Shuru
Apke Nagar Ki App…
सदर, शाहाबाद सहित तीन एसडीएम के कार्यक्षेत्र में फेरबदल . #हरदोई। जिलाधिकारी अनुनय झा ने प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से जिले के तीन उपजिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। इस बदलाव के तहत सदर एसडीएम सुशील कुमार मिश्र को शाहाबाद का उपजिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं शाहाबाद एसडीएम अंकित तिवारी को सवायजपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दूसरी ओर सवायजपुर के एसडीएम मयंक कुंडू अब सदर तहसील का कार्यभार संभालेंगे। जिलाधिकारी द्वारा अचानक किए गए इस प्रशासनिक फेरबदल को लेकर जिले में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। माना जा रहा है कि प्रशासनिक कार्यों में तेजी और बेहतर उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।
Pankaj Kumar
सदर, शाहाबाद सहित तीन एसडीएम के कार्यक्षेत्र में फेरबदल . #हरदोई। जिलाधिकारी अनुनय झा ने प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से जिले के तीन उपजिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। इस बदलाव के तहत सदर एसडीएम सुशील कुमार मिश्र को शाहाबाद का उपजिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं शाहाबाद एसडीएम अंकित तिवारी को सवायजपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दूसरी ओर सवायजपुर के एसडीएम मयंक कुंडू अब सदर तहसील का कार्यभार संभालेंगे। जिलाधिकारी द्वारा अचानक किए गए इस प्रशासनिक फेरबदल को लेकर जिले में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। माना जा रहा है कि प्रशासनिक कार्यों में तेजी और बेहतर उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Ankit Gautam1
- कन्नौज ब्रेकिंग - उधारी का तगादा करना पड़ा भारी। युवक को दबंगो ने गाली गलौज कर बुरी तरह पीटा। दोबारा तगादा करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप। पीड़ित पुनीत ने 2 हमलावरों के खिलाफ पुलिस को दी तहरीर। गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के सरायप्रयाग का मामला।2
- उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। सिकंदरपुर-छिबरामऊ मार्ग पर चलने वाली रोडवेज बस की हालत इतनी जर्जर है कि यात्रियों को अपना सफर पूरा करने के लिए खुद ही बस को धक्का लगाना पड़ रहा है। एक तरफ सरकार परिवहन व्यवस्था को सुधारने के बड़े-बड़े वादे करती है, वहीं दूसरी तरफ जनता की जान जोखिम में डालकर ऐसी खटारा बसें सड़कों पर दौड़ रही हैं। इस वीडियो में देखिए कैसे यात्री पसीने से तर-बतर होकर बस को स्टार्ट करने की कोशिश कर रहे हैं।1
- ये रोड 2024 से खराब पड़ी है2
- धूं-धूं कर जला ट्रांसफार्मर, इलाके की बिजली सप्लाई ठप कन्नौज। ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग। धूं-धूं कर जला ट्रांसफार्मर, इलाके की बिजली सप्लाई ठप। ट्रांसफार्मर के पास बना होटल भी जलकर राख। रिहायशी इलाके में आग से लोगों में दहशत। मोहल्ले के लोगों ने पुलिस और बिजली विभाग को दी सूचना। सदर के बलायपुर पाटानाला मोहल्ले की घटना।1
- #हरदोई: शाहाबाद थाना क्षेत्र के नालंदा स्कूल के पास एक तेज रफ्तार कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार तीन युवक— शीश कुमार, मोहित और पुष्पेंद्र—गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, तीनों युवक एक तिलक समारोह में शामिल होने के लिए मंझिला के रसूलपुर जा रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत शाहाबाद सीएचसी ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। फिलहाल तीनों का उपचार शाहजहांपुर में चल रहा है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- हरदोई में चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला बघौली चौकी क्षेत्र का है, जहां पुलिस चौकी से महज करीब 500 मीटर की दूरी पर स्थित कन्नौज बीज भंडार को चोरों ने निशाना बना लिया। दुकान मालिक अवध कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह की दुकान पर बीती मध्य रात्रि अज्ञात चोरों ने शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया और चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर दुकान से केवल बड़ी बैटरी लेकर फरार हो गए। चौंकाने वाली बात यह है कि घटना पुलिस चौकी के इतने नजदीक हुई, जिससे क्षेत्र में पुलिस की गश्त और सतर्कता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय व्यापारियों में इस घटना के बाद भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। व्यापारियों का कहना है कि यदि चौकी के आसपास ही इस तरह की घटनाएं हो रही हैं, तो आम जनता की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं ने हरदोई की कानून व्यवस्था को कठघरे में खड़ा कर दिया है। अब देखना होगा कि पुलिस इन वारदातों पर कितनी तेजी से अंकुश लगा पाती है।1
- आगरा कोर्ट की पार्किंग में भयंकर आग: फायर ब्रिगेड साबित हुई 'शो-पीस'! नमस्कार दर्शकों! आज आगरा कोर्ट परिसर से एक बेहद हैरान करने वाली खबर सामने आई है। कोर्ट की पार्किंग में जहाँ आम तौर पर गाड़ियां खड़ी होती हैं, वहीं पास में पड़े कूड़े में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते इस आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि वहां खड़ी 4 गाड़ियां (जिसमें एक स्कॉर्पियो, दो ब्रेजा और एक वैगन आर शामिल हैं) धू-धू कर जलकर खाक हो गईं।1