में रिपोर्ट नहीं लगता तो इस प्रकार का भ्रष्टाचार कोतवाली नगर में बड़े पैमाने पर है आदरणीय मुख्यमंत्री जी से अनुरोध है बहराइच का क्रियाकलाप अभिषेक सुधर जाए ताकि युवाओं को रोजगार मिल सकेऔर इंडियन बैंक शाखा नजीरपुरा में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार है इस भ्रष्टाचार में उसका एलडीएम उच्च अधिकारी जो हैवह भी सम्मिलित है उसे जांच श्रीमान जिला अधिकारी महोदय के द्वारा दी गई थी वह उल्टे हम ही लोगों में दोस्त अर्पण देख रहा है और दोष अर्पण करके फाइल को रख कर दिया क्या यही दोषी है उनकी युवा है और हम उत्तम के तहत रोजगार मांग रहे हैं लोन मांग रहे हैंऐसे भ्रष्टाचारियों के खिलाफ सशक्त कार्रवाई हो4
- बहराइच-: रोडवेज बस ने बाइक में मारी टक्कर,,,2 छात्रों की दर्दनाक मौत, एक घायल,,,,10वीं की परीक्षा देने जा रहे थे छात्र,,,,बस छोड़कर मौके से फरार हुआ चालक,,,,थाना रामगांव के झिंगहा घाट के पास हादसा....1
- हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा देने जा रहे हैं छात्रों की बाइक में रोडवेज बस डिमरी ठोकर हादसे में दो छात्रों की मौत एक गंभीर बहराइच। शुक्रवार को एक ऐसी हृदय विदारक घटना सामने आई है जिसे देखने और सुनने वालों के दिल दहल गये। शुक्रवार को हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा देने जा रहे दो छात्रों की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए बहराइच मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। घटना झिन्गहाघाट के पास स्थित हनुमान मंदिर के सामने का है। जहां रामगाँव थाना क्षेत्र के राजापुर माफी निवासी 17 साल के मस्तराम और उसके मामा के बेटे रोहित अपने एक अन्य साथी जयहिंद के साथ शहर के सिटी मोंटेसरी स्कूल में हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा देने जा रहे थे और तभी तेज़ रफ्तार रोडवेज बस ने उनकी बाइक में ठोकर मार दी। इस हादसे में मस्तराम और रोहित की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि जयहिंद गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए बहराइच मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया वहीं मौके पर पहुंची पुलिस विधिक कार्यवाही में जुट गई है।3
- झिंगहा घाट हाईस्कूल परीक्षा देने जा रहे दो छात्रों की मौके पर मौत, पुलिस ने चालक को पकड़ा बहराइच में शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार रोड़वेज बस ने दो होनहार छात्रों की जिंदगी छीन ली। बहराइच-रूपईडीहा हाईवे पर झिंगहा घाट स्थित हनुमान मंदिर के पास एक बेलगाम बस ने बाइक सवार दो छात्रों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों छात्र करीब 15 फुट दूर सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगों ने घायल छात्रों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान रामगांव थाना क्षेत्र के राजापुर गांव निवासी मस्तराम (17), पुत्र आशाराम, और झिंगहा निवासी रोहित (17), पुत्र परशुराम, के रूप में हुई है। दोनों छात्र हाईस्कूल की परीक्षा देने के लिए सुबह करीब 6:30 बजे बाइक से अपने परीक्षा केंद्र जा रहे थे। इस दौरान तेज गति से आई बस ने बाइक पर पीछे से टक्कर मार दी। जिसके चलते दोनों सड़क पर जा गिरे और बाइक दूर जा गिरी। उनके सिर समते कंधे में गंभीर चोटें आईं। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन नहीं बचा सके। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रोडवेज बस चालक अंधाधुंध रफ्तार में बस चला रहा था। जिसके चलते बच्चे चपेट में आ गए। वह बस छोड़कर भागने के प्रयास कर रहा था। इस दौरान घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे पकड़ लिया और बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना की खबर मिलते ही दोनों छात्रों के परिवार मौके पर पहुंचे। अपने बेटों के शव देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और हर कोई इस दर्दनाक हादसे से स्तब्ध है। दोनों छात्र घनिष्ठ मित्र थे और साथ-साथ पढ़ाई करते थे। उनका सपना परीक्षा पास कर अपने परिवार का नाम रोशन करना था, लेकिन तेज रफ्तार और लापरवाही ने उनके सपनों को हमेशा के लिए कुचल दिया।4
- कराची के ओल्ड सोल्जर बाजार में गुरुवार सुबह गैस रिसाव के कारण जोरदार विस्फोट हुआ, जिसमें महिलाओं और बच्चों समेत 16 लोगों की जान चली गई। इस हादसे में कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचकर मलबे में फंसे लोगों को निकालने का काम कर रहे हैं। शुरुआती जांच में गैस लीकेज को हादसे की मुख्य वजह बताया जा रहा है।1
- लखनऊ ब्रेकिंग *करोड़ों का खेल बेनकाब* फर्जी GST फर्म बनाकर 37 लाख रुपये की कर चोरी करने वाले संगठित गिरोह का भंडाफोड़.. थाना प्रभारी महानगर अखिलेश मिश्रा व महानगर पुलिस टीम साइबर सेल, सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में 3 आरोपी गिरफ्तार.. फर्जी बिजली बिल व दस्तावेजों के जरिए 4 करोड़ 66 लाख रुपये से अधिक का लेन-देन.. कई बैंक दस्तावेज, चेकबुक व मोबाइल बरामद अन्य आरोपियों की तलाश जारी। #nanfollowers #ptang #manjha #drone #patangbazi #patanglovers #patangbaaz #patang #luckhnow #ameennabaad #najerabaad #nonfollowersviewersfollowers #live_official_qadri_news_ #official_qadri_news_ #today #loqnews_new #nanpara #viral #reel #DM #SP #SDM #CO #dgpup1
- आज दिनांक 16 फरवरी 2026 को UGC के समर्थन में भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी काशीराम ने मिलकर कैसरगंज में एक बहुत बड़ा धरना प्रदर्शन किया और कैसरगंज SDM जी के द्वारा माननीय महामहिम राष्ट्रपति जी को ज्ञापन दिया और UGC कानून को लागू करने की मांग की1
- नशे में ड्यूटी! कानून का रक्षक बना मज़ाक का पात्र लखीमपुर खीरी | सिकंदराबाद चौराहा “झूम बराबर झूम शराबी…” यह कोई फिल्मी गीत नहीं, बल्कि सच्चाई है—जब ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड साहब नशे में झूमते नजर आए। सिकंदराबाद चौराहे पर ट्रैफिक और कानून व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी थी, लेकिन साहब खुद को ही संभाल नहीं पाए। लड़खड़ाते कदम, असंतुलित चाल और बेकाबू हरकतों का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सवाल उठता है — क्या जनता की सुरक्षा अब नशे के भरोसे है? क्या वर्दी की गरिमा यूं ही सरेआम तार-तार होती रहेगी? जिम्मेदार अधिकारी कब लेंगे संज्ञान? यह घटना पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा करती है। अगर ड्यूटी पर तैनात कर्मी ही नशे में हों, तो आम नागरिक खुद को सुरक्षित कैसे माने? जनता मांग करती है — दोषी होमगार्ड पर तत्काल सख्त कार्रवाई हो विभागीय जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों को भी जवाबदेह बनाया जाए हक की आवाज न्यूज़ चैनल शाह संपादक – ऑल इंडिया प्रेस महापात्रा दिनेश आचार्य 8948983388 सच बोलेगा, सिस्टम डोलेगा!1