श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ दशामाता का पूजन, शाजापुर में श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ दशामाता का पूजन, महिलाओं ने मांगी घर की खुशहाली फोटो-13-एसजेआर01- पूजन कर परिक्रमा करती महिलाएं। शाजापुर। होली के दसवें दिन चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि पर शुक्रवार को शाजापुर शहर और अंचल में दशामाता का पर्व पूरी आस्था, परंपरा और उल्लास के साथ मनाया गया। घर-परिवार की दशा सुधारने और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर सुहागिन महिलाओं ने दशामाता का व्रत रखा और विधि-विधान से पीपल के वृक्ष की पूजा-अर्चना की। नगर के प्रमुख क्षेत्रों, कॉलोनियों और मंदिर परिसरों में सुबह से ही भक्तिमय माहौल देखा गया। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों (सोलह श्रृंगार) में सज-धज कर शुभ मुहूर्त में पीपल के पेड़ के पास पहुंचकर सामूहिक रूप से पूजन किया। पीपल की परिक्रमा और बांधा पवित्र डोरा पूजन के दौरान महिलाओं ने पीपल के वृक्ष पर जल, रोली, चंदन, हल्दी, मेहंदी और अक्षत अर्पित किए। इसके बाद वृक्ष की परिक्रमा करते हुए कच्चे सूत का 10 तार वाला डोरा लपेटा और उसे अपने गले में धारण किया। मान्यता है कि दशामाता का यह पवित्र डोरा साल भर तक परिवार की हर प्रकार के संकटों से रक्षा करता है। पूजन के दौरान महिलाओं ने घर से लाए गए विशेष पकवानों और मिठाइयों का भोग भी लगाया।
श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ दशामाता का पूजन, शाजापुर में श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ दशामाता का पूजन, महिलाओं ने मांगी घर की खुशहाली फोटो-13-एसजेआर01- पूजन कर परिक्रमा करती महिलाएं। शाजापुर। होली के दसवें दिन चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि पर शुक्रवार को शाजापुर शहर और अंचल में दशामाता का पर्व पूरी आस्था, परंपरा और उल्लास के साथ मनाया गया। घर-परिवार की दशा सुधारने और सुख-समृद्धि की
कामना को लेकर सुहागिन महिलाओं ने दशामाता का व्रत रखा और विधि-विधान से पीपल के वृक्ष की पूजा-अर्चना की। नगर के प्रमुख क्षेत्रों, कॉलोनियों और मंदिर परिसरों में सुबह से ही भक्तिमय माहौल देखा गया। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों (सोलह श्रृंगार) में सज-धज कर शुभ मुहूर्त में पीपल के पेड़ के पास पहुंचकर सामूहिक रूप से पूजन किया। पीपल की परिक्रमा और बांधा पवित्र डोरा पूजन के दौरान महिलाओं ने पीपल के वृक्ष
पर जल, रोली, चंदन, हल्दी, मेहंदी और अक्षत अर्पित किए। इसके बाद वृक्ष की परिक्रमा करते हुए कच्चे सूत का 10 तार वाला डोरा लपेटा और उसे अपने गले में धारण किया। मान्यता है कि दशामाता का यह पवित्र डोरा साल भर तक परिवार की हर प्रकार के संकटों से रक्षा करता है। पूजन के दौरान महिलाओं ने घर से लाए गए विशेष पकवानों और मिठाइयों का भोग भी लगाया।
- Post by Sarvan Savita1
- Post by Rajbhan Saket1
- तलेन नगर में तलेन शुक्रवार को महिलाओं ने दशा माता का व्रत रखकर पूजा अर्चना की । महिलाओं ने मनकामेश्वर महादेव मंदिर पर पहुंचकर पीपल के वृक्ष पर सूत लपेटा व परिक्रमा की। सुबह से ही पीपल के वृक्षों के नीचे महिलाएं बड़ी संख्या में पहुंचकर पूजा-अर्चना करती हुई देखी गई। नगर एवं आसपास के ग्रामों में भी महिलाओं ने दशामाता की पूजा-अर्चना की। सूत के 10 डोर लेकर महिलाओं ने पीपल के वृक्ष की पूजा की। इसके बाद पूजन स्थल पर नल-दमयंती की कथा सुनी। पूजन व कथा श्रवण के बाद महिलाओं ने डोर को गले में धारण किया। घरों पर हल्दी व कुमकुम के छापे लगाए। महिलाओं ने एक समय भोजन का व्रत रखा। मान्यता है कि दशामाता का व्रत विधि-विधान से करने से घर से बुरा समय चला जाता है तथा परिवार में सुख समृद्धि का वास होता है।4
- शाजापुर में वाहन की टक्कर से दो युवक गंभीर घायलः दोनों ग्राम बड़ागांव के रहने वाले, बाइक से सफर कर रहे थे शाजापुर। | 22 घंटे पहले शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात करीब 9:15 बजे वाहन की टक्कर से दो बाइक सवार युवक बुरी तरह घायल हो गए। यह हादसा ग्राम मोहना जोड़ के पास हुआ, जिसके बाद डायल 112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि टक्कर किस वाहन ने मारी है। पुलिस वाहन चालक की तलाश कर रही है।हादसे में घायल हुए युवकों की पहचान जितेंद्र (22 वर्ष) और पवन (27 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों ग्राम बड़ागांव के रहने वाले हैं। सूचना मिलते ही डायल 112 के पायलट जगदीश चंद्र सोनी और पुलिस टीम के विजय गवली और केशव शर्मा ने घायलों को तुरंत मोहन बड़ोदिया स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। इलाज के बाद दोनों युवकों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर अस्पताल में मौजूद डॉक्टर अक्षत डोडिया ने बताया कि एक युवक के सिर में गहरी चोट आई है, वहीं दूसरे युवक का पैर बुरी तरह जख्मी हुआ है। प्राथमिक इलाज के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए रात करीब 10:20 बजे उन्हें बेहतर इलाज के लिए शाजापर जिला1
- अफवाहों ,, पर ध्यान ना दें शुजालपुर अनुविभागीय अधिकारी श्री राजकुमार हलदर ने शुजालपुर एवं कालापीपल अकोदिया के उपभोक्ताओं से अनुरोध किया हैं कि जिले में घरेलू गैस सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। फालतू अफवाह पर ध्यान ना दें जो कीमत है शासन की है उससे अधिक कीमत नहीं दें अगर कोई कालाबाजारी करता है इसकी सूचना तुरंत दे उसके ऊपर तत्काल कार्रवाई की जाएगी ✍️ दैनिक पंचायती राज से जिला ब्यौरा चीफ ✍️ वरिष्ठ पत्रकार ✍️अजब सिंह मीना जिला शाजापुर 91659-890831
- Post by Dharmendra Pushpad1
- शाजापुर में रेलवे स्टेशन रोड से बाइक चोरी: सीसीटीवी फुटेज में दिखा आरोपी, पुलिस को नहीं मिली शिकायत शाजापुर (उज्जैन) | 12/03/26 आईएलएसआई फुटेज में दिखा चोर। शाजापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन रोड से एक बाइक चोरी हो गई। यह घटना गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे एचडीएफसी फाइनेंस ब्रांच के बाहर हुई, जहां से एक अज्ञात युवक बाइक लेकर फरार हो गया। एचडीएफसी फाइनेंस ब्रांच के कर्मचारी राजेश परमार ने अपनी बाइक बाहर खड़ी की थी और काम से अंदर चले गए थे। कल देर बाट जब वे लौटे तो उनकी बाइक मौकेसे गायब मिली। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज गुरुवार रात करीब 8 बजे सामने आया। फुटेज में एक युवक पहले पैदल आता हुआ दिखाई देता है। वह अपने मुंह पर कपड़ा बांधता है और कुछ ही समय में बाइक लेकर वहां से फरार हो जाता है। हालांकि, बाइक मालिक राजेश परमार द्वारा अभी तक कोतवाली थाने में औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। बाइक की ओर जाता आरोपी। शिकायत पर करेंगे कार्रवाई कोतवाली थाना प्रभारी संतोष वाघेला ने बताया कि फिलहाल थाने में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।1
- पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री अमित कुमार तोलानी (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री के.एल. बंजारे तथा एसडीओपी खिलचीपुर श्री डी. व्ही. एस. नागर के मार्गदर्शन में थाना खिलचीपुर पुलिस द्वारा अवैध रूप से गैस सिलेंडरों का भंडारण कर वाहनों में गैस भरने वाले आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही की गई। दिनांक 12.03.2026 को सूचना प्राप्त होने पर थाना प्रभारी उमाशंकर मुकाती के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा प्रेम टेंकर होटल के पास हीरबाबा रोड, खिलचीपुर स्थित आरोपी के घर पर दबिश दी गई। मौके पर आरोपी श्याम पिता धनराज मालाकार उम्र 40 वर्ष निवासी इमली स्टेंड, खिलचीपुर के पास गैस सिलेंडर से वाहनों में गैस भरने में उपयोग की जाने वाली मशीन एवं गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण पाया गया। आरोपी के कब्जे से भारत गैस कंपनी का 01 भरा हुआ गैस सिलेंडर, 06 खाली गैस सिलेंडर एवं 01 गैस रिपलिंग मशीन कुल कीमती लगभग 38,000 रुपये का मशरूका जप्त किया गया। आरोपी से सिलेंडरों के भंडारण संबंधी वैध दस्तावेज मांगे जाने पर वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। आरोपी द्वारा बिना किसी अग्निशामक यंत्र एवं सुरक्षा व्यवस्था के आवासीय क्षेत्र में गैस सिलेंडरों का भंडारण कर आमजन के जीवन को खतरे में डाला जा रहा था। उक्त कृत्य पाए जाने पर आरोपी के विरुद्ध थाना खिलचीपुर में अपराध क्रमांक 87/26 धारा 287 बीएनएस एवं 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है।2
- बस भोपाल से उदयपुर जा रही थी ट्राला भोपाल तरफ जा रहा था, तभी आमने सामने भिड़ंत हो गई, घटना दरगाह के पास अंग्रेजी शराब की दुकान के सामने की बताई जा रही है1