Shuru
Apke Nagar Ki App…
Rajevishnoi rawla
More news from राजस्थान and nearby areas
- अजमेर से बड़ी खबर सामने आई है। आना सागर झील के रामप्रसाद घाट पर एक युवक ने हाई वोल्टेज ड्रामा करते हुए अचानक झील में छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास शुरू किया। युवक को बाहर निकालने के लिए सिविल डिफेंस की टीम को बुलाया गया, जिसने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित झील से बाहर निकाल लिया। झील से बाहर आते ही युवक ने हंगामा शुरू कर दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवक को काबू में किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और उसके परिजनों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। घटना के बाद घाट पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।1
- Post by Kailash Fulwari1
- नसीराबाद की यातायात व्यवस्था मात्र दो ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के भरोसे दुकानों के बाहर खड़े वाहन बने सिरदर्द1
- नागौर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया चिकित्सा संस्थानों का औचक निरीक्षण हीट वेव प्रबंधन एवं बालिकाओं के एचपीवी टीकाकरण को लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जुगल किशोर सैनी ने मंगलवार को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रोल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोड़वा तथा उप स्वास्थ्य केंद्र अठीयासन का निरीक्षण कर चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर सैनी ने निरीक्षण के दौरान अस्पतालों में उपलब्ध दवाइयों, साफ-सफाई व्यवस्था, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं, रिकॉर्ड संधारण तथा कार्मिकों की उपस्थिति की समीक्षा की। उन्होंने वर्तमान गर्मी एवं हीट वेव की स्थिति को देखते हुए चिकित्सा संस्थानों में आवश्यक दवाइयों, ओआरएस, पेयजल, शीतल कक्ष तथा आपातकालीन उपचार व्यवस्था सुचारु रखने के निर्देश दिए। साथ ही आमजन को लू से बचाव संबंधी जागरूकता गतिविधियां चलाने के लिए कहा। डॉ. जुगल किशोर सैनी ने 15 वर्ष तक की बालिकाओं के एचपीवी टीकाकरण अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए चिकित्सा स्टाफ को निर्देश दिए कि वे विद्यालय स्तर पर जाकर बालिकाओं एवं अभिभावकों को एचपीवी टीके के महत्व के बारे में जागरूक करें तथा पात्र बालिकाओं का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यह टीका सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम में महत्वपूर्ण है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नियमित टीकाकरण, संस्थागत प्रसव, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं, लैब जांच, दवा वितरण, जननी सुरक्षा योजनाओं तथा रोगी हित सेवाओं को प्रभावी रूप से संचालित करने के निर्देश भी दिए। साथ ही समय पर ओपीडी संचालन, मरीजों से संवेदनशील व्यवहार तथा शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। इसके अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डिड़िया कलाँ का भी दौरा किया। यहां उन्होंने स्कूल स्टाफ एवं छात्राओं से संवाद कर एचपीवी टीकाकरण के प्रति जागरूक किया तथा अधिकाधिक बालिकाओं को टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के समन्वय से यह अभियान सफल बनाया जाएगा।4
- हीट वेव अलर्ट के बीच CMHO का औचक निरीक्षण, अस्पतालों में व्यवस्थाओं की परखी हकीकत; HPV टीकाकरण पर दिया जोर नागौर। भीषण गर्मी और हीट वेव के खतरे के बीच चिकित्सा व्यवस्थाओं को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जुगल किशोर सैनी ने मंगलवार को जिले के विभिन्न चिकित्सा संस्थानों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने रोल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बोड़वा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और अठीयासन उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डॉ. सैनी ने अस्पतालों में दवाइयों की उपलब्धता, साफ-सफाई, पेयजल, बिजली आपूर्ति, मरीजों को दी जा रही सुविधाओं, रिकॉर्ड संधारण और स्टाफ की उपस्थिति को बारीकी से परखा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि हीट वेव को देखते हुए ओआरएस, जरूरी दवाइयां, शीतल कक्ष और आपातकालीन उपचार व्यवस्था हर हाल में दुरुस्त रहे। उन्होंने चिकित्सा स्टाफ को निर्देशित किया कि आमजन को लू से बचाव के लिए जागरूक करने हेतु विशेष अभियान चलाएं। गांव-गांव तक पहुंचकर लोगों को सावधानियों की जानकारी दी जाए, ताकि गर्मी से होने वाली बीमारियों पर नियंत्रण पाया जा सके। वहीं, 15 वर्ष तक की बालिकाओं के एचपीवी टीकाकरण अभियान की समीक्षा करते हुए उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी पात्र बालिका को टीकाकरण से वंचित नहीं रखा जाए। स्कूलों में जाकर छात्राओं और अभिभावकों को टीके के महत्व के बारे में समझाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि यह टीका सर्वाइकल कैंसर से बचाव में बेहद कारगर है। निरीक्षण के दौरान नियमित टीकाकरण, संस्थागत प्रसव, मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, लैब जांच, दवा वितरण और जननी सुरक्षा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी जोर दिया गया। साथ ही ओपीडी समय पर संचालित करने, मरीजों से संवेदनशील व्यवहार रखने और शिकायतों का तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए। डॉ. सैनी ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डिड़िया कलां का भी दौरा कर छात्राओं से संवाद किया और एचपीवी टीकाकरण के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग के बेहतर समन्वय से ही यह अभियान सफल होगा।1
- लीलिया के एक सफल बिजनेसमैन श्री मान भंवर सिंह जी के सुपुत्र की बारात प्रस्थान हेलीकॉप्टर द्वारा भाई को शादी की बहुत बहुत शुभकामनाएं आपका जीवन खुशहाल हो1
- राजस्थान के टोंक में एक युवक बाइक से जा रहा था, तभी अचानक एक कुत्ता उस पर झपट पड़ा। हमले के कारण युवक बाइक समेत गिर गया, लेकिन कुत्ता उस पर लगातार हमला करता रहा। घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोग हैरान हैं।1
- जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के निदेश पर शहर में दहशत गर्दो पर कार्रवाई, दरगाह थाना पुलिस ने तारागढ़ के कच्चे रास्ते पर धरादार हथियार लेकर घूम रहा युवक को किया गिरफ्तार, दरग़ाह से तारागढ़ जाने वाले कच्चे रास्ते पर युवक छुर्रा लेकर घूमते हुए आरोपी की किया गिफ्तार, दरग़ाह थाना के एएसआई हुक्मारमा मुखबिर की सूचना पर आरोपी को किया गिरफ्तार,1
- Post by Kailash Fulwari1