भोटा के मोरसू के पास टैक्सी-ट्रक की जोरदार टक्कर, राजस्थान के डॉ. योगेश चंद्र भट्ट की मौत चंडीगढ़ एयरपोर्ट जाते समय हुआ हादसा, टैक्सी चालक केशव कालिया गंभीर घायल हमीरपुर, राष्ट्रीय राजमार्ग-188 जिला हमीरपुर के भोटा के समीप मोरसू दत्यालां गांव के पास वीरवार सुबह करीब आठ बजे टैक्सी और ट्रक की जोरदार टक्कर में राजस्थान निवासी 68 वर्षीय डॉ. योगेश चंद्र भट्ट की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में टैक्सी चालक 27 वर्षीय केशव कालिया गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।जानकारी के अनुसार उदयपुर राजस्थान निवासी डॉ. योगेश चंद्र भट्ट पुत्र रवि शंकर भट्ट हमीरपुर से टैक्सी नंबर HP-01B-9008 में सवार होकर चंडीगढ़ एयरपोर्ट के लिए जा रहे थे। इसी दौरान मोरसू दत्यालां के पास बरमाणा की ओर से आ रहे ट्रक नंबर HP-52C-0825 से टैक्सी की तेज भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टैक्सी के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार डॉ. भट्ट ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।मृतक डॉ. योगेश चंद्र भट्ट शांति नगर, रूप सागर मार्ग, यूनिवर्सिटी रोड, उदयपुर राजस्थान के निवासी थे। वह हमीरपुर में जायका प्रोजेक्ट में प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसलटेंसी के एक्सपर्ट पद पर कार्यरत थे। हादसे के समय वह चंडीगढ़ एयरपोर्ट जाने के लिए टैक्सी में सवार हुए थे। टैक्सी चालक केशव कालिया पुत्र हरीश कालिया निवासी गांव नियाटी, डाकघर रंगस, तहसील नादौन, जिला हमीरपुर गंभीर रूप से घायल हुआ है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में रखा गया है।पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना को लेकर पुलिस ट्रक चालक की भूमिका और टक्कर की परिस्थितियों की भी जांच कर रही है।
भोटा के मोरसू के पास टैक्सी-ट्रक की जोरदार टक्कर, राजस्थान के डॉ. योगेश चंद्र भट्ट की मौत चंडीगढ़ एयरपोर्ट जाते समय हुआ हादसा, टैक्सी चालक केशव कालिया गंभीर घायल हमीरपुर, राष्ट्रीय राजमार्ग-188 जिला हमीरपुर के भोटा के समीप मोरसू दत्यालां गांव के पास वीरवार सुबह करीब आठ बजे टैक्सी और ट्रक की जोरदार टक्कर में राजस्थान निवासी 68 वर्षीय डॉ. योगेश चंद्र भट्ट की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में टैक्सी चालक 27 वर्षीय केशव कालिया गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।जानकारी
के अनुसार उदयपुर राजस्थान निवासी डॉ. योगेश चंद्र भट्ट पुत्र रवि शंकर भट्ट हमीरपुर से टैक्सी नंबर HP-01B-9008 में सवार होकर चंडीगढ़ एयरपोर्ट के लिए जा रहे थे। इसी दौरान मोरसू दत्यालां के पास बरमाणा की ओर से आ रहे ट्रक नंबर HP-52C-0825 से टैक्सी की तेज भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टैक्सी के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार डॉ. भट्ट ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।मृतक डॉ. योगेश चंद्र भट्ट शांति नगर, रूप सागर मार्ग, यूनिवर्सिटी रोड, उदयपुर राजस्थान के निवासी थे। वह हमीरपुर में जायका प्रोजेक्ट में प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसलटेंसी के एक्सपर्ट
पद पर कार्यरत थे। हादसे के समय वह चंडीगढ़ एयरपोर्ट जाने के लिए टैक्सी में सवार हुए थे। टैक्सी चालक केशव कालिया पुत्र हरीश कालिया निवासी गांव नियाटी, डाकघर रंगस, तहसील नादौन, जिला हमीरपुर गंभीर रूप से घायल हुआ है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में रखा गया है।पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना को लेकर पुलिस ट्रक चालक की भूमिका और टक्कर की परिस्थितियों की भी जांच कर रही है।
- स्मार्ट मीटर ना लगवाने पर विद्युत बोर्ड ने शहर में काटे कई लोगों के कनेक्शन, जबरदस्ती स्मार्ट मीटर लगाने पर भड़के लोग, बोर्ड और मीटर लगाने वाली कंपनी पर लगाया डराने धमकाने का आरोप एसपी के पास दी शिकायत, धरना प्रदर्शन कर विद्युत बोर्ड के अधिकारियों का घेराव करने का दिया अल्टीमेटम हमीरपुर स्मार्ट मीटर लगाने का मामला हमीरपुर शहर में भी अब तूल पकड़ गया है । हमीरपुर शहर के गौड़ा इलाके में कुछ उपभोक्ताओं ने जब स्मार्ट मीटर लगाने से मना कर दिया तो पहले विभाग ने उन्हें नोटिस देकर उनका विद्युत कनेक्शन काट दिया गया जिसे लेकर लोग भड़क गए हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि विद्युत बोर्ड और स्मार्ट मीटर लगाने वाली कंपनी उन्हें डरा धमका रही है इसे लेकर वीरवार को उपभोक्ता कल्याण मंच के साथ लोगों ने एसपी हमीरपुर के पास पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज करवाई है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि उनके विद्युत कनेक्शन पुनः स्थापित नहीं किए गए तो वह इसके खिलाफ विद्युत बोर्ड के अधिकारियों का घेरावकरेंगे और कार्यलय के बाहर धरना प्रदर्शन करेंगे । उपभोक्ता कल्याण मंच के अध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने बताया कि उपभोक्ताओं के इनकार के बावजूद स्मार्ट मीटर जबरदस्ती और गैर कानूनी तरीके से लगाने का काम किया जा रहा है। जब लोग इसका विरोध कर रहे हैं तो उनका संवैधानिक हक छीन कर उनके कनेक्शन काटकर उन्हें अंधेरे में रखा जा रहा है । उन्होंने बताया कि हमीरपुर शहर के एक इलाके में भी के उपभोक्ताओं के कलेक्शन काटकर उन्हें अंधेरा दे दिया गया है। उन्होंने बताया कि एक परिवार को एक महीने तक बिना बिजली के रहना पड़ गया है और कोर्ट के दखल के बाद उनकी सप्लाई को बहाल किया गया। उन्होंने कहा कि कोर्ट ने निर्णय दिया है कि विभाग जबरदस्ती स्मार्ट मीटर नहीं लगा सकते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि इस मामले में सरकार और विद्युत बोर्ड को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ेगा । ठाकुर ने बताया कि पुलिस अधीक्षक से विद्युत बोर्ड और स्मार्ट मीटर लगाने वाली कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज करके उन पर कार्रवाई की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार और विभाग नही माना तो हर गांव में लोगो के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी । बाइट सुरेश ठाकुर अध्यक्ष उपभोक्ता कल्याण मंच गौडा इलाके के सुमित प्रकाश गौतम ने बताया कि उनके चार कनेक्शन स्मार्ट मीटर न लगाने को लेकर काट दिए गए हैं जिसके कारण उन्हें समस्या हो रही है । उन्होंने बताया कि आज पुलिस अधीक्षक से मिलकर जबरदस्ती स्मार्ट मीटर न लगाने पर बिजली कनेक्शन काटने वालो के खिलाफ शिकयत कर कार्यवाही की मांग की है । बाइट प्रकाश गौतम पुरुषोत्तम प्रकाश ने बताया कि जब लोग स्मार्ट मीटर लगाना ही नहीं चाहते हैं तो जबरदस्ती इन्हें क्यों लगाया जा रहा है इनकी रीडिंग ठीक नहीं आती है पुराने मी ही ठीक है और उन्हें ही रहने दिया जाए।1
- सुजानपुर सुजानपुर उपमंडल अधिकारी ने महाविद्यालय के छात्र छात्राओं के साथ पौधे लगाए। ओम मंडल अधिकारी ने कहा कि यह पेड़ मैदान के चारों तरफ लगाए जाएंगे,ताकि मैदान में आने वाले लोगों और राहगीरों को छाया मिल सके। उन्होंने कहा कि लोगों से भी अपील की जाएगी कि मैदान में पशुओं को ना आने दे। पेड़ों को बचाने के लिए बचाव के तरीके भी अपनाया जाएंगे।1
- बिजली का खंबा जो टूटा हुआ है उसे हटाया जाए और दूसरा लगाया जाए बिजली का खंबा यहां से हटाया जाए है और साथ में हमारा घर है बच्चे नीचे जाते हैं साइकिल चलाते हैं पानी भर के ले जाते हैं यहां कल को कोई दुर्घटना हो गई तो इसका जिम्मेवार कौन होगा इसकी कंप्लेंट 2 साल से ऊपर हो गए बट कोई सुनवाई नहीं3
- पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना, कांग्रेस सरकार ने जनता से किया छल, महिलाओं को फिर गुमराह करने की कोशश भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि कांग्रेस ने वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान महिलाओं को बिना किसी शर्त के 1500 रुपये प्रतिमाह देने का वादा किया था। इसके बावजूद सत्ता में आने के बाद इस वादे को पूरा करने में सरकार ने कई तरह की शर्तें लगा दीं। वीरवार को जिला मुख्यालय के सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव और उपचुनावों के दौरान एक बार फिर महिलाओं से फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया शुरू की गई, लेकिन पात्र महिलाओं को अपेक्षित लाभ नहीं मिल पाया। पूर्व मंत्री ने आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 का हवाला देते हुए दावा किया कि सरकार ने पांच लाख महिलाओं को करीब 800 करोड़ रुपये की लागत से लाभ देने की बात कही थी, जबकि वास्तविकता में केवल 35,687 महिलाओं को ही इसका लाभ मिल सका। उन्होंने कहा कि कई महिलाओं को सिर्फ एक किस्त मिली, जबकि कुछ मामलों में राशि वापस भी करवाई गई। वीरेंद्र कंवर ने 'मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना' और इसमें जोड़ी गई नई शर्तों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने सरकार से पूछा कि वर्ष 2024 में महिलाओं से भरवाए गए फॉर्मों में से कितने स्वीकृत हुए, कितने रद्द किए गए और कितनी महिलाओं को पेंशन का लाभ मिला, इसका स्पष्ट आंकड़ा सार्वजनिक किया जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 2022 में झूठे वादों के सहारे सत्ता हासिल की थी, लेकिन अब प्रदेश की जनता और मातृशक्ति जागरूक हो चुकी है। आगामी चुनाव में जनता अपने मत के माध्यम से कांग्रेस सरकार को उसके वादों और कार्यप्रणाली का जवाब देगी।1
- ऊना कॉलेज में 14 दिन बाद भूख हड़ताल खत्म | फीस में 20% कटौती, ABVP ने मनाया जश्न | Una College News ऊना कॉलेज में 14 दिन बाद भूख हड़ताल खत्म | फीस में 20% कटौती, ABVP ने मनाया जश्न | Una College News1
- नगडा, तेल से बड़ा टैंकर मकान में घुसा ,फिलहाल पुलिस मौके पर1
- वेस्टीज स्पेशल टूर होटल क्लार्क आगरा और आगरा फोर्ट आज ही बिजनेस का जानकारी के लिए मुझे कॉल करें 98161 33991 राजकुमार आपका बिजनेस कोच बिलासपुर हिमाचल प्रदेश दोस्तों वेस्टीज से मिला हमें घूमने का मौका यहां इस बिजनेस का खासियत है आज ही इस बिजनेस के बारे में जानकारी ली और आज ही स्टार्ट करें 9816133991 आपका बिजनेस कोच राजकुमार बिलासपुर हिमाचल प्रदेश4
- ऊना जिला परिषद की बैठक में उठीं जनसमस्याएं | सदस्यों ने सड़क, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य के मुद्दे उठाए ऊना जिला परिषद की बैठक में उठीं जनसमस्याएं | सदस्यों ने सड़क, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य के मुद्दे उठाए1