वाराणसी में मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा बोले-10 अप्रैल 2026 को जारी होगी यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट वाराणसी। उत्तर प्रदेश की अंतिम मतदाता सूची आगामी 10 अप्रैल 2026 को प्रकाशित की जाएगी। यह सूची भविष्य के सभी चुनावों के लिए स्थायी रिकॉर्ड के रूप में उपयोग में लाई जाएगी। यह जानकारी सोमवार को वाराणसी के चौकाघाट स्थित प्रेस वार्ता में Chief Electoral Officer Uttar Pradesh के प्रमुख नवदीप रिणवा ने दी। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया फिलहाल पूरे प्रदेश में जारी है। इसी क्रम में उन्होंने सुबह कबीर चौराहा स्थित कंपोजिट विद्यालय (एबीआरसी) पहुंचकर दावे-आपत्तियों की सुनवाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान पारदर्शिता, समयबद्धता और मतदाताओं को मिल रही सुविधाओं की समीक्षा की गई, ताकि पूरी प्रक्रिया और अधिक प्रभावी बनाई जा सके।नवदीप रिणवा ने बताया कि इसके बाद विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ लगभग 40–45 मिनट तक बैठक हुई। बैठक में पुनरीक्षण प्रक्रिया से जुड़े अनुभव और सुझाव साझा किए गए, जिन्हें आयोग ने गंभीरता से नोट किया है। आयोग की ओर से भी पूरी कार्यप्रणाली की जानकारी दलों को दी गई। उन्होंने आगे बताया कि प्रदेश भर से आए करीब 500 बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) और सुपरवाइजरों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसमें फील्ड लेवल पर आने वाली चुनौतियों, कठिनाइयों और भविष्य में सुधार के सुझावों पर चर्चा होगी। उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ और सुपरवाइजरों को सम्मानित भी किया जाएगा।मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि आयोग का उद्देश्य है कि पूरी पुनरीक्षण प्रक्रिया पारदर्शी, त्रुटिरहित और समयबद्ध रहे, ताकि अंतिम मतदाता सूची एक भरोसेमंद दस्तावेज के रूप में सामने आए। फिलहाल फार्म-6, फार्म-7 और फार्म-8 भरने की सुविधा जारी रहेगी और दावा-आपत्ति की प्रक्रिया भी चलती रहेगी। इस दौरान राज्यमंत्री Ravindra Jaiswal द्वारा दिए गए डुप्लीकेट वोटों के आरोपों पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पहले चरण में करीब 4500 वोटों का सत्यापन किया गया, जिसमें सिर्फ 8 वोट ही डुप्लीकेट पाए गए हैं। शेष मामलों की जांच जारी है। कार्रवाई के सवाल पर नवदीप रिणवा ने कहा कि यदि किसी ने जानबूझकर फर्जीवाड़ा किया है, तभी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

- जौनपुर में खौफनाक हत्याकांड: सरसों के खेत में 23 वर्षीय युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद1
- वाराणसी से नवी मुंबई के बीच सीधी हवाई सेवा शुरू, पूर्वांचल को मिली बड़ी कनेक्टिविटी राहत वाराणसी। पूर्वांचल के यात्रियों के लिए हवाई संपर्क को मजबूत करने वाली एक अहम पहल के तहत मंगलवार, 17 फरवरी से वाराणसी और नवी मुंबई के बीच सीधी उड़ान सेवा शुरू हो गई। अकासा एयर द्वारा संचालित इस दैनिक उड़ान से दोनों शहरों के बीच सीधा और तेज आवागमन संभव हो सकेगा। अकासा एयर की फ्लाइट संख्या QP-2001 ने सुबह 6:50 बजे लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से पहली उड़ान भरी। निर्धारित समय के अनुसार यह विमान सुबह 9:20 बजे नवी मुंबई एयरपोर्ट पहुंचेगा। उद्घाटन उड़ान के अवसर पर यात्रियों का स्वागत किया गया। वापसी में फ्लाइट संख्या QP-2004 शाम 6:20 बजे नवी मुंबई से रवाना होकर रात 8:50 बजे वाराणसी पहुंचेगी। नई समय-सारिणी को व्यावसायिक यात्रियों, नौकरीपेशा लोगों और पर्यटकों के लिए सुविधाजनक माना जा रहा है। लंबे समय से इस रूट पर सीधी उड़ान की मांग की जा रही थी। इसके शुरू होने से न केवल यात्रियों का समय बचेगा, बल्कि व्यापार, पर्यटन और रोजगार से जुड़े अवसरों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। बेहतर हवाई कनेक्टिविटी से पूर्वांचल और मुंबई महानगर क्षेत्र के बीच आर्थिक और सामाजिक संपर्क और मजबूत होने की संभावना है।1
- सीएम मोहन यादव के हेलीकॉप्टर ने भरी उलटी उड़ान… कुछ सेकंड के लिए थमी लोगों की सांसें, पायलट ने संभाली स्थिति …1
- Post by बिऊर की खबर1
- Chainpur ka jama masjid1
- usman kote ka aaj urs hai1
- मेरे पूज्य पिता स्वर्गीय उदयनाथ सिंह ‘चुलबुल’ जी (पूर्व विधान परिषद सदस्य) की पुण्यतिथि के पूर्व संध्या पर में आज विधानसभा सेवापुरी ग्राम कपसेठी स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज ग्राउंड में आयोजित 8 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में उपस्थित होकर सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों, सम्मानित दर्शकों एवं समर्पित आयोजकों को संबोधित किया तथा उनके उत्साह, खेल भावना और अनुशासन की सराहना की। खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि युवाओं में टीम भावना, अनुशासन एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने का सशक्त माध्यम है।1
- usman kote ka urs1
- जौनपुर दीवानी न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी का मेल जिला जज की वेबसाइट पर आया है। पुलिस प्रशासन ने दीवानी कचहरी का पूरा परिसर कराया खाली1