Shuru
Apke Nagar Ki App…
नशा तस्करों पर दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 10 गिरफ्तार। 🚨 नशा तस्करों पर दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई देहरादून। एसएसपी दून के निर्देश पर नशा तस्करी और अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से 1.582 किलो गांजा, 299 ग्राम चरस और करीब 6 पेटी अवैध देशी शराब बरामद हुई है। तस्करी में प्रयुक्त 4 स्कूटी भी सीज की गई हैं। कैंट, नगर, ऋषिकेश, रायवाला और सेलाकुई थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
नशा तस्करों पर दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 10 गिरफ्तार। 🚨 नशा तस्करों पर दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई देहरादून। एसएसपी दून के निर्देश पर नशा तस्करी और अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से 1.582 किलो गांजा, 299 ग्राम चरस और करीब 6 पेटी अवैध देशी शराब बरामद हुई है। तस्करी में प्रयुक्त 4 स्कूटी भी सीज की गई हैं। कैंट, नगर, ऋषिकेश, रायवाला और सेलाकुई थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- तिब्बत से आया सैलाब, नेपाल में मची तबाही; इमिग्रेशन सेंटर समेत इमारतें बहीं 🌊 चीन अधिकृत तिब्बत के केरुंग बॉर्डर क्षेत्र में अचानक आई भीषण बाढ़ का खौफनाक वीडियो सामने आया है। तेज सैलाबी लहरों ने बहुमंजिला इमारतों, पुलों, सड़कों और वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। चीन-नेपाल सीमा स्थित इमिग्रेशन सेंटर भी कुछ ही पलों में सैलाब में बह गया। तिब्बत से आया यह सैलाब नेपाल के रसुवा जिले के टिमुरे और आसपास के क्षेत्रों तक पहुंचा, जिससे भारी नुकसान की खबर है। हालांकि, इमिग्रेशन सेंटर में मौजूद लोगों और संभावित हताहतों की संख्या की अभी पूरी पुष्टि नहीं हुई है।1
- नेपाल के भोटेकोशी नदी में आई बाढ़ के कारण रसुवा सीमा शुल्क कार्यालय के 14 कर्मचारी लापता हो गए हैं। गृह मंत्रालय के अनुसार, रसुवा सीमा शुल्क कार्यालय में 36 स्थायी कर्मचारी कार्यरत थे, जिनमें से 14 कर्मचारी लापता हैं। नेपाल के भोटेकोशी नदी में आई बाढ़ के कारण रसुवा सीमा शुल्क कार्यालय के 14 कर्मचारी लापता हो गए हैं। गृह मंत्रालय के अनुसार, रसुवा सीमा शुल्क कार्यालय में 36 स्थायी कर्मचारी कार्यरत थे, जिनमें से 14 कर्मचारी लापता हैं।1
- लोकेशन लक्सर से है मातृ शक्ति के आशीर्वाद से गूंजा बहादुरपुर खादर हजारों बहनों ने सचिन अग्रवाल को बांधा रक्षासूत्र (पत्रकार राजेश लाम्बा) खबर लक्सर से हैं जहां आज जनपद हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र विष्णु गार्डन बहादुरपुर खादर जहां मातृ शक्ति आशीर्वाद कार्यक्रम के तहत भाई-बहन के रिश्ते का एक भव्य और भावुक नजारा देखने को मिला। वरिष्ठ भाजपा नेता सचिन अग्रवाल ने आज विष्णु गार्डन बहादुरपुर खादर प्रोग्राम आयोजित किया जिसमें 500 प्लस महिलाएं दलित समाज की मौजूद रही व 600 प्लस महिलाएं अन्य समाज की नजर आई आज के इस प्रोग्राम कर में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचकर हजारों बहनों से रक्षासूत्र यानी राखी बंधवाई और बहनों का आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बहनें पहुंचीं हर बहन ने सचिन अग्रवाल की कलाई पर राखी बांधी और उन्हें अपना आशीर्वाद दिया।वहीं सचिन अग्रवाल की ओर से भी बहनों को रक्षाबंधन के अवसर पर उपहार स्वरूप गिफ्ट भेंट किए गए। हजारों बहनों की मौजूदगी ने पूरे कार्यक्रम को भव्य बना दिया।कार्यक्रम स्थल पर भाई-बहन के स्नेह और अपनत्व की तस्वीरें देखने को मिलीं।इस दौरान सचिन अग्रवाल ने कहा कि सभी बहनें जिस तरह मुझे अपना आशीर्वाद देने के लिए पहुंच रही हैं मैं सभी बहनों का हृदय से धन्यवाद और आभार प्रकट करता हूं1
- ‘मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1905’ सरकार की सेवाओं और जन अपेक्षाओं के बीच एक मजबूत सेतु है। जनसेवा हमारे लिए सर्वोपरि है और इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।1
- थाना मंडी पुलिस ने कोर्ट में तारीख पर नहीं पहुंचे वाले दो वारंटियों को उनके घर से किया गिरफ्तार, पुराने मुकदमों में पुलिस कर रही थी तलाश सहारनपुर की कोतवाली मंडी पुलिस ने अदालत से जारी वारंट के बाद फरार चल रहे दो आरोपियों को बुधवार दोपहर एक बजे उनके घरों से गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ पुराने आपराधिक मामलों में वारंट जारी थे। पुलिस ने दोनों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद अदालत में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक एसएसपी के निर्देश पर जिले में वांछित और वारंटी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत पुलिस ने सुफियान उर्फ चिड़ी पुत्र रिजवान, निवासी मोहल्ला मुबारकशाह, ठठेरों वाली गली को गिरफ्तार किया है। वह वर्ष 2009 में थाना मंडी में दर्ज जानलेवा हमले समेत अन्य धाराओं के मुकदमे में वारंटी था। मामले की सुनवाई न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम की अदालत में चल रही है और बुधवार को उसकी तारीख थी। दूसरे आरोपी चांद पुत्र कामिल, निवासी विश्वास कॉलोनी, जुल्मगढ़ को भी पुलिस ने घर से पकड़ा। वह शस्त्र अधिनियम के मुकदमे में वारंटी था। मामले की सुनवाई एसीजेएम-3 की अदालत में चल रही है और अगली तारीख 1 सितंबर है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुधीर कुमार, कांस्टेबल विष्णु कुमार और कांस्टेबल सरताज शामिल रहे।1
- मुख्य सेवक सदन में सीएम धामी को बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र The Aman Times सीएम धामी को बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र देहरादून। मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेशभर से पहुंची बहनों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को रक्षा सूत्र बांधकर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने सभी बहनों का स्वागत करते हुए प्रदेशवासियों को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मातृशक्ति का स्नेह और आशीर्वाद उन्हें उत्तराखंड की सेवा और विकास के लिए निरंतर ऊर्जा देता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, स्वावलंबन और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है।1
- नेपाल के रसुवा जिले में अचानक आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी। नेपाल के रसुवा जिले में अचानक आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी।1
- सहारनपुर में जुनयरा क्रिकेट कप सीजन-2 का खिताब ग्लोरियस क्रिकेट क्लब ने जीता, हंगरी लायंस 11 को 28 रन से हराया सहारनपुर में इस्लामिया इंटर कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित जुनयरा क्रिकेट कप (सीजन-2) का रोमांचक फाइनल मुकाबला ग्लोरियस क्रिकेट क्लब के नाम रहा। ग्लोरियस क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हंगरी लायंस 11 को 28 रन से हराकर टूर्नामेंट की ट्रॉफी अपने नाम की। फाइनल मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे।ग्लोरियस क्रिकेट क्लब ने टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 18 ओवर में 7 विकेट खोकर 166 रन बनाए। टीम की ओर से प्रशांत शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 50 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। कप्तान शब्बर खान ने ओपनिंग करते हुए 22 गेंदों पर 28 रन बनाए। वहीं, मध्यक्रम के बल्लेबाज दानिश ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 11 गेंदों पर 24 रन का योगदान दिया। इन पारियों की बदौलत टीम ने हंगरी लायंस 11 के सामने 167 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हंगरी लायंस 11 की टीम निर्धारित 18 ओवर में 7 विकेट खोकर 138 रन ही बना सकी। इस तरह ग्लोरियस क्रिकेट क्लब ने 28 रन से फाइनल मुकाबला जीतकर जुनयरा क्रिकेट कप सीजन-2 की विजेता ट्रॉफी हासिल की।मैच समाप्त होने के बाद समाजसेवी साद अली खान और अब्दुल वली उर्फ बंटी प्रधान ने विजेता और उपविजेता टीम के कप्तानों को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। फाइनल में शानदार 50 रन बनाने वाले ग्लोरियस क्रिकेट क्लब के प्रशांत शर्मा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। टूर्नामेंट में ग्लोरियस क्रिकेट क्लब के उपकप्तान एवं ऑलराउंडर काशिफ पठान का भी शानदार प्रदर्शन रहा। उन्हें मैन ऑफ द सीरीज, मैन ऑफ द टूर्नामेंट और बेस्ट बॉलर के खिताब से नवाजा गया। आयोजकों ने उनके प्रदर्शन की सराहना करते हुए पुरस्कार प्रदान किए।आयोजक डॉ. खुर्रम खान ने बताया कि टूर्नामेंट का उद्देश्य स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराना और क्रिकेट प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना था। टूर्नामेंट के सफल आयोजन में हैदर अली, डॉ. आकिब जावेद, अदील खान, अजहर खान, यूनुस मलिक, माजिद कुरैशी, मोहम्मद फिरोज, अली अहमद और मोहम्मद दिलनवाज सहित अन्य लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।1
- रक्षाबंधन से पहले खौफनाक वारदात: भाई ने सगी बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत; जीजा गंभीर घायल रक्षाबंधन से पहले खौफनाक वारदात: भाई ने सगी बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत; जीजा गंभीर घायल1