logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*कांवड़ यात्रा को लेकर संतकबीरनगर पुलिस अलर्ट मोड पर, सुरक्षा व्यवस्था के किए गए पुख्ता इंतजाम* संतकबीरनगर। श्रावण मास की पावन *कांवड़ यात्रा* को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए *संतकबीरनगर पुलिस* पूरी तरह *अलर्ट मोड* पर है। पुलिस अधीक्षक *संदीप कुमार मीणा* ने कांवड़ यात्रा को लेकर जनपद में की गई सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। *जनपद के* प्रमुख मार्गों, शिव मंदिरों एवं संवेदनशील स्थलों पर पुलिस बल की विशेष तैनाती की गई है। लगातार गश्त, निगरानी एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। *पुलिस अधीक्षक ने श्रद्धालुओं से अपील की* है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, यातायात नियमों का सम्मान करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। संतकबीरनगर पुलिस कांवड़ यात्रियों की सुरक्षित, सुगम एवं मंगलमय यात्रा के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। *हर-हर महादेव! बोल बम!!* *"SP संदीप कुमार मीणा ने कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था पर क्या कहा, देखें पूरी वीडियो......*

5 hrs ago
user_LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

*कांवड़ यात्रा को लेकर संतकबीरनगर पुलिस अलर्ट मोड पर, सुरक्षा व्यवस्था के किए गए पुख्ता इंतजाम* संतकबीरनगर। श्रावण मास की पावन *कांवड़ यात्रा* को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए *संतकबीरनगर पुलिस* पूरी तरह *अलर्ट मोड* पर है। पुलिस अधीक्षक *संदीप कुमार मीणा* ने कांवड़ यात्रा को लेकर जनपद में की गई सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। *जनपद के* प्रमुख मार्गों, शिव मंदिरों एवं संवेदनशील स्थलों पर पुलिस बल की विशेष तैनाती की गई है। लगातार गश्त, निगरानी एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। *पुलिस अधीक्षक ने श्रद्धालुओं से अपील की* है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, यातायात नियमों का सम्मान करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। संतकबीरनगर पुलिस कांवड़ यात्रियों की सुरक्षित, सुगम एवं मंगलमय यात्रा के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। *हर-हर महादेव! बोल बम!!* *"SP संदीप कुमार मीणा ने कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था पर क्या कहा, देखें पूरी वीडियो......*

More news from Sant Kabeer Nagar and nearby areas
  • संतकबीरनगर के सामाजिक कार्यकर्ता एवं नगर पंचायत हैंसर के प्रतिनिधि और पूर्व प्रत्याशी नीलमणि ने सोमवार को अनाथ बच्चों के रहने की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सराहनीय कदम उठाया। उन्होंने बच्चों के लिए टीन शेड निर्माण हेतु बालू, मोरंग सहित अन्य आवश्यक निर्माण सामग्री उपलब्ध कराई। नीलमणि की इस त्वरित सहायता से अनाथ बच्चों और ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के मौसम में बच्चों को अब सुरक्षित रूप से सिर छिपाने की जगह मिल सकेगी। ग्राम निवासी अश्वनी पांडे ने बताया कि नीलमणि की इस पहल से बच्चों को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि नीलमणि ने बच्चों की पढ़ाई-लिखाई एवं अन्य आवश्यक खर्चों में भी सहयोग करने का आश्वासन दिया है। ग्रामीणों ने सामाजिक कार्यकर्ता नीलमणि की इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए कहा कि समाज के सक्षम लोगों को भी ऐसे जरूरतमंद बच्चों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए।
    2
    संतकबीरनगर के सामाजिक कार्यकर्ता एवं नगर पंचायत हैंसर के प्रतिनिधि और पूर्व प्रत्याशी नीलमणि ने सोमवार को अनाथ बच्चों के रहने की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सराहनीय कदम उठाया। उन्होंने बच्चों के लिए टीन शेड निर्माण हेतु बालू, मोरंग सहित अन्य आवश्यक निर्माण सामग्री उपलब्ध कराई।

नीलमणि की इस त्वरित सहायता से अनाथ बच्चों और ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के मौसम में बच्चों को अब सुरक्षित रूप से सिर छिपाने की जगह मिल सकेगी। ग्राम निवासी अश्वनी पांडे ने बताया कि नीलमणि की इस पहल से बच्चों को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि नीलमणि ने बच्चों की पढ़ाई-लिखाई एवं अन्य आवश्यक खर्चों में भी सहयोग करने का आश्वासन दिया है।

ग्रामीणों ने सामाजिक कार्यकर्ता नीलमणि की इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए कहा कि समाज के सक्षम लोगों को भी ऐसे जरूरतमंद बच्चों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए।
    user_Ashwini Kumar Pandey
    Ashwini Kumar Pandey
    पत्रकार Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    23 hrs ago
  • सूर्यांश न्यूज़ 24 हर खबर पर नजर आपका अपना लोकप्रिय चैनल
    1
    सूर्यांश न्यूज़ 24 हर खबर पर नजर आपका अपना लोकप्रिय चैनल
    user_Vinay kumar giri
    Vinay kumar giri
    Reporter Vinay Kumar Giri सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • लखनऊ में यूपी के कोटेदारों का हल्ला-बोल,सरकार पर भड़के.. लखनऊ में यूपी के कोटेदारों का हल्ला-बोल,सरकार पर भड़के..
    1
    लखनऊ में यूपी के कोटेदारों का
हल्ला-बोल,सरकार पर भड़के..
लखनऊ में यूपी के कोटेदारों का
हल्ला-बोल,सरकार पर भड़के..
    user_Nihal
    Nihal
    Media house वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • गोरखपुर पहुंचे दिग्गज गायक कुमार सानू, गुरु गोरखनाथ का किए पूजन सोमवार को बॉलीवुड के दिग्गज गायक कुमार सानू गोरखपुर पहुंचे। शहर आगमन के दौरान उन्होंने सबसे पहले गुरु गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर गुरु गोरखनाथ के दर्शन किए और पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। मंदिर में उनकी मौजूदगी की जानकारी मिलते ही श्रद्धालुओं और प्रशंसकों में उनसे मिलने के लिए उत्साह की लहर दौड़ गई, कई लोगों ने उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं  कुमार सानू ने मंदिर में बाबा गोरखनाथ के चरणों में माथा टेककर प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने मंदिर परिसर में कुछ समय बिताया। इस दौरान मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं ने उन्हें अपने बीच पाकर खुशी जताई। उनकी इस आध्यात्मिक यात्रा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं ।
    1
    गोरखपुर पहुंचे दिग्गज गायक कुमार सानू, गुरु गोरखनाथ का किए पूजन
सोमवार को बॉलीवुड के दिग्गज गायक कुमार सानू गोरखपुर पहुंचे। शहर आगमन के दौरान उन्होंने सबसे पहले गुरु गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर गुरु गोरखनाथ के दर्शन किए और पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। मंदिर में उनकी मौजूदगी की जानकारी मिलते ही श्रद्धालुओं और प्रशंसकों में उनसे मिलने के लिए उत्साह की लहर दौड़ गई, कई लोगों ने उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं 
कुमार सानू ने मंदिर में बाबा गोरखनाथ के चरणों में माथा टेककर प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने मंदिर परिसर में कुछ समय बिताया। इस दौरान मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं ने उन्हें अपने बीच पाकर खुशी जताई। उनकी इस आध्यात्मिक यात्रा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं ।
    user_अनूप शुक्ला
    अनूप शुक्ला
    Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • कुर्थिया के पास दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, चार लोगों की मौत घटना की सूचना पर डीएम आलोक कुमार व एसपी संदीप कुमार मीना पहुंचे मौके पर, निष्पक्ष जांच व विधिक कार्रवाई के दिए निर्देश संतकबीरनगर। जनपद के थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र अंतर्गत कुर्थिया के समीप रविवार को एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। गोरखपुर से बस्ती की ओर जा रहा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा इतना भयावह था कि उसमें चार व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने दुर्घटना के कारणों की निष्पक्ष एवं गहन जांच कराते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है, ताकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। मृतकों के शवों का पंचायतनामा भरकर नियमानुसार पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जा रही है। वहीं, घटनास्थल पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस द्वारा प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    1
    कुर्थिया के पास दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, चार लोगों की मौत

घटना की सूचना पर डीएम आलोक कुमार व एसपी संदीप कुमार मीना पहुंचे मौके पर, निष्पक्ष जांच व विधिक कार्रवाई के दिए निर्देश
संतकबीरनगर। 
जनपद के थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र अंतर्गत कुर्थिया के समीप रविवार को एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। गोरखपुर से बस्ती की ओर जा रहा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा इतना भयावह था कि उसमें चार व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने दुर्घटना के कारणों की निष्पक्ष एवं गहन जांच कराते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है, ताकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।
मृतकों के शवों का पंचायतनामा भरकर नियमानुसार पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जा रही है। वहीं, घटनास्थल पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस द्वारा प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • भीटी रावत–घघसरा-बखिरा मार्ग बदहाल, गहरे गड्ढों से राहगीर परेशान भीटी रावत–घघसरा-बखिरा मार्ग बदहाल, गहरे गड्ढों से राहगीर परेशान सहजनवा, गोरखपुर। सहजनवा ब्लॉक क्षेत्र के भीटी रावत स्थित एनएच-28 से घघसरा-बखिरा मार्ग की हालत लगातार खराब होती जा रही है। सड़क पर जगह-जगह बने बड़े और गहरे गड्ढों के कारण राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क की स्थिति और भी खतरनाक हो गई है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई है। यह मार्ग भीटी रावत से क्षेत्र के कई गांवों को घघसरा-बखिरा मार्ग से जोड़ता है। प्रतिदिन इस सड़क से स्कूली छात्र-छात्राएं, स्कूल बसें, किसान, व्यापारी तथा बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। सड़क की जर्जर स्थिति के कारण लोगों को जोखिम उठाकर आवागमन करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई स्थानों पर गड्ढे इतने गहरे हो गए हैं कि दोपहिया वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतनी पड़ती है। ग्रामीण संतोष, रमेश, रामहित, मुन्नू और रामधनी ने बताया कि खराब सड़क के कारण कई बार बाइक सवार गड्ढों में फंसकर गिर चुके हैं। बरसात में गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई दिखाई नहीं देती, जिससे हादसे का खतरा बढ़ जाता है। ग्रामीणों ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के संबंधित अधिकारी ने बताया कि सड़क का निरीक्षण किया जा चुका है। यह मार्ग विभाग की कार्य योजना में शामिल है। बरसात समाप्त होने के बाद सड़क की मरम्मत एवं आवश्यक सुधार कार्य कराया जाएगा, जिससे क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।
    4
    भीटी रावत–घघसरा-बखिरा मार्ग बदहाल, गहरे गड्ढों से राहगीर परेशान

भीटी रावत–घघसरा-बखिरा मार्ग बदहाल, गहरे गड्ढों से राहगीर परेशान
सहजनवा, गोरखपुर।
सहजनवा ब्लॉक क्षेत्र के भीटी रावत स्थित एनएच-28 से घघसरा-बखिरा मार्ग की हालत लगातार खराब होती जा रही है। सड़क पर जगह-जगह बने बड़े और गहरे गड्ढों के कारण राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क की स्थिति और भी खतरनाक हो गई है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई है।
यह मार्ग भीटी रावत से क्षेत्र के कई गांवों को घघसरा-बखिरा मार्ग से जोड़ता है। प्रतिदिन इस सड़क से स्कूली छात्र-छात्राएं, स्कूल बसें, किसान, व्यापारी तथा बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। सड़क की जर्जर स्थिति के कारण लोगों को जोखिम उठाकर आवागमन करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई स्थानों पर गड्ढे इतने गहरे हो गए हैं कि दोपहिया वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतनी पड़ती है।
ग्रामीण संतोष, रमेश, रामहित, मुन्नू और रामधनी ने बताया कि खराब सड़क के कारण कई बार बाइक सवार गड्ढों में फंसकर गिर चुके हैं। बरसात में गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई दिखाई नहीं देती, जिससे हादसे का खतरा बढ़ जाता है। ग्रामीणों ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।
इस संबंध में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के संबंधित अधिकारी ने बताया कि सड़क का निरीक्षण किया जा चुका है। यह मार्ग विभाग की कार्य योजना में शामिल है। बरसात समाप्त होने के बाद सड़क की मरम्मत एवं आवश्यक सुधार कार्य कराया जाएगा, जिससे क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।
    user_सर्वेश कुमार शुक्ला
    सर्वेश कुमार शुक्ला
    सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • घात लगाकर युवक पर जानलेवा हमला, कई नामजद समेत दो अज्ञात पर आरोप घात लगाकर युवक पर जानलेवा हमला, कई नामजद समेत दो अज्ञात पर आरोप सहजनवा, गोरखपुर। सहजनवा थाना क्षेत्र के उज्जीखोर गांव निवासी एक युवक पर घात लगाकर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने सहजनवा थाने में तहरीर देकर सात नामजद एवं दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित गंगाशरण यादव पुत्र रामसुमेर यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि रविवार की शाम करीब 8 बजे वह सहजनवा से अपने घर लौट रहे थे। आरोप है कि ग्राम डोमहर स्थित पोखरे के पास पहले से घात लगाए बैठे विपिन, विनय (पुत्र फूलचंद), संदीप (पुत्र अमरजीत), अखिलेश, शैलेष (पुत्र फूलदेव), श्रीकेश, भूपेश (पुत्र भवनाथ) तथा दो अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि सभी आरोपी गड़ासा, हॉकी, पंच व अन्य हथियारों से लैस थे और उन्होंने गंगाशरण पर हमला कर बेरहमी से मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे सूरज पुत्र दुफानी निवासी उज्जीखोर के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। हमले में गंगाशरण गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर परिजन उन्हें लेकर सहजनवा थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। थाना प्रभारी संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर प्राप्त हो गई है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर दोषियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में विधिक कार्रवाई की जाएगी। किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
    2
    घात लगाकर युवक पर जानलेवा हमला, कई नामजद समेत दो अज्ञात पर आरोप

घात लगाकर युवक पर जानलेवा हमला, कई नामजद समेत दो अज्ञात पर आरोप
सहजनवा, गोरखपुर।
सहजनवा थाना क्षेत्र के उज्जीखोर गांव निवासी एक युवक पर घात लगाकर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने सहजनवा थाने में तहरीर देकर सात नामजद एवं दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित गंगाशरण यादव पुत्र रामसुमेर यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि रविवार की शाम करीब 8 बजे वह सहजनवा से अपने घर लौट रहे थे। आरोप है कि ग्राम डोमहर स्थित पोखरे के पास पहले से घात लगाए बैठे विपिन, विनय (पुत्र फूलचंद), संदीप (पुत्र अमरजीत), अखिलेश, शैलेष (पुत्र फूलदेव), श्रीकेश, भूपेश (पुत्र भवनाथ) तथा दो अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें घेर लिया।
आरोप है कि सभी आरोपी गड़ासा, हॉकी, पंच व अन्य हथियारों से लैस थे और उन्होंने गंगाशरण पर हमला कर बेरहमी से मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे सूरज पुत्र दुफानी निवासी उज्जीखोर के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। हमले में गंगाशरण गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर परिजन उन्हें लेकर सहजनवा थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी।
थाना प्रभारी संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर प्राप्त हो गई है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर दोषियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में विधिक कार्रवाई की जाएगी। किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
    user_सर्वेश कुमार शुक्ला
    सर्वेश कुमार शुक्ला
    सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.