मिहींपुरवा में सफाई को लेकर विवाद, मारपीट में छह लोग घायल बहराइच जिले की मिहींपुरवा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 13 स्थित न्यापुरवा में शुक्रवार को सफाई कार्य के दौरान हुए विवाद ने देखते ही देखते मारपीट का रूप ले लिया। इस घटना में नगर पंचायत के सुपरवाइजर अरुण रावत, उनके पिता मोतीलाल रावत, भाई सुभाष रावत समेत कुल छह लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, वार्डवासियों की शिकायत पर सुपरवाइजर अरुण रावत सफाई कर्मचारियों के साथ वार्ड में सफाई कराने पहुंचे थे। इसी दौरान वार्ड निवासी गोविंद कुमार ने अपने घर के सामने सफाई को लेकर आपत्ति जताई, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद कुछ ही देर में मारपीट में बदल गया। आरोप है कि गोविंद कुमार अपने साथ करीब एक दर्जन लोगों को लेकर पहुंचे और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में सुपरवाइजर अरुण रावत, उनके पिता मोतीलाल रावत और भाई सुभाष रावत गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, गोविंद कुमार के छोटे भाई को भी चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही मोतीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वार्ड के सभासद नूरुल ने बताया कि घटना के समय सुपरवाइजर अरुण रावत उनके पास ही बैठे थे। सूचना मिलने पर जैसे ही वे घटनास्थल पर पहुंचे, आरोप है कि हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया। फिलहाल मोतीपुर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। मनोज कुमार चौरसिया की रिपोर्ट 🇮🇳🇮🇳
मिहींपुरवा में सफाई को लेकर विवाद, मारपीट में छह लोग घायल बहराइच जिले की मिहींपुरवा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 13 स्थित न्यापुरवा में शुक्रवार को सफाई कार्य के दौरान हुए विवाद ने देखते ही देखते मारपीट का रूप ले लिया। इस घटना में नगर पंचायत के सुपरवाइजर अरुण रावत, उनके पिता मोतीलाल रावत, भाई सुभाष रावत समेत कुल छह लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, वार्डवासियों की शिकायत पर सुपरवाइजर अरुण रावत सफाई कर्मचारियों के साथ वार्ड में सफाई कराने पहुंचे थे। इसी दौरान वार्ड निवासी गोविंद कुमार ने अपने घर के सामने सफाई को लेकर आपत्ति जताई, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद कुछ ही देर में मारपीट में बदल गया। आरोप है कि गोविंद कुमार अपने साथ करीब एक दर्जन लोगों को लेकर पहुंचे और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में सुपरवाइजर अरुण रावत, उनके पिता मोतीलाल रावत और भाई सुभाष रावत गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, गोविंद कुमार के छोटे भाई को भी चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही मोतीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वार्ड के सभासद नूरुल ने बताया कि घटना के समय सुपरवाइजर अरुण रावत उनके पास ही बैठे थे। सूचना मिलने पर जैसे ही वे घटनास्थल पर पहुंचे, आरोप है कि हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया। फिलहाल मोतीपुर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। मनोज कुमार चौरसिया की रिपोर्ट 🇮🇳🇮🇳
- शिवालय बाग में पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, पंचवटी प्रजाति के पौधों का हुआ वृक्षारोपण महामना मालवीय मिशन की परिचर्चा में वन अधिकारियों व समाजसेवियों ने जल संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का दिया संदेश नानपारा (बहराइच), 31 जुलाई। महामना मालवीय मिशन एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को पौराणिक शिवालय बाग शिव मंदिर परिसर में पर्यावरण संरक्षण विषयक परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जल एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान से जन-जन को जोड़ने का सामूहिक संकल्प लिया गया तथा पंचवटी प्रजाति के पौधों का वृक्षारोपण भी किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभागीय वनाधिकारी बहराइच सुन्दरेश ने कहा कि पर्यावरण और जल संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पंचवटी प्रजाति के वृक्ष लगाए जाने के साथ-साथ उनका संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने बताया कि वन विभाग द्वारा शिवालय बाग और रामलीला मैदान क्षेत्र में सघन वृक्षारोपण अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत खाली स्थलों को चिन्हित कर व्यापक स्तर पर पौधरोपण कराया जाएगा, जिससे क्षेत्र में हरियाली बढ़ेगी, लोगों को स्वच्छ प्राणवायु मिलेगी और जल संरक्षण को भी मजबूती मिलेगी। महामना मालवीय मिशन (अवध) के अध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने बताया कि संगठन धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से पंचवटी प्रजाति के वृक्षों के रोपण और उनके संरक्षण का निरंतर अभियान चला रहा है। उन्होंने कहा कि विद्यालयों, चिकित्सालयों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर पर्यावरण संरक्षण चौपाल आयोजित कर लोगों को वृक्षारोपण के लिए जागरूक किया जा रहा है। महंत वीरेंद्र रवि गिरी जी महाराज ने कहा कि पूरे क्षेत्र में विशेष वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है, जबकि रेंजर पीयूष गुप्ता ने बताया कि विभागीय योजना के तहत शिवालय बाग परिसर में पौधरोपण अभियान को गति दी गई है। कार्यक्रम में पर्यावरणविद एवं संविधान विशेषज्ञ अनिल त्रिपाठी, समाजसेवी अरविंद चौधरी, ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव एडवोकेट, प्रधान संघ अध्यक्ष तकम्मस खां, डिप्टी रेंजर अमित वर्मा, शिक्षाविद अशोक कुमार, सनातन समाज नेता धर्मेंद्र गुप्ता सहित वन विभाग के अधिकारी, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।3
- बेहड़ा में संदिग्ध परिस्थितियों में नाले में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी बहराइच। खैरीघाट थाना क्षेत्र के बेहड़ा बाजार के पास शुक्रवार शाम करीब छह बजे नाले में एक अज्ञात व्यक्ति का शव उतराता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। राहगीरों की सूचना पर खैरीघाट थाने की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू किए। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी पवन कुमार भी मौके पर पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से मामले की जानकारी ली। पुलिस ने थाने में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों की भी जांच शुरू कर दी है, ताकि शव की पहचान की जा सके। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस टीम आसपास के गांवों और क्षेत्र के लोगों से संपर्क कर मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।1
- जनरल वालों को स्कॉलरशिप नहीं दी जा रही स्कॉलरशिप की करंट स्टेटस में झूठी रिपोर्ट लगाई जा रही है। 2025 26 का मेरा नाम अमन पांडे है लेकिन को खीरी का निवासी हूं। मैं बीएससी एग्रीकल्चर का छात्र हूं। मैं चौधरी बेचेलाल, महाविद्यालय, रसूलपुर धौराहरा में पढ़ाई करता हूंस्कॉलरशिप के स्टेटस में दिख रहा है कि आधार बेस में पैसा भेज दिया गया है लेकिन मेरे किसी भी अकाउंट में धन राशि प्राप्त नहीं हुई है। लेकिन यह बात मैंने जिला समाज कल्याण अधिकारी को बताया कि सर मेरे अकाउंट में धन राशि प्राप्त नहीं हुई है और मेरे पास स्कॉलरशिप के स्टेटस में दिखाई दे रहा है।तब मैं करंट स्टेटस की बैंक स्टेटमेंट की फोटो कॉपी जिला समाज कल्याण में प्रस्तुत किया। मैं आठ बार जा चुका हूं। जिला समाज कल्याण में इसे शिकायत के संबंध में की मेरे स्टेटस में देखा है तो पैसा कहां गया मेरा? और मेरा फेल्ड की लिस्ट में नाम भी नहीं है। पेमेंट पेड की लिस्ट में नाम है।. तब मेरे स्कूल के कल कर आए जो बायोमेट्रिक करते हैं स्कॉलरशिप का। तब कहने लगे मुझे कुछ विभाग के तरफ से पर्सनल चीज से होती हैं। गोपनीय चीज होती है, वह बताई नहीं जा सकती हैं। सिस्टम भी जानता है आपका पैसा कहां गया है? तब आप सब बड़े होंगे तब आपको पता चलेगा सिस्टम चलता कैसे है ? और कहने लगे कि आपके पिता से भी कोई गलती हो जाए तो क्या तब मैं कहने लगा कि मैं इतनी मेहनत की है। मैं जब जिला समाज कल्याण में जो जो डॉक्यूमेंट मांगे, वह मैं प्रस्तुत किया तो मेरा भी अधिकार जानना है कि पैसा मेरा आकर कहां गया है। यह मैं पता लगा के रहूंगा। मैं स्कूल वाले सर से जो जिला समाज कल्याण में आए थे, बायोमेट्रिक जो करते हैं और कहने लगे बाबूजी क्या कह रहे हैं, इसका भी चेक कर मत कीजिए। यहां पर और कॉलेज का भी नाम मत लीजिए अगर मेरी गलती है तो सिस्टम के तरफ से भी क्लियर किया जाए की कोई गलती नहीं थी। ओ मेरे कॉलेज के प्रिंसिपल वरुण सिंह है। आपकी कृपा। इस वीडियो को इतना वायरल कीजिए कि इससे आवाज उठाई जा सके और इससे इंसाफ मिले?2
- भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी, रुपईडीहा पुलिस और नेपाल पुलिस ने की संयुक्त फुट गश्त.. रुपईडीहा/बहराइच - भारत-नेपाल सीमा पर शांति व्यवस्था, सुरक्षा तथा आपसी सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को एसएसबी, रुपईडीहा पुलिस और नेपाल पुलिस के अधिकारियों व जवानों ने सीमा क्षेत्र में संयुक्त रूप से फुट पेट्रोलिंग (पैदल गश्त) की। गश्त का नेतृत्व भारत की ओर से एसएसबी 42वीं वाहिनी, नानपारा के असिस्टेंट कमान्डेंट श्री अमित कुमार तथा थाना रुपईडीहा के प्रभारी निरीक्षक श्री हरेन्द्र कुमार मिश्र ने किया। वहीं नेपाल राष्ट्र की ओर से नेपाल एपीएफ (APF) के उपाधीक्षक श्री तिर्थराज न्युपाने, निरीक्षक श्री डम्बर साऊद, नेपाल पुलिस के निरीक्षक श्री गणेश गिरी एवं एएसआई बदलीराम चौहान अपनी टीम के साथ शामिल रहे। सीमा सुरक्षा व आपसी समन्वय पर जोर: संयुक्त गश्त के दौरान अधिकारियों ने सीमा क्षेत्र का जायजा लिया और दोनों देशों के सुरक्षा बलों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने, सीमा सुरक्षा मजबूत करने, कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष बल दिया। बैठक व गश्त के दौरान सीमा क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों (जैसे तस्करी व संदिग्ध आवाजाही) पर रोकथाम, खुफिया सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान और नियमित संयुक्त गश्त को और अधिक प्रभावी बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। **नागरिकों से शांति व सहयोग की अपील..इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने सीमा क्षेत्र के स्थानीय निवासियों से आपसी भाईचारा, शांति व सद्भाव बनाए रखने तथा कानून का पालन करने की अपील की। साथ ही, किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या सुरक्षा बलों को देने का आग्रह किया। यह संयुक्त गश्त बेहद सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुई, जिससे दोनों पड़ोसी देशों के सुरक्षा बलों के बीच विश्वास व सीमा सुरक्षा और अधिक सुदृढ़ हुई है।1
- #Watch: MP-Sanjay Singh Fiery Speech in Parliament on Paper Leak says 'Anp**adh Rahega India, Tabhi Toh Andhb**hakt Banega India' #Parliament #Delhi #SanjaySingh #paperleak #CJP #JantarMantar #viralreels #Watch: MP-Sanjay Singh Fiery Speech in Parliament on Paper Leak says 'Anp**adh Rahega India, Tabhi Toh Andhb**hakt Banega India' #Parliament #Delhi #SanjaySingh #paperleak #CJP #JantarMantar #viralreels #1
- भाजपा नेता रवि गुप्ता ने पुष्प वर्षा कर मिष्ठान खिलाकर हर हर महादेव के जयकारों के साथ शुभ यात्रा की मंगल कामना करते हुए भक्तों को रवाना किया 👉पालिया से कांवड़ यात्रियों का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम रवाना पिछले कई वर्षों की भांति इस वर्ष भी पवित्र सावन माह शुभ अवसर पर पलिया शहर के वरिष्ठ व्यवसाई,व्यापार मंडल महामंत्री संदीप बंसल(डब्बू )एवं समाजसेवी राकेश गर्ग (पप्पी) की अगुवाई में शिव भक्त कावड़ यात्रियों का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम बड़ी ही धूमधाम से रवाना हुआ! सभी कावड़ यात्री कई दिनों तक नंगे पैर चलकर बाबा महादेव को जलाभिषेक करेंगे जल चढ़ाएंगे पलिया क्षेत्र की खुशहाली की मंगल कामना करेंगे! भाजपा नेता रवि गुप्ता ने आचार्य पंडित श्री वेद प्रकाश मिश्र व्यास जी एवं श्री सुंदरकांड पाठ हनुमत सेवा मंडल के संस्थापक श्री निरंकार प्रसाद बरनवाल, उमाशंकर मिश्र, वंश वर्मा,अंकित जैन, एवं बटुक ब्राह्मणों के साथ सभी कांवर तीर्थ यात्रियों पर पुष्प वर्षा कर एवं मिष्ठान खिलाकर व भगवान महादेव की शिव चालीसा भेंट कर सुखद एवं सफल यात्रा की मंगल कामना करते हुए महादेव के जयकारों के उद्घोष के साथ मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए रवाना किया! इस शुभ अवसर पर हजारों की संख्या में गणमान्य जन शिव भक्त मौजूद रहे ! हर हर महादेव के जयकारों से आज पूरा पलिया शहर गुंजायमान था!1
- बहराइच-: पुलिस को बड़ी सफलता, मात्र 48 घंटे में बड़ी लूट का खुलासा,,,, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने मामले की जानकारी दी,,,,लूट की घटना को अंजाम देने वाले 4 आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े,,,,कट्टे की नोक पर की गई थी बड़ी लूट, खुलासे के लिए कई टीमें लगाई गई थीं,,,,पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी,,,,पुलिस ने लूट के 2 लाख 10 हजार 400 रुपये, एक तमंचा, एक कारतूस, पीओएस मशीन व प्रपत्र बरामद किए,,,,,दो दिन पूर्व इंडेन बैंक के बीसी संचालक अयोध्या प्रसाद से लूट की घटना हुई थी,,,,अज्ञात आरोपियों ने सेंटर पर जाते समय घटना को अंजाम दिया था,,,,,नकाबपोश बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया था, सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से सफलता मिली,,,,थाना पयागपुर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की थी,,,,,मौके पर आला अधिकारियों समेत दो थानों की पुलिस पहुंची थी,,,पुलिस सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही थी,,,,सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी,,,,थाना पयागपुर क्षेत्र के भिगुरी पुल के पास का मामला... #Bahraich #Matera #live_official_qadri_news_ #official_qadri_news_ #lozqnews_new #latestnews #nanpara #bahraich बहराइच-: पुलिस को बड़ी सफलता, मात्र 48 घंटे में बड़ी लूट का खुलासा,,,, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने मामले की जानकारी दी,,,,लूट की घटना को अंजाम देने वाले 4 आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े,,,,कट्टे की नोक पर की गई थी बड़ी लूट, खुलासे के लिए कई टीमें लगाई गई थीं,,,,पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी,,,,पुलिस ने लूट के 2 लाख 10 हजार 400 रुपये, एक तमंचा, एक कारतूस, पीओएस मशीन व प्रपत्र बरामद किए,,,,,दो दिन पूर्व इंडेन बैंक के बीसी संचालक अयोध्या प्रसाद से लूट की घटना हुई थी,,,,अज्ञात आरोपियों ने सेंटर पर जाते समय घटना को अंजाम दिया था,,,,,नकाबपोश बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया था, सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से सफलता मिली,,,,थाना पयागपुर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की थी,,,,,मौके पर आला अधिकारियों समेत दो थानों की पुलिस पहुंची थी,,,पुलिस सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही थी,,,,सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी,,,,थाना पयागपुर क्षेत्र के भिगुरी पुल के पास का मामला... #Bahraich #Matera #live_official_qadri_news_ #official_qadri_news_ #lozqnews_new #latestnews #nanpara #bahraich1