logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

“डरेंगे नहीं, झुकेंगे नहीं लोकतंत्र में युवाओ की आवाज़ दबाने वालों को हरियाणा की जनता जवाब देगी — राव नरेंद्र सिंह गुरुग्राम, गौरव गर्ग। 21 अगस्त 2026 को गुरुग्राम में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं एवं छात्र नेताओं के खिलाफ दर्ज FIR, गिरफ्तारियों तथा कथित पुलिस प्रताड़ना के विरोध में आज हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा राव नरेंद्र सिंह जी के नेतृत्व में गुरुग्राम में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के बाद राव नरेंद्र सिंह जी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने पुलिस आयुक्त, गुरुग्राम को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले में तत्काल, निष्पक्ष और पारदर्शी कार्रवाई की मांग की। राव नरेंद्र सिंह जी ने प्रमुख रूप से मांग की कि युवा कांग्रेस एवं NSUI के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ गुरुग्राम ग्रामीण एवं गुरुग्राम शहरी के दोनों जिला अध्यक्षों के खिलाफ दर्ज FIR को वापस/रद्द किया जाए, कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं उनके परिवारों को परेशान या धमकाना तत्काल बंद किया जाए तथा जिन युवा कार्यकर्ताओं, छात्र नेताओं एवं जिला अध्यक्षों ने पुलिस हिरासत के दौरान मारपीट अथवा प्रताड़ना की शिकायत की है, उनका स्वतंत्र मेडिकल परीक्षण कराया जाए। साथ ही संबंधित स्थानों की CCTV फुटेज सुरक्षित रखने और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कानूनी एवं विभागीय कार्रवाई की जाए। राव नरेंद्र सिंह जी ने कहा कि कांग्रेस कानून और लोकतांत्रिक व्यवस्था का सम्मान करती है। शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन और अपनी बात रखने का अधिकार लोकतंत्र का मूल अधिकार है। राजनीतिक असहमति को दबाने के लिए पुलिस तंत्र का दुरुपयोग किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि सरकार और पुलिस प्रशासन ने इन मांगों पर तत्काल और निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की, तो यह आंदोलन केवल गुरुग्राम तक सीमित नहीं रहेगा। हरियाणा के हर जिले में कांग्रेस के युवा कार्यकर्ता और छात्र लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन करेंगे। यह लड़ाई किसी एक व्यक्ति या संगठन की नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक अधिकारों, न्याय और कानून के शासन की लड़ाई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को डराने, उनके परिवारों पर दबाव बनाने या शांतिपूर्ण राजनीतिक विरोध को अपराध की तरह पेश करने की किसी भी कोशिश का पूरे हरियाणा में लोकतांत्रिक तरीके से जवाब दिया जाएगा। हमारे युवा कार्यकर्ता, छात्र और जिला अध्यक्ष आरोपी नहीं, लोकतंत्र की आवाज़ हैं। आवाज़ दबाने की हर कोशिश का पूरे हरियाणा में लोकतांत्रिक तरीके से जवाब दिया जाएगा। प्रदर्शन में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौ. उदयभान, उपनेता एवं विधायक आफताब अहमद, विधायक बी.बी. बतरा, विधायक इंदुराज नरवाल, पूर्व मंत्री करण दलाल, पूर्व मंत्री जगदीश यादव, पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया, पूर्व मंत्री जसवंत बावल, NSUI प्रदेश अध्यक्ष अविनाश यादव, KKC प्रदेश अध्यक्ष नरेश मलिक, वीरेंद्र बिल्लू यादव सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला अध्यक्षों में सत्यवीर झुकिया, परवीन चौधरी, सुभाष छावड़ी, नेत्रपाल अधाना, सुशील धानक, कमल दीवान, रमेश मलिक, संजीव दहिया, शाहिदा खान, बलजीत सिंह, प्रदीप गुलिया, दुष्यंत चौहान, पवन अग्रवाल, संजय चौहान, देवेंद्र सिंह, कुलदीप, बलवान रंगा एवं नरपाल सिंह सहित अनेक जिला अध्यक्ष उपस्थित रहे। माइनॉरिटी कांग्रेस अध्यक्ष अब्दुल ग़फ़ार कुरैशी, सुधीर चौधरी, सीमा पहुजा, सीमा हुड्डा, सुनीता सहरावत, सुनीता वर्मा, रेखा मलिक सहित कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी भी मौजूद रहे। प्रदर्शन में ब्लॉक अध्यक्षों, सेवादल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, NSUI, KKC तथा अन्य फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी शामिल हुए।

2 days ago
user_Gaurav kumar
Gaurav kumar
विज्ञापन फोटोग्राफर मानेसर, गुरुग्राम, हरियाणा•
2 days ago
00c8d6d3-6271-4fbd-8053-73dfb2bf5f02

More news from हरियाणा and nearby areas
  • Deepa colony
    1
    Deepa colony
    user_Manish Singh
    Manish Singh
    Voice of people मानेसर, गुरुग्राम, हरियाणा•
    13 hrs ago
  • *हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान के मर्डर की जिम्मेदारी भोलू शाहपुरिया सोनीपत ने ली* *हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान के मर्डर की जिम्मेदारी भोलू शाहपुरिया सोनीपत ने ली* *शामली से बीते दिन दिन दहाड़े गोलियों से भून कर अंजाम दिए गए अंकित बालियान हत्याकांड के मामले में नया अपडेट सामने आया है....* *हरियाणा के बड़े अपराधी गिरोह गोगी गैंग ने सिंगर अंकित बालियान के मर्डर की जिम्मेदारी ली है*
    1
    *हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान के मर्डर की जिम्मेदारी भोलू शाहपुरिया सोनीपत ने ली*
*हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान के मर्डर की जिम्मेदारी भोलू शाहपुरिया सोनीपत ने ली*
*शामली से बीते दिन दिन दहाड़े गोलियों से भून कर अंजाम दिए गए अंकित बालियान हत्याकांड के मामले में नया अपडेट सामने आया है....*
*हरियाणा के बड़े अपराधी गिरोह गोगी गैंग ने सिंगर अंकित बालियान के मर्डर की जिम्मेदारी ली है*
    user_Yogesh jangar
    Yogesh jangar
    Voice of people गुरुग्राम, गुरुग्राम, हरियाणा•
    22 min ago
  • अब क्या होगा सब सरकार ही | ऐसा काम करने लगी...............
    1
    अब क्या होगा सब सरकार ही | ऐसा काम करने लगी...............
    user_Mulayam Singh
    Mulayam Singh
    Local News Reporter Gurgaon, Gurugram•
    12 hrs ago
  • गुरुग्राम मे टोल प्लाजा पर फास्ट टैग स्कैन न होने पर ड्राइवर से मारपीट, वीडियो हुआ वायरल गुरुग्राम मे टोल प्लाजा पर फास्ट टैग स्कैन न होने पर ड्राइवर से मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
    1
    गुरुग्राम मे टोल प्लाजा पर फास्ट टैग स्कैन न होने पर ड्राइवर से मारपीट, वीडियो हुआ वायरल 
गुरुग्राम मे टोल प्लाजा पर फास्ट टैग स्कैन न होने पर ड्राइवर से मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
    user_Gurugram UPDATE
    Gurugram UPDATE
    Voice of people गुरुग्राम, गुरुग्राम, हरियाणा•
    13 hrs ago
  • चालीस के बाद चीनी मत खाओ दाम बढ़ने दो- कैलाश विजयवर्गीय, ट्रिपल तलाक पर राहुल के यहां मुस्लिम महिलाओं का प्रदर्शन, वंदेमातरम के लिए बांसुरी का राहुल को चैलेंज, पन्द्रह हज़ार ने सीखी मराठी, नेपाल में ऐसे आई बाढ़ और खेलो इंडिया पर मोदीजी का खिलाड़ियों से संवाद.... देखिए छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर.... चालीस के बाद चीनी मत खाओ दाम बढ़ने दो- कैलाश विजयवर्गीय, ट्रिपल तलाक पर राहुल के यहां मुस्लिम महिलाओं का प्रदर्शन, वंदेमातरम के लिए बांसुरी का राहुल को चैलेंज, पन्द्रह हज़ार ने सीखी मराठी, नेपाल में ऐसे आई बाढ़ और खेलो इंडिया पर मोदीजी का खिलाड़ियों से संवाद.... देखिए छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर....
    1
    चालीस के बाद चीनी मत खाओ दाम बढ़ने दो- कैलाश विजयवर्गीय, ट्रिपल तलाक पर राहुल के यहां मुस्लिम महिलाओं का प्रदर्शन, वंदेमातरम के लिए बांसुरी का राहुल को चैलेंज, पन्द्रह हज़ार ने सीखी मराठी, नेपाल में ऐसे आई बाढ़ और खेलो इंडिया पर मोदीजी का खिलाड़ियों से संवाद.... देखिए छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर....

    user_Rajpath News
    Rajpath News
    South West Delhi, Delhi•
    1 hr ago
  • दिल्ली सरकार रेखा गुप्ता सरकार की लक्ष्मी योजना दिल्ली की बहनों के साथ रक्षाबंधन पर धोखा BJP की रेखा गुप्ता सरकार की लक्ष्मी योजना में 9.22 लाख महिलाओं ने आवेदन किया। लेकिन 1 सितंबर को सिर्फ 4,190 महिलाओं को ही पहली किस्त मिलेगी। वहीं, आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार की महिला योजना में 76 लाख महिलाओं ने आवेदन किया। इनमें से 68 लाख महिलाओं को अब तक लाभ मिल चुका है। महिलाओं को 3 महीने की राशि एक साथ दी गई है। जनता सवाल पूछ रही है BJP चुनाव के समय झूठे वादे करती है 👇
    1
    दिल्ली सरकार रेखा गुप्ता सरकार की लक्ष्मी योजना  दिल्ली की बहनों के साथ रक्षाबंधन पर धोखा
BJP की रेखा गुप्ता सरकार की लक्ष्मी योजना में 9.22 लाख महिलाओं ने आवेदन किया।
लेकिन 1 सितंबर को सिर्फ 4,190 महिलाओं को ही पहली किस्त मिलेगी।
वहीं, आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार की महिला योजना में 76 लाख महिलाओं ने आवेदन किया।
इनमें से 68 लाख महिलाओं को अब तक लाभ मिल चुका है।
महिलाओं को 3 महीने की राशि एक साथ दी गई है।
जनता सवाल पूछ रही है BJP चुनाव के समय झूठे वादे करती है 👇
    user_पब्लिक मीडिया न्यूज़ चैनल
    पब्लिक मीडिया न्यूज़ चैनल
    Court reporter द्वारका, दक्षिण पश्चिम दिल्ली, दिल्ली•
    2 hrs ago
  • तावड़ू में बिजली निगम का ALM 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार नूंह जिले के तावड़ू में एंटी करप्शन ब्यूरो यानी ACB ने बिजली निगम के एक असिस्टेंट लाइनमैन को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बावल निवासी राकेश के रूप में हुई है, जो HKRN के तहत बिजली विभाग में कार्यरत था। ACB के मुताबिक, टायर पेस्टिंग की दुकान पर थ्री-फेस बिजली मीटर लगवाने के लिए आरोपी ने 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी, बाद में सौदा 45 हजार रुपये में तय हुआ। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए ACB ने जाल बिछाया और शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये लेते ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मौके से रिश्वत की रकम बरामद कर ली गई है। ACB अब मामले में अन्य कर्मचारियों या अधिकारियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
    1
    तावड़ू में बिजली निगम का ALM 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
नूंह जिले के तावड़ू में एंटी करप्शन ब्यूरो यानी ACB ने बिजली निगम के एक असिस्टेंट लाइनमैन को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बावल निवासी राकेश के रूप में हुई है, जो HKRN के तहत बिजली विभाग में कार्यरत था।
ACB के मुताबिक, टायर पेस्टिंग की दुकान पर थ्री-फेस बिजली मीटर लगवाने के लिए आरोपी ने 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी, बाद में सौदा 45 हजार रुपये में तय हुआ। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए ACB ने जाल बिछाया और शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये लेते ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
मौके से रिश्वत की रकम बरामद कर ली गई है। ACB अब मामले में अन्य कर्मचारियों या अधिकारियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
    user_Mk
    Mk
    नूंह, नूंह, हरियाणा•
    5 hrs ago
  • नूंह विधायक आफताब ने कहा राम मंदिर चढ़ावा चोरी और NEET छात्रों से बर्बरता के खिलाफ कांग्रेस का विधानसभा तक पैदल मार्च नूंह से कांग्रेस विधायक आफताब अहमद ने बताया कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी और नीट आंदोलन के दौरान जंतर-मंतर पर विद्यार्थियों के साथ हुई बर्बरता के खिलाफ आज विधानसभा तक पैदल मार्च कर विरोध प्रदर्शन किया।
    1
    नूंह विधायक आफताब ने कहा राम मंदिर चढ़ावा चोरी और NEET छात्रों से बर्बरता के खिलाफ कांग्रेस का विधानसभा तक पैदल मार्च
नूंह से कांग्रेस विधायक आफताब अहमद ने बताया कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी और नीट आंदोलन के दौरान जंतर-मंतर पर विद्यार्थियों के साथ हुई बर्बरता के खिलाफ आज विधानसभा तक पैदल मार्च कर विरोध प्रदर्शन किया।
    user_Mk
    Mk
    नूंह, नूंह, हरियाणा•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.