Shuru
Apke Nagar Ki App…
Jharkhand Pakur Bhavana A wala pura Rasta Tut chuka hai Dhoni per Jaane wala Rasta
Kausar Shekh
Jharkhand Pakur Bhavana A wala pura Rasta Tut chuka hai Dhoni per Jaane wala Rasta
More news from बिहार and nearby areas
- बिहार बांका- जिले के बाराहाट प्रखंड के कैतपुरा गांव में प्रेम प्रसंग का मामला अब पंचायत तक पहुंच गया है। लड़की पक्ष की ओर से बुलाई गई पंचायत में गांव के लोग तो जुटे, लेकिन लड़का पक्ष का कोई भी सदस्य मौके पर नहीं पहुंचा। घंटों तक इंतजार होता रहा, लेकिन जब प्रेमी छोटू कुमार के परिजन नहीं आए तो ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई और माहौल गरमा गया। इसी दौरान पंचायत में मौजूद मुखिया निजाम दुर्रानी ने लोगों को समझाते हुए कहा कि इतना कुछ होने के बाद लड़के को खुद आगे आकर शादी कर लेनी चाहिए, ताकि समाज में शांति व्यवस्था बनी रह सके। हालांकि, लड़का पक्ष की गैरमौजूदगी के कारण पंचायत में कोई ठोस फैसला नहीं हो सका। फिलहाल गांव में इस मामले को लेकर चर्चा तेज है और सबकी नजर अब आगे की कार्रवाई पर टिकी हुई है। बांका से बिकाश शर्मा की रिपोर्ट1
- Post by N.k.choudhary1
- आरा गर्मी बढ़ते ही आग लगी की घटनाओं में वृद्धि हो गई है और एक बार फिर से गेहूं के खेत में अचानक लगी आग ने कई बीघा खेत में लगी फसल को अपने आगोश में ले लिया और देखते ही देखते किसानों को उनकी आंखों के सामने उनकी गाढ़ी कमाई और मेहनत से लगाया हुआ गेहूं का फसल जलकर राख हो गया भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड के सरना पंचायत के दियर में लगी गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई और तेज हवा के झोंके के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया और देखते ही देखते तकरीबन 20 से 25 बीघा में लगी फसल को अपनी चपेट में ले लिया इस आग लगी की घटना में लाखों रुपए की क्षति किसानों को हुई है आग लगने की सूचना स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड की टीम को दी लेकिन मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम के पहुंचने के पहले ही गेहूं का फसल जलकर राख हो गया वही इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को फसल क्षति का आकलन कर मुआवजा देने की मांग की है1
- भागलपुर जिला के सनौला प्रखंड के सनोखर इंडियन गैस एजेंसी का कालाबाजारी गैस का वीडियो तेजी से वायरलहो रहा है जो कस्टमर के द्वारा गैस को बगैर बुक किया गैस का कालाबाजारी किया गया1
- Post by SR AMIT NEWS1
- भागलपुर जिले के सन्हौला प्रखंड के सनोखर से एक बड़ी लापरवाही और गड़बड़ी का मामला सामने आ रहा है। यहां इंडियन गैस एजेंसी पर गंभीर आरोप लगे हैं कि गैस कनेक्शन और सिलेंडर वितरण में भारी अनियमितता की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गैस किसी और के नाम पर बुक होती है, लेकिन डिलीवरी किसी दूसरे व्यक्ति को दे दी जाती है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस गड़बड़ी के कारण असली उपभोक्ताओं को समय पर गैस नहीं मिल पा रही है, जबकि कुछ लोगों को गलत तरीके से फायदा पहुंचाया जा रहा है। इससे न सिर्फ लोगों को आर्थिक नुकसान हो रहा है, बल्कि सरकारी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। मामले की जानकारी मिलने के बाद इलाके में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। लोग मांग कर रहे हैं कि गैस एजेंसी की जांच की जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। अब देखना होगा कि प्रशासन इस पूरे मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और आम जनता को कब तक न्याय मिल पाता है। un _भोला_____, सनोखर, सन्हौला, भागलपुर।1
- Post by N.k.choudhary1
- बिहार बांका -में अप्रैल की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। दोपहर में बढ़ती तपिश और लू की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। डीएम नवदीप शुक्ला ने सभी विभागों, सीओ और बीडीओ को सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा है कि छह अप्रैल से लू प्रभावित लोगों की रोजाना रिपोर्ट जिला मुख्यालय को भेजी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग को अस्पतालों में दवा, ग्लूकोज और जरूरी संसाधन उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए हैं, वहीं पीएचईडी और नगर निकाय को पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा गया है। खासकर बस स्टैंड, बाजार और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पानी की विशेष व्यवस्था होगी। प्रशासन ने साफ किया है कि इस बार लू को लेकर कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। आम लोगों से भी अपील की गई है कि दोपहर में बाहर निकलने से बचें और सावधानी बरतें।1
- Post by Umakant poddar 97095005121