logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आगामी दतिया विधानसभा उपचुनाव-2026 के मद्देनजर निष्पक्ष, स्वतंत्र और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए दतिया पुलिस द्वारा अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनजीत सिंह चावला के मार्गदर्शन में पुलिस फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए उनके ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। इसी कड़ी में, एसडीओपी दतिया आकांक्षा जैन के नेतृत्व में थाना कोतवाली और सिविल लाइन पुलिस टीम ने भारी पुलिस बल के साथ गंभीर मामलों में फरार चल रहे अपराधी लला महते, राम यादव और अजय यादव (निरावल) के निवास स्थानों पर दबिश दी। पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से अपराधियों और असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया। इस पूरी कार्रवाई के दौरान कोतवाली थाना प्रभारी श्री दिनेश राजपूत और सिविल लाइन थाना प्रभारी श्री वैभव कुमार गुप्ता सहित पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। दतिया पुलिस ने साफ किया है कि विधानसभा उपचुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखने और भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार के अभियान लगातार जारी रखे जाएंगे। पुलिस प्रशासन की ओर से चेतावनी दी गई है कि कानून का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त से सख्त वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

3 hrs ago
user_RAVIDEEP LITORIYA
RAVIDEEP LITORIYA
दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago
0f1e315d-d564-40bc-a9ec-eaf2b6db3d15

आगामी दतिया विधानसभा उपचुनाव-2026 के मद्देनजर निष्पक्ष, स्वतंत्र और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए दतिया पुलिस द्वारा अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनजीत सिंह चावला के मार्गदर्शन में पुलिस फरार अपराधियों

की धरपकड़ के लिए उनके ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। इसी कड़ी में, एसडीओपी दतिया आकांक्षा जैन के नेतृत्व में थाना कोतवाली और सिविल लाइन पुलिस टीम ने भारी पुलिस बल के साथ गंभीर मामलों में फरार चल रहे अपराधी लला महते, राम यादव और अजय यादव (निरावल) के निवास स्थानों

पर दबिश दी। पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से अपराधियों और असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया। इस पूरी कार्रवाई के दौरान कोतवाली थाना प्रभारी श्री दिनेश राजपूत और सिविल लाइन थाना प्रभारी श्री वैभव कुमार गुप्ता सहित पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। दतिया पुलिस ने साफ किया है कि विधानसभा उपचुनाव

75896191-c76a-4ecc-96a6-ec34ba917494

के दौरान कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखने और भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार के अभियान लगातार जारी रखे जाएंगे। पुलिस प्रशासन की ओर से चेतावनी दी गई है कि कानून का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त से सख्त वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • दतिया उपचुनाव में कांग्रेस विधायक और नेता जयवर्धन सिंह आम जनता से मिलने के लिए खुद गली-मोहल्लों में उतर आए हैं। वह बिना किसी लाव-लश्कर के बेहद सादगी के साथ दतिया की जनता के बीच जा रहे हैं और सीधे उनसे संवाद स्थापित कर रहे हैं। जनता से इस सीधे संपर्क के बाद अब यह सवाल उठ रहा है कि क्या कांग्रेस की यह रणनीति उपचुनाव में काम आएगी?
    1
    दतिया उपचुनाव में कांग्रेस विधायक और नेता जयवर्धन सिंह आम जनता से मिलने के लिए खुद गली-मोहल्लों में उतर आए हैं। वह बिना किसी लाव-लश्कर के बेहद सादगी के साथ दतिया की जनता के बीच जा रहे हैं और सीधे उनसे संवाद स्थापित कर रहे हैं। जनता से इस सीधे संपर्क के बाद अब यह सवाल उठ रहा है कि क्या कांग्रेस की यह रणनीति उपचुनाव में काम आएगी?
    user_Safik kazi Midia
    Safik kazi Midia
    Local News Reporter दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • दतिया विधानसभा उपचुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। इसी सिलसिले में एसडीओपी दतिया आकांक्षा जैन और कोतवाली थाना प्रभारी दिनेश राजपूत ने थाना क्षेत्र के संवेदनशील, क्रिटिकल एवं वल्नरेबल मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने मतदाताओं से सीधा संवाद स्थापित कर उन्हें स्वतंत्र और निर्भय होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों को सचेत किया कि यदि कोई भी व्यक्ति या राजनीतिक दल किसी के पक्ष में मतदान करने के लिए दबाव बनाता है, प्रलोभन देता है या धमकी देता है, तो उसकी सूचना तुरंत सी-विजिल (cVIGIL) ऐप, डायल-112 या नजदीकी थाने में दें। इसके साथ ही एसडीओपी आकांक्षा जैन ने चुनाव के दौरान किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि, अवैध धन या शराब वितरण तथा आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की जानकारी भी तत्काल पुलिस से साझा करने की अपील की है। दतिया पुलिस प्रत्येक मतदाता को सुरक्षित वातावरण देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
    1
    दतिया विधानसभा उपचुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। इसी सिलसिले में एसडीओपी दतिया आकांक्षा जैन और कोतवाली थाना प्रभारी दिनेश राजपूत ने थाना क्षेत्र के संवेदनशील, क्रिटिकल एवं वल्नरेबल मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने मतदाताओं से सीधा संवाद स्थापित कर उन्हें स्वतंत्र और निर्भय होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया।

पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों को सचेत किया कि यदि कोई भी व्यक्ति या राजनीतिक दल किसी के पक्ष में मतदान करने के लिए दबाव बनाता है, प्रलोभन देता है या धमकी देता है, तो उसकी सूचना तुरंत सी-विजिल (cVIGIL) ऐप, डायल-112 या नजदीकी थाने में दें। इसके साथ ही एसडीओपी आकांक्षा जैन ने चुनाव के दौरान किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि, अवैध धन या शराब वितरण तथा आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की जानकारी भी तत्काल पुलिस से साझा करने की अपील की है। दतिया पुलिस प्रत्येक मतदाता को सुरक्षित वातावरण देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
    user_Vikas Sen
    Vikas Sen
    Photographer दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • दतिया के भांडेर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने औचक कार्रवाई करते हुए रोहित अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील कर दिया है। औचक निरीक्षण के दौरान इस सेंटर पर मरीजों की भारी भीड़ मौजूद थी, लेकिन पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत पंजीकृत डॉक्टर डॉ. नवीन एसएस मौके से गायब मिले। उनकी जगह कोई अन्य व्यक्ति वहां का काम संभाल रहा था। टीम के पूछने पर उसने दावा किया कि डॉक्टर जल्द ही आ जाएंगे, लेकिन काफी इंतजार के बाद भी वे मौके पर नहीं पहुंचे। डॉक्टर के न आने पर स्वास्थ्य विभाग ने इस मामले की जानकारी जिला सलाहकार एवं निगरानी समिति को दी। समिति की अनुशंसा पर नियमों के उल्लंघन को बेहद गंभीर मानते हुए रोहित अल्ट्रासाउंड सेंटर को तत्काल सील कर दिया गया। सीएमएचओ डॉ. बीके वर्मा ने बताया कि यह कार्रवाई पीसीपीएनडीटी एक्ट के प्रावधानों के तहत की गई है। उन्होंने साफ किया कि सेंटर को दोबारा चलाने के लिए अब नए सिरे से आवेदन करना होगा और आवश्यक जांच व अनुमति मिलने के बाद ही इसे दोबारा शुरू करने की मंजूरी मिलेगी।
    1
    दतिया के भांडेर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने औचक कार्रवाई करते हुए रोहित अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील कर दिया है। औचक निरीक्षण के दौरान इस सेंटर पर मरीजों की भारी भीड़ मौजूद थी, लेकिन पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत पंजीकृत डॉक्टर डॉ. नवीन एसएस मौके से गायब मिले। उनकी जगह कोई अन्य व्यक्ति वहां का काम संभाल रहा था। टीम के पूछने पर उसने दावा किया कि डॉक्टर जल्द ही आ जाएंगे, लेकिन काफी इंतजार के बाद भी वे मौके पर नहीं पहुंचे।

डॉक्टर के न आने पर स्वास्थ्य विभाग ने इस मामले की जानकारी जिला सलाहकार एवं निगरानी समिति को दी। समिति की अनुशंसा पर नियमों के उल्लंघन को बेहद गंभीर मानते हुए रोहित अल्ट्रासाउंड सेंटर को तत्काल सील कर दिया गया। सीएमएचओ डॉ. बीके वर्मा ने बताया कि यह कार्रवाई पीसीपीएनडीटी एक्ट के प्रावधानों के तहत की गई है। उन्होंने साफ किया कि सेंटर को दोबारा चलाने के लिए अब नए सिरे से आवेदन करना होगा और आवश्यक जांच व अनुमति मिलने के बाद ही इसे दोबारा शुरू करने की मंजूरी मिलेगी।
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • दतिया उपचुनाव के बीच अवधेश नायक ने कांग्रेस में सक्रिय होकर सीधे तौर पर भाजपा की नींद उड़ा दी है। इस चुनाव में नायक की यह बढ़ती सक्रियता भाजपा के लिए बड़ी चिंता का सबब बनती हुई दिखाई दे रही है।
    1
    दतिया उपचुनाव के बीच अवधेश नायक ने कांग्रेस में सक्रिय होकर सीधे तौर पर भाजपा की नींद उड़ा दी है। इस चुनाव में नायक की यह बढ़ती सक्रियता भाजपा के लिए बड़ी चिंता का सबब बनती हुई दिखाई दे रही है।
    user_Hindi Varta News
    Hindi Varta News
    Local News Reporter दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • मध्य प्रदेश में उपचुनाव के दौरान डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा का एक बयान काफी वायरल हो रहा है। इस बयान में उन्होंने कांग्रेस को लेकर टिप्पणी की है। उपचुनाव के इस माहौल में डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस को लेकर क्या कुछ बोला है, इसे जानने की अपील की जा रही है और उनका यह बयान लगातार चर्चा में बना हुआ है।
    1
    मध्य प्रदेश में उपचुनाव के दौरान डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा का एक बयान काफी वायरल हो रहा है। इस बयान में उन्होंने कांग्रेस को लेकर टिप्पणी की है। उपचुनाव के इस माहौल में डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस को लेकर क्या कुछ बोला है, इसे जानने की अपील की जा रही है और उनका यह बयान लगातार चर्चा में बना हुआ है।
    user_पत्रकार पवन दांतरे इंदरगढ
    पत्रकार पवन दांतरे इंदरगढ
    Video Creator दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी सिलसिले में ग्वालियर रोड स्थित देव होटल एवं मैरिज गार्डन में कुशवाह समाज की एक विशाल बैठक आयोजित की गई, जहां भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में बड़ी संख्या में समाज के लोग जुटे। इस बैठक को इंदौर से आए अमरदीप मौर्य ने संबोधित किया और समाज से एकजुट होकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। बैठक के दौरान चुनावी रणनीति और संगठन की मजबूती पर भी गहन चर्चा की गई, जिसे उपचुनाव में कुशवाह समाज पर भाजपा के एक बड़े दांव के रूप में देखा जा रहा है।
    1
    दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी सिलसिले में ग्वालियर रोड स्थित देव होटल एवं मैरिज गार्डन में कुशवाह समाज की एक विशाल बैठक आयोजित की गई, जहां भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में बड़ी संख्या में समाज के लोग जुटे।

इस बैठक को इंदौर से आए अमरदीप मौर्य ने संबोधित किया और समाज से एकजुट होकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। बैठक के दौरान चुनावी रणनीति और संगठन की मजबूती पर भी गहन चर्चा की गई, जिसे उपचुनाव में कुशवाह समाज पर भाजपा के एक बड़े दांव के रूप में देखा जा रहा है।
    user_राजकुमार कुशवाह पत्रकार
    राजकुमार कुशवाह पत्रकार
    पत्रकार इंदरगढ़, दतिया, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • दतिया उपचुनाव के मद्देनजर एसडीओपी दतिया आकांक्षा जैन और कोतवाली थाना प्रभारी दिनेश राजपूत ने कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले संवेदनशील (क्रिटिकल एवं वल्नरेबल) मतदान केंद्रों का भ्रमण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने क्षेत्र के मतदाताओं से सीधा संवाद किया और उनसे बिना किसी डर के, निष्पक्ष और स्वतंत्र रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। एसडीओपी आकांक्षा जैन ने नागरिकों को समझाइश दी कि यदि कोई व्यक्ति किसी प्रत्याशी या दल के पक्ष में वोट देने के लिए दबाव डालता है, प्रलोभन देता है या धमकी देता है, तो इसकी सूचना तुरंत दी जाए। मतदाता ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अवैध धन या शराब के वितरण, अथवा चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत तत्काल सी-विजिल (cVIGIL) ऐप, डायल-112, निकटतम पुलिस थाने या पुलिस अधिकारियों को दे सकते हैं। दतिया पुलिस निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त चुनाव कराने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।
    4
    दतिया उपचुनाव के मद्देनजर एसडीओपी दतिया आकांक्षा जैन और कोतवाली थाना प्रभारी दिनेश राजपूत ने कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले संवेदनशील (क्रिटिकल एवं वल्नरेबल) मतदान केंद्रों का भ्रमण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने क्षेत्र के मतदाताओं से सीधा संवाद किया और उनसे बिना किसी डर के, निष्पक्ष और स्वतंत्र रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।

एसडीओपी आकांक्षा जैन ने नागरिकों को समझाइश दी कि यदि कोई व्यक्ति किसी प्रत्याशी या दल के पक्ष में वोट देने के लिए दबाव डालता है, प्रलोभन देता है या धमकी देता है, तो इसकी सूचना तुरंत दी जाए। मतदाता ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अवैध धन या शराब के वितरण, अथवा चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत तत्काल सी-विजिल (cVIGIL) ऐप, डायल-112, निकटतम पुलिस थाने या पुलिस अधिकारियों को दे सकते हैं। दतिया पुलिस निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त चुनाव कराने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।
    user_RAVIDEEP LITORIYA
    RAVIDEEP LITORIYA
    दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • दतिया जिले में आगामी विधानसभा उपचुनाव-2026 को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने के लिए पुलिस लगातार अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कस रही है। इसी कड़ी में भाण्डेर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पथरिया ततातरपुर कंजर डेरा में दबिश देकर अवैध शराब निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने झाड़ियों में छिपाकर रखे 25 ड्रमों में भरा करीब 5000 लीटर लहान मौके पर ही नष्ट कर दिया और दो प्लास्टिक कैनों में रखी 90 लीटर अवैध हाथ भट्टी की कच्ची शराब जब्त की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंजीत सिंह चावला के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी भाण्डेर श्रीमती पूनम चन्द्र यादव के नेतृत्व में की गई। इस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम देने में उप निरीक्षक सोबरन सिंह तोमर सहित थाना भाण्डेर पुलिस की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    2
    दतिया जिले में आगामी विधानसभा उपचुनाव-2026 को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने के लिए पुलिस लगातार अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कस रही है। इसी कड़ी में भाण्डेर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पथरिया ततातरपुर कंजर डेरा में दबिश देकर अवैध शराब निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने झाड़ियों में छिपाकर रखे 25 ड्रमों में भरा करीब 5000 लीटर लहान मौके पर ही नष्ट कर दिया और दो प्लास्टिक कैनों में रखी 90 लीटर अवैध हाथ भट्टी की कच्ची शराब जब्त की है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंजीत सिंह चावला के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी भाण्डेर श्रीमती पूनम चन्द्र यादव के नेतृत्व में की गई। इस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम देने में उप निरीक्षक सोबरन सिंह तोमर सहित थाना भाण्डेर पुलिस की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    user_Vikas Sen
    Vikas Sen
    Photographer दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के लिए मोदी जी के हमशक्ल एक व्यक्ति ने बड़ी बात कही है। मोदी जी के हमशक्ल दिखने वाले इस व्यक्ति द्वारा बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के लिए कही गई इस बात को लेकर कौतूहल बना हुआ है।
    1
    मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के लिए मोदी जी के हमशक्ल एक व्यक्ति ने बड़ी बात कही है। मोदी जी के हमशक्ल दिखने वाले इस व्यक्ति द्वारा बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के लिए कही गई इस बात को लेकर कौतूहल बना हुआ है।
    user_Safik kazi Midia
    Safik kazi Midia
    Local News Reporter दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.