गुप्त सूचना पर छापेमारी, रेलवे क्वार्टर से 5 युवक गिरफ्तार, घटना की थी आशंका जमालपुर थाना पुलिस ने गुरुवार देर रात गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए लोको कॉलोनी स्थित एक परित्यक्त रेलवे क्वार्टर से पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को आशंका है कि सभी युवक किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। गिरफ्तार युवकों में सदर बाजार निवासी मोहम्मद मुन्ना आलम का 20 वर्षीय पुत्र मोहम्मद मासूम, मीडियाविजन गली वार्ड संख्या 21 निवासी जलेश्वर वर्मा का 21 वर्षीय पुत्र देवेंद्र कुमार वर्मा, 19 वर्षीय करण कुमार, दीपक दास का 19 वर्षीय पुत्र प्रीतम कुमार तथा छोटी दौलतपुर के वर्ग के निकट निवासी राजेश विष्णु रावत का 21 वर्षीय पुत्र गौरव उर्फ बिट्टू शामिल हैं। थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ युवक लोको कॉलोनी के एक खाली पड़े रेलवे क्वार्टर में संदिग्ध स्थिति में जुटे हुए हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की, जहां से सभी पांचों युवकों को हिरासत में लिया गया। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में यह बात सामने आई है कि सभी युवक किसी आपराधिक घटना की योजना बना रहे थे। हालांकि, पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। गिरफ्तार युवकों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सदर अनुमंडल न्यायालय भेज दिया गया है।

- guddukumar hii1
- Post by Gaurav Kumar Mishra1
- खगड़िया जिले के हरिनमार पंचायत में शुक्रवार को एक आवारा सांड के हमले में एक वृद्धा महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, वृद्धा अपने घर के पास ही थी, तभी अचानक एक आवारा सांड ने उस पर हमला कर दिया। हमले में वह बुरी तरह घायल हो गई। घटना के बाद परिजनों एवं ग्रामीणों की मदद से उसे तुरंत इलाज के लिए गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे तक अस्पताल में वृद्धा का इलाज जारी था। ग्रामीणों ने प्रशासन से आवारा पशुओं पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।1
- Post by Mithhu Kumar1
- मटिहानी विधायक नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह की मां पार्वती देवी के द्वादश कर्म में शामिल होने के लिए प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव आज बेगूसराय के केशावे गांव पहुंचे। उन्होंने पार्वती देवी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इसके बाद बोगो सिंह सहित सभी परिजनों से बात की।1
- बिहार दिवस के अवसर पर बीते दिनों खगड़िया शहर के जेएनकेटी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह कार्यक्रम में बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अल्तमश फरीदी के गानों पर झूम उठे अधिकारी।1
- दरभंगा में हुये दो करोड़ की सोना लूट कांड का पुलिस ने किया पर्दाफाश , एक महिला सहित 12 आरोपी गिरफ्तार ,44 लाख का आभूषण बरामद दरभंगा। 2 करोड़ के सोना-चांदी लूट मामले में अब तक एक महिला सहित 12 आरोपी को गिरफ्तार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गुरूवार को दरभंगा पुलिस ने लहेरियासराय थाना क्षेत्र के कायस्थ टोली के रहने वाले श्याम साहु के पुत्र ऋषिकेश सोनी एवं इस थाना क्षेत्र के लाइट हाउस के पास के रहने वाले महेश साह के पुत्र अभिषेक कुमार उर्फ सोनी, जो इस लूटकांड में लाइनर की भूमिका निभाए थे। दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं लूट का सामान छुपाने के मामले में बेगूसराय जिला के वृंदावन नाव कोठी के रहने वाले संजय सिंह की पत्नी उषा देवी को भी गिरफ्तार किया गया है। एसएसपी जगुनाथ रड्डी जलरड्डी ने कहा कि अब तक लूट मामले में 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं 156.44 ग्राम सोने का जेवर एवं 8.630 किलोग्राम चांदी का जेवर जिसकी कीमत 44 लाख रुपए के आभूषण बरामद किया गया है। एसएसपी ने बताया कि लूट कांड के बाद से सभी आरोपी अलग-अलग जगह पर फरार हो गए थे। अपराधियों को पकड़ने में उत्तर प्रदेश एसटीएफ, असम पुलिस, बिहार एसटीएफ, दरभंगा एसआईटी सहित जिला के कई पुलिस पदाधिकारी शामिल थे। उन्होंने बताया कि अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। लूट मामले में उषा देवी के पुत्र संदीप सिंह की भी संलिप्तता बताई जा रही है, उसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी चल रही है। एसएसपी ने बताया कि घटना के बाद नगर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार चौधरी के नेतृत्व में तीन अलग-अलग एसआईटी टीम का गठन किया गया था। जिसमें सदर एसडीपीओ-वन राजीव कुमार, नगर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष सुधीर कुमार, बहादुरपुर थानाध्यक्ष प्रसुंजय कुमार, जिला सूचना इकाई दरभंगा अमृत कुमार साह, सदर थानाध्यक्ष मनोज कुमार, कोतवाली थानाध्यक्ष नीतीश कुमार, नगर थाना के दरोगा विशाल कुमार सिंह, अभिषेक कुमार भागीरथ झा, सूरज कुमार, प्रशांत कुमार, माधुरी कुमारी, पूजा कुमारी, मधु कश्यप, सहायक अवर निरीक्षक पीटीसी हरिशंकर नगर थाना के कई सशस्त्र बल शामिल थे। वहीं एसएसपी ने बताया कि अब तक 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इन लोगों के पास से दो पिस्तौल सहित 9 गोली और 8 मोबाइल बरामद किया जा चुका है। सभी मोबाइल को भी खंगाला जा रहा है। पकड़े गए आरोपियों में बेगूसराय जिला के बखरी बहुआरा मसीही गांव के रहने वाले विनय ईश्वर के पुत्र आर्यन कुमार, उसी जिला के बलिया थाना क्षेत्र के बिशनपुर दबिया गांव के रहने वाले गोरख वनगर गांव के रहने वाले अखिलेश कुमार के पुत्र मंगल कुमार, इस जिला के मंसूरचक थाना क्षेत्र के विनय सहनी के पुत्र गौतम कुमार, मंसूरचक थाना क्षेत्र के मिशन टोला के रहने वाले संजय साहनी के पुत्र अविनाश कुमार, वार्ड नंबर 6 भवानीपुर के रहने वाले उपेंद्र पासवान के पुत्र विक्की कुमार पासवान, नव कोठी थाना क्षेत्र के वृंदावन के रहने वाले सोहन शर्मा के पुत्र दीपक कुमार मटियानी थाना के सीनियर गांव के रहने वाले सुनील सिंह के पुत्र मुरारी कुमार, वृंदावन नाव कोठी के रहने वाले विनय साहनी के पुत्र संदीप कुमार, मधुबनी जिला के झंझारपुर थाना क्षेत्र के रुपौली वार्ड नंबर 2 के रहने वाले स्वर्गीय हर्षनाथ झा के पुत्र पवन झा को गिरफ्तार किया जा चुका है। लूट गए नकद रुपए बरामद नहीं किया जा सकते हैं। बता दें कि नगर थाना क्षेत्र के बाद बाजार 3 अप्रैल 2026 को प्रेम ज्वैलर्स के प्रोपराइटर मनोज ठाकुर की दुकान से 700 ग्राम सोना 20- 25 किलो चांदी एवं 10 लाख रुपए लूटकर आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर मामले का उद्भेदन करते हुए पहले 6 लोगों को गिरफ्तार किया था जिसमें एनकाउंटर में एक आरोपी को गोली लगी थी।1
- Post by Gaurav Kumar Mishra1
- मुगेर जिला के झौआबहियार मे मकई की फसलों को विजिट करने पहुचे बसुधा सीड्स के टीएम मनोज कुमार1