मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण हेतु महिला थाना पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर विभिन्न विभागों व संस्थाओं की कार्यकत्रियों को किया जागरूक। मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण हेतु महिला थाना पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर विभिन्न विभागों व संस्थाओं की कार्यकत्रियों को किया जागरूक।* अवगत कराना है कि आज दिनांक 24.03.2026 को मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण एवं नवरात्रि सप्ताह के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ महोदया द्वारा महिला थाना में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देना तथा समाज के विभिन्न वर्गों को सरकारी योजनाओं एवं हेल्पलाइन सेवाओं के प्रति जागरूक करना रहा। ▶️ कार्यक्रम के दौरान समाज कल्याण विभाग, बाल कल्याण विभाग, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, आशा कार्यकत्रियों, शिक्षिकाओं एवं अधिवक्ताओं को महिलाओं के लिए संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि इन योजनाओं एवं हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाई जाए, जिससे जरूरतमंद महिलाओं को समय पर सहायता मिल सके। *महिलाओं हेतु प्रमुख सरकारी योजनाएं* बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना मिशन शक्ति अभियान महिला शक्ति केंद्र योजना वन स्टॉप सेंटर (सखी केंद्र) योजना उज्ज्वला योजना (मानव तस्करी से पीड़ित महिलाओं के पुनर्वास हेतु) स्वाधार गृह योजना जननी सुरक्षा योजना प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना *महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर* महिला हेल्पलाइन – 1090 आपातकालीन सेवा – 112 महिला हेल्पलाइन (सामान्य) – 181 चाइल्ड हेल्पलाइन – 1098 साइबर क्राइम हेल्पलाइन – 1930 इस अवसर पर विभिन्न संस्थाओं से वीना शर्मा (सीडब्लूसी), गीता ठाकुर (समाजसेविका), नीरज गौतम (बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ), शिवांगी (डीपीओ) सहित प्र0नि0 महिला थाना श्रीमती संगीता डागर एवं अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में समाज में सराहनीय योगदान देने वाली ई-रिक्शा चालक सोनिया तोमर एवं अन्य महिलाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को निरंतर आगे बढ़ाया
मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण हेतु महिला थाना पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर विभिन्न विभागों व संस्थाओं की कार्यकत्रियों को किया जागरूक। मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण हेतु महिला थाना पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर विभिन्न विभागों व संस्थाओं की कार्यकत्रियों को किया जागरूक।* अवगत कराना है कि आज दिनांक 24.03.2026 को मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण एवं नवरात्रि सप्ताह के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ
महोदया द्वारा महिला थाना में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देना तथा समाज के विभिन्न वर्गों को सरकारी योजनाओं एवं हेल्पलाइन सेवाओं के प्रति जागरूक करना रहा। ▶️ कार्यक्रम के दौरान समाज कल्याण विभाग, बाल कल्याण विभाग, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, आशा कार्यकत्रियों, शिक्षिकाओं एवं अधिवक्ताओं को महिलाओं के लिए संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया
कि इन योजनाओं एवं हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाई जाए, जिससे जरूरतमंद महिलाओं को समय पर सहायता मिल सके। *महिलाओं हेतु प्रमुख सरकारी योजनाएं* बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना मिशन शक्ति अभियान महिला शक्ति केंद्र योजना वन स्टॉप सेंटर (सखी केंद्र) योजना उज्ज्वला योजना (मानव तस्करी से पीड़ित महिलाओं के पुनर्वास हेतु) स्वाधार गृह योजना जननी सुरक्षा योजना प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना *महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर* महिला हेल्पलाइन – 1090 आपातकालीन सेवा – 112 महिला हेल्पलाइन (सामान्य) – 181 चाइल्ड हेल्पलाइन – 1098 साइबर क्राइम हेल्पलाइन – 1930 इस अवसर पर विभिन्न
संस्थाओं से वीना शर्मा (सीडब्लूसी), गीता ठाकुर (समाजसेविका), नीरज गौतम (बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ), शिवांगी (डीपीओ) सहित प्र0नि0 महिला थाना श्रीमती संगीता डागर एवं अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में समाज में सराहनीय योगदान देने वाली ई-रिक्शा चालक सोनिया तोमर एवं अन्य महिलाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को निरंतर आगे बढ़ाया
- मुजफ्फरनगर में आयोजित सर्वधर्म ईद मिलन समारोह में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होकर लोगों को ईद की शुभकामनाएं दीं। यह आयोजन कांग्रेस नेता सईद सलमान द्वारा किया गया था। इसी कार्यक्रम में चरथावल विकास खंड के ग्राम कयामपुर के ग्राम प्रधान अब्दुल सत्तार भी पहुंचे और उन्होंने सईद सलमान से शिष्टाचार भेंट कर ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच क्षेत्र के विकास, सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे को मजबूत करने को लेकर चर्चा हुई। ग्राम प्रधान अब्दुल सत्तार ने कहा कि ईद का पर्व प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश देता है। वहीं सईद सलमान ने कहा कि इस तरह के सर्वधर्म कार्यक्रम समाज में शांति और सद्भाव को बढ़ावा देते हैं तथा विभिन्न समुदायों को एक मंच पर जोड़ने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिन्होंने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की शुभकामनाएं दीं और अमन-चैन व खुशहाली की कामना की।2
- मुजफ्फरनगर: मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत सर्विलांस सेल, मुजफ्फरनगर ने उत्कृष्ट कार्य करते हुए लगभग 28 लाख रुपये मूल्य के 144 खोए मोबाइल फोन बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की है। नवरात्रि के पावन अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने इन मोबाइल फोन को उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया। इस दौरान मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ झलक उठी और उन्होंने मुजफ्फरनगर पुलिस की तत्परता व कार्यशैली की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आमजन की सुरक्षा व उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पुलिस लगातार प्रतिबद्ध है। संवाददाता: शफीक राजपूत1
- नवरात्र के पावन अवसर पर जम्मू के कटरा स्थित मां वैष्णों देवी मंदिर में भक्तों का उमड़ा जनसैलाब अब तक 3 लाख़ से ज़्यादा श्रद्धालुओं ने किए मां के दर्शन1
- Post by VIRENDRASINGH दैनिक s बुलेटिन1
- मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत सर्विलांस सेल, मुजफ्फरनगर द्वारा लगभग 28 लाख के 144 खोए मोबाइल फोन किये बरामद, नवरात्रि सप्ताह के शुभ अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा स्वामियों को किए गए सुपुर्द। पुलिस का ऐसा कार्य देख मोबाइल पाने वाले स्वामियों ने पुलिस की खूब प्रशंसा की कहां की इस सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा जानकारी देते हुए1
- मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत एवं नवरात्रि सप्ताह के शुभ अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा द्वारा बरामद समस्त मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए गए। इस दौरान विशेष रूप से महिला मोबाइल स्वामियों ने अपनी खोई हुई संपत्ति पुनः प्राप्त कर अत्यधिक प्रसन्नता व्यक्त की तथा मुजफ्फरनगर पुलिस के इस जनहितकारी एवं संवेदनशील प्रयास की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए आभार प्रकट किया। महिलाओं द्वारा बताया गया कि इस पहल से उनके मन में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना और अधिक सुदृढ़ हुई है, जो मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों को सार्थक करता है। इस अवसर पर पुलिस एवं आमजन के मध्य विश्वास और अधिक सुदृढ़ हुआ। इस सराहनीय कार्यवाही से आम जनमानस में अत्यधिक प्रसन्नता व्याप्त है तथा मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा किए गए इस जनसेवात्मक प्रयास की चारों ओर सराहना की जा रही है।1
- मिशन शक्ति फेज-5” के द्वितीय चरण एवं नवरात्र के पावन सप्ताह के अंतर्गत रिजर्व पुलिस लाइन, मुजफ्फरनगर में “रन फॉर शक्ति” वूमेन मैराथन का आयोजन किया गया। उक्त मैराथन में विभिन्न संस्थाओं के कार्यकत्रियों, पुलिकर्मियों एवं प्रशिक्षु आरक्षियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास, सुरक्षा के प्रति जागरूकता एवं सशक्तिकरण की भावना को प्रोत्साहित करना रहा। इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ महोदया ने दी जानकारी5
- चरथावल विकास खंड में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में 91 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। कार्यक्रम शासन की योजना के तहत हुआ, जिसमें हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों के विवाह उनके-अपने रीति-रिवाजों से संपन्न कराए गए। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख अक्षय पुण्डीर, राष्ट्रीय लोक दल के जिलाध्यक्ष, बघरा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गौरव, खंड विकास अधिकारी प्रवीण कुमार, एडीओ पंचायत सोमदत्त, सत्तार प्रधान, मुकेश प्रधान, आरिफ प्रधान, वीरपाल, धर्मेंद्र प्रधान, अब्दुल जब्बार प्रधान और हाजी मोहम्मद रजा प्रधान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अतिथियों ने नवदंपतियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक एकता और भाईचारे को मजबूत करते हैं।2