logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

business ki baat

1 day ago
user_R N Shukla business advisor
R N Shukla business advisor
Business management consultant सीतापुर, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
1 day ago
66638b86-3499-4146-8d76-d9effc0f6f84
31578569-35d5-4466-9eb7-50adc215e2b9
5f0e77d2-08f1-47b4-bc77-22e12072ea22
28c57ad5-d7da-4c08-9128-a088e13a7455

business ki baat

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • यह दशा है हमारे साफ सुथरे भारत देश में सीतापुर जिले के महर्षि के स्कूल के दूसरी गाली के पास की जहा गिनती के कुछ लोग कूड़ा फेंकने आते है और मना करने पर लडाई करने को उतारू हो जाते है यह स्वच्छ भारत अभियान की धज्जियां उड़ा रहे हैं
    2
    यह दशा है हमारे साफ सुथरे भारत देश में सीतापुर जिले के महर्षि के स्कूल के दूसरी गाली के पास की जहा गिनती के कुछ लोग कूड़ा फेंकने आते है और मना करने पर लडाई करने को उतारू हो जाते है 
यह स्वच्छ भारत अभियान की धज्जियां उड़ा रहे हैं
    user_जनता की आवाज
    जनता की आवाज
    Agricultural association Sitapur, Uttar Pradesh•
    42 min ago
  • गोला के खुटार रोड स्थित गैलेक्सी हॉस्पिटल की जांच करने पहुंची चिकित्सा अधिकारियों की टीम..
    1
    गोला के खुटार रोड स्थित गैलेक्सी हॉस्पिटल की जांच करने पहुंची चिकित्सा अधिकारियों की टीम..
    user_Awadh News
    Awadh News
    Local News Reporter मितौली, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    46 min ago
  • पलिया कलां (खीरी) — बुलेटिन न्यूज। स्मैकियों से परेशान मोहल्ला रंगरेजान-2 के लोग, सभासद को दी जान से मारने की धमकी, पलिया नगर के मोहल्ला रंगरेजान-2 में स्मैक के बढ़ते कारोबार से स्थानीय लोग काफी परेशान हैं। मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में लगातार स्मैक की बिक्री हो रही है, जिससे नशेड़ी आए दिन मोहल्ले में हंगामा करते हैं। बताया जा रहा है कि वार्ड के सभासद प्रतिनिधि मनोज गुप्ता ने जब कुछ नशेड़ियों को अपने वार्ड में नशा करने से मना किया, तो वे भड़क गए और उनसे लड़ाई-झगड़ा करने लगे। इतना ही नहीं, नशेड़ियों ने सभासद को जान से मारने की धमकी भी दी। मोहल्ले के लोगों के अनुसार एक नेपाली युवक, जो अक्सर स्मैक के नशे में मोहल्ले में आकर गाली-गलौज और विवाद करता है, को जब मना किया गया तो वह अपने साथियों के साथ झगड़े पर उतारू हो गया। इस दौरान पलिया कोतवाली पुलिस को फोन कर सूचना दी गई, लेकिन पुलिस के मौके पर पहुंचने में लगभग आधा घंटा लग गया। तब तक आरोपी नशेड़ी और उसके साथी मौके से फरार हो चुके थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि वार्ड के सभासद प्रतिनिधि मनोज गुप्ता द्वारा इस संबंध में पलिया कोतवाली में कई बार मौखिक शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक स्मैक के कारोबार पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। मोहल्ला वासियों ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस प्रशासन जल्द ही इस पर सख्त कार्रवाई नहीं करता और स्मैक जैसे मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त बंद नहीं कराई जाती, तो वे मजबूर होकर अपने घर बेचकर कहीं और जाने को विवश होंगे। अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।
    1
    पलिया कलां (खीरी) — बुलेटिन न्यूज।
स्मैकियों से परेशान मोहल्ला रंगरेजान-2 के लोग, सभासद को दी जान से मारने की धमकी,
पलिया नगर के मोहल्ला रंगरेजान-2 में स्मैक के बढ़ते कारोबार से स्थानीय लोग काफी परेशान हैं। मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में लगातार स्मैक की बिक्री हो रही है, जिससे नशेड़ी आए दिन मोहल्ले में हंगामा करते हैं।
बताया जा रहा है कि वार्ड के सभासद प्रतिनिधि मनोज गुप्ता ने जब कुछ नशेड़ियों को अपने वार्ड में नशा करने से मना किया, तो वे भड़क गए और उनसे लड़ाई-झगड़ा करने लगे। इतना ही नहीं, नशेड़ियों ने सभासद को जान से मारने की धमकी भी दी।
मोहल्ले के लोगों के अनुसार एक नेपाली युवक, जो अक्सर स्मैक के नशे में मोहल्ले में आकर गाली-गलौज और विवाद करता है, को जब मना किया गया तो वह अपने साथियों के साथ झगड़े पर उतारू हो गया। इस दौरान पलिया कोतवाली पुलिस को फोन कर सूचना दी गई, लेकिन पुलिस के मौके पर पहुंचने में लगभग आधा घंटा लग गया। तब तक आरोपी नशेड़ी और उसके साथी मौके से फरार हो चुके थे।
स्थानीय लोगों का कहना है कि वार्ड के सभासद प्रतिनिधि मनोज गुप्ता द्वारा इस संबंध में पलिया कोतवाली में कई बार मौखिक शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक स्मैक के कारोबार पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
मोहल्ला वासियों ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस प्रशासन जल्द ही इस पर सख्त कार्रवाई नहीं करता और स्मैक जैसे मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त बंद नहीं कराई जाती, तो वे मजबूर होकर अपने घर बेचकर कहीं और जाने को विवश होंगे।
अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।
    user_Lakhimpur समाचार
    Lakhimpur समाचार
    मितौली, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सीतापुर जिले के महमूदाबाद क्षेत्र में रविवार शाम करीब 6:30 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के चांदपुर स्थित सोहरिया चौराहा के आगे पुलिया के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। जानकारी के अनुसार तिलपुरा निवासी सूरज अपने भाई विमल के साथ नई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से चांदपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से कटरा माजरा बहलोल नगर निवासी रोहित कुमार अपनी एचएफ डीलक्स बाइक पर पत्नी नीतू देवी और राजकुमारी के साथ घर लौट रहे थे। तेज रफ्तार के कारण पुलिया के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद पीछे से आ रही इलेक्ट्रिक स्कूटी भी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। स्कूटी पर अंजुम बनो, सफीकुन और नाजिया सवार थीं। हादसे में कुल छह लोग घायल हो गए। घायलों में नाजिया को गंभीर चोटें आई हैं और उसके हाथ में फ्रैक्चर होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और तीन घायलों को महमूदाबाद अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि अन्य घायलों को परिजन और ग्रामीण निजी वाहनों से अस्पताल ले गए। चौकी चांदपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिलों को कब्जे में ले लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि सूरज की स्प्लेंडर बाइक नई थी और उस पर अभी नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी। #SitapurNews #Mahmudabad #RoadAccident #UPNews #BreakingNews #BikeAccident #LocalNews #HindiNews #TrafficAccident #SitapurPolice
    1
    सीतापुर जिले के महमूदाबाद क्षेत्र में रविवार शाम करीब 6:30 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के चांदपुर स्थित सोहरिया चौराहा के आगे पुलिया के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।
जानकारी के अनुसार तिलपुरा निवासी सूरज अपने भाई विमल के साथ नई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से चांदपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से कटरा माजरा बहलोल नगर निवासी रोहित कुमार अपनी एचएफ डीलक्स बाइक पर पत्नी नीतू देवी और राजकुमारी के साथ घर लौट रहे थे। तेज रफ्तार के कारण पुलिया के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई।
टक्कर के बाद पीछे से आ रही इलेक्ट्रिक स्कूटी भी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। स्कूटी पर अंजुम बनो, सफीकुन और नाजिया सवार थीं। हादसे में कुल छह लोग घायल हो गए। घायलों में नाजिया को गंभीर चोटें आई हैं और उसके हाथ में फ्रैक्चर होने की आशंका जताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और तीन घायलों को महमूदाबाद अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि अन्य घायलों को परिजन और ग्रामीण निजी वाहनों से अस्पताल ले गए।
चौकी चांदपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिलों को कब्जे में ले लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि सूरज की स्प्लेंडर बाइक नई थी और उस पर अभी नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी।
#SitapurNews #Mahmudabad #RoadAccident #UPNews #BreakingNews #BikeAccident #LocalNews #HindiNews #TrafficAccident #SitapurPolice
    user_Abhishek Maurya
    Abhishek Maurya
    Local News Reporter बिसवां, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • लखीमपुर-खीरी-पवित्र रमज़ान का महीना अपने आखिरी अशरे की ओर बढ़ रहा है और आज रमज़ान का 20वां रोज़ा है। ऐसे में बाजारों में एक बार फिर रौनक देखने को मिल रही है। खास तौर पर इफ्तार के लिए खजूर की दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है। अगर बात लखीमपुर खीरी से जुड़े कस्बा खीरी की करें तो यहां के बाजारों में तरह-तरह की खजूरें लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। बाजार में सजी दुकानों पर सऊदी अरब, ईरान और दुबई से आई कई किस्मों की खजूरें देखने को मिल रही हैं, जिनमें अजवा, किमिया, मरीयम और कलमी जैसी खजूरें खास तौर पर लोगों की पसंद बनी हुई हैं। रोज़ेदार इफ्तार के लिए खजूर को खास अहमियत देते हैं। इस्लामी परंपरा के मुताबिक खजूर से रोज़ा खोलना सुन्नत माना जाता है, यही वजह है कि रमज़ान के पूरे महीने खजूर की मांग काफी बढ़ जाती है। कस्बा खीरी के बाजारों में सुबह से ही लोगों की आवाजाही शुरू हो जाती है और शाम होते-होते खजूर की दुकानों पर अच्छी खासी भीड़ दिखाई देती है। लोग अपनी पसंद और बजट के हिसाब से अलग-अलग किस्म की खजूर खरीदते नजर आ रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि जैसे-जैसे रमज़ान का महीना अपने आखिरी अशरे की तरफ बढ़ रहा है, वैसे-वैसे खजूर की बिक्री और तेज हो गई है। लोगों में अच्छी क्वालिटी की खजूर खरीदने का खास उत्साह देखा जा रहा है। कुल मिलाकर पवित्र रमज़ान के 20वें रोज़े पर कस्बा खीरी के बाजारों में खजूरों की भरमार और खरीददारों की भीड़ से खास रौनक देखने को मिल रही है, जो इस पाक महीने की रूहानियत को और भी खास बना रही है।
    1
    लखीमपुर-खीरी-पवित्र रमज़ान का महीना अपने  आखिरी अशरे की ओर बढ़ रहा है और आज रमज़ान का 20वां रोज़ा है। ऐसे में बाजारों में एक बार फिर रौनक देखने को मिल रही है। खास तौर पर इफ्तार के लिए खजूर की दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है।
अगर बात लखीमपुर खीरी से जुड़े कस्बा खीरी की करें तो यहां के बाजारों में तरह-तरह की खजूरें लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। बाजार में सजी दुकानों पर सऊदी अरब, ईरान और दुबई से आई कई किस्मों की खजूरें देखने को मिल रही हैं, जिनमें अजवा, किमिया, मरीयम और कलमी जैसी खजूरें खास तौर पर लोगों की पसंद बनी हुई हैं।
रोज़ेदार इफ्तार के लिए खजूर को खास अहमियत देते हैं। इस्लामी परंपरा के मुताबिक खजूर से रोज़ा खोलना सुन्नत माना जाता है, यही वजह है कि रमज़ान के पूरे महीने खजूर की मांग काफी बढ़ जाती है।
कस्बा खीरी के बाजारों में सुबह से ही लोगों की आवाजाही शुरू हो जाती है और शाम होते-होते खजूर की दुकानों पर अच्छी खासी भीड़ दिखाई देती है। लोग अपनी पसंद और बजट के हिसाब से अलग-अलग किस्म की खजूर खरीदते नजर आ रहे हैं।
दुकानदारों का कहना है कि जैसे-जैसे रमज़ान का महीना अपने आखिरी अशरे की तरफ बढ़ रहा है, वैसे-वैसे खजूर की बिक्री और तेज हो गई है। लोगों में अच्छी क्वालिटी की खजूर खरीदने का खास उत्साह देखा जा रहा है।
कुल मिलाकर पवित्र रमज़ान के 20वें रोज़े पर कस्बा खीरी के बाजारों में खजूरों की भरमार और खरीददारों की भीड़ से खास रौनक देखने को मिल रही है, जो इस पाक महीने की रूहानियत को और भी खास बना रही है।
    user_Nawaz ahmad Rizvi
    Nawaz ahmad Rizvi
    लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    11 min ago
  • स्क्रिप्ट ब्यूरो: संजय कुमार राठौर, लखीमपुर उत्तर प्रदेश लोकेशन: लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश मितौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दहेज हत्या के मामले में फरार ससुर, पति और सास गिरफ्तार लखीमपुर खीरी। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे कड़े अभियान के तहत मितौली थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक डा0 ख्याति गर्ग के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी मितौली के कुशल मार्गदर्शन में टीम ने दहेज हत्या के मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे एक ही परिवार के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दहेज की वेदी पर चढ़ी थी विवाहिता मामला थाना मितौली पर पंजीकृत मु0अ0सं0 203/2025 से जुड़ा है, जो धारा 80(2)/85/115(2) बीएनएस व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत दर्ज किया गया था। इस मामले में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न और हत्या के गंभीर आरोप लगे थे। घटना के बाद से ही नामजद अभियुक्त पुलिस की पकड़ से दूर चल रहे थे। घेराबंदी कर हुई गिरफ्तारी अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक मितौली के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने आज दिनांक 10 मार्च 2026 को मुखबिर की सूचना और सटीक सुरागकसी के आधार पर दबिश दी। इस दौरान ग्राम चन्दपुरवा मजरा कल्लियारामपुर निवासी तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए अभियुक्तों में मृतका का पति, ससुर और सास शामिल हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार हुई है: * रामकुमार गौतम पुत्र स्व0 दुजई गौतम (ससुर) * रंजीत कुमार पुत्र रामकुमार गौतम (पति) * विटोला देवी पत्नी रामकुमार गौतम (सास) सभी निवासी: ग्राम चन्दपुरवा मजरा कल्लियारामपुर, थाना मितौली, जनपद लखीमपुर खीरी। पुलिस टीम का सराहनीय प्रयास अभियुक्तों को सलाखों के पीछे पहुँचाने में मितौली थाने के निम्नलिखित पुलिसकर्मियों की मुख्य भूमिका रही: * उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार सिंह * हे0का0 करूणेश वर्मा * का0 दीपक कुमार * का0 आशीष प्रजापति * म0का0 प्रियंका दुबे गिरफ्तार किए गए सभी अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए पुलिस ने उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहाँ से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
    1
    स्क्रिप्ट ब्यूरो: संजय कुमार राठौर, लखीमपुर उत्तर प्रदेश
लोकेशन: लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश
मितौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दहेज हत्या के मामले में फरार ससुर, पति और सास गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे कड़े अभियान के तहत मितौली थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक डा0 ख्याति गर्ग के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी मितौली के कुशल मार्गदर्शन में टीम ने दहेज हत्या के मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे एक ही परिवार के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
दहेज की वेदी पर चढ़ी थी विवाहिता
मामला थाना मितौली पर पंजीकृत मु0अ0सं0 203/2025 से जुड़ा है, जो धारा 80(2)/85/115(2) बीएनएस व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत दर्ज किया गया था। इस मामले में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न और हत्या के गंभीर आरोप लगे थे। घटना के बाद से ही नामजद अभियुक्त पुलिस की पकड़ से दूर चल रहे थे।
घेराबंदी कर हुई गिरफ्तारी
अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक मितौली के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने आज दिनांक 10 मार्च 2026 को मुखबिर की सूचना और सटीक सुरागकसी के आधार पर दबिश दी। इस दौरान ग्राम चन्दपुरवा मजरा कल्लियारामपुर निवासी तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए अभियुक्तों में मृतका का पति, ससुर और सास शामिल हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार हुई है:
* रामकुमार गौतम पुत्र स्व0 दुजई गौतम (ससुर)
* रंजीत कुमार पुत्र रामकुमार गौतम (पति)
* विटोला देवी पत्नी रामकुमार गौतम (सास)
सभी निवासी: ग्राम चन्दपुरवा मजरा कल्लियारामपुर, थाना मितौली, जनपद लखीमपुर खीरी।
पुलिस टीम का सराहनीय प्रयास
अभियुक्तों को सलाखों के पीछे पहुँचाने में मितौली थाने के निम्नलिखित पुलिसकर्मियों की मुख्य भूमिका रही:
* उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार सिंह
* हे0का0 करूणेश वर्मा
* का0 दीपक कुमार
* का0 आशीष प्रजापति
* म0का0 प्रियंका दुबे
गिरफ्तार किए गए सभी अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए पुलिस ने उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहाँ से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
    user_Sanjay rathour
    Sanjay rathour
    Tour operator लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    20 min ago
  • लखीमपुर खीरी संपूर्ण नगर क्षेत्र के बहसी गांव में कार को हटाने को लेकर विवाद के बाद दो पक्षों के बीच मारपीट का
    2
    लखीमपुर खीरी संपूर्ण नगर क्षेत्र के बहसी गांव में कार को हटाने को लेकर विवाद के बाद दो  पक्षों के बीच मारपीट का
    user_अमित कुमार
    अमित कुमार
    लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    43 min ago
  • एसडीम लखीमपुर कार्यालय तहसील में हंगामा एसडीएम सदर ऑफिस के बाहर भारी भीड़
    1
    एसडीम लखीमपुर कार्यालय तहसील में हंगामा एसडीएम सदर ऑफिस के बाहर भारी भीड़
    user_Awadh News
    Awadh News
    Local News Reporter मितौली, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.