logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हवेली खड़गपुर के तिलकारी गांव की महिला ने दिल्ली में मशरूम लेडी बीना देवी ने 400 छात्राओं से साझा की सफलता की कहानी मुंगेर जिले के टेटिया बंबर प्रखंड अंतर्गत तिलकारी गांव की मशरूम लेडी बीना देवी ने आज गुरुवार शाम को दिल्ली के ओखला फेज-1 स्थित क्राउन प्लाजा में आयोजित ग्लोबल वीमेन इंस्टीट्यूट के कार्यक्रम में करीब 400 छात्राओं के बीच अपनी प्रेरणादायक कहानी साझा की। उन्होंने बताया कि किस तरह संघर्ष और मेहनत के दम पर वह “मशरूम लेडी ऑफ इंडिया” के नाम से जानी जाने लगीं। कार्यक्रम में संस्थान के डायरेक्टर, प्रिंसिपल और छात्राओं ने बीना देवी का गर्मजोशी से स्वागत किया और कहा कि वह केवल बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश की महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। छात्राओं ने उनके अनुभवों को सुनकर गर्व और उत्साह व्यक्त किया। वहीं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नाबार्ड की ओर से मुंबई स्थित मुख्य कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला किसानों को सम्मानित किया गया। बीना देवी इससे पहले भी 8 मार्च 2020 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों सम्मानित हो चुकी हैं। इसके अलावा बिहार के मुख्यमंत्री सहित कई संस्थाओं द्वारा उन्हें बीते एक दशक में दर्जनों बार सम्मानित किया जा चुका है। मशरूम खेती और आधुनिक कृषि तकनीक के माध्यम से उन्होंने हजारों महिलाओं को प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाया है। उनकी उपलब्धियां आज भी अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनी हुई हैं।

on 12 March
user_Piyush kumar priyadarshi
Piyush kumar priyadarshi
Local News Reporter खड़गपुर, मुंगेर, बिहार•
on 12 March
9ae5821b-e64d-4fc9-b941-a293a139c3dd

हवेली खड़गपुर के तिलकारी गांव की महिला ने दिल्ली में मशरूम लेडी बीना देवी ने 400 छात्राओं से साझा की सफलता की कहानी मुंगेर जिले के टेटिया बंबर प्रखंड अंतर्गत तिलकारी गांव की मशरूम लेडी बीना देवी ने आज गुरुवार शाम को दिल्ली के ओखला फेज-1 स्थित क्राउन प्लाजा में आयोजित ग्लोबल वीमेन इंस्टीट्यूट के कार्यक्रम में करीब 400 छात्राओं के बीच अपनी प्रेरणादायक कहानी साझा की। उन्होंने बताया कि किस तरह संघर्ष और मेहनत के दम पर वह “मशरूम लेडी

7bda5e40-c1e5-4e5e-a204-bc745592ecb9

ऑफ इंडिया” के नाम से जानी जाने लगीं। कार्यक्रम में संस्थान के डायरेक्टर, प्रिंसिपल और छात्राओं ने बीना देवी का गर्मजोशी से स्वागत किया और कहा कि वह केवल बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश की महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। छात्राओं ने उनके अनुभवों को सुनकर गर्व और उत्साह व्यक्त किया। वहीं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नाबार्ड की ओर से मुंबई स्थित मुख्य कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला किसानों को सम्मानित

22f7e463-1e42-4d31-9075-91494b79de32

किया गया। बीना देवी इससे पहले भी 8 मार्च 2020 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों सम्मानित हो चुकी हैं। इसके अलावा बिहार के मुख्यमंत्री सहित कई संस्थाओं द्वारा उन्हें बीते एक दशक में दर्जनों बार सम्मानित किया जा चुका है। मशरूम खेती और आधुनिक कृषि तकनीक के माध्यम से उन्होंने हजारों महिलाओं को प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाया है। उनकी उपलब्धियां आज भी अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनी हुई हैं।

More news from बिहार and nearby areas
  • जनगणना 2027 की तैयारी तेज | 17 अप्रैल से शुरू होगी स्व-गणना | 33 बिंदुओं की जानकारी अनिवार्य , स्वयं पोर्टल पर जाकर अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। बीडीओ निशा राय ने सभी लोगों से समय पर स्व-गणना करने की अपील की है।*
    1
    जनगणना 2027 की तैयारी तेज | 17 अप्रैल से शुरू होगी स्व-गणना | 33 बिंदुओं की जानकारी अनिवार्य ,  स्वयं पोर्टल पर जाकर अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। बीडीओ निशा राय ने सभी लोगों से समय पर स्व-गणना करने की अपील की है।*
    user_Piyush kumar priyadarshi
    Piyush kumar priyadarshi
    Local News Reporter खड़गपुर, मुंगेर, बिहार•
    20 hrs ago
  • Post by THE LIVE
    1
    Post by THE LIVE
    user_THE LIVE
    THE LIVE
    तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    10 hrs ago
  • Rajsmart electric house conark mor jamalpur road munger
    1
    Rajsmart electric house conark mor jamalpur road munger
    user_Rajkumar Gupta
    Rajkumar Gupta
    Electrician मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    9 hrs ago
  • *तारापुर में जश्न: सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने की घोषणा पर गांव में खुशी की लहर*
    1
    *तारापुर में जश्न: सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने की घोषणा पर गांव में खुशी की लहर*
    user_Kumar Mithun
    Kumar Mithun
    मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    9 hrs ago
  • काली गाय को भारतीय संस्कृति में शुभ और पवित्र माना जाता है, जिसकी सेवा और पूजा से सुख, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है।
    1
    काली गाय को भारतीय संस्कृति में शुभ और पवित्र माना जाता है, जिसकी सेवा और पूजा से सुख, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है।
    user_Yogendra Prajapati
    Yogendra Prajapati
    Farmer बरहट, जमुई, बिहार•
    10 hrs ago
  • Post by Gaurav Kumar Mishra
    1
    Post by Gaurav Kumar Mishra
    user_Gaurav Kumar Mishra
    Gaurav Kumar Mishra
    Munger, Bihar•
    23 hrs ago
  • आज हम बात कर रहे हैं कानून के उन रखवालों की, जो खुद कानून को ताक पर रख रहे हैं। मामला एक विवादित जमीन का है, जो अभी अदालत की चौखट पर है। नियम कहता है कि जब तक कोर्ट का फैसला न आए, जमीन पर एक ईंट भी नहीं रखी जा सकती। लेकिन आरोप है कि इलाके के थाना अध्यक्ष ने 'मोटी रकम' के बदले भू-माफियाओं को खुली छूट दे दी और रातों-रात विवादित जमीन पर मिट्टी भरवा दी। न्यायालय में टाइटल चल रहे जमीन पर थाना अध्यक्ष मोटी रकम लेकर विवादित जमीन पर मिट्टी गिरवा दिया।जिस कारण बेलदौर पंचायत के पूर्व मुखिया कुमारी बेबी रानी ने थाना अध्यक्ष अजीत कुमार के रवैया को लेकर काला बिल्ला लगाकर थाना अध्यक्ष मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए बेलदौर बाजार का भ्रमण किया। बताते चलें कि बेलदौर नगर पंचायत निवासी बुच्ची सादा के पत्नी प्रतिमा देवी ने बेलदौर थाना अध्यक्ष को बीते रविवार को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई थी। मालूम हो कि बीते 10 अप्रैल की रात्रि करीब 12 बजे परमानंद शर्मा एवं उनके पुत्र बाय जबरदस्ती मिट्टी गिर रहा था, जब पीड़ित परिवार के द्वारा विरोध किया गया तो उक्त महिला को जान से मारने की धमकी देते हुए गाली गलौज करने लगा। जबकि खाता संख्या 222, खेसरा संख्या 2101 मौज बेलदौर पर टाइटल चल रहा है। इसके बावजूद भी उक्त व्यक्ति लोग दबंगता दिखाते हुए साथ-साथ थाना अध्यक्ष से मिलकर विवादित जमीन पर मिट्टी गिरवाने का काम कर रहे हैं। उक्त मामले को लेकर पूर्व मुखिया कुमारी बेबी रानी जब सोमवार के दोपहर करीब 2:30 थाना अध्यक्ष के समीप गया तो थाना अध्यक्ष के द्वारा पीड़ित परिवार के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों पर तुम ताम करने लगा। इसके विरोध में पूर्व मुखिया कुमारी बेबी रानी ने कहा कि जब उक्त जमीन पर टाइटल चल रहा है तो मिट्टी क्यों गिरवी जा रही है। जिसको लेकर थाना अध्यक्ष एवं कुमारी बेबी रानी के साथ-साथ पीड़ित परिवार को थाना अध्यक्ष क्रक आवाज में डांट फटकार करने लगे। इसके विरोध में पूर्व मुखिया कुमारी देवी रानी दर्जनों महिलाओं के साथ मिलकर काला बिल्ला लगाकर थाना अध्यक्ष के विरोध नारा लगाते हुए बेलदौर बाजार का भ्रमण करते हुए थाना चौक पर पहुंचकर जमकर विरोध किया। लेकिन ग्रामीण सूत्रों पर भरोसा करें तो थाना अध्यक्ष अजीत कुमार जात-पात जमकर करते हैं और बिना रुपया लिए हुए कोई भी ग्रामीणों का काम नहीं करते हैं। जिस कारण बेलदौर थाना क्षेत्र के सैकड़ो ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ है।
    1
    आज हम बात कर रहे हैं कानून के उन रखवालों की, जो खुद कानून को ताक पर रख रहे हैं। मामला एक विवादित जमीन का है, जो अभी अदालत की चौखट पर है। नियम कहता है कि जब तक कोर्ट का फैसला न आए, जमीन पर एक ईंट भी नहीं रखी जा सकती। लेकिन आरोप है कि इलाके के थाना अध्यक्ष ने 'मोटी रकम' के बदले भू-माफियाओं को खुली छूट दे दी और रातों-रात विवादित जमीन पर मिट्टी भरवा दी। न्यायालय में टाइटल चल रहे जमीन पर थाना अध्यक्ष मोटी रकम लेकर विवादित जमीन पर मिट्टी गिरवा दिया।जिस कारण बेलदौर पंचायत के पूर्व मुखिया कुमारी बेबी रानी ने थाना अध्यक्ष अजीत कुमार के रवैया को लेकर काला बिल्ला लगाकर थाना अध्यक्ष मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए बेलदौर बाजार का भ्रमण किया। बताते चलें कि बेलदौर नगर पंचायत निवासी बुच्ची सादा के पत्नी प्रतिमा देवी ने बेलदौर थाना अध्यक्ष को बीते रविवार को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई थी। मालूम हो कि बीते 10 अप्रैल की रात्रि करीब 12 बजे परमानंद शर्मा एवं उनके पुत्र बाय जबरदस्ती मिट्टी गिर रहा था, जब पीड़ित परिवार के द्वारा विरोध किया गया तो उक्त महिला को जान से मारने की धमकी देते हुए गाली गलौज करने लगा। जबकि खाता संख्या 222, खेसरा संख्या 2101 मौज बेलदौर पर टाइटल चल रहा है। इसके बावजूद भी उक्त व्यक्ति लोग दबंगता दिखाते हुए साथ-साथ थाना अध्यक्ष से मिलकर विवादित जमीन पर मिट्टी गिरवाने का काम कर रहे हैं। उक्त मामले को लेकर पूर्व मुखिया कुमारी बेबी रानी जब सोमवार के दोपहर करीब 2:30 थाना अध्यक्ष के समीप गया तो थाना अध्यक्ष के द्वारा पीड़ित परिवार के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों पर तुम ताम करने लगा। इसके विरोध में पूर्व मुखिया कुमारी बेबी रानी ने कहा कि जब उक्त जमीन पर टाइटल चल रहा है तो मिट्टी क्यों गिरवी जा रही है। जिसको लेकर थाना अध्यक्ष एवं कुमारी बेबी रानी के साथ-साथ पीड़ित परिवार को थाना अध्यक्ष क्रक आवाज में डांट फटकार करने लगे। इसके विरोध में पूर्व मुखिया कुमारी देवी रानी दर्जनों महिलाओं के साथ मिलकर काला बिल्ला लगाकर थाना अध्यक्ष के विरोध नारा लगाते हुए बेलदौर बाजार का भ्रमण करते हुए थाना चौक पर पहुंचकर जमकर विरोध किया। लेकिन ग्रामीण सूत्रों पर भरोसा करें तो थाना अध्यक्ष अजीत कुमार जात-पात जमकर करते हैं और बिना रुपया लिए हुए कोई भी ग्रामीणों का काम नहीं करते हैं। जिस कारण बेलदौर थाना क्षेत्र के सैकड़ो ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ है।
    user_Reshu Ranjan
    Reshu Ranjan
    साहस हमेशा सच दिखाने की गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    7 hrs ago
  • Post by THE LIVE
    1
    Post by THE LIVE
    user_THE LIVE
    THE LIVE
    तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.