चार दिवसीय श्रीराम कथा का आज हुआ समापन ग्रामीणों में खुशी. महा शिवरात्रि के दिन झांकी,होगा भंडारा डुमरांव (Buxar) : क्षेत्र के चौगाईं प्रखंड के ठोरी पांडेयपुर गांव में चार दिवसीय रामकथा कथा का आयोजन किया गया. जिसको लेकर ग्रामीण जोर-शोर से जुटे हुए थे. इसकी जानकारी देते हुए पुजारी सोनू पाण्डेय तथा श्याम प्रकाश सिंह यादव ने बताया कि 10 फरवरी से ठोरी पांडेयपुर गांव में चार दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन राष्ट्रीय कथा वाचक पूज्य पंडित श्री मधुसूदन तिवारी के मुखारविंद से प्रभु श्री राम के विवाह के साथ ही सम्पन्न हुआ जो 10 से 14 फरवरी तक चला। साथ ही साथ 15 फरवरी को भव्य झांकी व भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसकी तैयारी अंतिम चरण में है, इसको लेकर चारों तरफ साफ-सफाई, पंडाल, लाइट, वाहन स्टैंड सहित सभी व्यवस्था था ताकि श्रीराम कथा में आने वाले किसी भी श्रोता भक्तों को किसी तरह की परेशानी ना हो. वहीं इस चार दिवसीय श्रीराम कथा को लेकर आसपास सहित ग्रामीण क्षेत्रों में खुशी बन गयी है.यह कथा दोपहर 01 बजे से संध्या 05 बजे तक चला। अंत में कथा समापन के बाद आरती किया गया उसके बाद सभी भक्त को प्रसाद दिया गया। कथा में हजारों महिला तथा पुरुष पर भक्त मौजूद होकर रसास्वादन किया।
चार दिवसीय श्रीराम कथा का आज हुआ समापन ग्रामीणों में खुशी. महा शिवरात्रि के दिन झांकी,होगा भंडारा डुमरांव (Buxar) : क्षेत्र के चौगाईं प्रखंड के ठोरी पांडेयपुर गांव में चार दिवसीय रामकथा कथा का आयोजन किया गया. जिसको लेकर ग्रामीण जोर-शोर से जुटे हुए थे. इसकी जानकारी देते हुए पुजारी सोनू पाण्डेय तथा
श्याम प्रकाश सिंह यादव ने बताया कि 10 फरवरी से ठोरी पांडेयपुर गांव में चार दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन राष्ट्रीय कथा वाचक पूज्य पंडित श्री मधुसूदन तिवारी के मुखारविंद से प्रभु श्री राम के विवाह के साथ ही सम्पन्न हुआ जो 10 से 14 फरवरी तक चला। साथ ही साथ 15 फरवरी
को भव्य झांकी व भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसकी तैयारी अंतिम चरण में है, इसको लेकर चारों तरफ साफ-सफाई, पंडाल, लाइट, वाहन स्टैंड सहित सभी व्यवस्था था ताकि श्रीराम कथा में आने वाले किसी भी श्रोता भक्तों को किसी तरह की परेशानी ना हो. वहीं इस चार दिवसीय श्रीराम कथा को
लेकर आसपास सहित ग्रामीण क्षेत्रों में खुशी बन गयी है.यह कथा दोपहर 01 बजे से संध्या 05 बजे तक चला। अंत में कथा समापन के बाद आरती किया गया उसके बाद सभी भक्त को प्रसाद दिया गया। कथा में हजारों महिला तथा पुरुष पर भक्त मौजूद होकर रसास्वादन किया।
- डॉ संजय कुमार सिंहडुमरांव, बक्सर, बिहार🙏1 hr ago
- आरा। आरा में शादी में डांस के दौरान डांसर ने सिक्का निगल लिया। उसे सांस लेने में परेशानी होने लगी। आनन-फानन में उसे आरा अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर की देखरेख में इलाज जारी है। पूरा मामला नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा टोला का है। जहाँ की आए हुए एक शादी समारोह के बारात में नाच का प्रोग्राम चल रहा था बताया जा रहा है कि डांसर बंगाल की है। डांसर के सिक्का निगलते ही शादी में कुछ देर के लिए सन्नाटा पसर गया। डांसर को अस्पताल ले जाने के बाद प्रोग्राम को रोक दिया गया।मिली जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल की रहने वाली महिला कलाकार कार्यक्रम में नृत्य प्रस्तुति दे रही थीं। इसी दौरान कुछ दर्शक उत्साह में आकर उसके पास पहुंचे और उसे सिक्के देने लगे। दर्शकों की ओर से दिए गए सिक्कों में से एक सिक्का कलाकार ने मुंह में रख लिया, जो अचानक उसके गले के अंदर चला गया। कुछ ही देर में उसे सांस लेने में दिक्कत और बेचैनी महसूस होने लगी, जिसके बाद मंच पर ही उसकी हालत बिगड़ने लगी। घटना की गंभीरता को देखते हुए डांस पार्टी के संचालक और महिला डांसर के पति ने उसे तत्काल आरा सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है।डॉक्टरों की ओर से यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि सिक्का गले में फंसा हुआ है या पेट के अंदर चला गया है।3
- Ballia : पारिवारिक कलह में कलयुगी बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, आरोपी हिरासत में बलिया: यूपी के बलिया जनपद के थाना दोकटी क्षेत्र के भगवानपुर गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पारिवारिक विवाद में एक बेटे ने अपने ही पिता की चाकू मारकर हत्या कर दी. इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार (13 फरवरी 2026) को भगवानपुर निवासी मुकेश यादव का अपने पिता लालजी यादव के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मुकेश ने आवेश में आकर अपने पिता पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और लहुलुहान हालत में लालजी यादव को तत्काल अस्पताल भिजवाया. हालांकि, अस्पताल पहुँचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मुकेश यादव को हिरासत में ले लिया है. पुलिस टीम उससे पूछताछ कर रही है ताकि हत्या के पीछे की असल वजह का पता लगाया जा सके. अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर ने बताया कि “पारिवारिक विवाद के चलते पुत्र ने पिता पर चाकू से हमला किया था, जिनकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई है. तहरीर प्राप्त कर उचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है. फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और पुलिस बल तैनात है। जनपद बलिया में थाना दोकटी अन्तर्गत भगवानपुर गांव के रहने वाले मुकेश यादव ने पारिवारिक विवाद में अपने पिता लालजी यादव तथा दो भाईयों को चाकू मार दिया था, तत्काल उन्हें अस्पताल भेजवाया गया, जहां डाक्टरों के द्वारा अभियुक्त के पिता को मृत घोषित कर दिया गया व घायल दोनों भाईयों का ईलाज जिला अस्पताल बलिया में चल रहा है। इस संबंध में अभियुक्त मुकेश यादव को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर प्राप्त कर उचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। मौके पर पुलिस फोर्स मौजूद है तथा कानून व्यवस्था संबंधी कोई समस्या नहीं है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह की वीडियो बाइट👇🏽1
- Post by Loendranayansingh Bablu3
- आरा पुरानी पुलिस लाइन मोड़ पर एक #टेम्पोचालक के #आत्मदाह के विरोध में #आराDTO.के खिलाफ #आक्रोशमार्च. आरा रेलवे स्टेशन परिसर के बाहर प्रतिरोध सभा को संबोधित करते भाकपा माले राज्य कमेटी सदस्य व आरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी क्यामुद्दीन अंसारी, ऐक्टू के जिला प्रभारी बालमुकुंद चौधरी, टेम्पो चालक संघ अध्यक्ष किरण प्रसाद,राजु खान,आइसा नेता रौशन कुशवाहा व अन्य.1
- mukhiya se kaha to kaha ki main jaiga aabhi kam nhi laga kaha tha ki 5 din me kam lagega to aabhi le nhi laga1
- Post by Chintu Tiwari Kavi jee1
- #शाहपुर में भाजपा नेता स्वo #विशेश्वर ओझा की #श्रद्धांजलि सभा आयोजित कि गयी l1
- आरा। होली पर्व को देखते हुए जिलापदाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया के आदेश पर मद्यनिषेध विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के बिरुद्ध लगातार छापेमारी एवं वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में सहायक आयुक्त मद्यनिषेध श्री रजनीश को गुप्त सूचना मिली की उत्तर प्रदेश कि ओर से बोलेरो से भारी मात्रा में विदेशी शराब भोजपुर आरा के रास्ते हाजीपुर बिहार की ओर ले जाया जा रहा है। सहायक आयुक्त मद्यनिषेध, भोजपुर द्वारा निरीक्षक प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। दिनांक 13-02-2026 को वाहन जांच के क्रम में बक्सर-पटना फोरलेन पर दौलतपुर ओवर ब्रिज के पास, थाना-आरा मुफ्फसिल जिला-भोजपुर से एक महिंद्रा कंपनी के बोलेरो में बने गुप्त तहखाने से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया। (रिपोर्टर जितेंद्र कुमार ) बोलेरो पर निबंधन संख्या BR01PF-0585 अंकित पाया गया, वाहन के चालक गणेश कुमार, पे०-कैलाश सिंह, सा०-नारायणपुर डेढ़पुरा, थाना-महनार, जिला-वैशाली, राज्य-बिहार, के साथ रवि शंकर कुमार, पे०-रामगुलम सिंह, सा०-नारायणपुर डेढ़पुरा, थाना-महनार , जिला-वैशाली, राज्य-बिहार को गिरफ्तार करते हुए अग्रतर कार्यवाही हेतु न्यायालय को सुपुर्द कर दिया गया है। उक्त वाहन से Officer’s Choice whisky 180 ml का 1008 पीस जो की कुल 1008 पीस में 181.440 लीटर अवैध विदेशी शराब जप्त किया गया। जप्त शराब का बाजार मूल्य करीब 02 लाख के करीब आँका गया। जप्त शराब को उत्तर प्रदेश से हाजीपुर ले जाया जा रहा था। छापेमारी दल में निरीक्षक प्रकाश चंद्र, सहायक अवर निरीक्षक रवि कुमार एवं सहायक अवर निरीक्षक श्री राजकुमार राजा, के साथ साथ मद्यनिषेध सिपाही, सैप और होमगार्ड के जवान सामिल थे।4
- राष्ट्रीय महिला दिवस पर गंगोत्री देवी इंटर कॉलेज में हुआ भव्य सम्मान समारोह महिलाओं को माता, बहन और बेटी के रूप में बताया आदरणीय नारी उपलब्धियों के जश्न का बना विशेष अवसर खबर जनपद बलिया के सिकंदरपुर से, गंगोत्री देवी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय महिला दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक डॉ. नरेन्द्र प्रसाद गुप्ता एवं प्रधानाचार्य राजेश कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से भारत की महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ‘भारत कोकिला’ सरोजिनी नायडू के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन करते हुए किया। इस अवसर पर विद्यालय की सभी शिक्षिकाओं को पुष्पगुच्छ, डायरी-पेन, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रबंधक, प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने करतल ध्वनि के साथ सभी महिला शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों को महिला दिवस की शुभकामनाएँ दीं। प्रबंधक डॉ. नरेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने अपने संबोधन में महिलाओं को माता, बहन एवं बेटी के रूप में समाज का आदरणीय स्तंभ बताया। विद्यालय की छात्राओं ने अपने गीतों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से नारी के त्याग, तपस्या, समर्पण और कर्मठता को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। प्रबंधक डॉ. नरेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने अपने संबोधन में महिलाओं को माता, बहन एवं बेटी के रूप में समाज का आदरणीय स्तंभ बताया। उन्होंने शिक्षिकाओं को परिवार से दूर रहकर शिक्षा की अलख जगाने वाली ज्योति-पुंज की संज्ञा दी और कहा कि आज महिलाएँ पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर समाज को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। प्रधानाचार्य राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि महिला दिवस महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक एवं सांस्कृतिक उपलब्धियों का उत्सव है। यह दिन नारी सम्मान, उनके योगदान और लैंगिक समानता के प्रति जागरूकता का प्रतीक है। दुनिया भर में यह दिवस महिलाओं के अधिकारों एवं सशक्तिकरण के संदेश के साथ उत्सव की भावना से मनाया जाता है। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में छात्र-छात्राओं सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हीरालाल वर्मा ने की तथा सफल संचालन अरविंद वर्मा जी द्वारा किया गया।1