logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पेट्रोल पंप पर 'दबंगई' का हाई-वोल्टेज ड्रामा! नशे में धुत रईसजादों ने काटा हंगामा,युवक को पीटा पेट्रोल पंप पर 'दबंगई' का हाई-वोल्टेज ड्रामा! नशे में धुत रईसजादों ने काटा हंगामा,युवक को पीटा बेनीगंज (हरदोई): पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने गए एक युवक के साथ दबंगों द्वारा मारपीट और जानलेवा हमले की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना बेनीगंज थाना क्षेत्र के मरेहरा मोड़ स्थित एक पेट्रोल पंप की है।पीड़ित जितेंद्र सिंह (पुत्र अभयपाल सिंह) ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने निजी काम से कोथावाँ आए थे। मरेहरा मोड़ के पास पेट्रोल पंप पर जब वह तेल लेने रुके, तभी बोलेरो और मोटरसाइकिल सवार कुछ युवकों ने उन्हें घेर लिया। बात सिर्फ पेट्रोल को लेकर शुरू हुई थी, लेकिन देखते ही देखते दबंग गाली-गलौज और मारपीट पर उतारू हो गए।आरोप है कि हमलावर पूरी तरह नशे में धुत थे। मारपीट के दौरान जितेंद्र की कमीज तक फट गई। हद तो तब हो गई जब घटना की सूचना पुलिस चौकी को दी गई, तो भागने की फिराक में दबंगों ने जितेंद्र पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश भी की।जितेंद्र ने अपनी शिकायत में हमलावरों की गाड़ियों के नंबर भी पुलिस को सौंपे हैं।पीड़ित ने प्रभारी निरीक्षक से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गुहार लगाई है। अब देखना यह है कि खाकी इन 'नशेड़ी' दबंगों पर कब तक शिकंजा कसती है। #हरदोई_बवाल #पेट्रोल_पंप_कांड #दबंगई_का_तांडव #बोलेरो_गैंग_का_खौफ #नशेड़ी_गुंडे_सावधान #बेनीगंज_क्राइम_न्यूज़ #खाकी_का_खौफ_कहाँ? #पेट्रोल_पंप_पर_गदर #कुचलने_की_साजिश #यूपी_पुलिस_एक्शन_चाहिए #HardoiPolice #UPPolice #Beniganj #Kothawan #HardoiNews

2 hrs ago
user_Manoj Sahara
Manoj Sahara
हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
0a4a479f-768c-41c2-b5e3-6c7284bae3d6

पेट्रोल पंप पर 'दबंगई' का हाई-वोल्टेज ड्रामा! नशे में धुत रईसजादों ने काटा हंगामा,युवक को पीटा पेट्रोल पंप पर 'दबंगई' का हाई-वोल्टेज ड्रामा! नशे में धुत रईसजादों ने काटा हंगामा,युवक को पीटा बेनीगंज (हरदोई): पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने गए एक युवक के साथ दबंगों द्वारा मारपीट और जानलेवा हमले की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना बेनीगंज थाना क्षेत्र के मरेहरा मोड़ स्थित एक पेट्रोल पंप की है।पीड़ित जितेंद्र सिंह (पुत्र अभयपाल सिंह) ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने निजी काम से कोथावाँ आए थे। मरेहरा मोड़ के पास पेट्रोल पंप पर जब वह तेल लेने रुके, तभी बोलेरो और मोटरसाइकिल सवार कुछ युवकों ने उन्हें घेर लिया। बात सिर्फ पेट्रोल को लेकर शुरू हुई थी, लेकिन देखते ही देखते दबंग गाली-गलौज और मारपीट पर उतारू हो गए।आरोप है कि हमलावर पूरी तरह नशे में धुत थे। मारपीट के दौरान जितेंद्र की कमीज तक फट गई। हद तो तब हो गई जब घटना की सूचना पुलिस चौकी को दी गई, तो भागने की फिराक में दबंगों ने जितेंद्र पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश भी की।जितेंद्र ने अपनी शिकायत में हमलावरों की गाड़ियों के नंबर भी पुलिस को सौंपे हैं।पीड़ित ने प्रभारी निरीक्षक से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गुहार लगाई है। अब देखना यह है कि खाकी इन 'नशेड़ी' दबंगों पर कब तक शिकंजा कसती है। #हरदोई_बवाल #पेट्रोल_पंप_कांड #दबंगई_का_तांडव #बोलेरो_गैंग_का_खौफ #नशेड़ी_गुंडे_सावधान #बेनीगंज_क्राइम_न्यूज़ #खाकी_का_खौफ_कहाँ? #पेट्रोल_पंप_पर_गदर #कुचलने_की_साजिश #यूपी_पुलिस_एक्शन_चाहिए #HardoiPolice #UPPolice #Beniganj #Kothawan #HardoiNews

More news from हरदोई and nearby areas
  • Post by Shivam Nagar
    1
    Post by Shivam Nagar
    user_Shivam Nagar
    Shivam Nagar
    इंडस्ट्रियल एरिया, हरदोई•
    15 hrs ago
  • बिलग्राम (हरदोई): थाना बिलग्राम क्षेत्र के ग्राम अतरछा खुर्द में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब खेतों के बीच बने एक बंगले में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और बंगले में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित रामचरण (पुत्र खगा) ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि संभलने का मौका तक नहीं मिला। आग की चपेट में आकर एक चारपाई, एक रजाई, दो कंबल तथा तीन ट्रॉली पैरा पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और लोग आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। सूचना मिलते ही फायर सर्विस टीम मौके पर पहुंची। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे आसपास के खेतों और अन्य संपत्ति को बचा लिया गया। आग बुझाने में अशोक कुमार द्विवेदी, करुणा शंकर पांडेय, आशीष और दीपक की अहम भूमिका रही। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। घटना में पीड़ित को भारी नुकसान हुआ है। स्थानीय प्रशासन से मुआवजे की मांग उठने लगी है।
    1
    बिलग्राम (हरदोई): थाना बिलग्राम क्षेत्र के ग्राम अतरछा खुर्द में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब खेतों के बीच बने एक बंगले में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और बंगले में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।
पीड़ित रामचरण (पुत्र खगा) ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि संभलने का मौका तक नहीं मिला। आग की चपेट में आकर एक चारपाई, एक रजाई, दो कंबल तथा तीन ट्रॉली पैरा पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और लोग आग बुझाने के प्रयास में जुट गए।
सूचना मिलते ही फायर सर्विस टीम मौके पर पहुंची। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे आसपास के खेतों और अन्य संपत्ति को बचा लिया गया। आग बुझाने में अशोक कुमार द्विवेदी, करुणा शंकर पांडेय, आशीष और दीपक की अहम भूमिका रही।
फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। घटना में पीड़ित को भारी नुकसान हुआ है। स्थानीय प्रशासन से मुआवजे की मांग उठने लगी है।
    user_Himanshu Lala Sampadak Janata
    Himanshu Lala Sampadak Janata
    बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • गरीब मरीजों को राहत, सरकारी अस्पतालों में बाहर से दवा मंगाने पर डॉक्टरों पर होगी कार्रवाई #breakingnews #hindinews #viral
    1
    गरीब मरीजों को राहत, सरकारी अस्पतालों में बाहर से दवा मंगाने पर डॉक्टरों पर होगी कार्रवाई  #breakingnews #hindinews #viral
    user_मोनू शुक्ला
    मोनू शुक्ला
    बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • हरदोई के बिलग्राम विकासखंड के ग्राम बिरौरी में विकास की “नई परिभाषा” लिखी जा रही है। मानक विहीन इंटरलॉकिंग बिछ रही है और जिम्मेदारों की आँखों पर शायद विकास का चश्मा चढ़ा है। जनता पूछ रही है – क्या यही है गुणवत्ता की गारंटी? या फिर कागज़ों में ही सड़कें मजबूत बनती हैं?
    1
    हरदोई के बिलग्राम विकासखंड के ग्राम बिरौरी में विकास की “नई परिभाषा” लिखी जा रही है।
मानक विहीन इंटरलॉकिंग बिछ रही है और जिम्मेदारों की आँखों पर शायद विकास का चश्मा चढ़ा है।
जनता पूछ रही है – क्या यही है गुणवत्ता की गारंटी?
या फिर कागज़ों में ही सड़कें मजबूत बनती हैं?
    user_सदन तक
    सदन तक
    Media Consultant बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • हरदोई। शाहाबाद से हरदोई की ओर जा रहे एक युवक का नीरपुर गन्नू के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि सड़क निर्माण कार्य के चलते अचानक बनाए गए डायवर्जन के कारण यह दुर्घटना हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक मोटरसाइकिल से जा रहा था, तभी असंतुलन बिगड़ने से वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा इतना गंभीर था कि मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल युवक की पहचान सुफियान के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पात गड़ी चांद का निवासी बताया जा रहा है, जबकि वर्तमान में वह शाहजहांपुर में रह रहते हैं स्थानीय लोगों ने तुरंत मानवीयता दिखाते हुए एंबुलेंस सेवा (108) को सूचना दी। एंबुलेंस के पहुंचने के बाद युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शाहाबाद में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण कार्य के दौरान न तो कोई उचित संकेतक लगाए गए हैं और न ही सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं, जिसके चलते आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। गंभीर बात यह रही कि हादसे के बाद भी पुलिस समय पर मौके पर नहीं पहुंची। लगभग एक घंटे बाद पुलिस की ओर से संपर्क किया गया, जिससे लोगों में नाराजगी देखने को मिली।
    4
    हरदोई। शाहाबाद से हरदोई की ओर जा रहे एक युवक का नीरपुर गन्नू के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि सड़क निर्माण कार्य के चलते अचानक बनाए गए डायवर्जन के कारण यह दुर्घटना हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक मोटरसाइकिल से जा रहा था, तभी असंतुलन बिगड़ने से वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
हादसा इतना गंभीर था कि मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल युवक की पहचान सुफियान के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पात गड़ी चांद का निवासी बताया जा रहा है, जबकि वर्तमान में वह शाहजहांपुर में रह रहते हैं 
स्थानीय लोगों ने तुरंत मानवीयता दिखाते हुए एंबुलेंस सेवा (108) को सूचना दी। एंबुलेंस के पहुंचने के बाद युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शाहाबाद में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण कार्य के दौरान न तो कोई उचित संकेतक लगाए गए हैं और न ही सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं, जिसके चलते आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।
गंभीर बात यह रही कि हादसे के बाद भी पुलिस समय पर मौके पर नहीं पहुंची। लगभग एक घंटे बाद पुलिस की ओर से संपर्क किया गया, जिससे लोगों में नाराजगी देखने को मिली।
    user_Journalist,Abdheshkumar
    Journalist,Abdheshkumar
    Graphic designer Shahabad, Hardoi•
    29 min ago
  • #हरदोई में भगवान राम पर अभद्र टिप्पणी करने वाले यदुनंदन का स्वागत,आस्था पर चोट... हरदोई में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम और माता कौशल्या पर अभद्र टिप्पणी करने वाले यदुनंदन लाल वर्मा का भीम आर्मी ने भव्य स्वागत किया।दो दिन पहले वायरल हुए विवादित वीडियो ने पूरे देश में आक्रोश फैला दिया था।पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर यदुनंदन को गिरफ्तार किया,आज अदालत से जमानत मिलने के बाद समर्थकों और आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं ने सड़क पर नारेबाजी और भाषणबाजी के साथ यदुनंदन का स्वागत किया। यह स्वागत केवल एक व्यक्ति का नहीं,बल्कि हिंदू आस्था और सामाजिक मर्यादा पर खुले तौर पर चोट है।सबसे बड़ा सवाल यह है कि प्रशासन ने इस आयोजन के लिए अनुमति कैसे दी? क्या कानून और संवेदनशील धार्मिक भावनाओं के बीच कोई संतुलन रखा गया,या इसे राजनीतिक नुमाइश माना गया? अगर अनुमति नहीं थी, तो प्रशासन की निष्क्रियता पर गंभीर सवाल उठते हैं। यह घटनाक्रम साफ़ करता है कि समाज और राजनीति में धार्मिक जिम्मेदारी और मर्यादा अब किनारे रख दी गई है।ईश्वर का अपमान करने वाले का खुले आम स्वागत,नारेबाजी और जुलूस ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।अब प्रशासन और समाज के लिए चुनौती यह है कि ऐसे मामलों में संवेदनशीलता और कार्रवाई कब तक दिखाते हैं।यह केवल टिप्पणी का मामला नहीं,बल्कि धार्मिक भावनाओं और जिम्मेदार राजनीतिक व्यवहार के बीच सीधा टकराव बन गया है।
    1
    #हरदोई में भगवान राम पर अभद्र टिप्पणी करने वाले यदुनंदन का स्वागत,आस्था पर चोट...
हरदोई में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम और माता कौशल्या पर अभद्र टिप्पणी करने वाले यदुनंदन लाल वर्मा का भीम आर्मी ने भव्य स्वागत किया।दो दिन पहले वायरल हुए विवादित वीडियो ने पूरे देश में आक्रोश फैला दिया था।पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर यदुनंदन को गिरफ्तार किया,आज अदालत से जमानत मिलने के बाद समर्थकों और आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं ने सड़क पर नारेबाजी और भाषणबाजी के साथ यदुनंदन का स्वागत किया।
यह स्वागत केवल एक व्यक्ति का नहीं,बल्कि हिंदू आस्था और सामाजिक मर्यादा पर खुले तौर पर चोट है।सबसे बड़ा सवाल यह है कि प्रशासन ने इस आयोजन के लिए अनुमति कैसे दी? क्या कानून और संवेदनशील धार्मिक भावनाओं के बीच कोई संतुलन रखा गया,या इसे राजनीतिक नुमाइश माना गया? अगर अनुमति नहीं थी, तो प्रशासन की निष्क्रियता पर गंभीर सवाल उठते हैं।
यह घटनाक्रम साफ़ करता है कि समाज और राजनीति में धार्मिक जिम्मेदारी और मर्यादा अब किनारे रख दी गई है।ईश्वर का अपमान करने वाले का खुले आम स्वागत,नारेबाजी और जुलूस ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।अब प्रशासन और समाज के लिए चुनौती यह है कि ऐसे मामलों में संवेदनशीलता और कार्रवाई कब तक दिखाते हैं।यह केवल टिप्पणी का मामला नहीं,बल्कि धार्मिक भावनाओं और जिम्मेदार राजनीतिक व्यवहार के बीच सीधा टकराव बन गया है।
    user_रवि प्रकाश शुक्ला
    रवि प्रकाश शुक्ला
    Shahabad, Hardoi•
    14 hrs ago
  • हरदोई में 'मौत' के साथ सेल्फी:रील बनाने के चक्कर में 'यमराज' को फ्लाइंग किस! "रील के लिए जान दांव पर न लगाएं, क्योंकि जिंदगी में 'रीटेक' का मौका नहीं मिलता........ #Hardoi #HardoiPolice #ViralVideo #ReelAddiction #HardoiNews #StuntGoneWrong #UPPolice #SocialMediaCraze #RoadSafety #SafeDriving #LifeIsPrecious #DontRiskYourLife #SafetyFirst #सड़क_सुरक्षा #सावधान_रहें #Hariyawan #ReelKeChakkarMein #StuntBaazi #YumrajSeMulaqat #ActionAgainstStunts #HardoiViral
    1
    हरदोई में 'मौत' के साथ सेल्फी:रील बनाने के चक्कर में 'यमराज' को फ्लाइंग किस!
"रील के लिए जान दांव पर न लगाएं, क्योंकि जिंदगी में 'रीटेक' का मौका नहीं मिलता........
#Hardoi #HardoiPolice #ViralVideo #ReelAddiction #HardoiNews #StuntGoneWrong #UPPolice #SocialMediaCraze
#RoadSafety #SafeDriving #LifeIsPrecious #DontRiskYourLife #SafetyFirst #सड़क_सुरक्षा #सावधान_रहें
#Hariyawan #ReelKeChakkarMein #StuntBaazi #YumrajSeMulaqat #ActionAgainstStunts #HardoiViral
    user_Manoj Sahara
    Manoj Sahara
    हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • फर्रुखाबाद। जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आज 'छात्रवृत्ति एवं राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना' के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिलाधिकारी (कलेक्टर) आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में और कायमगंज की लोकप्रिय विधायक डॉ. सुरभि सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में अत्यंत हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। विशिष्ट अतिथियों और अधिकारियों की मौजूदगी कार्यक्रम में शासन की योजनाओं को धरातल पर उतारने वाले समाज कल्याण विभाग के मुख्य अधिकारी तथा अनुसूचित जनजाति (ST) समाज कल्याण विभाग के अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों और विश्वविद्यालयों के सम्मानित शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के अभिभावक भी मौजूद रहे, जिन्होंने सरकार की इस पहल की सराहना की। पीड़ित परिवारों को मिली आर्थिक सहायता कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत पात्र पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता के स्वीकृति पत्र और प्रमाण पत्र वितरित किए गए। विधायक डॉ. सुरभि सिंह और जिलाधिकारी ने संयुक्त रूप से लाभार्थियों को प्रमाण पत्र सौंपे। जिलाधिकारी ने बताया कि सहायता राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से प्रेषित कर दी गई है, जिससे पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित हुई है। छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से आयोजित इस सभा में मेडिकल कॉलेज और अन्य प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों से आए छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति (स्कॉलरशिप) प्रदान की गई। विधायक डॉ. सुरभि सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए उन्हें कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए यह आर्थिक मदद उनके करियर की दिशा में एक बड़ा संबल साबित होगी। सर्व-समाज की भागीदारी वितरण समारोह की मुख्य विशेषता सभी समुदायों के मेधावी और जरूरतमंद बच्चों की सहभागिता रही। समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने जोर देकर कहा कि बिना किसी भेदभाव के समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाना ही प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्य बिंदु: मुख्य अतिथि: विधायक डॉ. सुरभि सिंह (कायमगंज)। अध्यक्षता: जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी। उपस्थिति: समाज कल्याण अधिकारी, शिक्षकगण एवं अभिभावक। स्थान: कलेक्ट्रेट सभागार, फर्रुखाबाद।
    4
    फर्रुखाबाद। जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आज 'छात्रवृत्ति एवं राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना' के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिलाधिकारी (कलेक्टर) आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में और कायमगंज की लोकप्रिय विधायक डॉ. सुरभि सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में अत्यंत हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
विशिष्ट अतिथियों और अधिकारियों की मौजूदगी
कार्यक्रम में शासन की योजनाओं को धरातल पर उतारने वाले समाज कल्याण विभाग के मुख्य अधिकारी तथा अनुसूचित जनजाति (ST) समाज कल्याण विभाग के अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों और विश्वविद्यालयों के सम्मानित शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के अभिभावक भी मौजूद रहे, जिन्होंने सरकार की इस पहल की सराहना की।
पीड़ित परिवारों को मिली आर्थिक सहायता
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत पात्र पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता के स्वीकृति पत्र और प्रमाण पत्र वितरित किए गए। विधायक डॉ. सुरभि सिंह और जिलाधिकारी ने संयुक्त रूप से लाभार्थियों को प्रमाण पत्र सौंपे। जिलाधिकारी ने बताया कि सहायता राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से प्रेषित कर दी गई है, जिससे पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित हुई है।
छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना
शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से आयोजित इस सभा में मेडिकल कॉलेज और अन्य प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों से आए छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति (स्कॉलरशिप) प्रदान की गई। विधायक डॉ. सुरभि सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए उन्हें कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए यह आर्थिक मदद उनके करियर की दिशा में एक बड़ा संबल साबित होगी।
सर्व-समाज की भागीदारी
वितरण समारोह की मुख्य विशेषता सभी समुदायों के मेधावी और जरूरतमंद बच्चों की सहभागिता रही। समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने जोर देकर कहा कि बिना किसी भेदभाव के समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाना ही प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
मुख्य बिंदु:
मुख्य अतिथि: विधायक डॉ. सुरभि सिंह (कायमगंज)।
अध्यक्षता: जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी।
उपस्थिति: समाज कल्याण अधिकारी, शिक्षकगण एवं अभिभावक।
स्थान: कलेक्ट्रेट सभागार, फर्रुखाबाद।
    user_Himanshu Lala Sampadak Janata
    Himanshu Lala Sampadak Janata
    बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • Post by मोनू शुक्ला
    1
    Post by मोनू शुक्ला
    user_मोनू शुक्ला
    मोनू शुक्ला
    बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.