Shuru
Apke Nagar Ki App…
जालौन के गोहन थाना क्षेत्र में एसओजी, सर्विलांस टीम और गोहन थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए बकरी चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। रसूलपुर से बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले संपर्क मार्ग पर चेकिंग के दौरान पुलिस और बकरी चोर गिरोह के बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान हुई जबाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जबकि दूसरे बदमाश को पुलिस पार्टी ने घेराबंदी कर धर दबोचा। पैर में गोली लगने से घायल हुए बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से अवैध असलहा, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस के साथ-साथ एक चाकू और एक कार भी बरामद की है। पकड़े गए दोनों बदमाशों के खिलाफ औरैया जिले में पशु क्रूरता अधिनियम और बाइक चोरी के मामले पंजीकृत हैं।
Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
जालौन के गोहन थाना क्षेत्र में एसओजी, सर्विलांस टीम और गोहन थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए बकरी चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। रसूलपुर से बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले संपर्क मार्ग पर चेकिंग के दौरान पुलिस और बकरी चोर गिरोह के बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान हुई जबाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जबकि दूसरे बदमाश को पुलिस पार्टी ने घेराबंदी कर धर दबोचा। पैर में गोली लगने से घायल हुए बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से अवैध असलहा, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस के साथ-साथ एक चाकू और एक कार भी बरामद की है। पकड़े गए दोनों बदमाशों के खिलाफ औरैया जिले में पशु क्रूरता अधिनियम और बाइक चोरी के मामले पंजीकृत हैं।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जनपद जालौन के कस्बा कोटरा में कोटरा उरई तिराहे पर गुरुवार देर रात करीब 2:00 बजे एक बालू से भरे तेज रफ्तार डंपर ने तीन बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। यह दर्दनाक हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को कोटरा थाना प्रभारी विमलेश कुमार ने मौके पर पहुँचकर प्राथमिक उपचार के लिए रेफर किया, जहाँ सूत्रों के अनुसार तीसरे युवक की भी मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद चालक डंपर छोड़कर मौके से फरार हो गया और पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। इस सड़क हादसे में जान गँवाने वालों की पहचान बरकत (उम्र 22 वर्ष, पुत्र नासिर खान, निवासी गणेशगंज कोटरा), सौरभ खान (उम्र 23 वर्ष, पुत्र हाफिज स्माइल, निवासी गणेशगंज कोटरा) और अरबाज शाह (उम्र 20 वर्ष, पुत्र मुराद अली शाह, निवासी तालपुरा कोटरा) के रूप में हुई है। बताया गया है कि मोहर्रम के अवसर पर तीनों युवक उरई गए हुए थे और देर रात लगभग 2:00 बजे एक ही बाइक पर सवार होकर कोटरा वापस लौट रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही कोटरा थाना प्रभारी विमलेश कुमार पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुँचे। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दुःखद घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को दी गई, जिसे सुनकर उनका रो-रोकर बुरा हाल है।1
- जालौन जिले के उरई नगर में 10वीं मोहर्रम अशूरा के अवसर पर शिया समुदाय द्वारा एक मातमी जुलूस निकाला गया। इस दौरान अकीदतमंदों ने 'या हुसैन' की सदाओं और नौहाख्वानी के बीच मातम किया। जुलूस में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और निर्धारित मार्गों से होते हुए इमामबाड़े पहुंचा। इस मातमी जुलूस में अजादारों ने छुरी, जंजीर और ब्लेड का इस्तेमाल कर मातम किया। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए, पुलिस और प्रशासन पूरे जुलूस मार्ग पर मुस्तैद रहा। इसी चौकसी के चलते यह पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। जुलूस के बाद, घायल अजादारों की मरहमपट्टी की गई।1
- माह के दूसरे और चौथे शनिवार को होने वाले थाना समाधान दिवस के क्रम में, थाना रुरा में इसका आयोजन किया गया। इस दौरान तहसीलदार पवन कुमार और थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने थाने में आए पीड़ितों और फरियादियों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को इन शिकायतों का न्यायपूर्ण और समय-सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।1
- उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जहाँ राजघाट पुल के स्ट्रक्चर पर चढ़ी एक महिला गंगा नदी में छलांग लगाने वाली थी। इसी दौरान एक युवक ने अपनी सूझबूझ और हिम्मत दिखाते हुए बिना किसी शोर के धीरे-धीरे स्ट्रक्चर पर चढ़ाई की और सही मौके पर महिला को पकड़कर नीचे खींच लिया। कुछ ही सेकंड की इस त्वरित कार्रवाई ने एक ज़िंदगी बचा ली। घटना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जहाँ लोग युवक की बहादुरी की जमकर सराहना कर रहे हैं।1
- राष्ट्रीय पल्स पोलियो महाअभियान के तहत 28 जून को आयोजित होने वाले पोलियो बूथ दिवस की सफलता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जालौन के उरई स्थित जिला पुरुष चिकित्सालय से एक भव्य जन जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली को जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय और मुख्य विकास अधिकारी के.के. सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में स्वास्थ्य, शिक्षा, पुलिस विभागों के साथ-साथ नगर क्षेत्र की आंगनबाड़ी व आशा कार्यकत्रियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, मेडिकल एवं नर्सिंग विद्यार्थियों तथा बड़ी संख्या में आमजन ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। जिला पुरुष चिकित्सालय से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी यह रैली वापस चिकित्सालय परिसर में संपन्न हुई। पूरे रास्ते प्रतिभागियों ने "दो बूंद जिंदगी की" और "पोलियो मुक्त भारत" जैसे नारों के जरिए लोगों को अपने बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाने का संदेश दिया। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी ने जोर देकर कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों की सुरक्षा केवल दो बूंद दवा से संभव है और उन्होंने सभी नागरिकों से अपने बच्चों के साथ-साथ आसपास के बच्चों को भी पोलियो बूथ तक लाने का आह्वान किया। सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने 'पोलियो मुक्त भारत' के संकल्प को दोहराते हुए इसे स्वस्थ भविष्य के लिए प्रत्येक बच्चे तक खुराक पहुँचाने का सामूहिक दायित्व बताया। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने 28 जून को 0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को निकटतम पोलियो बूथ पर दवा पिलाने की अपील करते हुए चेतावनी दी कि एक भी बच्चा छूटने पर अभियान की सफलता प्रभावित हो सकती है, इसलिए हर अभिभावक अपनी जिम्मेदारी निभाए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिनंदन प्रसाद और अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि जनपद में अभियान के लिए व्यापक तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, जिसके तहत 1188 पोलियो बूथों और 590 टीमों के माध्यम से 2,16,833 लक्षित बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। उन्होंने सामाजिक, धार्मिक एवं स्वयंसेवी संगठनों से भी अभियान को जन-जन तक पहुँचाने में सहयोग की अपील की।1
- जालौन जिले के कालपी नगर में शाम करीब 7:15 बजे बाजार से खरीदारी करने आए पति-पत्नी के साथ लूट की वारदात हुई। दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने घात लगाकर महिला सावित्री मौर्य के गले से चेन छीन ली और मौके से फरार हो गए। अर्जुन प्रसाद मौर्य ने बताया कि वह अपनी पत्नी सावित्री मौर्य के साथ कैनरा बैंक के पास स्थित सुमित पुस्तक भंडार के समीप थे, तभी बाइक सवार चोरों ने उनकी पत्नी की चेन छीन ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार चोरों ने बहुत फुर्ती और सफाई से महिला के गले से चेन तोड़ी और तेज रफ्तार बाइक चलाकर तुरंत फरार हो गए। बीच बाजार में घटी इस घटना से स्थानीय लोगों में डर का माहौल बन गया है।3
- जालौन जिले में एक अहम घटनाक्रम के तहत, जिलाधिकारी (DM) ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रिंकू सिंह राही के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। यह कार्रवाई ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जालौन रिंकू सिंह राही से संबंधित एक खबर के बाद की गई है।1
- पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में कानपुर देहात पुलिस ने जनपद में अपराध व अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से एक विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 217 वाहनों का चालान किया गया। अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट वाले वाहन, ट्रिपल राइडिंग, हेलमेट न पहनने और बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने जैसे विभिन्न यातायात उल्लंघनों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कठोर कार्यवाही की गई। जनपदीय पुलिस ने सभी वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि यह अभियान जनपद में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्य से निरंतर जारी रहेगा।1
- 15 साल से गरीबी और बीमारी से जूझ रहे प्रमोद चौरसिया को आखिरकार इलाज मिल सका है, जिनका पैर आर्थिक तंगी के कारण पूरी तरह सड़ चुका था। उनकी पत्नी संतोषी घरों में रोटियां बनाकर और सड़क पर ठेला लगाकर प्रतिदिन 14 घंटे की कड़ी मेहनत से किसी तरह घर का खर्च चलाती हैं। लगभग पाँच दिन पहले, संतोषी ने 'इंसानियत ग्रुप' से मदद की गुहार लगाई थी, क्योंकि उनके पास इलाज के लिए पाँच रुपये भी नहीं थे। इस मदद की अपील पर 'इंसानियत ग्रुप' ने तत्काल कार्रवाई की और आज इस कार्य को अंजाम देते हुए, ग्रुप के सदस्यों ने स्वयं प्रमोद चौरसिया को कानपुर के डेल्टा हॉस्पिटल में भर्ती कराया। उरई से शैलेंद्र तिवारी जी अपनी गाड़ी से इस परिवार को कानपुर लेकर आए, जहाँ मुन्ना चौहान जी भी उपस्थित थे। मुन्ना चौहान जी ने तुरंत डॉक्टर को दिखाया, और डॉक्टर ने अपने निजी अस्पताल में प्रमोद का पूरा इलाज निःशुल्क करने का आश्वासन दिया है। इसी कारण डॉक्टरों को ईश्वर का दर्जा दिया गया है। डॉ. शैलेश राठौर जी और डॉ. हिमांशु बाजपेई जी के प्रयासों से यह सब संभव हो पाया। डिप्टी कमिश्नर श्री रामेंद्र सिंह जी और शिव वर्मा जी का भी इस पूरे प्रकरण में बड़ा सहयोग रहा है। इन सभी के सहयोग से आज एक असहाय परिवार चैन की सांस लेकर अस्पताल में अपना इलाज करा पा रहा है। इस परिवार के लिए कानपुर में भोजन और अन्य जरूरतों के लिए आर्थिक मदद की अपील की गई है। इच्छुक लोग सीधे प्रमोद की पत्नी या बेटी से बात करके, संतुष्ट होने के बाद अपनी क्षमतानुसार सहायता कर सकते हैं, ताकि परिवार को पेट भर भोजन मिल सके।1