Shuru
Apke Nagar Ki App…
अदानी पावर प्लांट में मजदूर की हत्या हत्या करके मजदूर को पुलिया में घुसेड दिया
Saini sahab
अदानी पावर प्लांट में मजदूर की हत्या हत्या करके मजदूर को पुलिया में घुसेड दिया
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *मां कल्याणी देवी धाम में शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ अत्यंत भक्तिमय और उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ*यज्ञ की शुरुआत 51 विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत रूप से की गई। मंत्रों की गूंज से पूरा मंदिर परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया और चारों ओर भक्ति का माहौल छा गया। इस पावन अवसर पर दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जिन्होंने मां चंडी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और हवन में अपनी सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का मुख्य अनुष्ठान सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता बिंदेश्वरी प्रसाद तिवारी तथा बॉयज एंड गर्ल्स स्कूल की मैनेजर रीना तिवारी के करकमलों द्वारा संपन्न कराया गया। इस दौरान विधि-विधान से हवन, पूजन और आहुतियां अर्पित की गईं। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ इस धार्मिक आयोजन में भाग लिया। यह महायज्ञ क्षेत्र में शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा के संचार का प्रतीक माना जा रहा है तथा सामाजिक एकता को भी मजबूत कर रहा है।1
- Post by Afzal pathan patrakaar1
- नवनिर्माण के नव वर्ष पूर्ण होने पर तुलसी सदन में आयोजित हुए कार्यक्रम जिसमें सूचना विभाग के कलाकारों व विद्यालय की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियां के बारे में कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए1
- प्रतापगढ़। कंधई थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर दिनदहाड़े फायरिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। चिलबिला-पट्टी मार्ग स्थित कालूराम इंटर कॉलेज शीतलागंज गेट के सामने बाइक सवार आधा दर्जन से अधिक युवकों ने एक युवक पर फायर झोंक दिया। गनीमत रही कि युवक बाल-बाल बच गया और किसी तरह मौके से भाग निकला। घटना दोपहर करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है। फायरिंग की आवाज सुनते ही आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और मौके पर भीड़ जुट गई। हैरानी की बात यह रही कि चौकी बूथ वीरमऊ विशुनदत्त से महज 300 मीटर की दूरी पर दबंगों ने खुलेआम घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दी। पीड़ित आकाश सिंह पुत्र दारा सिंह निवासी पूरे बेनीराम, थाना कंधई ने देर रात पुलिस को तहरीर दी। उसने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ शीतलागंज बाजार सिम पोर्ट कराने गया था, तभी तीन मोटरसाइकिलों पर सवार हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। विरोध करने पर उस पर फायरिंग कर दी गई। सूचना पर चौकी प्रभारी दीवानगंज दीपक कुमार मौके पर पहुंचे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की। देर शाम तक कोई तहरीर नहीं मिली थी, लेकिन रात में पीड़ित ने तीन नामजद व कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी आदित्य सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सोशल मीडिया पर टिप्पणी को लेकर दो गुटों के बीच विवाद की बात सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।1
- ब्रेकिंग प्रतापगढ़ *प्रतापगढ़ में पुलिस की बदसलूकी का वीडियो वायरल* *कोतवाली जाने पर नाराज हुए चौकी इंचार्ज धक्के मार के बाहर निकला* *कप्तान यहां जाने पर बोले जाओ जाओ* प्रतापगढ़ के पट्टी थाना के पृथ्वीगंज चौकी में पुलिस के अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है। चोरी की शिकायत लेकर चौकी पहुंचे पीड़ित दुर्गेश शर्मा को ही चौकी इंचार्ज रविअंचल ने कथित तौर पर धक्का देकर बाहर निकाल दिया। यह घटना पृथ्वीगंज चौकी की बताई जा रही है, जहां पीड़ित अपनी पत्नी के साथ मामले की प्रगति जानने पहुंचे थे। वायरल वीडियो में चौकी इंचार्ज पीड़ित से अभद्रता करते नजर आ रहे हैं। पीड़ित का आरोप है कि पहले से ही पुलिस जांच के नाम पर टालमटोल कर रही थी। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है और कार्रवाई की मांग उठ रही है। शीतला प्रसाद की रिपोर्ट।1
- थाना कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत अमहट पेट्रोल पम्प के पास 2 अज्ञात लोगों द्वारा महिला का फोन छीन कर फरार होने के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक श्री अखंड प्रताप सिंह की बाइट1
- Post by Saini sahab1
- पट्टी कोतवाली क्षेत्र के ठेनेपुर गांव निवासिनी मनीषा सरोज ने पट्टी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपित किया कि बुधवार की सुबह 7:00 के आसपास जमीनी रंजिश को लेकर बिपक्षियों ने उनके घर पर चढ़ा आये मां-बहन की भद्दी भद्दी गाली देने लगे विरोध करने पर महिला को जमकर मारा पीटा महिला का सर फट गया लहुलूहान होकर गिर पड़ी हल्ला गुहार मचाने पर आसपास के लोग दौड़े तब महिला की जान बच सकी आरोपीगण जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी।1
- बड़ा खुलासा! अखिलेश यादव का सबसे बड़ा फाइनेंसर गैंगस्टर अतीक अहमद ही था। : पूजा पाल, गैंगस्टर अतीक अहमद द्वारा मारे गए विधायक राजू पाल की पत्नी1