Shuru
Apke Nagar Ki App…
बिहार राज्य महिला आयोग अध्यक्षा होली मिलन समारोह में हुई शामिल। लखीसराय जिले के गुलनी मोड़ पर होली मिलन समारोह मैं शामिल हुई बिहार राज्य महिला आयोग अध्यक्षा। लखीसराय । जिले के गुलनी मोड स्थित रानी सती इंटरप्राइजेज सह वर्षा पावर कंस्ट्रक्शन की ओर से होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती अप्सरा ने दीप प्रज्वलित कर किया। बताया गया कि होली रंगों का त्योहार है, जो समाज में प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश देता है।समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।
Atmanand Singh
बिहार राज्य महिला आयोग अध्यक्षा होली मिलन समारोह में हुई शामिल। लखीसराय जिले के गुलनी मोड़ पर होली मिलन समारोह मैं शामिल हुई बिहार राज्य महिला आयोग अध्यक्षा। लखीसराय । जिले के गुलनी मोड स्थित रानी सती इंटरप्राइजेज सह वर्षा पावर कंस्ट्रक्शन की ओर से होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती अप्सरा ने दीप प्रज्वलित कर किया। बताया गया कि होली रंगों का त्योहार है, जो समाज में प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश देता है।समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।
More news from बिहार and nearby areas
- लखीसराय नगर थाना परिसर में होली त्योहार को लेकर रविवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर थाना अध्यक्ष अशोक कुमार ने की। बैठक में शांति समिति से जुड़े सदस्य, स्थानीय वार्ड पार्षद एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस दौरान होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। विशेष रूप से आपसी भाईचारा, एकता तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया गया। नगर थाना अध्यक्ष अशोक कुमार ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि होली रंगों और खुशियों का पर्व है, जिसे आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाया जाना चाहिए। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा असामाजिक तत्वों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि त्योहार के दौरान संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी, ताकि होली का पर्व शांति और उल्लास के साथ मनाया जा सके।1
- अखिल भारतीय ब्राह्मण संरक्षण संघ भारत ने मनाई होली मिलन समारोह।लखीसराय जिले के के पवित्र तीर्थस्थल अशोकधाम में आज अखिल भारतीय ब्राह्मण संरक्षण संघ भारत के तत्वावधान में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा भोलेनाथ को अबीर-गुलाल अर्पित कर एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। इस अवसर पर उपस्थित ब्राह्मण समाज के लोगों ने पारंपरिक होली गीत गाकर वातावरण को भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना दिया। समारोह में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव पाण्डेय सहित संजय पांडेय अमलेश कुमार पांडेय गौतम कुमार मंटू, लव कुश शास्त्री, अशोकधाम के प्रधान पुजारी मौली पाण्डेय, नीरज पांडेय, पंकज पांडे, मुकेश पाण्डेय, अरविंद पाठक, रासपति पाण्डेय, अमर तिवारी, जितेंद्र पांडेय तथा जिले एवं आसपास के क्षेत्रों से आए अनेक ब्राह्मण समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने होली के पावन पर्व की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए समाज में आपसी सौहार्द, प्रेम, भाईचारा एवं एकता को सुदृढ़ करने का संदेश दिया। सभी ने संकल्प लिया कि सामाजिक समरसता एवं सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए संगठन को और मजबूत बनाया जाएगा। समारोह का समापन आपसी मिलन, अबीर-गुलाल एवं शुभकामनाओं के आदान-प्रदान के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ। मंच संचालन कर रहे गौतम कुमार मंटू ने बताया कि हम एक रहेंगे नेक रहेंगे बाटेंगे तो काटेंगे इसलिए हम अपने तमाम ब्राह्मण समाज से आग्रह करते हैं कि वह संगठित रहे। संगठन में बल है।1
- #शाम्हो_बेगूसराय सड़क पर उड़ते धूल और गिट्टी से ग्रामीण परेशान l निर्माण में देरी क्यों हो रही है?ध्यान दें जनप्रतिनिधि ताकि लोगों की समस्या जल्द समाप्त हो | मोबाइल टीवी न्यूज को फॉलो करें विडियो को शेयर करें l #news #बेगूसराय #Begusarai1
- शेखपुरा - शहर के बुधौली बाजार स्थित वरनवाल सेवा सदन के महिला सदस्यों धूम धाम से मनाया होली मिलन समारोह. जहाँ ''रंग बरसे चुनरवाली रंग बरसे'' होली के गानों पर महिला लोग खुब झूमी1
- चार दिन से होमगार्ड जवान धरने पर बैठे हुए हैं बेगूसराय.1
- जमुई के पूर्व सैनिकों ने मनाया होली मिलन समारोह, होली गीत के जगह गाये वतन के संगीत और खूब मनाये खुशियां !1
- लखीसराय शहर के पुरानी बाजार महावीर स्थान वार्ड संख्या 13 स्थित एक निजी परिसर में रविवार को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की ओर से भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के लेबर सेल के जिला अध्यक्ष गोरेलाल पासवान ने की।समारोह की शुरुआत पार्टी के वरिष्ठ नेता जॉन मिल्टन पासवान द्वारा रामविलास पासवान के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। इस अवसर पर लेबर सेल जिला अध्यक्ष गोरेलाल पासवान ने कहा कि होली का पर्व सामाजिक समरसता और एकता का प्रतीक है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय रहने का आह्वान किया।कार्यक्रम में नंदू राम चंद्रवंशी, अशोक कुमार गुप्ता, बिरजू पासवान, धर्मदेव पासवान समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। समारोह हर्षोल्लास और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।1
- बेगूसराय में जदयू पार्टी के चुनाव आयोग. निर्विरोध चुनाव जीतने पर जदयू पार्टी के कार्यकर्ता शुभकामनाएं एवं बधाई दे नगर इकाई का दूसरी बार अध्यक्ष बनने पर1
- Post by Rajiv Ranjan1