Shuru
Apke Nagar Ki App…
आज 03/05/2026 का पंचांग। पंचांग संबंधी संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमें Follow 🎉 करें। आज के पंचांग संबंधी संपूर्ण जानकारी नदबई भरतपुर से लाइव अपडेट। जानकारी पसंद आई है तो लाइक शेयर और कमेंट करें। तो बने रहें शुरू ऐप पर इसके लिए आप हमें Follow 🎉 करें।
मोरध्वज सिंह (आयुर्वैदिक सलाहकार)
आज 03/05/2026 का पंचांग। पंचांग संबंधी संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमें Follow 🎉 करें। आज के पंचांग संबंधी संपूर्ण जानकारी नदबई भरतपुर से लाइव अपडेट। जानकारी पसंद आई है तो लाइक शेयर और कमेंट करें। तो बने रहें शुरू ऐप पर इसके लिए आप हमें Follow 🎉 करें।
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by Rajesh Kumar1
- एमडी शौकीन खान संवादाता डीग कामां। शहर के मुख्य बाजार लक्कड़ बाजार और वार्ड नं 23 बल्लूबास रोड में गंदगी और कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। लक्कड़ बाजार की हालत ये है कि बाजार झड़ना, ना झड़ना एक बराबर है, क्योंकि दिखावे के लिए सुबह सफाईकर्मी झाड़ते हैं, पर नालियों में गंदगी भरी रहती है और सड़क पर जगह जगह कूड़ा पड़ा रहता है और कूड़े के ढेर भी हर दो तीन मीटर की दूरी पर लगा दिया जाता है। कूड़ा समय से उठता भी नहीं है जिससे पूरे बाजार में बदबू की वजह से ग्राहकों और व्यापारियों का जीना मुश्किल हो गया है। यहीं पर महादेव का मंदिर है, दर्शनार्थियों को भी दिक्कत होती है। और बल्लूबास रोड वाली गली का तो ये हाल है कि एक एक महीने तक कूड़ा नहीं उठता है। नगरपालिका प्रशासन की सफाई व्यवस्था इन जगहों पर बिल्कुल खराब है। इसी को लेकर आज मोहल्ले वासियों ने कवि डी के जैन मित्तल के नेतृत्व में नगरपालिका की सफाई व्यवस्था के लिए नारेबाजी की और इस लचर व्यवस्था का विरोध किया।3
- निःशुल्क परामर्श शिविर में करीब 400 से अधिक मरीजों का किया स्वास्थ्य परीक्षण अमरदीप सैन डीग। रविवार को श्री राम कृष्ण सेवा ट्रस्ट भोलेश्वर मंदिर में स्वर्गीय रमेश चंद गुप्ता की पंचम पुण्यतिथि पर एडवांस्ड न्यूरोलॉजी एण्ड सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। नीता गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि परामर्श शिविर में राजस्थान के जाने-माने प्रसिद्ध डॉ सुनीत शाह, डॉ विदिता कालरा शाह, डॉ मो.बिलाल, डॉ आशीष यादव ने अपनी सेवाएं देते हुए करीब 400 से अधिक संख्या में मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए ऑर्थोपेडिक बीपी ,सुगर,मेडिसिन सहित विभिन्न जांचें भी निशुल्क की गई।और दवाई वितरण की गई।इस अवसर पर अध्यक्ष प्रकाश चंद गुप्ता ने कहा कि नर ही नारायण की सेवा को सर्वश्रेष्ठ मानते हुए हमारे परिवार के द्वारा हर वर्ष यह शिविर लगाया जाता है।और रोगियों की जांच करते हुए निशुल्क दवाई वितरण की जाती है। प्रसिद्ध डॉ सुनील शाह डॉ विदिता कालराने कहानर सेवा नारायण सेवा में जितनी दवाई एवं जांच होगी परामर्श एवं निशुल्क की जावेगीऔर आगे से भी और भी जांचों के लिए मशीन लाया करेंगे जयपुर में कुछ ही शुल्क लेकर मरीजों की एडवांस न्यूरो एवं सभी जांच ऑपरेशन किए जाएंगे इस अवसर पर सुशीला गुप्ता, प्रकाश चंद गोयल ,श्याम सुंदर,दाऊ दयाल ,तरुण,मदन लाल, विष्णु दत्त शर्मा,धनेष, घनश्याम शर्मा रश्मिकांत शर्मा मौजूद थे।4
- डीग में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 400 से अधिक मरीजों की जांच डीग। शहर के भोलेश्वर मंदिर स्थित श्री राम कृष्ण सेवा ट्रस्ट में रविवार को स्वर्गीय रमेश चंद गुप्ता की पंचम पुण्यतिथि के अवसर पर निःशुल्क परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर एडवांस्ड न्यूरोलॉजी एण्ड सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। शिविर में प्रदेश के अनुभवी चिकित्सकों—डॉ. सुनीत शाह, डॉ. विदिता कालरा शाह, डॉ. मो. बिलाल एवं डॉ. आशीष यादव—ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। इस दौरान 400 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मरीजों की ऑर्थोपेडिक, बीपी, शुगर और सामान्य बीमारियों से संबंधित विभिन्न जांचें निशुल्क की गईं तथा दवाइयों का भी वितरण किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रकाश चंद गुप्ता ने बताया कि मानव सेवा को सर्वोच्च मानते हुए हर वर्ष इस प्रकार के शिविर आयोजित किए जाते हैं, ताकि जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। चिकित्सकों ने बताया कि भविष्य में और उन्नत जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आधुनिक मशीनें लाई जाएंगी। साथ ही जयपुर में न्यूरो से संबंधित उन्नत जांच एवं ऑपरेशन भी न्यूनतम शुल्क पर किए जाएंगे। इस अवसर पर सुशीला गुप्ता, श्याम सुंदर, दाऊ दयाल, तरुण, मदन लाल, विष्णु दत्त शर्मा, धनेष, घनश्याम शर्मा एवं रश्मिकांत शर्मा सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।4
- Post by News 931
- Post by Rinku Kumar Rinku1
- Post by Rajesh Kumar1
- एमडी शौकीन खान संवादाता डीग कामां अज्ञात कारणों के चलते लगी पहाड़ों में आग बोलखेड़ा गांव के वन संरक्षित पहाड़ों व हजारी बास के जंगलों में लगी है आग पहाड़ों में आग लगने से उठ रहा है धूंआ ही धूंआ गर्मी के मौसम में बंद संरक्षित पहाड़ों में आग लगने से हो सकता है कभी भी बड़ा हादसा सड़क पर निकल रहे लोगों ने पहाड़ों में आग लगने वनाई वीडियो कामां थाना क्षेत्र के गांव बोलखेड़ा की पहाड़ों की बताई जा रही घटना1
- हमारे यहां पर पाइप लाइन 2 साल पहले 2 साल पहले डाली थी उसके खड़े बहुत ज्यादा है सरपंच कोई ध्यान दे नहीं रहा है इस पर आने जाने से समस्या बनी रहती है दुर्घटना की भी समस्या बनी रहती है इसलिए इस पर जल्दी से जल्दी कार्रवाई की जाए ग्राम कच्छावा पोस्ट टोडा नगर तहसील लक्ष्मणगढ़ जिला अलवर राज्य राजस्थान सरकार से निवेदन है कि इस पर जल्दी से जल्दी समाधान किया जाए आने जाने में बहुत समस्या आ रही है सरपंच कोई भी ध्यान नहीं रहता है3