एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, 29 एटीएम कार्ड और नकदी बरामद एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, 29 एटीएम कार्ड और नकदी बरामद प्रयागराज कमिश्नरेट के गंगानगर जोन में थाना नवाबगंज पुलिस को एटीएम कार्ड बदलकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से विभिन्न बैंकों के कुल 29 एटीएम कार्ड तथा फ्रॉड से प्राप्त 8,000 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी एटीएम पर आने वाले लोगों को झांसे में लेकर उनका कार्ड बदल देते थे और बाद में उनके खातों से रुपये निकाल लेते थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि उन्होंने किन क्षेत्रों में कितनी वारदातों को अंजाम दिया है और क्या इस गिरोह में अन्य लोग भी शामिल हैं। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, 29 एटीएम कार्ड और नकदी बरामद एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, 29 एटीएम कार्ड और नकदी बरामद प्रयागराज कमिश्नरेट के गंगानगर जोन में थाना नवाबगंज पुलिस को एटीएम कार्ड बदलकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से विभिन्न बैंकों के कुल 29 एटीएम कार्ड तथा फ्रॉड से प्राप्त 8,000 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी एटीएम पर आने वाले लोगों को झांसे में लेकर उनका कार्ड बदल देते थे और बाद में उनके खातों से रुपये निकाल लेते थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि उन्होंने किन क्षेत्रों में कितनी वारदातों को अंजाम दिया है और क्या इस गिरोह में अन्य लोग भी शामिल हैं। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
- श्री सिद्धेश्वर नाथ पहाड़ी महादेव धाम में नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ और श्रीमद्भागवत कथा का होगा आयोजन मेजा, प्रयागराज। मेजा क्षेत्र के भटोती स्थित श्री सिद्धेश्वर नाथ पहाड़ी महादेव धर्मार्थ न्यास (चैरिटेबल ट्रस्ट) की ओर से नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ एवं सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन पिछले 13 वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न होगा। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम की शुरुआत 19 अगस्त 2026 को मंडप प्रवेश एवं पूजन के साथ होगी। इसके बाद 20 अगस्त 2026 से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया जाएगा। 26 अगस्त को कथा का समापन होगा, जबकि 27 अगस्त को पूर्णाहुति और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान प्रतिदिन सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक कथा का आयोजन होगा। इस अवसर पर दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। कार्यक्रम में प्रसिद्ध कथा वाचक श्री 108 श्री महंथ बृज बिहारी दास जी महाराज श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराएंगे। वहीं, आयोजन की पूरी व्यवस्था श्री सिद्धेश्वर नाथ पहाड़ी महादेव धर्मार्थ न्यास की ओर से की जा रही है। आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की है। इस धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। श्रद्धालुओं का मानना है कि इस प्रकार के आयोजनों से समाज में आध्यात्मिक चेतना, सामाजिक समरसता और धार्मिक आस्था को बढ़ावा मिलता है। जिसमें उपस्थित राजेश खन्ना,सुरेश,आकाश गुप्ता,पियुश गौतम, मोनू पटेल,सोनू पटेल ग्राम प्रधान समुन्दर आदि मौजूद रहे।1
- प्रयागराज प्रयागराज गौहनिया अनंत फूड प्लाज़ा का हुआ भव्य उदघाटन प्रयागराज शहर से 20किलोमीटर की दूरी पर गौहनिया में ओल्ड गौहनियां जसरा मार्ग पर फास्ट फूड का बेहतरीन विकल्प है वातानुकूलित सिटिंग व्यवस्था फैमिली केबिन आदि उपलब्ध है अनन्त फूड प्लाज़ा मुख्य रूप से शाकाहारी व्यंजन फास्ट फूड जूस एवं आइसक्रीम के अतिरिक्त बर्थडे पार्टी रिंग सेरेमनी आदि छोटे प्रोग्राम करने के लिए एक बेहतरीन विकल्प के रूप में उपलब्ध है इस शुभ अवसर पर डॉ. निरंजन राय डॉ. निखिल कुशवाहा शकील खान वरिष्ठ पत्रकार मु. हमज़ाह शोहरत डायरेक्टर जीपी न्यूज़ इंडिया एवं दर्जनो लोग उपस्थित रहे चैनल को सब्सक्राइब करें लाइक करें और शेयर करें उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से जीपी न्यूज़ इंडिया आज का भारत के लिए शकील खान की खास रिपोर्ट1
- शाहजहांपुर में हुई घटना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित का बयान। शाहजहांपुर में हुई घटना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित का बयान।1
- पूर्व विधायक उदयभान करवरिया ने कार्यकर्ताओं की नाराजगी पर जताई चिंता, एकजुट होकर भाजपा को मजबूत करने की अपील मेजा, प्रयागराज। मेजा क्षेत्र में मंगलवार को आयोजित भाजपा के कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं की नाराजगी सामने आने पर पूर्व विधायक उदयभान करवरिया ने गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित और पुराने कार्यकर्ता हैं, जिनके सम्मान और योगदान की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। उदयभान करवरिया ने कहा कि पार्टी के प्रत्येक पुराने एवं मूल कार्यकर्ता की भाजपा में पहले भी सम्मानजनक जगह थी और आगे भी बनी रहेगी। उन्होंने मंगलवार के कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन संगठन को मजबूती देते हैं, लेकिन यदि किसी भी स्तर पर पुराने कार्यकर्ताओं या मंडल अध्यक्षों का अपमान हुआ है तो यह चिंताजनक विषय है और ऐसी स्थिति दोबारा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर संगठन को सर्वोपरि रखने की अपील की। करवरिया ने कहा कि मेजा विधानसभा से भविष्य में भाजपा जिस किसी को भी प्रत्याशी बनाएगी, पार्टी के सभी मूल कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर उसके समर्थन में पूरी ताकत से काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा की जीत और संगठन की मजबूती ही सभी कार्यकर्ताओं का सर्वोच्च लक्ष्य होना चाहिए। पूर्व विधायक ने विश्वास जताया कि भाजपा परिवार आपसी संवाद और समन्वय के माध्यम से सभी मतभेद दूर कर एकजुट होकर आगामी चुनावों में सफलता प्राप्त करेगा। पूर्व विधायक उदयभान करवरिया ने कार्यकर्ताओं की नाराजगी पर जताई चिंता, एकजुट होकर भाजपा को मजबूत करने की अपील मेजा, प्रयागराज। मेजा क्षेत्र में मंगलवार को आयोजित भाजपा के कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं की नाराजगी सामने आने पर पूर्व विधायक उदयभान करवरिया ने गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित और पुराने कार्यकर्ता हैं, जिनके सम्मान और योगदान की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। उदयभान करवरिया ने कहा कि पार्टी के प्रत्येक पुराने एवं मूल कार्यकर्ता की भाजपा में पहले भी सम्मानजनक जगह थी और आगे भी बनी रहेगी। उन्होंने मंगलवार के कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन संगठन को मजबूती देते हैं, लेकिन यदि किसी भी स्तर पर पुराने कार्यकर्ताओं या मंडल अध्यक्षों का अपमान हुआ है तो यह चिंताजनक विषय है और ऐसी स्थिति दोबारा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर संगठन को सर्वोपरि रखने की अपील की। करवरिया ने कहा कि मेजा विधानसभा से भविष्य में भाजपा जिस किसी को भी प्रत्याशी बनाएगी, पार्टी के सभी मूल कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर उसके समर्थन में पूरी ताकत से काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा की जीत और संगठन की मजबूती ही सभी कार्यकर्ताओं का सर्वोच्च लक्ष्य होना चाहिए। पूर्व विधायक ने विश्वास जताया कि भाजपा परिवार आपसी संवाद और समन्वय के माध्यम से सभी मतभेद दूर कर एकजुट होकर आगामी चुनावों में सफलता प्राप्त करेगा।1
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जंतर मंतर पर क्या कहा सुनिए वायरल वीडियो Pm साहब का सुने1
- अनियंत्रित बस सड़क के किनारे फुटपाथ पर बने दुकानों में घुसी, दो दुकानदार घायल नैनी कोतवाली क्षेत्र स्थित नई बाजार, सरगम तिराहे के समीप एक अनुबंधित बस ओवरटेक के प्रयास में सड़क के किनारे (फुटपाथ) पर स्थित दुकानों को रौंदा। दो दुकानदार घायल। एक दुकानदार का पैर फैक्चर। जबकि एक जख्मी। ददरी तालुका, छिवकी के रहने वाले दोनों घायलों को पास के ही प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज के लिए कराया गया दाखिल। बस की चपेट में एक बाइक भी आ गई। जो क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना करने वाली बस को पुलिस ने पकड़ा, चालक को लिया हिरासत में, जांच जारी। पूछताछ के दौरान चालक ने बताया कि वह ब्लड डोनेट कर बस लेकर आगे की ओर जा रहा था। जबकि प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चालक ने सवारियों को बैठने के लिए बस को ओवरटेक किया। तभी दुर्घटना घट गई।1