logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जिला कांग्रेस ने मनरेगा श्रमिकों के साथ मेडिकल कॉलेज चौराहे पर किया प्रदर्शनखेजड़ी कटाई के विरूध हुए महापड़ाव व प्रदर्शन को जिला कांग्रेस का समर्थन l बीकानेर, 02.02.2026lभाजपा सरकार विकास की नहीं, बल्कि विनाश की राजनीति कर रही हैं-बिशनाराम सियाग भाजपा सरकार आने वाली पीढ़ियों का भविष्य अंधकार में धकेल रही है-मदनगोपाल मेघवाल जैसा कि आप सभी को विदित है कि केंद्र की तानाशाही भाजपा सरकार ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी के रूप में प्रचलित मनरेगा को समाप्त करने की साजिश रची है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देंशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी (देहात व शहर) के संयुक्त तत्वावधान में मेडिकल कॉलेज चौराहे पर मनरेगा श्रमिकों के साथ विरोध प्रदर्शन किया गया। जहां पर देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग, शहर अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल, लूणकरनसर प्रत्याशी डॉ. राजेन्द्र मूण्ड, पूर्व अध्यक्ष (शहर) यशपाल गहलोत, प्रदेश महासचिव जियाउर रहमान, महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव सिंवरी चौधरी, शहर महिला अध्यक्ष शशिकला राठौड़, एससी विभाग प्रदेश सदस्या डॉ. प्रीति मेघवाल, प्रदेश महासचिव महिला कांग्रेस नीरू चौधरी, पूर्व सदस्य राज्य सफाई कर्मचारी आयोग ओमप्रकाश लोहिया, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा, रा.गां.पं.रा. संगठन प्रदेश उपाध्यक्ष गजानन्द शर्मा, अभाव अभियोग अध्यक्ष श्रवणकुमार रामावत, ओ.बी.सी. प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव नवनीत कौर, प्रदेश सचिव यूथ कांग्रेस रविकान्त बाल्मीकि, खादी प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव मनोज गहलोत, प्रदेश सचिव एससी विभाग एड. जितेन्द्र नायक सहित अनेक पदाधिकारियों ने मनरेगा श्रमिकों को सम्बोधित किया। तत्पश्चात मेडिकल कॉलेज चौराहे से पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउण्ड पर राजस्थान के राज्य वृक्ष खेजड़ी कटाई को लेकर हो रहे महापड़ाव व आन्दोलन को पैदल यात्रा कर उपस्थित जिला कांग्रेस कमेटी, कांग्र्रेसजनों एवं मनरेगा श्रमिकों ने समर्थन दिया। खेजड़ी आन्दोलन को समर्थन देते हुए देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने कहा कि राजस्थान में भाजपा सरकार और कॉरपोरेट गठजोड़ के तहत सोलर कंपनियों को लाभ पहुँचाने के लिए राज्य वृक्ष खेजड़ी की अंधाधुंध कटाई की जा रही है। यह दोहरा हमला न सिर्फ रोजगार पर बल्कि हमारी प्रकृति, संस्कृति और आमग्रामीण जनजीवन की आत्मा पर सीधा प्रहार है। अगर खेजड़ी कटाई को नहीं रोका गया तो आने वाली पीढ़ियों का संास लेना मुश्किल हो जायेगा और सम्भव हो सकता हैं कि सोलर क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले गांव, कस्बों और शहरों को खाली करना पड़ जायें, और सांस लेने के लिए अन्यत्र विस्थापित होना पड़ जायें। भाजपा सरकार विकास की नहीं, बल्कि विनाश की राजनीति कर रही हैं। शहर अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल ने कहा कि खेजड़ी वृक्ष सदियों से राजस्थान के मरुस्थलीय पर्यावरण, पशुपालन, खेती और सांस्कृतिक परंपराओं का आधार रहा है। खेजड़ी जैसे पवित्र और जीवनदायी वृक्षों को सोलर परियोजनाओं के नाम पर कटवा कर भाजपा सरकार आने वाली पीढ़ियों का भविष्य अंधकार में धकेल रही है। पूर्व अध्यक्ष यशपाल गहलोेत ने कहा कि राजस्थान के राज्य वृक्ष खेजड़ी की कटाई पर तत्काल रोक लगाना सरकार की जिम्मेदारी है। यदि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार ने मजदूरों के अधिकारों और प्रकृति की रक्षा के प्रति संवेदनशीलता नहीं दिखाई, तो आगामी समय में जनआंदोलन सड़क से लेकर सदन तक अधिक तीव्र रूप लेगा। डॉ. राजेन्द्र मूण्ड ने कहा कि खेजड़ी सिर्फ एक पेड़ नहीं, बल्कि रेगिस्तान के परिस्थितिक तंत्र, पारंपरिक जीवन और सांस्कृतिक पहचान का अभिन्न हिस्सा है। ‘खेजड़ी’ की बड़ी संख्या में कटाई की जा रही हैं, जो कि “पर्यावरणीय आत्महत्या” और “धरोहर का विनाश” है। सौर परियोजनाओं के नाम पर भाजपा सरकार की सह पर वृक्षों को काटना और मिट्टी की जैव विविधता को नष्ट करना दीर्घकालिक रूप से आम जनजीवन के लिए नुकसानदेह हैं।शशिकला राठौड़ ने कहा कि राजस्थान की भाजपा सरकार खेजड़ी जैसे महत्वपूर्व वृक्षों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। उनका मानना है कि विकास और पर्यावरण संतुलन के बीच तालमेल बनाया जाना चाहिए, न कि पारंपरिक जीवन और प्राकृतिक संसाधनों को बलि चढ़ाकर विनाश किया जाना चाहिए। जियाउर रहमान ने कहा कि राजस्थान का राज्य वृक्ष खेजड़ी, जो हमारी सांस्कृतिक, धार्मिक और पर्यावरणीय पहचान का प्रतीक है, भाजपा सरकार की सत्ता और पूंजी के गठजोड़ का शिकार बन रहा है। खेजड़ी कटाई राजस्थान की प्रकृति, संस्कृति और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य पर सीधा हमला है।जिला महासचिव (संगठन) प्रहलादसिंह मार्शल ने बताया कि कमला बिश्नोई, गुमानाराम जाखड़, सुषाम बारूपाल, गोपीराम बिश्नोई, अमरीक सिंह, डॉ. पीके सरीन, केदारमल कठातला, नितिन वत्सस, राहुल जादूसंगत, जयकिशन गहलोत, एजाज अहमद पठान, मनोज किराडू, मुकेश जोशी, हाजिर खां, सरोज सरगरा, भीखाराम मेघवाल, पन्नाराम नायक, हरिप्रकाश वाल्मीकि, याकूब अली कल्लर, विजयसिंह शेखावत, मदन सियाग, करणी सिंह राजपुरोहित, मुरली गोदारा, प्रेमलता राठौड़, महबुब रंगरेज, रामनाथ आचार्य, मुमताज बानो, कामेश्वर प्रताप सिंह, राजकुमार सेन, मो. फारूक, कुलदीप भोजक, पूनमचन्द, मनीष डूडी, रामनिवास चौधरी, रितिक कंडारा, सुरेश वाल्मीकि, चुन्नीलाल देवड़ा, राकेश सांखला, किशन तंवर, ज्योति नरूका, अनिता, हेतराम, प्रमेश्वरीदेवी, अलीराजा, बलराम कूकणा, मनोज गोदारा, परमाराम थालोड, अजय बिश्नोई, अंकिता बिश्नोई, करणीसिंह, शलीना खान, अहमद अली भाटी, रिहकत समेजा, जगदीश गोदारा, कान्ता ंकंवर, सरोज कंवर, सोनु मेघवाल, कमल गोयल, जाकीर हुसैन, रामसिंह मेघवाल, अजय हल्दुनिया, मुरलीधर पन्नु, राजीराम, हिमान्शु गहलोत, बनवारीलाल बिश्नोई, टिकुराम, बाबुलाल मेघवाल, सुभाष, प्रेमाराम, ओमप्रकाश बारासा, संजयकुमार भाटी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहें।

19 hrs ago
user_Cityexpressnews
Cityexpressnews
Local News Reporter बीकानेर, बीकानेर, राजस्थान•

More news from Rajasthan and nearby areas
  • 1,,लोकसभा में राहुल की स्पीच पर हंगामा, कहा- मुझे बोलने नहीं दिया 2,संसद में टूटी मर्यादा: सांसद निलंबित, हंगामे के बीच कार्यवाही स्थगित 3,पीएम मोदी ने एनडीए सांसदों से कहा- सदन में मौजूद रहें, चर्चा में हिस्सा लें 4 भारत-अमेरिका व्यापार समझौता एक 'बड़ा निर्णय', देश को होगा लाभ: पीएम मोदी 5,राहुल गांधी ने उठाए सवाल, कहा- मोदी ने देश बेचा 6 ,कांग्रेस बोली- वॉशिंगटन में मोगैम्बो खुश, मोदी ने हार मानी 7,संविधान नहीं मान सकते, तो भारत छोड़ दें: सुप्रीम कोर्ट की Meta को फटकार 8,भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर अहम बातचीत, पीयूष गोयल संसद में बयान देंगे 9 ,पूर्व आर्मी चीफ नरवणे की सुरक्षा को खतरा, संजय राउत का बयान 10, 6 लोगों की मौत लेकिन शव 5 ही क्यों मिले? प्लेन क्रैश पर NCP नेता ने उठाए सवाल 11, पश्चिम बंगाल SIR विवाद पर बुधवार को 'सुप्रीम' सुनवाई 12, 'पुलिस गोली नहीं चलाएगी, तो क्या गोली खानी चाहिए'; CM योगी का बयान 13, डॉलर के मुकाबले रुपया 130 पैसे मजबूत, 90.20 पर आया 14, सर्राफा बाजार में तेजी, चांदी की दरों में ₹33700 का उछाल, सोना ₹8200 महंगा 15, सेंसेक्स 2073 अंक चढ़ा, निफ्टी भी 639 अंक ऊपर; अडाणी के शेयर 11% तक चढ़े
    1
    1,,लोकसभा में राहुल की स्पीच पर हंगामा, कहा- मुझे बोलने नहीं दिया
2,संसद में टूटी मर्यादा: सांसद निलंबित, हंगामे के बीच कार्यवाही स्थगित
3,पीएम मोदी ने एनडीए सांसदों से कहा- सदन में मौजूद रहें, चर्चा में हिस्सा लें
4 भारत-अमेरिका व्यापार समझौता एक 'बड़ा निर्णय', देश को होगा लाभ: पीएम मोदी
5,राहुल गांधी ने उठाए सवाल, कहा- मोदी ने देश बेचा
6 ,कांग्रेस बोली- वॉशिंगटन में मोगैम्बो खुश, मोदी ने हार मानी
7,संविधान नहीं मान सकते, तो भारत छोड़ दें: सुप्रीम कोर्ट की Meta को फटकार
8,भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर अहम बातचीत, पीयूष गोयल संसद में बयान देंगे
9 ,पूर्व आर्मी चीफ नरवणे की सुरक्षा को खतरा, संजय राउत का बयान
10, 6 लोगों की मौत लेकिन शव 5 ही क्यों मिले? प्लेन क्रैश पर NCP नेता ने उठाए सवाल
11, पश्चिम बंगाल SIR विवाद पर बुधवार को 'सुप्रीम' सुनवाई
12, 'पुलिस गोली नहीं चलाएगी, तो क्या गोली खानी चाहिए'; CM योगी का बयान
13, डॉलर के मुकाबले रुपया 130 पैसे मजबूत, 90.20 पर आया
14, सर्राफा बाजार में तेजी, चांदी की दरों में ₹33700 का उछाल, सोना ₹8200 महंगा
15, सेंसेक्स 2073 अंक चढ़ा, निफ्टी भी 639 अंक ऊपर; अडाणी के शेयर 11% तक चढ़े
    user_आईरा समाचार बीकानेर
    आईरा समाचार बीकानेर
    Journalist Bikaner, Rajasthan•
    1 hr ago
  • pyaro pyaro Rajasthan
    1
    pyaro pyaro Rajasthan
    user_Sakir Husen1983 news reporter 8824615723
    Sakir Husen1983 news reporter 8824615723
    Bikaner, Rajasthan•
    1 hr ago
  • बीकानेर 3 फ़रवरी 2026- राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा की वरिष्ठ नेता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती वसुंधरा राजे मंगलवार को मधुवन पहुँचीं, जहाँ उन्होंने पूर्व मंत्री, जननेता एवं गौचर-ओरण संरक्षण आंदोलन के अग्रणी देवी सिंह भाटी के फ़ार्म हाउस पर उनसे शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राजे ने श्री भाटी के साथ लगभग दो घंटे तक एकांत एवं आत्मीय वातावरण में गहन चर्चा की।बैठक के दौरान राज्य में गौचर एवं ओरण भूमि पर हो रहे अतिक्रमण, खेजड़ी वृक्षों की अवैध कटाई तथा पर्यावरण संतुलन से जुड़े विषयों पर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया गया। पूर्व मंत्री भाटी ने पूर्व मुख्यमंत्री को सीमांत व ग्रामीण क्षेत्रों में पारंपरिक चारागाहों के संरक्षण से जुड़ी जमीनी समस्याओं से अवगत कराया, जिस पर पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राजे ने गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए इन मुद्दों को नीति स्तर पर मजबूती से उठाने की आवश्यकता बताई।इसके साथ ही आगामी पंचायती राज एवं नगरीय निकाय चुनावों को लेकर संगठनात्मक रणनीति, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा जनसंपर्क को सशक्त बनाने के विषय में भी व्यापक चर्चा हुई। बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सक्रिय करते हुए जनहित के मुद्दों को केंद्र में रखकर आगे बढ़ना आवश्यक है।पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था, पर्यावरण संरक्षण एवं पारंपरिक जीवन-पद्धति की रक्षा भाजपा की प्राथमिकताओं में सदैव रही है और इन विषयों पर जनआंदोलन के रूप में सकारात्मक पहल की जानी चाहिए। वहीं पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी ने संगठनात्मक मजबूती और सामाजिक सरोकारों पर निरंतर संघर्ष की प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर विधायक यूनुस ख़ान, पूर्व यूआईटी चेयरमैन महावीर रांका सहित भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नेता उपस्थित रहे। भेंट को राजनीतिक, सामाजिक एवं संगठनात्मक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
    2
    बीकानेर 3 फ़रवरी 2026- राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा की वरिष्ठ नेता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती वसुंधरा राजे मंगलवार को मधुवन पहुँचीं, जहाँ उन्होंने पूर्व मंत्री, जननेता एवं गौचर-ओरण संरक्षण आंदोलन के अग्रणी  देवी सिंह भाटी के फ़ार्म हाउस पर उनसे शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राजे ने श्री भाटी के साथ लगभग दो घंटे तक एकांत एवं आत्मीय वातावरण में गहन चर्चा की।बैठक के दौरान राज्य में गौचर एवं ओरण भूमि पर हो रहे अतिक्रमण, खेजड़ी वृक्षों की अवैध कटाई तथा पर्यावरण संतुलन से जुड़े विषयों पर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया गया। पूर्व मंत्री भाटी ने पूर्व मुख्यमंत्री को सीमांत व ग्रामीण क्षेत्रों में पारंपरिक चारागाहों के संरक्षण से जुड़ी जमीनी समस्याओं से अवगत कराया, जिस पर पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राजे ने गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए इन मुद्दों को नीति स्तर पर मजबूती से उठाने की आवश्यकता बताई।इसके साथ ही आगामी पंचायती राज एवं नगरीय निकाय चुनावों को लेकर संगठनात्मक रणनीति, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा जनसंपर्क को सशक्त बनाने के विषय में भी व्यापक चर्चा हुई। बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सक्रिय करते हुए जनहित के मुद्दों को केंद्र में रखकर आगे बढ़ना आवश्यक है।पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था, पर्यावरण संरक्षण एवं पारंपरिक जीवन-पद्धति की रक्षा भाजपा की प्राथमिकताओं में सदैव रही है और इन विषयों पर जनआंदोलन के रूप में सकारात्मक पहल की जानी चाहिए। वहीं पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी ने संगठनात्मक मजबूती और सामाजिक सरोकारों पर निरंतर संघर्ष की प्रतिबद्धता दोहराई।
इस अवसर पर विधायक यूनुस ख़ान, पूर्व यूआईटी चेयरमैन महावीर रांका सहित भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नेता उपस्थित रहे। भेंट को राजनीतिक, सामाजिक एवं संगठनात्मक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
    user_Cityexpressnews
    Cityexpressnews
    Local News Reporter बीकानेर, बीकानेर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • Post by Bikaner local news
    1
    Post by Bikaner local news
    user_Bikaner local news
    Bikaner local news
    Local News Reporter बीकानेर, बीकानेर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • बीकानेर में बिश्नोई समाज के आह्वान पर सभी धर्म के लोग आज पर्यावरण बचाने के लिए एक मंच पर दिखे
    1
    बीकानेर में बिश्नोई समाज के आह्वान पर सभी धर्म के लोग आज पर्यावरण बचाने के लिए एक मंच पर दिखे
    user_SSSO News
    SSSO News
    पत्रकार Bikaner, Rajasthan•
    8 hrs ago
  • बीकानेर में आयोजित खेजड़ी बचाओ-प्रकृति बचाओ महापड़ाव में शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी का जनसंबोधन।
    1
    बीकानेर में आयोजित खेजड़ी बचाओ-प्रकृति बचाओ महापड़ाव में शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी का जनसंबोधन।
    user_आवाज़
    आवाज़
    Media company कोलायत, बीकानेर, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे रात को पहुंची...
    1
    पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे रात को पहुंची...
    user_News 7 NETWORK
    News 7 NETWORK
    पत्रकार श्रीडूंगरगढ़, बीकानेर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • बीकानेर, 3 फरवरी। बीकानेर के लिए 33 वर्षों बाद एक अत्यंत ऐतिहासिक एवं सौभाग्यपूर्ण अवसर जब पूज्य साध्वी ऋतंभरा जी का पावन आगमन बीकानेर नगरी में होने जा रहा है। उनके दिव्य सानिध्य में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य एवं आध्यात्मिक आयोजन किया जा रहा है। यह पावन कथा 22 फरवरी से 28 फरवरी तक पॉलिटेक्निक ग्राउंड, बीकानेर में आयोजित होगी। पूज्य साध्वी ऋतंभरा जी की ओजस्वी वाणी, आध्यात्मिक ऊर्जा और भगवत् कृपा से यह कथा न केवल आत्मिक शांति प्रदान करेगी, बल्कि जीवन को सकारात्मक दिशा भी देगी। सभी श्रद्धालुजन सपरिवार इस दिव्य आयोजन में सादर आमंत्रित हैं।
    1
    बीकानेर, 3 फरवरी। बीकानेर के लिए 33 वर्षों बाद एक अत्यंत ऐतिहासिक एवं सौभाग्यपूर्ण अवसर जब पूज्य साध्वी ऋतंभरा जी का पावन आगमन बीकानेर नगरी में होने जा रहा है। उनके दिव्य सानिध्य में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य एवं आध्यात्मिक आयोजन किया जा रहा है। यह पावन कथा 22 फरवरी से 28 फरवरी तक पॉलिटेक्निक ग्राउंड, बीकानेर में आयोजित होगी। पूज्य साध्वी ऋतंभरा जी की ओजस्वी वाणी, आध्यात्मिक ऊर्जा और भगवत् कृपा से यह कथा न केवल आत्मिक शांति प्रदान करेगी, बल्कि जीवन को सकारात्मक दिशा भी देगी। सभी श्रद्धालुजन सपरिवार इस दिव्य आयोजन में सादर आमंत्रित हैं।
    user_आईरा समाचार बीकानेर
    आईरा समाचार बीकानेर
    Journalist Bikaner, Rajasthan•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.