विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए ‘विद्यार्थी सहयोग शिविर पोर्टल’ का शुभारंभ* -: मोतिहारी में डीएम ने की समीक्षा बैठक मोतिहारी, 25 अगस्त विद्यार्थियों एवं छात्रावास में रहने वाले छात्रों की समस्याओं और शिकायतों के त्वरित समाधान के उद्देश्य से बिहार सरकार द्वारा ‘विद्यार्थी सहयोग शिविर पोर्टल’ का ऑनलाइन शुभारंभ किया गया। मंगलवार, 25 अगस्त को आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव एवं सिविल सर्जन डॉ. दिलीप कुमार सिंह ने आरोग्य भवन, जिला स्वास्थ्य समिति परिसर, सदर अस्पताल में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उपस्थित एएनएमएम/जीएनएम छात्र-छात्राओं से उनके पठन-पाठन, छात्रावास में मिलने वाली सुविधाओं और अन्य समस्याओं को लेकर विस्तार से जानकारी ली गई। छात्रों ने छात्रावास में भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई, पानी की सुविधा, शौचालय सहित विभिन्न समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। छात्राओं द्वारा छात्रावास में कुछ मूलभूत सुविधाओं के अभाव की शिकायत भी की गई। वहीं, मेस में उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई एवं खाना बनाने वाले कर्मियों की स्वच्छता को लेकर भी शिकायत दर्ज कराई गई।शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया। छात्रावासों में पानी की बेहतर व्यवस्था के लिए वाटर प्यूरिफायर मशीन, पुरुष एवं महिला छात्रावास में एक-एक चापाकल तथा जनरेटर लगाने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही छात्रावास के बाहर साफ-सफाई नगर निगम एवं संबंधित एजेंसी के माध्यम से कराने तथा स्थानीय स्तर पर वाटर प्यूरिफायर मशीन की मरम्मत, सभी नल-टंकी आदि की साफ-सफाई एवं मरम्मत कराने का भी निर्देश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला कार्यक्रम प्रबंधक ठाकुर विश्वमोहन, जिला योजना समन्वयक भारत भूषण, जिला अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी अमानुल्लाह, एफएलसी सह प्रभारी जिला लेखा प्रबंधक आशीष कुमार, जिला आंकड़ा सहायक अवधेश कुमार सहित जिला स्वास्थ्य समिति के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।

- पहले लड़े थे गोरों से, अब लड़ेंगे चोरों से" यह एक राजनीतिक नारा है जिसका इस्तेमाल मुख्य रूप से Indian National Congress द्वारा सरकार और उसकी नीतियों के विरोध में किया जाता रहा है।नारे का संदर्भयह नारा ब्रिटिश शासन के खिलाफ स्वतंत्रता संग्राम (गोरों से लड़ाई) की तुलना वर्तमान राजनीतिक और चुनावी व्यवस्था के कथित भ्रष्टाचार या कमियों (चोरों से लड़ाई) के विरोध से करता है।समय-समय पर कांग्रेस पार्टी, छात्र आंदोलनों और विभिन्न रैलियों या विरोध प्रदर्शनों में इस नारे का उपयोग किया जाता रहा है।पटना में हुए हालिया छात्र आंदोलन और अन्य राजनीतिक कार्यक्रमों में भी इस नारे से जुड़े नारेबाज़ी और वीडियो चर्चा में रहे हैं।1
- Dr Pankaj kumar 7091077898,9572291304 Tulla Tulsi Gaya Bihar Dr Pankaj kumar 70910778981
- राज्य सरकार का, 3 साल में स्कूलों को कायाकल्प का प्लान, जर्जर स्कूलों को सरकारी मजबूती,12,500 करोड़ का रोड मैप, 3587 नए भवन बनेंगे, खबर को देखें और शेयर करें1
- पूर्वी चम्पारण : 50 लीटर देसी शराब के साथ धंधेबाज सहित 4 गिरफ्तार1
- और उप प्रमुख रूबी देवी ने सोमवार को अपने कार्यालय का शुभ उद्घाटन किया। वैदिक मंत्रोच्चारण और विधिवत पूजा-पाठ के साथ हुए इस उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे।1
- सुगौली जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने ट्रेनों पर होने वाली पत्थरबाजी को रोकने को लेकर लोगों के बीच चलाया जनजागरूकता अभियान। लोगों से की सहयोग की अपील और पत्थरबाजी को लेकर कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने की बात बताई गई।1
- 6 साल के बच्चे ने माइक थामकर मांगा इस्तीफा, प्रदर्शन के बीच पुलिस ले गई साथ! 6 साल के बच्चे ने माइक थामकर मांगा इस्तीफा, प्रदर्शन के बीच पुलिस ले गई साथ!1
- क्या 7 साल के लड़का को प्रोटेक्ट करना चाहिए देखिए हमारा समाज कितना गंदा हो गया है 6 साल के बच्चों को रोज को उतार दिया इसका भविष्य कहां जाएगा हमारा समाज कहां जा रहा है बड़े बुजुर्ग है तो आप प्रोटेस्ट कर सकते हैं लेकिन छोटे बच्चों को अगर कुछ हो जाता है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा आप लोग कमेंट में बताइए1