बदायूं। बदायूं जिले में किन्नरों का विवाद एक बार फिर सामने आया है। जिले के दिधौनी गांव से महाशिवरात्रि का मेला करके वापस लौट रहे चार किन्नरों को उझानी के रहने वाले किन्नरों ने ने बिल्सी के ब्लाक अंबियापुर के समीप पकड़ लिया और चारों की पिटाई लगाने के बाद उन्हें गाड़ी में डालकर उझानी ले आए जहां उनकी जमकर पिटाई की गई और चारों के बाल काट दिए। पीड़ित किन्नरों ने मौका देखकर पुलिस को सूचना दी जिससे पुलिस उझानी स्थित किन्नरों के घर पहुंची और चारों किन्नरों को बंधन मुक्त कराया। इस मामले ने एक पक्ष ने बिल्सी तो दूसरे पक्ष ने उझानी पुलिस को तहरीर दी है। बताते हैं कि किन्नर संगठन के कुंवरगांव निवासी वरिष्ठ किन्नर रज्जों के चार शिष्य बबलू, मुस्कान, किशन विनीता सोमवार की सुबह दिधौनी गांव में लगे मेले में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेकर वापस बदायूं जाने के लिए टैम्पो से बिल्सी आ रहे थे। इसी दौरान उझानी निवासी किन्नरों ने चारों का अपहरण कर लिया और उझानी ले आए।

- जिला विधिक प्राधिकरण को मिला नया प्रचार वाहन, हुई पूजा अर्चना बदायूं। जिला विधिक प्राधिकरण को नया प्रचार वाहन सोमवार को मिला। वाहन का न्यायधीशों ने वैदिक मंत्रोचारण के बीच वाहन की जजी परिसर में पूजा अर्चना की। वाहन मिलने से न्याय से जुड़ी योजनाएं आसानी से जन जन तक पहुंच सकेगी।1
- 🎤 संगम कला ग्रुप ने टटोली गायन प्रतिभा, ऑडिशन में गूंजे सुर मैनपुरी में संगम कला ग्रुप द्वारा आयोजित सिंगिंग ऑडिशन में जिले भर से आए 35 से 40 बच्चों ने अपनी सुरीली आवाज़ से मंच पर जलवा बिखेरा। सीनियर, जूनियर, सोलो और डुएट वर्ग में हुए मुकाबले में बच्चों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। 🎶 चयनित प्रतिभागियों को दिल्ली भेजे जाने की तैयारी, जहाँ से उन्हें इंडियन आइडल जैसे बड़े नेशनल मंच तक पहुँचने का मौका मिलेगा। 🗣️ बाइट: रॉबिन तिवारी (संयोजक, कार्यक्रम) 👉 जनपद न्यूज 24 यूपी1
- Post by JOURNALIST REETESH PRATAP S1
- Post by राजेश कुमार वर्मा1
- बिल्सी के दिधौनी में शिव तेरस मेले में हंगामा, युवक ने दी जान से मारने की धमकी दिधौनी (तहसील बिल्सी, जनपद बदायूं) में हर वर्ष की तरह आयोजित शिव तेरस मेले में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब नौटंकी के दौरान एक युवक “धनु” अचानक स्टेज पर चढ़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक ने गुंडागर्दी करते हुए नोट उड़ाने शुरू कर दिए और कार्यक्रम में बाधा डाली। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बनाया। वहीं पत्रकार भूदेव प्रसाद भी स्थल पर मौजूद थे, जिन्होंने पूरी घटना को अपने कैमरे में रिकॉर्ड किया। बताया जाता है कि आपत्ति जताने पर युवक गाली-गलौज करने लगा और जान से मारने की धमकी देने लगा। घटना के बाद मेले में कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले में कार्रवाई की मांग की है।1
- Balaji Nagar nale ka Hal1
- बरेली प्रेमनगर पुलिस ने झूठे मुकदमे की धमकी देकर धन वसूली करने वाले को पकड़ा।1
- बदायूं जिले में किन्नरों का विवाद एक बार फिर सामने आया है। जिले के दिधौनी गांव से महाशिवरात्रि का मेला करके वापस लौट रहे चार किन्नरों को उझानी के रहने वाले किन्नरों ने ने बिल्सी के ब्लाक अंबियापुर के समीप पकड़ लिया और चारों की पिटाई लगाने के बाद उन्हें गाड़ी में डालकर उझानी ले आए जहां उनकी जमकर पिटाई की गई और चारों के बाल काट दिए। पीड़ित किन्नरों ने मौका देखकर पुलिस को सूचना दी जिससे पुलिस उझानी स्थित किन्नरों के घर पहुंची और चारों किन्नरों को बंधन मुक्त कराया। इस मामले ने एक पक्ष ने बिल्सी तो दूसरे पक्ष ने उझानी पुलिस को तहरीर दी है। बताते हैं कि किन्नर संगठन के कुंवरगांव निवासी वरिष्ठ किन्नर रज्जों के चार शिष्य बबलू, मुस्कान, किशन विनीता सोमवार की सुबह दिधौनी गांव में लगे मेले में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेकर वापस बदायूं जाने के लिए टैम्पो से बिल्सी आ रहे थे इसी दौरान ब्लाक अम्बियापुर के समीप उझानी निवासी कुछ किन्नरों ने चारों को पकड़ लिया। किन्नरों का आरोप है कि उझानी निवासी किन्नरों ने चारों के साथ मारपीट करते हुए अपनी गाड़ी में डाल लिया और उझानी तक पिटाई लगाते हुए लाए। पीड़ित किन्नरों का आरोप है कि उझानी लाकर उनकी जमकर पिटाई की गई और अपमान स्वरूप उन सभी के बाल तक काट दिए गए। पीड़ित किन्नरों का कहना है कि उन्होंने किसी तरह एक फोन मिल गया और उन्होंने पुलिस को फोन किया। बताते है कि जब पुलिस उझानी के मौहल्ला गंगा नामक किन्नर के घर पहुंची और चारों को बंधन मुक्त कराया, इस दौरान एक पक्ष ने नकदी और जेवर लूट का भी आरोप लगाया। बताते है कि बंधन मुक्त होने के बाद चारों ने अपने गुरु को घटना के बारे में जानकारी दी जिस पर गुरु रज्जो किन्नर ने बिल्सी पहुंच कर पुलिस को तहरीर दी फिर उझानी पहुंच कर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर गंगा नामक किन्नर पर गंभीर आरोप लगाएं। बताते है कि पुलिस ने चारों किन्नरों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जहां से सभी को मेडीकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इधर गंगा किन्नर ने भी उझानी पुलिस को तहरीर दी है। इस मामले में जानकारी करने पर प्रभारी निरीक्षक प्रवीन कुमार ने बताया कि किन्नरों का आपसी विवाद है और मुकदमा लिखा जा रहा है। जब उनसे पूछा गया कि वादी कौन है तब इंस्पेक्टर नही बता सके।1